कानपुर विश्वविद्यालय का इस्तांबुल विश्वविद्यालय से MOU रद्द

कानपुर  भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात बनने पर तुर्किए पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हुआ था। वर्तमान परिस्थितियों और तुर्किये के व्यवहार को देखते हुए सीएसजेएमयू ने इंस्ताबुल यूनिवर्सिटी के साथ हुए एमओयू को रद्द कर दिया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इंस्ताबुल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को पत्र लिखकर एमओयू रद्द करने की जानकारी दे दी है। पत्र में कहा गया है कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर तत्काल प्रभाव से इस्तांबुल विश्वविद्यालय के साथ हाल ही में निष्पादित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को औपचारिक रूप से समाप्त करता है। यह निर्णय सीधे तौर पर तुर्की द्वारा एक ऐसे राष्ट्र के साथ गठबंधन करने के लिए अपनाए गए गंभीर भू-राजनीतिक रुख से उपजा है जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खुले तौर पर शत्रुतापूर्ण है। यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि पाकिस्तान के रणनीतिक सहयोगी के साथ सीधे या मौन रूप से जुड़े किसी संस्थान को एक विश्वसनीय अकादमिक सहयोगी के रूप में नहीं माना जा सकता है। ऐसा करना राष्ट्र हित, सम्मान और सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों को कमजोर करना होगा। जबकि हम वैश्विक शैक्षणिक संवाद के कट्टर समर्थक बने हुए हैं, इस तरह की सहभागिता भारत के मूल राष्ट्रीय मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा की कीमत पर नहीं हो सकती और न ही होनी चाहिए। उम्मीद है कि इस्तांबुल विश्वविद्यालय इस घटनाक्रम की गंभीरता को पहचानेगा और इस अपरिवर्तनीय निर्णय के पीछे के तर्क को समझेगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस्तांबुल विश्वविद्यालय के साथ शैक्षिक गतिविधियों और अनुसंधान के लिए करार किया गया था। अभी इस दिशा में काम होना बाकी था लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और तुर्किये के व्यवहार को देखते हुए एमओयू को रद किया गया है। ऐसे देश के साथ कोई साझेदारी नहीं की जा सकती है जो देश विरोधी है। recent visitors 59

सिंहस्थ को लेकर मार्ग चौड़ीकरण का काम शुरू, प्रभावित होंगे 800 से ज्यादा मकान-दुकान

उज्जैन उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर में विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है।  नगर निगम द्वारा कोयला फाटक से छत्रीचौक तक और बियाबानी चौराहे से छोटी रपट तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार से शुरू की कार्रवाई में निगम अमले द्वारा कोयला फाटक से निजातपुरा स्थित आनंद भवन तक सड़क के दोनों ओर की शासकीय दीवार को तोड़ने का कार्य किया गया। इसके साथ ही कोयला फाटक से इंद्रप्रस्थ टॉवर तक नागरिकों से स्वयं भवनों के चिन्हित भाग को तोड़े जाने की मुनादी करवाई जा रही है, जिससे नागरिकों को असुविधा न हो और चौड़ीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा सके। बियाबानी चौराहे से लेकर तेलीवाड़ा चौड़ीकरण मार्ग पर नगर निगम द्वारा मुनादी भी करवाई गई, जिसके क्रम में भवन स्वामियों द्वारा स्वयं चौड़ीकरण अंतर्गत चिन्हित की गई मार्किंग अनुसार मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान भवन अधिकारी राकेश वास्कले, कार्यपालन यंत्री साहिल मेदावाला, उपयंत्री राजेंद्र रावत, मुकुल मेश्राम, श्वेता सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे। महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा चौड़ीकरण मार्ग में प्रभावित होने वाले नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे निगम द्वारा लगाए गए निशान अनुसार अपने भवन के प्रभावित होने वाले भाग को स्वयं हटाना आरंभ कर दें, जिससे चौड़ीकरण की काम आसानी से पूरा किया जा सके।   सूचना पत्र जारी किए प्रथम चरण में बियाबानी से तेलीवाड़ा तक तथा कोयला फाटक चौराहे से इंद्रप्रस्थ टॉवर तक के भवन स्वामियों को चिन्हित किए गए भाग तक भवनों को स्वयं तोड़ने के लिए सूचना पत्र जारी किए गए हैं। अन्यथा की स्थिति में निगम द्वारा भवनों को तोड़ा जाएगा। recent visitors 42

आईसीसी ने WTC फाइनल की विजेता को मिलेंगे 30 करोड़, आईसीसी ने किया बंपर प्राइज मनी का एला

