रामलीला के मंच पर ‘भगवान राम’ का किरदार निभा रहे शख्स की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली दिल्ली के शाहदरा में रामलीला का मंचन करते हुए भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले सुशील कौशिक का निधन हो गया। मंचन के दौरान उनके सीने में एकदम तेज दर्द और घबराहट हुई, जिसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गई। वो 54 साल के थे। बताया जा रहा है कि कलाकार सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। राम लीला कमेटी में वह पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से जुड़े थे। घटना के समय वह भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे थे। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह मंच से नीचे उतर गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि उनको यह नहीं मालूम था कि उनके साथ कुछ ऐसा हो सकता है। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रामलीला मंच पर भगवान श्री राम के किरदार का मंचन कर रहे हैं और बाकायदा डॉयलाग भी बोल रहे हैं। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद वह मंच से नीचे जाने लगे। जहां वह अपने सीने में दर्द और उलझन होने की बात कह रहे हैं। इसके बाद रामलीला कमेटी के अन्य लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और उनको अस्पताल के लिए ले कर निकले। एक अन्य वीडियो में वह स्टेज से नीचे बैठकर भजन गाते दिख रहे हैं। उनके बगल में कई अन्य लोग भी भजन गा रहे हैं। जिसके बाद उनकी तबियत खराब हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अश्विन मास की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो जाता है। विजय दशमी के साथ पर्व का समापन होता है। कामान्यता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने दानव महिषासुर का वध किया था तो भगवान राम ने विजयादशमी के दिन ही रावण का वध किया था। इसी उपलक्ष्य में देश के विभिन्न इलाकों में रामलीला खेली जाती है। जिसमें श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत किया जाता है। recent visitors 56

जंगली जानवरों के आतंक के बीच भालू को देखने के लिए रात को घरों से बाहर घूम रहें लोग

मनेन्द्रगढ़ एमसीबी-मनेन्द्रगढ जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। भालू लगातार रिहायसी इलाको में पहुंच कर हिंसक होते जा रहे हैं तथा जंगल में गयें हुए लोगो को शिकार कर भालू आदमखोर बनता जा रहा है जो कि वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। रिहायसी इलाको में पहुंच लोगों पर हमले कर रहा है। बीते कुछ दिनों में औरत,मर्द एवं बच्चों सहित अन्य पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर व जान से मार दिया है। वहीं जिला मुख्यालय से सटे ग्रामों में एक साथ कई भालू नजर आने के बाद आसपास के ग्रामीण दहशत में है तो वही दूसरी ओर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ शहर वार्ड नम्बर 4. ईसाई कब्रिस्तान के पास कचरा घर बगल से कुछ वहां के स्थानीय लोग रात के वक्त मनोरंजन समझ जंगली खूंखार भालू देखने इस इलाके में घूमकर अपनी जान जोखिम में डाल रहें हैं। लोगों की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण ना बन जाए, इसलिए रात के वक्त उक्त पहाड़ी व आसपास के ग्रामीण इलाके में मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही हैं। ताकि लोग इस रास्ते से रात के वक्त या अन्य समय में गुजरते वक्त सावधानी बरतें।   recent visitors 95

मुंबई के एक भक्त ने अपनी कामना पूर्ण होने पर बाबा को साईं-बाबा के चरणों में स्वर्ण ‘पंचारती’ अर्पित किया

नासिक शिरडी के साईं बाबा को एक भक्त ने सोने की पंचारती यानि पंचमुखी दीपक। ये सोने का है। इसे मुंबई के एक भक्त ने अपनी कामना पूर्ण होने पर बाबा को अर्पित किया है। श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि 5 अक्टूबर मुंबई के एक साईं भक्त ने साईंबाबा को सोने की बनी पंचारित भेंट की है। उन्होंने बताया कि इसका वजन 1 किलो 434 ग्राम है। इसकी मार्केट वेल्यू करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है। इस पंचारति को साईं बाबा के चरणों में अर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस साईं भक्त ने पंचारती दान की है। जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी मां ने साईं की भक्ति के लिए कहा था। क्योंकि, उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव के साथ कई समस्याएं थी। मां के कहने पर उन्होंने साई-बाबा की भक्ति की। बाबा की भक्ति से उनके जीवन में काफी सुधार आया। देखते ही देखते उनके जीवन से सभी समस्या दूर होने लगी। इस दौरान, साईं बाबा के प्रति उनकी भक्ति काफी मजबूत हो गई। बाबा के आशीर्वाद से आज वह काफी खुश हैं। इस खुशी के उपलक्ष्य में उन्होंने तय किया कि वह अपनी खुशी में बाबा को पंचारती भेंट करेंगे। श्री साईबाबा संस्थान की ओर से संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने दानदाता को शॉल एवं श्री साईबाबा की मूर्ति देकर सम्मानित किया। साईं-बाबा के देशभर में करोड़ों भक्त हैं। साईं-बाबा के प्रति लोगों में आस्था है। भक्तों को विश्वास है कि साईं-बाबा उनकी समस्याओं को दूर करेंगे। यही वजह से है कि साईं-बाबा के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान जिन भक्तों की इच्छा पूरी होती है वह दिल खोलकर दान भी देते हैं। सोना-चांदी, नगद। संस्थान की ओर से ही बताया गया है कि साईं-बाबा को पिछले हफ्ते हैदराबाद के एक साईं भक्त ने 1 करोड़ 8 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजा था।   recent visitors 50

शहडोल में विरोध जताते कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली, पुलिस ने पानी डालकर बुझाई

