हुड्डा का संकेत, कांग्रेस बना सकती है कुमारी शैलजा को हरियाणा का CM

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना से पहले मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा तेज हो चुकी है। तमाम एग्जिट पोल में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुमान लगाया है। इस बीच कांग्रेस में खेमेबाजी शुरू हो चुकी है। हरियाणा कांग्रेस में कई नामों की चर्चा चल रही है। इस बच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि आलाकमान तय करेगा कि हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एग्जिट पोल्स की बात करें तो 90 सीटों में से 50-58 सीटों पर कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं। हरियाणा में बहुमत के लिए सिर्फ 46 सीटों की आवश्यक्ता है। वहीं, यहां भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने से दूर होती नजर आ रही है। भाजपा को 20-28 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हरियाणा में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कुमारी शैलजा का नाम भी उछाला जा रहे है। न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक उनके बारे में जब कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति ऐसी चीज है कि कोई भी आकांक्षा रख सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि एक प्रक्रिया होती है। विधायक अपनी राय देंगे और आलाकमान फैसला करेगा। हुड्डा ने कहा, "मुख्यमंत्री पद पर सभी का अधिकार होता है। यह लोकतंत्र है। आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।'' भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, "कुमारी शैलजा हमारी वरिष्ठ नेता हैं।" इससे पहले कांग्रेस के लिए एक प्रमुख दलित चेहरा और पांच बार सांसद रहीं कुमारी शैलजा ने गुरुवार को संकेत दिया कि मुख्यमंत्री पद के लिए शीर्ष नेताओं द्वारा उनके नाम पर विचार किए जाने की संभावना है। समाचार एजेंसी एएनआई ने उनके हवाले से कहा, "मुझे लगता है कि जिन नामों पर मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा होगी उनमें से एक मैं भी रहूंगी।''उन्होंने कहा कि आलाकमान कोई भी फैसला लेने से पहले वरिष्ठता और पार्टी में योगदान को ध्यान में रखेगा। आरको बता दें कि हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान शनिवार को संपन्न हुआ। भाजपा अपने 10 साल के शासन को फिर से हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जबकि कांग्रेस सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। सी-वोटर के अनुसार, कांग्रेस को 50-58 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 20-28 सीटें जीतने की उम्मीद है। एग्जिट पोल में जेजेपी+ को 0-2 सीटें और इनेलो गठबंधन और आप को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 10-14 सीटें जा सकती हैं। पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल सर्वे ने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस 49 सीटें जीत सकती है, जबकि इसने भाजपा को 24 सीटें दी हैं। इसने जेजेपी+ को एक सीट और इनेलो+ तथा आप को कोई सीट नहीं मिलने की भविष्यवाणी की है। सर्वे में अन्य को 16 सीटें मिलने की उम्मीद है। recent visitors 78

आतंकी संगठन जैश के मोहम्मद से जुड़े मेहकार को उठाया, पाकिस्तान पहुंचा रहा था सूचनाएं!

मेरठ. एनआईए (नैशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी) ने एटीएस को लेकर सरूरपुर के खिवाई में छापामारी की गई। आतंकी संगठन जैश के मोहम्मद से जुड़े मेहकार को उठाया। उसके दो साथियों से घंटों तक पूछताछ की। बताया जाता है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आनलाइन ग्रुप बनाकर जैश-ए-मोहम्मद को जानकारी दी जा रही थी। मस्जिद में सफाई का काम करता है मेहकार मेहकार कस्बे की एक मस्जिद में सफाई का काम करता है। पकड़े गए युवक के स्वजन को कहना है कि उनका आतंकी संगठन से कोई लेना देना नहीं है। मेहकार की इंस्टाग्राम आईडी किसी ने हैक कर ली थी। शनिवार की सुबह एनआईए की टीम ने आईबी के इनपुट पर एटीएस को साथ लेकर सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई गांव में छापामारी की। recent visitors 64

दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के कारण DGP प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर लगाई एक माह की रोक

लखनऊ. दशहरा, दीपावली व छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां एक माह के लिए रद कर दी गई हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने आठ अक्टूबर से आठ नवंबर तक पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगाए जाने का आदेश दिया है। विशेष परिस्थितियों में केवल वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति पर ही किसी को छुट्टी दी जाएगी। आने वाले त्योहारों के दौरान बाजारों से लेकर अन्य स्थानों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। recent visitors 102

पेंसिल्वेनिया की चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘मौत के सामने भी हार नहीं मानूंगा’, Elon Musk भी दिखे साथ

