एक मिनट में कैंसर होगा डिटेक्ट, IIT कानपुर ने 6 साल में तैयार किया डिवाइस

 कानपुर अब सिर्फ एक मिनट में ही पता चल जाएगा कैंसर है या नहीं. IIT कानपुर ने ऐसी कमाल की डिवाइस तैयार की है, जो 60 सेकेंड के अंदर ही रिपोर्ट देगी. यह डिवाइस केवल माउथ कैंसर (Mouth Cancer) का पता लगाने के लिए है. डिवाइस मुंह के अंदर की तस्वीर लेकर उसका एनालिसिस करेगी और तुरंत रिपोर्ट बता देगी. इस डिवाइस से यह भी पता चल जाएगा कि कैंसर किस स्टेज में है. इस डिवाइस को केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. जयंत कुमार सिंह की मदद से स्कैन जिनी कंपनी ने बनाया है. इसी साल दिसंबर तक यह मार्केट में आ सकती है. चलिए जानते हैं यह डिवाइस कितनी कारगर हो सकती है, इसकी कीमत कितनी होगी… 3 हजार लोगों का ट्रायल इस डिवाइस को प्रो. जयंत कुमार सिंह और उनकी टीम ने 6 साल में तैयार किया है. यह पोर्टेबल डिवाइस है, जिसे छोटे से बैग में रखकर कही में ले जा सकते हैं. कानपुर में कई जगहों पर कैंप लगाकर करीब 3 हजार लोगों पर इसका ट्रायल भी किया गया है. इस डिवाइस से 22 साल तक के युवाओं में कैंसर का पता चला है. टेस्टिंग में फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर, प्राइवेट जॉब करने वाले भी शामिल रहे. कैसे काम करती है डिवाइस प्रो. जयंत ने बताया कि डिवाइस की साइज एक टूथब्रेश जितनी है. इसमें हाई क्वालिटी कैमरा और LED लग है. इसे स्मार्टफोन, टैबलेट या आईपैड से भी कनेक्ट किया जा सकता है. कैमरा मुंह के अंदर की तस्वीर लेने के बाद डिटेल में रिपोर्ट मोबाइल पर भेज देगा. ये पावर बैकअप के साथ ट्रैकिंग के लिए हेल्थ हिस्ट्री जमा करती रहती है. इसका रिजल्ट 90% सटीकता वाला है और इसकी जांच में किसी तरह का दर्द भी नहीं होता है. डिवाइस को तैयार करने में लगे 6 साल केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर साइंटिस्ट प्रो. जयंत कुमार सिंह और उनकी टीम को इस डिवाइस को बनाने में 6 साल लगे हैं. उन्होंने बताया कि यह डिवाइस पोर्टेबल है. इसे आप छोटे बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं. 3000 लोगों पर हुआ टेस्ट आईआईटी कानपुर ने मुंह के कैंसर की जांच के लिए शहर में कई जगहों पर कैंप लगाए. इसमें करीब 3000 लोगों पर परीक्षण किया गया. टेस्ट के दौरान 22 साल तक की उम्र के लोगों में कैंसर की पुष्टि हुई है. शिविर में फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद थे. उन्होंने कहा कि अगर मुंह के कैंसर का शुरुआती दौर में पता चल जाए तो इसे काफी हद तक रोका जा सकता है. स्मार्ट फोन से कनेक्ट है डिवाइस प्रो. जयंत कुमार सिंह ने बताया कि यह डिवाइस टूथब्रश के आकार का है. इसमें हाई क्वालिटी का कैमरा और एलईडी लगी है. इसे हम अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या आईपैड से कनेक्ट कर सकते हैं. मुंह के अंदर की फोटो लेने के बाद कैमरा आपके मोबाइल पर सारी रिपोर्ट दे देगा. डिवाइस पावर बैकअप के साथ ट्रैकिंग के लिए हेल्थ हिस्ट्री कलेक्ट करती है. यह डिवाइस 90 फीसदी सटीकता के साथ जांच करता है और इसके इस्तेमाल किसी तरह का दर्द नहीं होता. डिवाइस की कीमत प्रो. जयंत ने बताया कि इस डिवाइस की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच होगी. हालांकि, इसे अभी बाजार में उतारा नहीं गया है. इसमें इस्तेमाल होने वाले गैजेट दूसरे देश से खरीदने पड़ते हैं. इसलिए कीमत थोड़ी ज्यादा है. इस एक डिवाइस से पांच लाख मरीजों की जांच की जा सकती है और हम एक दिन में करीब 300 मरीजों की जांच कर सकते हैं. कैंसर का पता लगाने वाली डिवाइस की कीमत प्रो. जयंत ने बताया कि माउथ कैंसर का पता लगाने वाली इस डिवाइस की कीमत 1.5 लाख से लेकर 2 लाख रुपए तक होगी. इसमें लगने वाले कई सामान विदेशों से इंपोर्ट किए जाने हैं, इस वजह से इसकी कीमत ज्यादा है. एक डिवाइस से कम से कम 5 लाख लोगों की जांच की जा सकती है. एक दिन में करीब 300 लोगों का टेस्ट किया जा सकता है. इस डिवाइस के मार्केट में आने से मेडिकल सेक्टर में बड़ी क्रांति आ सकती है. recent visitors 76