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल की बंपर प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस बार विजेता टीम को पिछले दो टूर्नामेंट के मुकाबले दोगुनी इनामी राशि मिलने वाली है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को इस बार करीब 30 करोड़ रुपये मिलेंगे और उपविजेता टीम भी मालामाल हो जाएगी, जिसको करीब साढ़े 18 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। लंदन के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेले जाने वाले एकमात्र मैच में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत 11 जून से होगी। इस मैच के लिए आईसीसी ने 5.76 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब सवा 49 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर बांटने का फैसला किया है। पिछले दो एडिशन्स के मुकाबले इस बार की प्राइज मनी दोगुनी से भी ज्यादा है। इसमें से खिताबी जीत हासिल करने वाली टीम को 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब पौने 31 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, हारने वाली टीम को 2.16 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े 18 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें 2021 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की विजेता न्यूजीलैंड और 2023 के WTC फाइनल की विजेता ऑस्ट्रेलिया को 1.6-1.6 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब साढ़े 13-13 करोड़ रुपये मिले थे। दोनों बार भारतीय टीम मुकाबले हारी थी। दोनों बार भारत को 8-8 लाख अमेरिकी डॉलर मिले थे। भारतीय मुद्रा में ये रकम पौन सात करोड़ के आसपास बैठती है। इस तरह इस बार आईसीसी ने दिल खोलकर इस फॉर्मेट की चैंपियन टीम के लिए इनामी राशि देने का फैसला किया है। सिर्फ विजेता-उपविजेता ही नहीं, बल्कि आईसीसी ने तीसरे से नौवें नंबर तक वाली टीम को भी प्राइज मनी में से हिस्सा दिया है। तीसरे नंबर पर इस बार भारत रहा है, जिसे 1.44 मिलियन यूएस डॉलर (12 करोड़ 32 लाख रुपये) और नंबर चार रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम को 1.2 मिलियन यूएस डॉलर यानी 10 करोड़ 26 लाख रुपये मिलने वाले हैं। पांचवें नंबर पर इंग्लैंड थी, जिसे 9 लाख 60 हजार यूएसडी, छठे नंबर वाली श्रीलंका की टीम को 8 लाख 40 हजार यूएसडी, सातवे नंबर वाली बांग्लादेश की टीम को 7 लाख 20 हजार यूएसडी, 8वें नंबर पर विराजमान रहने वाली वेस्टइंडीज की टीम को 6 लाख यूएसडी और नौवें नंबर पर रहने वाली पाकिस्तान की टीम को 4 लाख 80 हजार यूएसडी मिलेंगे। recent visitors 59

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद मंत्री विजय शाह की मुश्किलें लगातार बढ़ रही, इस्तीफे का दबाव

