‘ऑपरेशन सिंदूर’: इंडिया गेट पर दिखा भारत का दम, वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली भारत का पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। जिसकी सफलता के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में इस ऑपरेशन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हमारे देश के वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली सरकार ने कर्तव्य पथ पर मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाला। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त सांसद और विधायक भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में आए लोगों ने बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया। भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'सेना के सम्मान में, देश का हर नागरिक मैदान में'। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पर देश के जवानों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भारत माता की जय उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "इस जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी है। भारत माता की जय, ये सिर्फ उद्घोष नहीं है। ये देश के हर उस सैनिक की शपथ है जो मां भारती की मान-मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है।" पीएम मोदी बोले, "ये देश के हर उस नागरिक की आवाज है, जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है। भारत माता की जय, मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी।" recent visitors 59

यूपी में बर्ड फ्लू की दस्तक, मुख्‍यमंत्री बोले- स्वास्थ्य विभाग एवियन इंफ्लुएंजा के मानवों पर प्रभावों की करे गहन समीक्षा

लखनऊ प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में मृत बाघिन में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद लखनऊ, कानपुर व गोरखपुर चिड़ियाघर के साथ ही इटावा लायन सफारी को अगले सात दिनों के लिए बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव अनुराधा वेमूरी ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए। इस दौरान प्राणि उद्यान के सभी वन्य जीवों की सघन निगरानी की जाएगी और लक्षणों के आधार पर समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। चिड़ियाघर के आस-पास वन्य जीव या बर्ड फ्लू से संबंधित पक्षी या फिर जीवों की असामान्य मृत्यु पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने आवास पांच कालिदास मार्ग में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्राणि उद्यानों, पक्षी विहारों, नेशनल पार्कों, वेटलैंड क्षेत्रों और गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित पशु-पक्षियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जाएं। प्राणि उद्यान परिसरों को नियमित रूप से सैनेटाइज किया जाए। सभी वन्य जीवों एवं पक्षियों की जांच की जाए और उनके आहार की गहन जांच के बाद ही उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी कर्मचारियों को एवियन इंफ्लुएंजा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाए तथा उन्हें पीपीई किट सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। बाड़ों में नियुक्त कर्मचारियों की ड्यूटी जोखिम के स्तर को ध्यान में रखते हुए तय की जाए। प्रदेश के सभी पोल्ट्री फार्मों की मानकों के अनुरूप विशेष निगरानी की जाए और पोल्ट्री उत्पादों के आवागमन पर सतत नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एवियन इंफ्लुएंजा एच-5 के मनुष्यों पर पड़ने वाले प्रभावों का भी स्वास्थ्य विभाग गहन समीक्षा करे ताकि संक्रमण की कोई भी कड़ी मानव समाज तक न पहुंच पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय, मत्स्यपालन एवं डेयरी विभाग, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली आदि से नियमित संपर्क बनाकर सुझाव लिए जाएं और उनका पालन भी किया जाए। जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के बीच समन्वय को सशक्त बनाया जाए ताकि सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो सके। recent visitors 50