वृंदावन में मध्य प्रदेश सरकार के 11 मंदिर-परिसर, नगर निगम मथुरा में अवैध नामांतरण, कुछ तो गिरने की कगार पर

ग्वालियर  वृंदावन में मध्य प्रदेश सरकार के आधिपत्य वाले 11 मंदिरों की स्थिति खराब है। जर्जर हो चुके इन मंदिरों पर वर्षों से यहां रहने वाले लोगों ने कब्जा कर लिया है। वे किराया भी नाममात्र का दे रहे हैं। तीन मंदिरों से जुड़ी संपत्ति को हड़पने की मंशा से कुछ लोगों ने जून, 2024 में मथुरा नगर निगम से उनका नामांतरण भी करवा लिया। जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से नामांतरण को चुनौती दी गई है। इस पर सुनवाई जारी है। वृंदावन में मध्य प्रदेश सरकार के 11 मंदिर-परिसर हैं। इनमें रतलाम कुंज, सावंत बिहारी कांच मंदिर, श्रवण कुंज, सैलाना कुंज राधाकृष्ण मंदिर, प्रियावल्लभजी क्षीपी गली, दतिया नौहरा, हीरा मोहन सहित धर्मशाला जैसी कुल 11 संपत्तियां हैं। ढह सकते हैं मंदिर वृंदावन में मध्य प्रदेश सरकार के 11 मंदिर-परिसर हैं। इनमें रतलाम कुंज, सावंत बिहारी कांच मंदिर, श्रवण कुंज, सैलाना कुंज राधाकृष्ण मंदिर, प्रियावल्लभजी क्षीपी गली, दतिया नौहरा, हीरा मोहन सहित धर्मशाला जैसी कुल 11 संपत्तियां हैं। संकरी गलियों में स्थित इन मंदिरों को जीर्णोद्वार का इंतजार है। कुछ ऐसी स्थिति में भी पहुंच गए हैं कि कभी भी ढह सकते हैं। इन मंदिरों के पदेन प्रबंधक ग्वालियर संभाग के कमिश्नर हैं। जब राजाओं के मंदिर सरकार को दिए गए थे, तब ये मंदिर मध्य प्रदेश सरकार के आधिपत्य में आए थे। इन्हें ग्वालियर संभाग मुख्यालय के अधीन कर दिया गया। ग्वालियर संभाग के कमिश्नर के पास माफी एवं औकाफ के अंतर्गत आने वाली संपत्ति (देवस्थान व्यवस्था) की देखरेख करना और आवश्यक नियंत्रण रखना भी है। पहले ये मंदिर बिजावर स्टेट, दतिया स्टेट व अन्य कई राजपरिवारों के आधिपत्य में थे। मथुरा प्रशासन से निगरानी की अपेक्षा मंदिरों की देखरेख के लिए ग्वालियर के अधिकारियों ने मथुरा जिला प्रशासन को पूर्व में यह भी सुझाव दिया कि इन मंदिरों की बेहतर देखरेख हो, इसके लिए मथुरा जिले के जिम्मेदार अधिकारी को सदस्य बनाया जा सकता है। इसके अलावा वहां कॉरिडोर भी प्रस्तावित है, जिसमें इन मंदिरों के शामिल होने की संभावना है। मथुरा जिला प्रशासन इन मंदिरों को लेकर दूसरे स्थान पर जमीन दे सकता है। इन मंदिरों का किराया प्रति मंदिर दो सौ रुपये प्रतिमाह के लगभग है। इसे बढ़वाने के लिए मथुरा के जिलाधिकारी से भी ग्वालियर के अफसर मिले थे। नामांतरण करवा लिया मध्य प्रदेश सरकार के कुछ मंदिरों का गलत ढंग से नामांतरण करवा लिया गया है। इसे चुनौती दी गई है। इसके लिए हमारे कर्मचारी वृंदावन भेजे गए थे।– मनोज खत्री, कमिश्नर, ग्वालियर संभाग recent visitors 130

