ओलंपिक में मेडल जीतने वाले स्वप्निल को 1 करोड़ का इनाम देगी महाराष्ट्र सरकार

नई दिल्ली फ्रांस पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 3 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत की ओर से मनु भाकर, स्वप्निल कुसाले, और सरबजोत सिंह ने शूटिंग में कांस्य पदक पर निशाना साधा है। अब भी भारत के कई खिलाड़ी पदक की रेस में हैं। इन खिलाड़ियों पर अभी से इनामों की बारिश होनी शुरू हो गई है। इस कड़ी में दिग्गज उद्योगपति और JSW समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने पदक विजेताओं को एक ब्रांड न्यू लग्जरी कार उपहार में देने का वादा किया है। सज्जन जिंदल ने एक एक्स पोस्ट पर घोषणा की है कि वह 2024 के पेरिस ओलंपिक में हर भारतीय पदक विजेता को MG विंडसर गिफ्ट करेंगे। उन्होंने कहा है कि एथलीट अपने समर्पण और सफलता के लिए सबसे बेस्ट इनाम के हकदार हैं। मॉरिस गैरेज इंडिया ने JSW ग्रुप के साथ मिलकर अपने नए CUV MG विंडसर के भारत में लॉन्च की घोषणा की थी। उसके बाद सज्जन जिंदल ने यह फैसला लिया है। सज्जन जिंदल ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, "यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टीम इंडिया के हर ओलंपिक पदक विजेता को JSW MG इंडिया की ओर से एक शानदार कार MG विंडसर उपहार में दी जाएगी! हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अपने समर्पण और सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ के हकदार हैं।” 1924 में स्थापित यू.के. स्थित कंपनी एमजी ने बताया है कि यह कार विंडसर कैसल यानी ब्रिटेन के शाही महल की वास्तुकला से प्रेरित है। जिंदल के पोस्ट पर 64,000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही लोग उनके इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शानदार पहल।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "सुपर सर, आपको बधाई।" एक यूजर ने लिखा, "बधाई, बढ़िया काम करते रहें।" गौरतलब है कि इस साल टीम इंडिया की ओलंपिक किट JSW ग्रुप ने ही डिजाइन की है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह किट भारत की विविधता का हृदय और आत्मा से प्रतिनिधित्व करती है। इसे एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए एडवांस फीचर के साथ डिजाइन किया गया है।  पेरिस ओलंपिक्स 2024 (paris olympics 2024) में भारत को ब्रॉन्ज मेडल (Bronze medal for India) दिलाने वाले स्वप्निल कुसाले के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने स्वप्निल कुसाले (Swapnil Kusale) के लिए खजाना खोल दिया है। उन्होंने स्वप्निल कुसाले को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।   recent visitors 171

भालू के हमलें से वृध्द महिला घायल

जनकपुर/एमसीबी   विकास खंड भरतपुर के वन परिक्षेत्र कोटाडोल के ग्राम नेउर में भालू के हमले से एक वृद्ध महिला फूल बाईं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वन विभाग के द्वारा तत्काल एक हज़ार रूपए सहायता राशि घायल को दी गई। recent visitors 119

किसानों की बिकराल समस्याओं को लेकर साइकिल द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने किसान हुवा प्रस्थान

छतरपुर घुवारा तहसील के ग्राम पंचायत बमनौरा का किसान रामावतार लोधी किसानों की समस्याओं को अवगत कराने मुख्यमंत्री महोदय जी से मिलने साइकिल से आज बमनौरा कलां से भोपाल के लिए रवाना हो गया है इसमें मुख्य समस्याएं 1 आवारा पशुओं द्वारा फसल का नुकसान 2 नीलगाय द्वारा फसल नष्ट 3 बंदरो के द्वारा फसलों को हानि 4 किसानों को खेत पर जाने हेतु रास्ता  ये ऐसी समस्याएं है की शासन के अलावा और कोई नही सुलझा सकता है इससे आहत होकर रामावतार लोधी बमनौरा कलां से  अपनी साइकिल से भोपाल जा रहे है सभी महनुभाओ ने इनका समर्थन किया इसमें राजेश पटेरिया जनपद सदस्य रामनिवास राजपूत समस्त किसान बंधु मौजूद रहे recent visitors 179