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री के दौरे का असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 9 मई को सुशासन तिहार के दौरान ग्राम बल्दाकछार में की गई घोषणाएं अब धरातल पर उतरने लगी हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप जिला प्रशासन ने तीव्रता से कार्यवाही करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल सर्वे एवं योजना निर्माण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में आज जल संसाधन विभाग और क्रेड़ा (CREDA) विभाग के अभियंताओं की टीम बल्दाकछार पहुंची। टीम ने दो अहम कार्योंकृमहानदी तट पर तटबंध निर्माण और ग्राम में हाई मास्ट लाइट की स्थापना के लिए सर्वे की प्रक्रिया प्रारंभ की। बाढ़ से सुरक्षा के लिए पक्का तटबंध हर वर्ष महानदी की बाढ़ से कटाव झेल रहे बल्दाकछार गांव के लिए राहत भरी खबर है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, ग्राम को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए महानदी के दाएं तट पर पक्के तटबंध का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। प्रारंभिक सर्वे के अनुसार, लगभग डेढ़ किलोमीटर लम्बाई में 5 मीटर स्लांट हाइट के साथ सीमेंट-कांक्रीट संरचना बनाई जाएगी, जिससे कटाव को रोका जा सकेगा। इस कार्य की अनुमानित लागत 888 लाख रुपये है। गांव में रोशन होगा अंधेरा: हाई मास्ट लाइट योजना मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए क्रेड़ा विभाग ने भी ग्राम में हाई मास्ट लाइट लगाने हेतु स्थल का चयन कर लिया है। इंजीनियरों ने सरपंच व ग्रामीणों के साथ मिलकर गुड़ी चौक और कमारपारा को उपयुक्त स्थल माना है। संबंधित प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है। जनता की आवाज पर संवेदनशील निर्णय उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के दौरान बल्दाकछार में आकस्मिक निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थीं। जनता की प्राथमिकताओं को समझते हुए उन्होंने त्वरित घोषणाएं कीं और अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। अब प्रशासन द्वारा किए जा रहे तत्पर प्रयास इस बात का प्रमाण हैं कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं महज़ औपचारिकता नहीं, बल्कि कार्य रूप में परिणित हो रही हैं। बल्दाकछार में शुरू हुई ये पहल न केवल गांव की सुरक्षा और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह शासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का भी प्रमाण है। जनता से किये वादों को त्वरित अमल में लाकर शासन ने यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ में सुशासन अब केवल शब्द नहीं, एक साकार होती प्रक्रिया है। recent visitors 52

आकाशीय बिजली का कहर, झुलसे 3 बच्चे, दो की हालत गंभीर

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर से आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. कुरूडीह गांव में तीन बालक बिजली की चपेट में आ गए. मनीष कश्यप (14 साल) और लोकेश कुमार कर्ष (13 साल) गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक अन्य साथी अचेत हो गया. दो बालकों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त गांव से लगे एक तालाब के पास घूमने गए थे. तेज गर्जना और बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से तीनों वहीं बेहोश होकर गिर पड़े. कुछ देर बाद एक लड़के को होश आया और उसने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही 112 की मदद से घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है. गांव में इस हादसे के बाद दहशत का माहौल है. recent visitors 55

एसपी राजेश द्विवेदी ने 13 प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया, आठ के थाने बदले गए

शाहजहांपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को 13 प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इनमें आठ थानों के थाना प्रभारी बदले गए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी को पुलिस लाइंस भेजा गया है। एसपी ने कांट थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह काे ह्यूमन ट्रैफिकिंग से का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। जबकि आइजीआरएस सेल में तैनात सर्वेश कुमार शुक्ला को साइबर क्राइम थाने का प्रभारी बनाया गया है। मीडिया सेल प्रभारी बृजेश कुमार सिंह कांट थाने के प्रभारी बनाए गए हैं। अश्वनी कुमार चौक कोतवाली का प्रभारी बने अब तक पुलिस लाइंस में मौजूद अश्वनी कुमार को चौक कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जबकि चौक कोतवाल राजीव कुमार जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं। जलालाबाद के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय को बंडा थाने का प्रभारी बनाया गया है। बंडा की थाना प्रभारी सोनी शुक्ला मिर्जापुर थाने की प्रभारी बनाई गईं हैं। एसपी के पीआरओ अशोक कुमार सिंह निगोही थाने के प्रभारी निरीक्षक होंगे।   कटरा थाने के अपराध निरीक्षक हरकेश सिंह को गढ़िया रंगीन थाने का प्रभारी बनाया गया है। गढ़िया रंगीन में अब तक प्रभारी रहे शिवदीन वर्मा आइजीआरएस सेल के प्रभारी बनाए गए हैं। निगोही के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को मीडिया सेल प्रभारी बनाया है। मिर्जापुर के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार एसपी के पीआरओ होंगे। जबकि साइबर थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइंस भेजा गया है। recent visitors 52

उपमुख्यमंत्री साव ने कांग्रेस पर किया तीखा पलटवार, 9 आतंकी ठिकानों का ध्वस्त होना बड़ी जीत