इस ट्रेन में थाली-कटोरी लेकर जाएं, मिलेगा भरपेट भोजन, नहीं लगते पैसे, 29 सालों से लगातार जारी …..

अमृतसर भारतीय रेलवे दुनिया की बेहतरीन सुविधाओं वाली रेल सेवा बनती जा रही है। रेलवे के सफर के दौरान लोगों को बहुत सारी सहूलियतें मिलती हैं। ट्रेन में बैठे-बैठे यात्रियों को भोजन मिलता है। रेलवे की इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन IRCTC ने अलग से साइट बनाई है। उस पर जाकर ट्रेन में बैठे-बैठे ऑनलाइन खाना मंगाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए पैसे देना होता है। लेकिन एक ट्रेन ऐसी, जिसमें फ्री में भरपेट भोजन मिलता है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में यात्रियों को लंगर सुविधा मुहैया कराई जाती है। अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस में 29 साल से यात्रियों को फ्री खाना खिलाया जा रहा है। इस ट्रेन में भोजन ले जाने की जरूरत नहीं रहती है। 2081 किमी के सफर में यात्रियों को लंगर दिया जाता है। सचखंड एक्सप्रेस में पैंट्री भी है। लेकिन यहां पर खाना नहीं बनता है। इसकी वजह ये है कि जिस समय नाश्ता मिलता है। उस समय स्टेशन पर लंगर लगता है। जिससे खाना बनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। सचखंड एक्सप्रेस में 6 जगह मिलता है लंगर सचखंड एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को खाने की टेंशन नहीं रहती है। उन्हें फ्री में खाना मिलता है। बीते कई सालों से इस ट्रेन में यात्रियों को स्पेशल लंगर परोसी जाता है। सचखंड एक्सप्रेस 39 स्टेशनों पर रुकती है। इस दौरान 6 स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लंगर लगता है। ट्रेन भी उसी हिसाब से उन स्टेशनों पर रुकती है कि लोग आराम से लंगर लेकर खा सकें। नई दिल्ली और डबरा स्टेशन पर दोनों तरफ से सचखंड एक्सप्रेस में लंगर लगता है। जिसके लिए यात्री पहले ही तैयारी करके आते हैं। इस दौरान सभी यात्रियों के हाथ में अपने बर्तन होते हैं। कोई अमीर गरीब नहीं होता है। हर किसी को लंगर का इंतजार रहता है। जनरल से लेकर एसी कोच तक के यात्री अपने बर्तन लेकर स्टेशन पर आ जाते हैं। 29 साल से चल रहा है लंगर लंगर का मेनू रोज बदला जाता है। इसका खर्च गुरुद्वारों को मिलने वाले दान से निकलता है। आमतौर पर कढ़ी-चावल, छोले, दाल, खिचड़ी,की सब्जी, आलू-गोभी की सब्जी, साग-भाजी मिलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 सालों में एक भी दिन ऐसा नहीं हुआ जब यहां पर खाना ना खिलाया गया हो। ये ट्रेन अगर लेट भी होती है तो सेवादार इंतजार में खड़े रहते हैं। रोज करीब 2000 लोगों के लिए लंगर तैयार किया जाता है। क्या है इस ट्रेन का इतिहास? ट्रेन को नांदेड़ और अमृतसर के बीच चलाया जाता है। 1995 में ये ट्रेन हफ्ते में एक बार चलती थी। इसके बाद इसमें थोड़ा बदलाव करके हफ्ते में दो बार चलाया गया। 1997-1998 के दौरान ये हफ्ते में 5 दिन चलने लगी। 