केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बोले – नवरात्रि का भौतिक,आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

जोधपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक नवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसे सनातन धर्म में बड़ी सहजता से परिभाषित किया है। मंत्री इन दिनों अपने गृहनगर जोधपुर के दौरे पर हैं। वो यहां से सांसद भी हैं। अपने इस दौरे के दौरान रविवार को वह जोधपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई के लिए पहुंचे। जनसुनवाई में मंत्री शेखावत ने दूर-दराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना। गजेंद्र सिंह शेखावत ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। ग्रामीणों ने अपने-अपने मुद्दों को खुलकर मंत्री के सामने रखा। जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। यह भारतीय सनातन समय परंपरा का हिस्सा है, जो साल में रितु संक्रमण के काल के समय में मनाया जाता है। यह पर्व 9 दिनों तक चलता है, जब एक ऋतु से दूसरी ऋतु में परिवर्तन होता है।” उन्होंने कहा, “नवरात्रि भारतीय सनातन सभ्यता की परंपरा में ऋतु संक्रमण के काल के दौरान मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह नौ दिन तक चलता है, जब ऋतुएं बदल रही होती हैं। इस पर्व का भौतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व जुड़ा हुआ है, और इस दृष्टिकोण से यह निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भौतिक दृष्टिकोण से, जब ऋतु का परिवर्तन हो रहा है, तो हमें अपने आहार और दिनचर्या में भी बदलाव लाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए संक्रमण के इस काल में व्रत और उपवास की व्यवस्था हमारे ऋषियों ने स्थापित की है।” शेखावत ने आगे कहा कि अगर हम आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखें, तो इस नौ दिन के समय में साधना का विशेष महत्व है, जिसे हमारे ऋषियों ने स्थापित किया। सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी, विभिन्न प्रांतों में इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाता है। मारवाड़ में भी नवरात्रि का विशेष महत्व है। मैं सभी मारवाड़ वासियों और जोधपुर के निवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं।” recent visitors 94

स्मार्टफोन की स्क्रीन पर टेंपर्ड ग्लास आपका फ़ोन कर सकता है ख़राब

नया फोन खरीदते ही ज्यादातर लोग उस पर टेंपर्ड लगवा लेते हैं ताकि फोन की स्क्रीन को प्रोटेक्ट किया जा सके. लेकिन ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है जो ये जानते हैं कि स्क्रीन गार्ड मोबाइल को नुकसान पहुंचाता है. इससे न सिर्फ कॉलिंग में परेशानी आती है बल्कि यूजर्स को ये अहसास होने लगता है कि उनका फोन खराब हो गया है. आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों होता है और इससे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है. दरअसल, नए स्मार्टफोन्स में मॉडर्न टच डिस्प्ले दिया जा रहा है, जिसके नीचे की तरफ Ambient Light सेंसर और Proximity सेंसर मौजूद होते हैं. लेकिन जब हम अपने फोन पर स्क्रीनगार्ड लगा लेते हैं तो ये सेंसर ब्लॉक हो जाते हैं और काम करना बंद कर देते हैं. इस कारण फोन कॉल के दौरान स्क्रीन लाइट परेशान करने लगती है, और बात करते करते आपके फोन में कोई दूसरी ऐप खुल जाती है. इसके अलावा ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट होने पर स्मार्टफोन अनलॉक करने में दिक्कत आने लगती है. फोन देर में अनलॉक होता है. अब कुछ लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसी स्थिति में क्या करें जिससे फोन के सेंसर भी ब्लॉक न हों और डिस्प्ले भी प्रोटेक्टेड रहे? तो जान लीजिए कि ये दिक्कत ज्यादातर उन स्मार्टफोन्स में आती है जिस पर हल्की क्वालिटी का स्क्रीनगार्ड लगा होता है. भारत में इसकी संख्या काफी ज्यादा है. इसलिए एक्सपर्ट्स हमेशा ही एक अच्छी कंपनी का प्रोटेक्टर इस्तेमाल करने के सलाह देते हैं. अब आप जब भी फोन खरीदें तो उसी कंपनी का स्क्रीन प्रोटेक्टर भी खरीद लें. ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों को पता होता है कि उन्होंने सेंसर कहां लगाया है. इसे ध्यान में रखकर ही कंपनियां प्रोटेक्टर बनाती हैं. जब आप धूप में जाते हैं तो रोशनी के मुताबिक आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन लाइट ऑटेमैटिक एडजस्ट हो जाती है. ऐसा Ambient Light सेंसर के कारण होता है. वहीं, अगर फोन किसी कम रोशनी वाली जगह है कि तो अपने आप फोन की लाइट कम हो जाती है. Proximity Mobile सेंसर की बात करें तो जब भी आप फोन को अपने कान के पास लेकर जाते हैं तो उसकी लाइट बंद हो जाती है. यह आपने नोटिस जरूर किया होगा लेकिन आपको यह पता नहीं होगा कि ऐसा क्यों होता है. यह इसी सेंसर के चलते होता है. recent visitors 81

RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले – हिंदू समाज को एकजुट होकर मिटाना चाहिए मतभेद

बारां. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को हिंदू समाज से आपसी मतभेदों और विवादों को मिटाकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति, भाषा और प्रांत के आधार पर बंटे समाज को अपनी सुरक्षा और मजबूती के लिए एक होना होगा। भागवत ने इस दौरान समाज में एकता, सद्भाव और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि समाज का गठन सिर्फ व्यक्तिगत हितों से नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से होता है। भागवत ने कहा, "हमें समाज के प्रति चिंता रखते हुए अपने जीवन में ईश्वर की प्राप्ति करनी चाहिए। परिवार से समाज का निर्माण होता है, और संघ का काम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के माध्यम से समाज को मजबूत बनाना है।" उन्होंने जोर दिया कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा उसकी आंतरिक ताकत के कारण है, और भारत को एक "हिंदू राष्ट्र" के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि हिंदू विचारधारा सबको स्वीकार करती है और सबके लिए जगह बनाती है। भागवत ने स्वयंसेवकों से हर क्षेत्र में संवाद करने और समाज में व्याप्त कमियों को दूर करने की अपील की। उन्होंने सामाजिक समरसता, न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया। recent visitors 69

केंद्रीय मंत्री बोले – बाबासाहेब का अपमान करने वालों का सम्मान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