रायपुर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर ऑपरेशन की पारदर्शिता और प्रभावशीलता पर घेरा और स्पष्ट जवाब मांगा. इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस प्रकार कल (12 मई, 2025) DGMO ने स्पष्ट रूप से जानकारी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय सेना ने आतंकियों के नौ अड्डों को एकसाथ ध्वस्त किया, यह बहुत बड़ी सफलता है. पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है और खुद सीजफायर के लिए संपर्क किया. अगर इसके बाद भी किसी को समझ नहीं आता तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस की ‘बैलाडीला बचाओ यात्रा’ पर उपमुख्यमंत्री साव का तंज उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के बैलाडीला बचाओ यात्रा की घोषणा पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल को गतिविधियां करने का अधिकार है, लेकिन जिस पार्टी ने देश को तोड़ा, वो भारत जोड़ो यात्रा निकालती है, और जिसने संविधान को तार-तार किया, वो संविधान बचाओ यात्रा निकालती है. कांग्रेस जनता से कट चुकी है और अब शून्यता की ओर बढ़ रही है.” गौरतलब है कि कांग्रेस इससे पहले दो यात्राएं स्थगित कर चुकी है और अब ‘बैलाडीला बचाओ यात्रा’ निकालने की तैयारी में है. बीजेपी निकालेगी देश भर में तिरंगा यात्रा डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि पहलगाम की घटना के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया, यह संदेश दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है. देशभर में राष्ट्रप्रेमी सेना के समर्थन में हैं, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. recent visitors 53

नई दिल्ली ने मॉस्को से एस-400 की और खेप की डिलीवरी की मांग रखी, रूस निकट भविष्य में मंजूरी दे सकता है

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई। इसे देखते हुए भारत ने रूस से इस प्लेटफॉर्म की अतिरिक्त यूनिट्स की अपील की है। नई दिल्ली ने मॉस्को से एस-400 की और खेप की डिलीवरी की मांग रखी है। इस तरह वायु रक्षा क्षमताओं का विस्तार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से यह संकेत मिला कि रूस निकट भविष्य में इस अपील को मंजूरी दे सकता है। रूस में बना S-400 सिस्टम भारतीय सेना में पहले से ही तैनात है। हाल के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रूस का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम विश्व की सबसे उन्नत प्रणालियों में से एक है, जिसे विभिन्न हवाई खतरों जैसे विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह सिस्टम 600 किमी तक टारगेट को ट्रैक और 400 किमी की रेंज में उन्हें नष्ट कर सकता है। इसका अपडेटेड फेज्ड-ऐरे रडार एक साथ 100 से अधिक लक्ष्यों को ट्रैक करता है। S-400 चार प्रकार की मिसाइलें दाग सकता है, जो विभिन्न दूरी और ऊंचाई पर खतरों का मुकाबला करती हैं। भारत ने 2018 में रूस के साथ 5.43 बिलियन डॉलर में 5 S-400 यूनिट्स का सौदा किया, जिनमें से पहली 2021 में पंजाब में तैनात की गई। सीमा सुरक्षा के लिए S-400 सिस्टम कितना अहम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 ने भारत की वायु रक्षा में बेहद खास भूमिका निभाई। पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइलों व ड्रोनों को रोकने और विफल करने में इसकी सटीकता काम आई। एस-400 के चलते पाकिस्तानी जेट विमानों और मिसाइलों को मिशन रद्द करने या मार्ग बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसी स्थिति में उसके हमले की योजनाओं को गंभीर झटका लगा। S-400 ने पश्चिमी सीमा से आने वाले हवाई खतरों को त्वरित और प्रभावी ढंग से नष्ट किया, जिससे भारत की रक्षा क्षमता मजबूत हुई। इस शानदार प्रदर्शन ने ही भारत को अतिरिक्त S-400 यूनिट्स के लिए रूस से अपील को प्रेरित किया। एस-400 की तैनाती ने न केवल भारत के रक्षा ढांचे को मजबूती दी, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता में भी योगदान दिया। recent visitors 47