सनातन और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, हाईकोर्ट ने कहा-नहीं होगी FIR निरस्त

जबलपुर भगवान राम, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिंदू धर्म के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक इंस्टाग्राम पोस्ट के मामले में मोहम्मद बिलाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। मोहम्मद बिलाल ने सतना के एक पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294, 153ए, 295ए और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) और 3(2) के तहत उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी। बिलाल ने अपनी याचिका में दावा किया था कि कुछ लोगों ने दो दिन पहले उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया और आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कर दिया। जस्टिस जीएस अहलूवालिया की सिंगल जज बेंच ने कहा, "एफआईआर से यह स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता ने याचिकाकर्ता से पूछा था कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट क्यों अपलोड की गई है। यह बताने के बजाय कि वह पोस्ट उसका अकाउंट हैक करके किसी और ने अपलोड की है, उसने (याचिकाकर्ता) शिकायतकर्ता को गाली देना और अपमानित करना शुरू कर दिया और उसकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई।'' पिछले महीने के हाईकोर्ट के आदेश में कहा गया था, "याचिकाकर्ता का यह आचरण दर्शाता है कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसी और द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने का बचाव गलत है। चूंकि याचिकाकर्ता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने की बात स्वीकार की है, इसलिए उसे शिकायतकर्ता के साथ जिस तरह से प्रतिक्रिया की गई, उस तरह से प्रतिक्रिया करने का कोई अधिकार नहीं है।" जस्टिस अहलूवालिया ने कहा कि एफआईआर में लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं, इस पर इस समय विचार नहीं किया जा सकता। आदेश में कहा गया है कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि संबंधित एफआईआर में संज्ञेय अपराध का खुलासा किया गया है, हस्तक्षेप करने का कोई मामला नहीं बनता है। recent visitors 66

अमेठी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात

लखनऊ अमेठी में शिक्षक व उसके परिजनों की हत्या के पीड़ितों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में मुलाकात की। पीड़ित परिजन सीएम से मिलने के लिए लखनऊ आए। मुलाकात में ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। वो ही पीड़ित परिजनों को लेकर सीएम आवास पहुंचे थे। यहां बता दें कि अमेठी में शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम और दो बच्चों की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह आरोपी की पुलिस कर्मियों से मुठभेड़ भी हुई जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ पुलिस कस्टडी में आरोपी ने दरोगा से पिस्तौल छीनकर  फायरिंग मामले में पुलिस ने धारा 109 बीएस में एफआईआर दर्ज की है। अमेठी में दर्ज दोनों मुकदमों में पुलिस चंदन वर्मा को रिमांड पर लेगी। रायबरेली न्यायालय में सीओ तिलोई आरोपी को पेश कर 14 दिन की रिमांड की मांग करेंगे। मोहनगंज और शिवरतनगंज थाना में चंदन पर दो मुकदमे दर्ज है। सामूहिक हत्याकांड में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी। इसके पहले आरोपी चंदन को अमेठी के गौरीगंज अस्पताल में एक्सरे के लिए लाया गया था। इस दौरान अस्पताल के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती रही। आरोपी ने स्वीकार किया गुनाह कंपोजिट स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास एसटीएफ ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद की। आरोपी ने घटना अंजाम देना स्वीकार किया है। उसका शिक्षक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। इसीलिए उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी। एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। recent visitors 65

तलाकशुदा बीबी को फिर शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, थाने पहुंची महिला ने दर्ज करवाया मामला

भोपाल  शहर में एक महिला ने अपने पूर्व पति पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके एक्स पति ने दोबारा शादी का झांसा देकर उसका तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। मामला ऐशबाग इलाके का है। 35 वर्षीय पीड़िता का पांच साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था। उसके बाद उसने काजीकैंप में रहने वाले दूसरे युवक से शादी कर ली। पर इस दौरान भी उसका पूर्व पति से मिलना-जुलना जारी रहा। ख्याल रखने का झांसा देकर बिछाया जाल पूर्व पति बच्चों से मिलने के बहाने अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता रहता था। इस दौरान उसने पीड़िता को दोबारा शादी का झांसा दिया और कहा कि वह उसे और बच्चों को अपने साथ रखेगा। पीड़िता पूर्व पति की बातों में आ गई और उसने अपने दूसरे पति को तलाक दे दिया। तीन साल तक किया शारीरिक शोषण इसके बाद वह वापस ऐशबाग में अपने पूर्व पति और बच्चों के साथ रहने लगी। पूर्व पति ने उससे वादा किया था कि वह जल्द ही उससे रीति-रिवाज से शादी कर लेगा। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी उसने शादी नहीं की। इस दौरान वह लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। हर बार आरोपी टाल देता शादी की बात हर बार जब भी पीड़िता शादी की बात करती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने भी पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। recent visitors 70