नागपुर. भारत के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नागपुर में कांग्रेस पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ आरक्षण खत्म करने का फेक नैरेटिव सेट किया और यह बहुत दुखद है कि अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगों ने ऐसे लोगों को सम्मान दिया। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, “दीक्षाभूमि की ओर से मेरा संदेश उन सभी लोगों के लिए है जो बाबासाहेब डॉ. बीआर अंबेडकर के अनुयायी हैं और उन लोगों के लिए भी, जिन्होंने उनके जीवित रहने के दौरान और उनके परिनिर्वाण के बाद उन्हें अपमानित किया। जिन लोगों ने ‘आपातकाल’ लगाया और भारत के संविधान का दुरुपयोग किया, उन्हें बाबासाहेब का अपमान करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।” किरेन रिजिजू ने वीडियो में कहा, “बाबासाहेब के निधन और 2014 में मोदी पीएम के आने के बीच की घटनाओं के बारे में अंबेडकर के अनुयायियों को जानना जरूरी है। बाबासाहेब को भारतीय संविधान के आर्किटेक्ट या पिता के तौर पर देखा जाता है। जब वह इस देश के पहले कानून मंत्री बने तो दर्द भरे शब्दों में जवाहर लाल नेहरू को पत्र सौंपा था कि मैं आपके साथ मंत्री नहीं रह सकता। इसके बाद जहां भी बाबासाहेब चुनाव लड़ने के लिए जाते थे, कांग्रेस और नेहरू उनको हराने के लिए पूरी ताकत लगा देते थे। उनके निधन के इतने सालों बाद उनको भारत रत्न दिया गया।” उन्होंने आगे कहा, “नेहरू और उनके बाद के कांग्रेस पीएम बाबासाहेब का जिक्र नहीं करते थे। यह लोगों के दिल में अंबेडकर को बसने न देने के लिए कांग्रेस का षड्यंत्र था। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 5 तीर्थ स्थल भीमराव अंबेडकर के नाम से विकसित किए हैं। मध्य प्रदेश में उनकी जन्म भूमि मऊ को विकसित किया है। लंदन में उस घर को खरीद लिया जहां उन्होंने वकालत की पढ़ाई की। ऐसे ही दिल्ली में महापरिनिर्वाण घर विकसित किया है। ऐसे ही हम मुंबई में प्रोजेक्ट विकसित कर रहे हैं। कई योजनाएं बाबासाहेब के नाम से लागू हैं।” किरेन रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी ने सीएम रहते हुए संविधान यात्रा के जरिए हर किसी को संविधान की जानकारी दी थी। पीएम बनने के बाद उन्होंने संविधान दिवस मनाया था। उन्होंने आगे कहा, “लोग बोलते हैं मोदी को वोट देंगे तो वह संविधान बदल देंगे। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर संविधान की हत्या की थी। बाबासाहेब को अपमानित करने वाले लोग उन लोगों पर आरोप लगाते हैं जिन्होंने उन्हें सम्मानित करने का काम किया। इससे बड़ा पाप क्या हो सकता है? जब मैंने देखा की महाराष्ट्र जैसी जगह पर फेक नैरेटिव चलाया तो मुझे तीन चार दिन खाना हजम नहीं हुआ था। क्योंकि जिन्होंने बाबासाहेब के बाद दूसरे बौद्ध को मंत्री बनाया, जिन्होंने हमारे पूरे समाज को इज्जत दी, उनका अपमान करने वालों के सम्मान में हमारे समाज के लोग नारे लगा रहे हैं। बौद्ध, एससी, एसटी के लोग राहुल गांधी की जयकार कर रहे थे। मुझे यह बात हजम नहीं हुई। हमारे लिए यह कलंक की तरह है। हम बाबासाहेब के दुश्मनों को सिर पर लेकर घूमना मंजूर नहीं कर सकते। क्या हम लोग उनका अपमान करने वालों के खिलाफ बदला नहीं ले सकते?” किरेन रिजिजू ने कहा कि 2014 से पहले हम लोगों को कोई नहीं पूछता था। विदेश में भारत को कमजोर और गरीब देश माना जाता था। पीएम मोदी के आने के बाद विदेश में भारतीयों का सम्मान होता है। हमारे समुदायों के लोगों को भी अपनी भूमिका निभानी होंगी। विशेषकर महिलाओं को, जिनके लिए 2029 के चुनाव महिला आरक्षण के साथ होंगे। महिलाओं के लिए कम से कम 33 प्रतिशत आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में होगा। ये सब पीएम मोदी ने किया है। इसलिए हमें मजबूत होकर काम करना है। पीएम मोदी का मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, किसी को पीछे लेकर नहीं चलेंगे। बाबासाहेब के सपने को आगे ले जाएंगे और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए पीएम मोदी को भी मजबूत करेंगे। इसके अलावा किरेन रिजिजू ने ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट में भिक्खु संघ और मुंबई के वेन सदस्यों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात की वीडियो भी शेयर की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन लोगों ने पाली और मराठी को शास्त्रीय भाषा का अत्यंत आवश्यक दर्जा प्रदान करने के कैबिनेट के फैसले पर आभार व्यक्त किया। recent visitors 77

RG Kar अस्पताल में कई मेडिकल छात्राओं का पहले भी हुआ है यौन शोषण

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की वारदात के पहले कई मेडिकल छात्राएं यौन शोषण की शिकार हुई हैं। अस्पताल में जूनियर डाक्टरों को धमकी देने के आरोपों की जांच के लिए गठित आंतरिक जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह विस्फोटक दावा किया है। अस्पताल में ड्रग आपूर्ति गिरोह भी सक्रिय आरोप अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी जूनियर चिकित्सकों पर लगा है। इतना ही नहीं समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अस्पताल में काफी दिनों से ड्रग आपूर्ति गिरोह सक्रिय है। recent visitors 55