पेनसिल्वेनिया. पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शनिवार (5 अक्तूबर) को पेंसिल्वेनिया एक चुनावी रैली को संबोधित किया। दिलचस्प बात रही है कि मंच पर ट्रंप के साथ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) भी नजर आए। मंच पर जाकर एलन मस्क ने ट्रंप के लिए समर्थन भी मांगे। इस चुनावी रैली में हजारों की संख्या में रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों ने हिस्सा लिया था। मंच पर आकर मस्क ने लोगों के सामने फाइट-फाइट और वोट-वोट के नारे लगाए। recent visitors 76

चेंबूर इलाके की एक दुकान में आग लगने से दो बच्चों समेत 7 की मौत

चेंबूर. मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार सुबह एक दुकान में आग लग गई। सुबह 5 बजे दुकान के ग्राउंड प्लस वन (G+1) स्ट्रक्चर में आग लग गई। आग में जलकर सात लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि दुकान ग्राउंड फ्लोर पर थी। वहीं, ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता था। आग में जलकर परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान और घर जलकर राख हो गया। recent visitors 63

भोपाल के जहांगीराबाद में 16 साल से कैद महिला का शरीर बन गया था हड्डियों का ढांचा, पुलिस ने किया रेस्क्यू

भोपाल. शहर के जहांगीराबाद इलाके में सोलह साल से घर में कैद एक विवाहित महिला का शनिवार को भोपाल पुलिस ने रेस्क्यू किया। महिला को ससुराल वालों ने वर्ष 2008 से उसे कैद रखे थे और उसके बाहर जाने व मायके पक्ष के लोगों से मिलने पर पाबंदी लगा रखी थी। पीड़िता के पिता ने महिला थाना पुलिस को एक आवेदन देकर मदद मांगी थी। इसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और जहांगीराबाद के कोली मोहल्ले में पहुंची। पुलिस ने घर के भीतर पहुंचकर देखा तो पाया कि महिला बेहद कमजोर अवस्था में पलंग पर पड़ी थी। वह ठीक से बोलने की स्थिति में भी नहीं थी। पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने की थी शिकायत पुलिस के अनुसार महिला थाना में किशन लाल साहू निवासी जिला नरसिंहपुर ने आकर शिकायती दिया था। उसमें उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री रानू साहू का विवाह 2006 में किया गया था। वर्ष 2008 के बाद से ससुराल वालों ने पुत्री को उनसे मिलने नही दिया है। पुत्री के बेटे और बेटी को भी उससे दूर कर कहीं भेज दिया गया है। ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग फरियादी पिता ने पत्र में यह भी लिखा कि ससुराल में उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा है। उसकी हालत खराब होने के बारे में पड़ोसियों से सूचना मिली। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि पुत्री का घर से रेस्क्यू कर घर से रेस्क्यू किया जाकर उपचार दिलाया जाए एवं ससुराल पक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले की शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने जहांगीराबाद पुलिस स्टाफ की मदद से महिला रानू को रेस्क्यू किया गया। बेहद कमजोर हालत में मिली महिला पलंग पर पड़ी रानू की हालत देखकर पुलिस भी दंग रह गई। 16 बरस से घर में कैद रानू बेहद कमजोर हालत में थी। चमड़ी हड्डियों से चिपक गई थी। वह बोलने की स्थिति में भी नही थी। उसकी गंभीर हालत देख पुलिस ने उसे स्वजन के साथ अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। recent visitors 113

खंडवा: महिला की नर्मदा नदी के खेड़ीघाट पर साड़ी बांधकर करवाई डिलेवरी

खंडवा. इंदौर-इच्छापुर सड़क मार्ग पर मोरटक्का में नर्मदा नदी के खेड़ीघाट पर महिला का प्रसव साड़ी की आड़ में करवाना पड़ा। वायरल हो रहे वीडियो में स्थानीय महिलाओं द्वारा प्रसव करवाने का उल्लेख करते हुए महिला स्वास्थ्यकर्मी पर सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सूचना पर नर्स को वहां भेजा गया था, उसने प्रसव करवाया और महिला तथा नवजात को स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज किया गया। दोनों स्वस्थ हैं। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो तखत पर लेट गई बताया जाता है महिला और उसका पति खेड़ीघाट पर ही रहकर गुजर-बसर करते हैं। शनिवार सुबह से पति काम पर गया हुआ था। घाट पर महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो वहीं तखत पर लेट गई। वहां मौजूद आसपास की महिलाओं ने उसकी मदद की। सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। एएनएम ने कहा- प्रसव हो चुका था एएनएम मंजुला भालेराव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची तो सामान्य प्रसव हो चुका था। प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य केंद्र लाकर नवजात का टीकाकरण व दोनों का उपचार किया गया। लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। recent visitors 164