‘गरबे में न जाएं मुसलमान…’, शहर काजी ने कहा- विवाद न हो इसलिए की अपील

रतलाम  मध्य प्रदेश में गरबा महोत्सव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. इंदौर, भोपाल और खंडवा के बाद अब रतलाम से बड़ी खबर है. रतलाम के शहर काजी का एक लेटर अचानक सुर्खियों में आ गया है. इस लेटर में शहर काजी मौलवी सय्यद अहमद अली ने मुस्लिम नौजवान और मां-बहनों से अपील की है कि वे गरबा देखने और नवरात्रि मेलों में न जाएं. उनकी दलील है कि माहौल बहुत गर्म चल रहा है. उन्होंने लोगों के अपील की है कि वे घरों में ही रहें. इस तरह के उत्सव उनके धर्म में जायज नहीं माने जाते. उनका कहना है कि उनकी अपील का समाज स्वागत कर रहा है. इससे पहले रतलाम में दुकान के बाहर दुकानदार का नाम लिखने के मामले ने तूल पकड़ लिया था. रतलाम के शहर काजी मौलवी सय्यद अहमद अली ने पत्र में लिखा, ‘तमाम रतलाम की मुस्लिम अवाम से पुरखुलूस गुजारिश है कि मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम मां और उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्रि पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबे देखने जाएं. वक्त और हालात को मद्देनजर रखते हुए अपने घरों में रहें. बाजार, मेलों में घूमना दीन-ए-इस्लाम में जायज नहीं है. लिहाजा, ऐसे गैर दीनी मामलात से सख्ती से बचा जाए.’ शहर काजी ने कही ये बात शहर काजी मौलवी सय्यद अहमद अली ने कहा कि नवरात्रि और गरबे को लेकर जो बाहर से बयान आ रहे हैं, वे ठीक नहीं हैं. इसलिए ये बेहतर है कि महिलाएं-बहनें-युवा घर पर ही रहें. वे घरों में ही इबादत करें और रोजे रखें. कई लोगों ने इस तरह के फरमान भी जारी किए हैं कि विशेष समुदाए का कोई आएगा तो उसे उत्सव में घुसने नहीं देंगे. इस तरह के विवादों में पड़ने से अच्छा है कि हम सभी घरों में रहें. हमने अपने धर्म के मुहर्रम में भी महिलाओं से बाहर न जाने की अपील की थी. कई बार देखने में आ गया है कि बेअदबी हो जाती है, फिर विवाद हो जाता है. recent visitors 58

विदेश मंत्री जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे, इस्लामाबाद में सुरक्षा के लिए तैनात होगी आर्मी

नई दिल्ली पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन (SCO Summit) के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना तैनात करने का फैसला किया है. जिसकी मेजबानी पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को पहली बार कर रहा है. विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सेना को तैनात करने का फैसला संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत लिया गया है. इसके तहत सरकार को शांति बनाए रखने में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए सेना की टुकड़ियों को बुलाने का अधिकार है. अधिसूचना ने पुष्टि करते हुए कहा कि सेना इस्लामाबाद में प्रमुख सरकारी भवनों और रेड जोन की सुरक्षा की देखरेख करेगी. जबकि अर्धसैनिक रेंजर्स पहले से ही राजधानी में तैनात हैं. सेना शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी. पाकिस्तानी सरकार ने लिया फैसला पाकिस्तान की सरकार ने इस आयोजन के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसमें एससीओ के आठ सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे. इस बीच पाकिस्तानी सरकार ने क्षेत्रीय नेताओं की आगामी बैठक के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना को मंजूरी दी. गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन में सुरक्षा ड्यूटी के लिए पाकिस्तान सेना, रेंजर्स, फ्रंटियर कोर (एफसी) और पंजाब पुलिस के अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया जाएगा. विदेश मंत्री जाएंगे पाकिस्तान सेना की तैनाती की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत ने ऐलान किया है कि वह इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा.  भारत ने कहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ की शासनाध्यक्ष परिषद (एससीओ-सीएचजी) की बैठक में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "विदेश मंत्री 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए हमारे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे." हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि जयशंकर किसी पाकिस्तानी नेता से मिलेंगे या नहीं. यह लगभग एक दशक में किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा होगी. 2001 में स्थापित एससीओ का उद्देश्य क्षेत्र में राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है.   recent visitors 78