भोपाल महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप संवैधानिक पद पर हैं और आपको अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। एक मंत्री होकर आप किसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जस्टिस अतुल श्रीधरन तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने मंत्री विजय शाह के लिखाफ लिखी गई FIR की कॉपी पर भी सवाल उठाए हैं। इधर सियासी उथलपुथल भी तेज हो गई है। उमा भारती भी इस मामले में लगातार मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती ने विजय शाह को घेरते हुए गुरुवार को फिर से ट्वीट किया। उसमें लिखा कि कांग्रेस के कहने सुनने से हमें क्या मतलब, नैतिकता और देशभक्ति पर कांग्रेस खरी उतर ही नहीं पाई किंतु हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दी गई नसीहतों का तो हम ध्यान रखें।' पहले हाईकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार गुरुवार को युगलपीठ ने हाईकोर्ट के आदेशानुसार मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान अपने आदेश में कहा है कि एफआईआर ऐसे कंटेंट के साथ लिखी गयी है,जो चुनौती देने पर निरस्त हो जाये। युगलपीठ ने आदेश में उल्लेखित कंटेंट के बारे बताते हुए  एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। इसके अलावा एफआईआर में पुलिस विवेचना की मॉनिटरिंग हाईकोर्ट द्वारा की जाएगी।  पुलिस को जमकर लगाई फटकार, पूछे तीखे सवाल गुरुवार को विजय शाह सुप्रीम कोर्ट की शरण पहुंचे और एफआईआर पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन यहां भी शाह को राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप संवैधानिक पद हैं और आपको अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। एक मंत्री होकर आप किसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके पहले इसी कोर्ट ने बुधवार को विजय शाह के बयान पर नाराजगी जताई थी। हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए इसे कैंसर जैसा घातक बताया। हाईकोर्ट जस्टिस अतुल श्रीधरन तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने संज्ञान याचिका की सुनवाई करते हुए डीजीपी को विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने कहा कि मंत्री शाह ने गटरछाप भाषा का इस्तेमाल किया है, जो अस्वीकार्य है। इसके बाद बुधवार देर रात महू पुलिस ने विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक शाह का मामला दिल्ली के गलियारों तक भी पहुंच गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी नाराजगी जता चुके हैं। गुरुवार को BJP में मंथन की बात सामने आ रही है। मंत्री विजय शाह को लेकर पार्टी महासचिव बीएल संतोष से मध्यप्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मुलाकात की है। वहीं विजय शाह भी अमित शाह से मुलाकात के बाद इस्तीफे पर विचार करने का कह चुके हैं। हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी फिलहान सामने नहीं आ सकी है। विजय शाह पर पहले दिन क्यों नहीं हुई कार्रवाई –   पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा  कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मंत्री विजय शाह पर बीजेपी की ओर से अब तक कोई कार्रवाई ना होने को लेकर वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने दुख जताया है. पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने कहा कि "इस पर तो पहले दिन ही कार्रवाई हो जाना चाहिए थी. मैं हैरान हूं कि पार्टी या सरकार ने अब तक कोई निर्णय क्यों नहीं लिया. उन्होंने कहा कि सारा फजीता करवाने के बाद अब अगर निर्णय लेंगे भी तो उसका क्या औचित्य रहेगा. ईटीवी भारत से खास बातचीत में शर्मा ने कहा कि ऐसे में पार्टी का उपहास होता है, उसकी तपस्या, त्याग, राष्ट्रभक्ति और विचार पर सवालिया निशान लगता है." शाह पर पार्टी ने क्यों निर्णय नहीं लिया, मुझे हैरानी बीजेपी नेता रघुनंदन शर्मा ने कहा कि "मंत्री रहते हुए अपनी वाणी भाषा संयम रहना आवश्यक है, क्योंकि मंत्री सरकार का प्रतिनिधित्व करता है. हमारे यहां विधान ज्वाइंट रिस्पांसिबिलिटी का है. एक व्यक्ति की त्रुटि सबकी त्रुटि मानी जाती है और एक व्यक्ति का त्याग सबका त्याग, या फिर उसका जनहित का काम पूरी सरकार का जनहित का लोकहित का काम माना जाता है. कहावत है जिएंगे भी साथ मरेंगे भी साथ. शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि इसके उपर तत्परता से पहले दिन ही कार्रवाई हो जाना चाहिए थी. पार्टी ने या सरकार ने अभी तक क्यों निर्णय नहीं लिया, मुझे तो बड़ा दुख हो रहा है. इतनी फजीती करवाने के बाद निर्णय लेंगे, तो उसका क्या औचित्य रहेगा. उन्होंने कहा कि देश में एक जांबाज सैनिक के प्रति जो युद्ध के समय सम्मान का जो ज्वार उठा था, ऐसे समय में उसके बारे में बोलना और बहुत ही सम्मान प्रगट ना करते हुए अपमानित भाषा का उपयोग करना, चाहे वो कितने ही जोश में रहे हों, लेकिन जोश में होश नहीं खोना चाहिए. हमारे मंत्री ने जोश में होश खो दिया. उसका परिणाम उनको भी भुगतना पड़ रहा है और सारी पार्टी को भुगतना पड़ रहा है." ऐसे लोग पार्टी की त्याग तपस्या पर सवालिया निशान रघुनंदन शर्मा ने कहा कि "मेरी पार्टी को तो मैं क्या सलाह दूंगा. वहां अब सलाह का अर्थ भी नहीं है. ये तो स्वयं निर्णय लेने का मामला था. कोर्ट निर्णय ले और कोर्ट तक बात जाए, ऐसी परिस्थिति उपन्न ही नहीं होना देनी थी, लेकिन प्रत्युन्नमति का अभाव होने के कारण ये सब खेल खड़ा होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे में पार्टी का उपहास होता है. पार्टी का त्याग पार्टी की तपस्या पार्टी की राष्ट्रभक्ति पार्टी का विचार सारा इस सबके ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर देते हैं. ऐसे लोग जिसमें निर्णय ना लेने लोग भी शामिल हैं. मैं सोचता हूं कि इस बारे में बात साफ कर लेना चाहिए. दूध का दूध का पानी का पानी पहले ही हो जाना चाहिए था. क्यों नहीं हो रहा है मैं खुद हैरान हूं." राज्यपाल से मिलेंगे कांग्रेस विधायक FIR के बाद भी मंत्री का इस्तीफा नहीं होने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कड़ा रुख अपनाया … Read more

