जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश विफल, दो आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

 कुपवाड़ा जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शुक्रवार की रात सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। फिलहाल सुरक्षाबल पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। सुरक्षाबलों को यहां पर और भी कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। बता दें कि नार्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के गुगलधारा जंगल में सुरक्षाबलों ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना ने कहा कि आतंकियों के कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिश करने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान जॉइंट टीम ने इलाके में कुछ हलचल देखी। इसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जॉइंट टीम ने भी करारा जवाब दिया। इसमें उन्होंने दो आतंकियों को मार गिराया। सेना की चिनार कोर ने दी जानकारी घाटी में मौजूद सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, “4 अक्टूबर 2024 को घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुगलधार, कुपवाड़ा में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। सतर्क सैनिकों ने प्रभावी गोलीबारी की।” इसके बाद सेना ने एक पोस्ट में बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। चिनार कोर ने पोस्ट किया, “चल रहे ऑपरेशन गुगलधर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं।” सेना ने कहा कि क्षेत्र में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान जारी है। recent visitors 81

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि अब 14 अक्टूबर तक किसान कर सकेंगे पंजीयन उमरिया  डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, एवं बाजरा उपार्जन करने के लिये पंजीयन की अवधि दिनांक 4 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे शासन के निर्देशानुसार  14 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है।  खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान पंजीयन से शेष रहे धान उत्पादक एवं समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के इच्छुक किसानों के धान पंजीयन का कार्य  14 अक्टूबर 2024 तक  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।   recent visitors 116

जिले में महिलाओं एवं बच्चियों के सषक्तिकरण हेतु विषेष जागरूकता अभियान ’’मैं हूं अभिमन्यु’’ संचालित किये जाने हेतु बैठक संपन्न

अनूपपुर     महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति समाज में सकारात्मक अलख जगाने व इस हेतु समाज को जागरूक करने के लिये पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेष में जिला स्तर पर दिनांक 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक एक विषेष जागरूकता अभियान ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ प्रारम्भ किया गया है । इस अभियान के अंतर्गत जिलों के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक किया जाएगा । ’’मैं हूॅं अभिमन्यू’’ अभियान का उद्देष्य     ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान का मुख्य उद्देष्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण करना, लड़के/लड़कियों को समाज में समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना, बाल्यकाल से ही पुरूषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना, षिक्षा के माध्यम से विभिन्न अपराधों की जानकारी देकर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं आज के पुरूष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु उनको संवेदनषील बनाकर रूढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है । आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को पुलिस मुख्यालय के निर्देषानुसार सुश्री सविता सोहाने, पुलिस उप महानिरीक्षक, शहडोल रेंज, श्रीमती किरणलता केरकेट्टा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा सोन सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान का शुभारम्भ किये जाने हेतु बैठक ली गई । बैठक में उपस्थित महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को अभियान के उद्देष्य से अवगत कराते हुए उक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 03.10.24 से 12.10.24 तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये के संबन्ध में बताया गया । अभियान के अंतर्गत जिले के मुख्य संस्थानों में मैराथन दौड़, ’’मैं हूॅं अभिमन्यु’’ अभियान के संबन्ध में तैयार किये गये पोस्टर्स, नुक्कड़ नाटक की स्क्रिप्ट, प्रष्नावली एवं जागरूकता हेतु लघु फिल्म दिखाकर जागरूकता कार्यक्रम जिले में संचालित किये जाने के संबन्ध में बताया गया ।     अभियान के शुभारम्भ अवसर पर सुश्री सविता सोहाने, शहडोल रेंज शहडोल, श्रीमती किरणलता केरकेट्टा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा), भोपाल, श्री मोती उर रहमान, पुलिस अधीक्षक, जिला अनूपपुर, श्री इसरार मन्सूरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर, श्री सुमित केरकेट्टा, एस.डी.ओ.(पुलिस) अनूपपुर, महिला थाना प्रभारी उनि वीरेन्द्र तिवारी, जिले की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एवं महिला बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, सहायिका, उपस्थित रहीं । recent visitors 79

सूरज शर्मा ने ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में किया स्वर्ण और रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन

भोपाल मध्य प्रदेश – युवा शूटिंग खिलाड़ी सूरज शर्मा, जो मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी हैं, ने लीमा, पेरू में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल/शॉटगन) में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम गर्व से ऊँचा किया है। सूरज ने 26 सितंबर से 7 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में कड़ी मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए दो पदक जीते हैं। उपलब्धियां: व्यक्तिगत रजत पदक: सूरज ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में व्यक्तिगत रूप से रजत पदक प्राप्त किया, जिसमें उन्होंने 583/600 अंक बनाए। टीम स्वर्ण पदक: इसके अलावा, उन्होंने भारतीय टीम के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता, जिसमें टीम ने कुल 1729/1800 अंक प्राप्त किए। खेल मंत्री ने की सराहना मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सूरज शर्मा की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, "सूरज ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर न केवल व्यक्तिगत पदक जीते हैं, बल्कि हमारे राज्य का नाम भी रोशन किया है। मंत्री सारंग ने सूरज शर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है।   recent visitors 215