बंडा पुल पर बाइक को लोडिंग वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल, पुलिस ने वाहन को पकड़ा

टीकमगढ़ दिगौड़ा कस्बा के बंडा पुल के पास बुधवार की शाम को एक लोडिंग वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। टक्कर मारकर भागने वाले लोडिंग वाहन को पुलिस ने ग्राम बर्माताल के पास से पकड़कर पुलिस थाना में रखा गया है। दिगौड़ा पुलिस ने बताया है कि ग्राम बम्होरी के निवासी गजेन्द्र सिंह तोमर व प्रमोद कुमार नायक बाइक से टीकमगढ़ की ओर जा रहे थे, जैसे ही यह दिगौड़ा के बंडा पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन UP 93 CT 7856 ने इनकी बाइक में बगल से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गिरकर घायल हो गए। लोडिंग वाहन का चालक मौके से तेज रफ्तार में वाहन को लेकर भाग गया। पुलिस ने पीछा करते हुए लोडिंग वाहन को ग्राम बर्माताल के पास पकड़ लिया, जिसको पुलिस थाने में रखा गया है। पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। recent visitors 118

8वीं की छात्रा ने अधेड़ से शादी करने पर दुखी होकर लगाई फांसी, जानें क्या थी मजबूरी

सीतापुर यूपी के सीतापुर में एक कम उम्र लड़की ने अधेड़ से शादी कराने पर खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की के पिता दुनिया में नहीं है। गांववालों के मुताबिक परिजनों ने लड़की की मर्जी के खिलाफ शादी कर दी थी। लड़की गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है और गुरुवार को भी स्कूल गई थी। हालांकि पुलिस लड़की को बालिग बता रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला जिले के थाना तालगांव के एक गांव का है। गांववालों का कहना है कि लड़की की शादी तीन महीने पहले गांव के ही एक अधिक उम्र के शख्‍स से हुई थी। लड़की के पिता की मौत एक साल पहले हो चुकी थी। अधिक उम्र के पुरुष से शादी करने पर लड़की नाराज चल रही थी। अंतत: उसने अपनी जान दे दी। बताते हैं गरीबी के चलते मां और परिवारी जनों ने उसकी शादी गांव में ही उससे ज्यादा उम्र के अधेड़ के साथ कर दी थी। अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ लड़की की जोड़ी मैच नहीं कर रही थी। आए दिन घर में मारपीट होती थी। लड़की की एक सहेली ने बताया कि उसने मारपीट से शरीर पर पड़े निशान को दिखाया था। रोज की तरह वह गुरुवार को भी स्कूल गई थी। छुट्टी में वापस आने के बाद अपनी ससुराल में दुपट्टे से फंदा बनाकरआत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय ससुरालीजन खेत की तरफ गए थे। गांव के बच्चों ने शव लटकते हुए देखा। उन्‍होंने चीख पुकार मचाई तो लड़की की मां भी रोती बिलखते हुए पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्‍या बोली पुलिस इस बारे में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शादी के बाद उम्र से कोई मतलब नहीं है। किसी भी उम्र में कोई भी पढ़ाई कर सकता है।   recent visitors 110

04 अगस्त रविवार को मुक्तिधाम मनेन्द्रगढ़ में चलेगा स्वच्छता अभियान

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आगामी 04 अगस्त रविवार को मुक्तिधाम मनेन्द्रगढ़ में चलेगा स्वच्छता अभियान। जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, तहसीलदार कार्यालय, नगर पालिका कर्मचारी, जनप्रतिनिधि समेत आमनागरिक रहेंगे मौजूद। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ मो० इशहाक खान ने आम जनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की हैं। रविवार को प्रातः 7:30से 10:00 बजे तक चलेगा अभियान।   recent visitors 131