शहडोल मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार एवं अपराधों के खिलाफ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में मशाल जुलूस जिला कांग्रेस भवन से शहर में निकाला जा रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस वहां पहुंच गई और एक एक करके कांग्रेसियों के हाथ में मौजूद जलती हुईं मशाल को बल पूर्वक छुड़ाकर बुझानी शुरू कर दी। पुलिस ने पानी की बौछार से भी मशालों को बुझाने का प्रयास किया। जिसका युवक कांग्रेस ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ आए दिन दुराचार व ह्त्या की घटनाएं सामने आ रही हैँ, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार की इस नाकामी के खिलाफ ज़ब हम लोग लोकतात्रिक तरीके से शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने जा रहें हैं, तो सरकार के इशारे पर पुलिस हमारे संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है, जो कि अति निंदनीय है। हर किसी को लोकतंत्र मे शान्ति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का हक़ है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार पुलिस का सहारा लेकर हमारी आवाज को दबाना चाह रही है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, राजेश सोंधिया, सुफियान खान, अभिषेक शुक्ला सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 52

आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल में भी करना चाहते हैं कप्तानी

ग्वालियर. भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आने वाले समय में आईपीएल में भी कप्तानी करना चाहते हैं। अभी सूर्या भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं। ऐसे में उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस उन्हें हर हाल में बरकरार रखना चाहेगी। आईपीएल के लिए निलामी दिसंबर में होगी। अब देखना है कि मुम्बई उन्हें कप्तानी को अवसर देगी या नहीं। मुम्बई ने पिछले सत्र में हार्दिक पंडया को कप्तान बनाया पर उनका और टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पिछले आईपीएल के बाद से सूर्यकुमार सबकी नजरों में हैं। ऐस में मुंबई इंडियंस उन्हें कोई अहम भूमिका देना चाहेगी सूर्यकुमार ने कहा कि मैं किसी भी नई भूमिका के लिए तैयार रहूंगा। सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी करने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में भी कप्तानी की थी। वहीं सूर्यकुमार ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में युवाओं का अवसर मिला है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास अपने को साबित करने का अच्छ अवसर मिलेगा। recent visitors 66

सहवाग के जोखिम भरे शॉट को लेकर भडक गए थे जॉन राइट

नई दिल्ली आक्रामक बल्लेबाजी शैली और जोखिम लेने की प्रवृत्ति पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग हमेशा चर्चा का विषय बनाती रही है। एक बार तो सहवाग के कोच जॉन राइट इतना नाराज हो गए कि उन्होंने सहवाग को मुक्का मार दिया। यह घटना उस समय की है जब सचिन तेंदुलकर भी ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सौरव गांगुली ने इस बारे में एक किस्सा साझा किया है, जिसमें बताया गया कि कैसे सहवाग ने एक मैच में अपने जोखिम भरे शॉट के कारण कोच को भड़काया। गांगुली ने कहा, “मुझे याद है कि यह श्रीलंका के खिलाफ एजबेस्टर में हुआ था। उस समय हमारा लक्ष्य 210 रन का था। सहवाग ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से हमें जीत दिलाई। मैच के बाद, जब मैं ड्रेसिंग रूम में गया, तो माहौल काफी गंभीर था।”गांगुली ने अनिल कुंबले से पूछा कि ऐसा क्यों हुआ, तो कुंबले ने बताया कि जॉन राइट ने सहवाग को कोने में घसीटकर मुक्का मारा। राइट ने सहवाग से कहा, “अब तुम भारत के लिए दोबारा नहीं खेलोगे, क्योंकि उस शॉट के कारण हम हार सकते थे।” गांगुली ने जॉन से पूछा कि क्या सहवाग ने पलटकर कोई प्रतिक्रिया दी, तो राइट ने कहा कि सहवाग ने ऐसा नहीं किया। जब गांगुली ने सहवाग से बात की, तो उन्होंने इसे हल्के में लिया और कहा, “जाने दो, ऐसा होता रहता है। मैंने एक खराब शॉट खेला।” इसके बाद, गांगुली ने सचिन से इस बारे में पूछा, तो सचिन ने कहा कि वह उस समय चाय का आनंद ले रहे थे और स्थिति को देखकर कुछ नहीं बोले। यह घटना सहवाग के खेल के प्रति उनकी साहसिकता और टीम के माहौल को दर्शाती है। बता दें कि सहवाग के आक्रामक खेल के कारण उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह पहले गेंद से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने में माहिर थे।   recent visitors 75

जमशेदपुर एफसी ने ईस्ट बंगाल, मोहन बागान ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराया

जमशेदपुर/कोलकाता. जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में शनिवार को यहां ईस्ट बंगाल को 2-0 से जबकि मोहन बागान सुपरजायंट्स ने सत्र के पहले कोलकाता डर्बी में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-0 से शिकस्त दी। जमशेदपुर एफसी की टीम ने जापान के मिडफील्डर रे ताचिकावा के 21वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल की जबकि लाल चुंगनुंगा के आत्मघाती गोल से मैच के 70वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी हो गयी। ईस्ट बंगाल एफसी 64वें मिनट में पेनल्टी किक को भुना नहीं पाई। साउल क्रेस्पो के कमजोर राइट फुटर शॉट को जमशेदपुर के गोलकीपर एल्विरो गोम्स ने अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाकर आराम से रोक दिया। गोम्स को पेनल्टी किक समेत कई शानदार बचाव करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दिन के दूसरे मैच में पूरी तरह से मोहन बागान का दबदबा रहा। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गये मैच में मोहन बागान की जीत में ऑस्ट्रेलियाई मिडफील्डर जैमी मैक्लेरेन ने आठवें, कप्तान सुभाशीष बोस ने 31वें और स्कॉटलैंड के मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट 36वें मिनट में गोल किए। कप्तान सुभाशीष को एक गोल करने और डिफेंस में मजबूती दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। recent visitors 78