माह के अंत में वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती

भोपाल मानसून की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है, लेकिन वातावरण में नमी बरकरार रहने के कारण जहां दिन में उमस बनी हुई है, वहीं आंशिक बादल बने रहने के कारण रात में भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। तीसरे सप्ताह तक हल्की ठंड मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक बना रह सकता है। माह के अंत में वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है। दिन में बढ़ी उमस मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अक्टूबर माह में मानसून की वापसी शुरू होने लगती है। वातावरण में नमी बनी रहने के कारण दिन में जहां उमस बनी रहती है, वहीं रात के तापमान में भी विशेष गिरावट नहीं होती है। तापमान में गिरावट इस माह उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आने लगते हैं। उनके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा भी होती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होने लगती हैं। माह के अंत तक वातावरण में गुलाबी ठंड महसूस होने लगती है। recent visitors 71

जिले में अतिवृष्टि से 100 से अधिक गांवों में सोयाबीन की फसल हुई खराब, किसानों को नुकसान के हिसाब से मुआवजा मिल सके

भोपाल जिले में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि की वजह से करीब 100 गांव में सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। कुछ गांव में स्थिति यह है कि खेतों में जलभराव है। ऐसे में सोयाबीन की नई फसल फिर से अंकुरित होने लगी है। परेशान किसान विधायक, जिला पंचायत सदस्य सहित अधिकारियों से मांग कर रहे हैं कि उनको शासन से मदद मिलनी चाहिए। अब जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सर्वे कराने के लिए पत्र लिखा है। इससे पहले विधायक विष्णु खत्री भी पत्र लिखकर मांग कर चुके हैं।जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर का कहना है कि फसल का सर्वे किया जाना चाहिए, जिससे किसानों को नुकसान के हिसाब से मुआवजा मिल सके। 70 प्रतिशत फसल हुई खराब जिले के खितवास, जूना पानी,बागापुरा, निदानपुर, चाटाहेड़ी बबचिया, तलैया शाह, बरखेड़ा याकूब, डूंगरिया, धतुरिया, दोहाया, सोहाया आदि गांवों में अतिवृष्टि का असर ज्यादा है।अतिवृष्टि की वजह से 70 प्रतिशत फसल खराब हो गई है। दाना अंकुरित हो गया है। ऐसे में इसकी किसानों को कोई कीमत नहीं मिलेगी। विनय मेहर ने बताया कि जब खेतों में जाकर देखा तो कई खेतों में पानी भरा मिला। इस कारण किसान फसल की कटाई नहीं कर सके। यह फसल गल गई है। जिन खेतों में पानी नहीं है, वहां लगातार वर्षा की वजह से सोयाबीन का दाना अंकुरित हो गया। कहीं फलियों में दाना दागी या सिकुड़ गया है। recent visitors 68

मध्‍य प्रदेश में 2022 से तबादलों पर लगी हुई है रोक, इसी माह घोषित हो सकती है तबादला नीति

भोपाल जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों की मांग को देखते हुए मोहन यादव सरकार इसी माह तबादला नीति घोषित कर सकती है। इसे कैबिनेट में प्रस्तुत करने की तैयारी है। तबादलों पर पिछले डेढ़ साल से प्रतिबंध है। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव और इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते तबादले नहीं हो पाए हैं। तब से लेकर बड़े पदों पर अब तक केवल मुख्यमंत्री के समन्वय से ही तबादले हो रहे हैं। अब दोनों ही चुनाव हो चुके हैं। ऐसे में सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तबादले से रोक हटाने जा रही है। प्रस्तावित नीति में प्रावधान किया गया है कि प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर ही तबादले किए जाएंगे। इसके लिए सरकार के प्राथमिकता वाले जिलों का प्रभार वरिष्ठ मंत्रियों को दिया गया है। 2022 में तबादलों से रोक हटी थी। इसके बाद अब नई नीति के तहत तबादले किए जाएंगे। एक जिले से दूसरे जिले के लिए स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर तबादले किए जाएंगे, लेकिन ये 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे। जहां भाजपा का कमजोर जनाधार, उन जिलों में वरिष्ठ मंत्रियों को दिया प्रभार मध्य प्रदेश के जिन जिलों में भाजपा का कमजोर जनाधार रहा है वहां प्रभार वरिष्ठ मंत्रियों को दिया गया है। वे प्रभार के जिलों में सरकार और पार्टी दोनों के बीच तालमेल बनाते हुए कार्य कर रहे हैं। तबादलों में भी यह तालमेल देखने को मिलेगा। इंदौर जैसा महत्वपूर्ण जिला मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पास रखा है। भोपाल का प्रभार मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप को दिया गया है। छिंदवाड़ा जिला का प्रभार राकेश सिंह के पास है। ऐसे ही महत्वपूर्ण जिलों की कमान वरिष्ठ मंत्रियों को सौंपी गई है। मंत्रियों के बंगलों पर तबादला कराने वाले आवेदकों की भीड़ मंत्रियों के बंगलों पर तबादला कराने के लिए आवेदकों की भीड़ जुट रही हैं। पार्टी और संगठन के पदाधिकारियों के बंगले पर भी तबादले के लिए सिफारिश के लिए जमावड़ा हो रहा है। भोपाल में मंत्रियों के बंगलों पर प्रदेशभर से आवेदन पहुंच रहे हैं। मंत्रालय मुख्यमंत्री सचिवालय में भी विधायक चहेते अधिकारियों की सिफारिश लेकर पहुंच रहे हैं।   recent visitors 88