साइबर अपराधी अब स्टेगनोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे, फोटो-वीडियो डाउनलोड करते ही फोन हैक हो सकता

इंदौर सोशल मीडिया पर मैसेज बॉक्स में अनजान नंबर से आई एक फोटो या ऑडियो फाइल पर क्लिक करने से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है. फोटो या ऑडियो फाइल पर क्लिक करते ही आपके फोन का एक्सेस साइबर अपराधियों तक पहुंच जाता है. वे दूर बैठे बिना आपसे ओटीपी पूछे बैंक खाता साफ कर सकते हैं. साइबर अपराध की दुनिया में इन दिनों अपराधी स्टेगनोग्राफी का उपयोग कर साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इसे लेकर राजस्थान पुलिस ने आमजन को आगाह किया है. इसे लेकर राजस्थान पुलिस के आधिकारिक X अकाउंट से वीडियो जारी किया गया. साइबर कमांडो महेश कुमार वीडियो में बता रहे हैं कि आजकल साइबर फ्रॉड का एक तरीका काफी चर्चा में है. इसमें कोई अनजान व्यक्ति वाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो, वीडियो या ऑडियो फाइल भेजता है. यूजर जैसे ही फोटो, ऑडियो या वीडियो फाइल पर क्लिक करता है. उसका फोन हैक हो जाता है. फोन का एक्सेस साइबर अपराधी के पास पहुंच जाता है. इसके बाद साइबर अपराधी मैसेज और कॉल को दूसरे किसी नंबर पर फॉरवर्ड कर देते हैं. इसके बाद ओटीपी काम में लेकर साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम देते हैं.  फोटो-वीडियो डाउनलोड करने के शौकीन साइबर अपराध का शिकार बन सकते हैं। अपराधी अब धोखाधड़ी के लिए स्टेगनोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए अपराध शाखा ने एडवाइजरी जारी की है। भारत-पाकिस्तान में तनाव के दौरान पाकिस्तानी स्कैमर के सक्रिय होने की आशंका भी जताई गई है। साइबर अपराधियों के लिए इंटरनेट मीडिया (वॉट्सएप-इंस्टाग्राम) ठगी का सबसे आसान अड्डा है। वाट्सएप यूजर्स बगैर सोचे-समझे अनजान नंबरों से आने वाले फोटो और वीडियो डाउनलोड कर लेते हैं। ऐसी लापरवाही अब बैंक खाता खाली करवा रही है। इसे स्टेगनोग्राफी कहते हैं एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक इस तकनीक को स्टेगनोग्राफी कहा जाता है। आसान भाषा में हम एपीके फाइल का एडवांस वर्सन बता सकते हैं। इसमें साइबर अपराधी और स्कैमर वॉट्सएप पर ब्लर फोटो और वीडियो भेजता है। यूजर जैसे ही उस पर क्लिक करता है, उसका फोन हैक हो जाता और बैंक की निजी जानकारी और उसका डेटा स्कैमर के पास चला जाता है। एडीसीपी के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा भी इस फ्राड से बचने की चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि स्टेगनोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में होने की आशंका है। विशेषकर भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तानी स्कैमर द्वारा फ्राड किया जा सकता है। देवी-देवताओं के फोटो भेजकर फोन हैक कर सकते हैं स्कैमर वॉट्सएप पर भारतीय सेना और हिंदू देवी-देवताओं के फोटो और वीडियो भेज कर फोन हैक कर सकते हैं। दरअसल स्कैमर द्वारा फोटो (फाइल) के साथ में हिडन मेलवेयर छिपा रहता है, जो फाइल पर क्लिक करते ही सक्रिय हो जाता है और यूजर के फोन का एक्सेस उसके हाथ में चला जाता है। एडीसीपी के मुताबिक इस फ्राड से बचने के लिए यूजर को वाट्सप पर मीडिया विजिबिलिटी ऑप्शन ऑफ कर लेना चाहिए। इससे ऑटो डाउनलोडिंग बंद हो जाती है। बगैर ओटीपी खाली हो गया बैंक का खाता एडीसीपी के अनुसार हाल में मिली शिकायतों में पीड़ितों ने बताया कि उनके खाते से रुपये निकल रहे हैं। उन्होंने न ओटीपी बताया न किसी से जानकारी साझा की। जांच में पता चला उनके द्वारा अनजान नंबर से आई फोटो डाउनलोड की गई थी। इस कारण उनके फोन में ओटीपी तक नहीं आया। स्कैमर ने उसका फोन हैक कर लिया था। इस कारण ओटीपी भी स्कैमर के पास पहुंच रहा था। राज्य साइबर सेल के एसपी सव्यसाची सराफ के मुताबिक स्टेगनोग्राफी का पता लगाना बहुत कठिन है। अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज, ऑडियो, वीडियो और फोटो को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। फोन में एंटी वायरस और सिक्योरिटी एप इंस्टाल करें। धोखाधड़ी की घटना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। ये सावधानी रखें तो बचाव संभव     ध्यान रखना चाहिए कि अनजान नंबर से मैसेज में आए किसी भी फोटो, ऑडियो या वीडियो को सीन या डाउनलोड नहीं करें     जो भी एप इस्तेमाल किए जा रहे हैं. उसकी मीडिया सेटिंग में जाकर ऑटो डाउनलोड बंद करना चाहिए     किसी भी तरह के साइबर अपराध का शिकार होने पर साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर कर सकते हैं recent visitors 48