केरल के 6 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट, 11 अक्टूबर तक बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

तिरुवनंतपुरम. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट की घोषणा की है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर को इडुक्की और 9 अक्टूबर को पथानामथिट्टा और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। आईएमडी ने 7 अक्टूबर को केरल के इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में और 8 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम और वायनाड में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 9 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि जब 24 घंटे के भीतर 64.55 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश होती है तो येलो अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक केरल तट पर 35 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तूफानी मौसम की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक पूरे राज्य में बारिश और आंधी की चेतावनी भी दी है। खराब मौसम के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। जून में केरल में भारी बारिश हुई। 30 जून को भारी बारिश के कारण वायनाड जिले के पुंची रिमट्टम, चूरलमाला और मुंडक्कल क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ, जिससे लगभग 420 लोगों की मौत हो गई थी और 397 से अधिक लोग घायल हुए थे। recent visitors 73

मुख्यमंत्री भजनलाल बोले- मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को कर रहे हैं साका

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद की बात 21वीं सदी भारत के नाम को साकार कर रहे है और आज देश की प्रगति और बदलाव नजर आने लगा है। शर्मा शनिवार रात यहां भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ की ओर से राइजिंग राजस्थान और भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए राइजिंग राजस्थान समिट में सुझाव और सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रदेश को आगे बढ़ाने वाले सुझाव आमंत्रित है, सरकार इन सुझाव पर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने आज देश की प्रगति के साथ देश में हो रहा परिवर्तन साफ देखा जा सकता है फिर चाहे वो आतंकवाद को समाप्त करना हो या देश से गरीबी दूर करने हो या फिर दुनिया में भारत का परचम लहराना हो। प्रदेश के साथ राष्ट्र की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी को भाजपा के इस सदस्यता अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है। उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान को राजनीति का विस्तार नहीं, विकास और राष्ट्रवाद पर आधारित विचारधारा का समर्थन बताते हुए कहा कि आप जैसे प्रबुद्धजन भाजपा से जुडे़गा तो देश मजबूत होगा। शर्मा ने कहा कि भाजपा के सदस्य बनकर विकास की इस यात्रा में सहभागी बने। यह राजनीति सदस्यता का विस्तार नहीं बल्कि उस विचारधारा का समर्थन है जो विकास और राष्ट्रवाद पर आधारित है। भाजपा का कार्य, राष्ट्र का कार्य है। ऐसे में भाजपा के सदस्यता अभियान के साथ ही सभी राइजिंग राजस्थान का भी हिस्सा बनें और अपनी सहभागिताको निभाए। समाज में आप सभी प्रबुद्धजनों की अच्छी छवि है ऐसे में राष्ट्र को शिखर तक पहुंचाने में आपको अपनी भूमिका अदा करनी है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत मुंबई और दिल्ली में किए गए रोड शो से 12.5 लाख करोड़ के निवेश के लिए एमओयू किए गए। हमारी सरकार ने एमओयू साइन करने के साथ ही उन कंपनियों को तमाम सुविधाएं देने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया। राजस्थान में निवेश और उद्योग की अपार संभावनाओं को देखते हुए विदेशों से भी निवेश लाया जाएगा। राजस्थान सरकार जल्द ही यूके और जर्मनी में भी राइजिंग राजस्थान समिट के लिए जाएगी और विदेशी निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीए को लक्ष्मीपुत्र बताते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान में प्रबुद्धजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया में राजस्थान के सीए का अच्छा नेटवर्क है। अपने संपर्कों और प्रभाव का उपयोग कर राइजिंग राजस्थान में अपनी सहभागिता निभा सकते है। पिछली सरकार निवेशकों को विश्वास ही नहीं दिला पाई। इसके चलते निवेशकों ने निवेश नहीं किया लेकिन अब मोदीजी के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन सरकार काम कर रही है। भाजपा जो कहती है , वो करती है। भाजपा सभी प्रकार का सहयोग निवेशकों को प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो कहते है वो करते है। इसलिए राजस्थान में निवेश लाकर इसके औद्योगिक विकास में सहभागी बने। recent visitors 80