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का ट्रेलर रिलीज

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निर्मित फिल्म पाणी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म पाणी का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक ऐसी दुनिया जहां पानी की कमी है, वहां प्यार सबसे बड़ा संसाधन है। पानी चुनौतियों का सामना करने के लिए इंसान की क्षमता, उम्मीद और बदलाव का प्रमाण है। यह हमें दिखाता है कि जब जुनून और उद्देश्य एक साथ मिल जाते हैं, तो कुछ भी संभव है। पानी, 18 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है। यह एक कहानी से कहीं बढ़कर है,यह अस्तित्व की लड़ाई है। फिल्म पाणी के ट्रेलर की शुरुआत एक गांव से होती है, जहां गांव के लोग सूखे की स्थिति के कारण पानी के संकट का सामना कर रहे हैं। लोग अपना घर छोड़ रहे हैं, क्योंकि वहां पानी नहीं है और इससे लोगों के अस्तित्व पर खतरा आ गया है। इस बीच गांव का एक आदमी अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए गांव में पानी लाने का वादा करता है। वह इसे पूरा करने के लिए हर मुश्किल से लड़ता है। राजश्री एंटरटेनमेंट और कोठारे विजन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनी फिल्म पाणी का निर्माण प्रियंका चोपड़ा, डा.मधु चोपड़ा, नेहा बड़जात्या और रजत बड़जात्या ने किया है। आदिनाथ कोठारे के निर्देशन में बन रही फिल्म पाणी हनुमंत केंद्रे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। आदिनाथ इस फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं। उनके साथ रुचा वैद्य, सुबोध भावे, राजित कपूर, किशोर कदम, सचिन गोस्वामी, मोहनबाई, श्रीपद जोशी और विकास पांडुरंग पाटिल भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी नितिन दीक्षित ने लिखी है।   recent visitors 88

एप्पल ने iPhone 16 सीरीज के साथ टियर 1 शहरों में नए स्टोर खोले!

एप्पल ने भारत में अपने निवेश को आदर्श रूप से स्थापित चार और आर्टिस्ट स्टोर्स की योजना बनाई है, क्योंकि भारत में एप्पल के बढ़ते बाजार के कारण देश का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। Apple ने अप्रैल 2023 में दिल्ली और मुंबई के लिए पहले दो एप्पल स्टोर्स का चयन किया था, और अब कंपनी बेंगलुरु, पुणे और दिल्ली- कंपनी अपने अगले चरण के लेवल एक्सपेंशन पर फोकस कर रही है। इस चरण में मुंबई में एक और थोक व्यापारी की संभावना है। भारत ने अपने निर्माण केंद्र के रूप में विकसित हो रहे लुक एप्पल ने पूरे 16 लाइनअप को डिजाइन किया है, जिसमें प्रो और प्रो मैक्स मॉडल शामिल हैं, का उत्पादन भारत से करने की पुष्टि की गई है। ऐपल के एक जजमेंट से साफ हो गया है कि उसका पूरा फोकस भारत पर है और वह अपने नए मॉडल को पेश करने के बाद काफी सक्रिय भी है। ऐपल की तरफ से भारत को अलग नजर से देखा जा रहा है। यही वजह है कि ऐपल अपने बिजनेस को एक्सपेंड करने का फैसला ले रही है। निवेशकों का मानना ​​है कि खुदरा विक्रेताओं के विस्तार का कारण उनकी दिल्ली और मुंबई स्टोर्स की सफलता है, उन्होंने भारत में कुल बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कंपनी की मांग की है। iPhone 16 सीरीज ने भारत में भी दस्तक दे दी है और इसकी डिजाइन भी काफी ज्यादा है। ऐसे में आपके लिए ये काफी अच्छे पद पर आसीन होने वाले हैं। हाल ही में टाटा की तरफ से भी इसका प्रोडक्शन शुरू हो गया है। Apple 16 सीरीज की बात करें तो इसके 4 मॉडल बाजार में उतारे गए हैं। इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max का नाम शामिल है। सभी उपकरणों में दमदार कैमरा फीचर और कैमरा कंट्रोल बटन लगाया गया है। recent visitors 70