विश्व बैंक की मदद से संचालित परियोजनाएं समय से पूरी हों : एमडी भोंडवे

विश्व बैंक की मदद से संचालित परियोजनाएं समय से पूरी हों : एमडी भोंडवे विश्व बैंक प्रतिनिधि मंडल ने की प्रबंध संचालक भोंडवे से भेंट भोपाल विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के आयुक्त सह प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे से भोपाल के पालिका भवन में सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान भोंडवे ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि विश्व बैंक की सहायता से संचालित परियोजनाएं उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित की गई हैं और शेष निर्माण कार्य भी तीव्र गति से पूर्ण किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में संचालित योजनाओं को निश्चित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। विश्व बैंक की सहायता से मध्यप्रदेश में विभिन्न शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें धरमपुरी, भेड़ाघाट और शाजापुर में सीवरेज परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है, जबकि छिंदवाड़ा सीवरेज परियोजना अंतिम चरण में है और शहडोल में यह कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अलावा बुरहानपुर और खरगौन में जल प्रदाय परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और सेवढ़ा जल प्रदाय परियोजना पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। बैठक में विश्व बैंक मिशन की ओर से रघु केशवन, रिद्धिमान साहा, सुज्योति नायर और डी.एम. मोहन ने भाग लिया। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की ओर से प्रमुख अभियंता आनंद सिंह और उप परियोजना संचालक (तकनीकी) शैलेन्द्र शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रदान की। मिशन के समन्वय की जिम्मेदारी तकनीकी अधिकारी कमलेश भटनागर द्वारा निभाई गई।   recent visitors 39

डिंडौरी में भरे बाजार में कांग्रेस नेता ने सब्जी बेचने वाले पर तान दी बंदूक

डिंडौरी डिंडौरी जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की शाम उस समय अपरा तफरी का माहौल बन गया, जब कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बलराम चौकसे ने सब्जी विक्रेता के सिर में बंदूक तान दी। इस घटना से पूरे बाजार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित की शिकायत पर समनापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सब्जी विक्रेता वेद सिंह ठाकुर 35 वर्ष निवासी समनापुर ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपित कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व समनापुर ग्राम पंचायत में पंच बलराम चौकसे 65 वर्ष के विरुद्ध गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पिता कांग्रेस में तो बेटा भाजपा युवा मोर्चा में थाना प्रभारी कोमेश धूमकेती ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है की बंदूक असली थी या नकली। जबकि पीड़ित पक्ष का आरोप कि आरोपित दबाव में बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि आरोपी बलराम चौकसे जहां कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हैं, वहीं उनका बेटा सारंग चौकसे भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहा हैं। सब्जी ली और रुपये मांगने पर धमकाया दोनों ही पार्टी में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए इस तरह का खेल करने के आरोप लग रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वह बुधवार की शाम लगभग 6 बजे प्रतिदिन की तरह सब्जी बेच रहा था। बुलेट से आरोपित बलराम चौकसे आया और सब्जी लेने के बाद जब उसने पैसा मांगा तो आरोपित ने पैसा न देकर गाली-गलौज की गई। सब्जी वालों से वसूली करने का आरोप आरोपित पैसा मांगने पर इतना आग बबूला हुआ कि बंदूक निकालकर पीड़ित के सिर में तान दी। इस घटना से व्यापारियों में भी विरोध के साथ दहशत का माहौल बना हुआ है। इस मामले में भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टी के जिम्मेदार कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि आरोपित के विरुद्ध पहले से ही सब्जी विक्रेताओं से वसूली करने के आरोप लगते रहे हैं। recent visitors 35