2007 से ये ट्रेन रोजाना चलाई जा रही है। इस ट्रेन में लंगर सभी को दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक, इस लंगर की शुरुआत सिख कारोबारियों ने की थी। जिसे बाद में गुरुद्वारे ने जारी रखा है। साथ बर्तन लेकर चलते हैं यात्री  ट्रेन के जनरल से लेकर एसी कोच तक में यात्री अपने साथ बर्तन लेकर चलते हैं. स्टेशनों पर बस बर्तन आगे किया, लंगर का प्रसाद मिल जाता है. दरअसल सचखंड एक्सप्रेस सिखों के दो सबसे बड़े धर्मस्थल अमृतसर के श्री हरमंदर साहिब और नांदेड़ (महाराष्ट्र) के श्री हजूर साहिब सचखंड को जोड़ती है. जिसकी वजह से सफर के रूट में पड़ने वाले छह स्टेशनों पर लंगर का प्रसाद सालों से परोसा जाता रहा है. कढ़ी-चावल, छोले, दाल, खिचड़ी,की सब्जी, आलू-गोभी की सब्जी, साग-भाजी मिलती हैं.   रोजाना 2000 लोगों के लिए बनता है लंगर  साल 1995 शुरू हुई इस ट्रेन को पहले हफ्ते में एक बार चलाया जाता था.बार में इसे बढ़ाकर हफ्ते में दो बार चलाया गया. साल 1997 में इसे हफ्ते में 5 बर और फिर इसे बढ़ाकर रोजाना कर दिया गया. इस लंगर की शुरुआत एक व्यापारी ने की थी, अब रोजाना 2000 लोगों के लिए लंगर बनता है. ट्रेन से सफर करने वाले लोग पहले से ही तैयारी करके रखते हैं. स्टेशन आने पर कुछ सेवादार ट्रेन में और कुछ स्टेशनों पर यात्रियों को लंगर का प्रसाद परोसते हैं. सालों से चली आ रही ये परंपरा आज भी जारी है.  recent visitors 93

राशिफल शनिवार 05 अक्टूबर 2024

मेष राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। किसी राजनेता से मिलना हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन रही है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग हैं। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता होगी। लाभदायक परिणाम मिलेंगे। रोजगार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सिंह राशि- मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कन्या राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। मन में शान्ति रहेगी। तुला राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सुस्वादु खानपान में रुझान बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। मकर राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति के लिए धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। आय के कुछ नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। मन में आलस्य के भाव सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आएगी। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। खर्च अधिक रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। recent visitors 83

7 लाख 73 हजार 425 मतदाता कल करेंगे निर्भीकता से मतदान, चुनेगे अपनी सरकार, सभी तैयारियां पूरी

कुरुक्षेत्र जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी तैयारियां एवं प्रबंध कर लिए गए हैं, जिले में 43 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 37 पुरुष उम्मीदवार व 6 महिला उम्मीदवार व 7 लाख 73 हजार 425 मतदाता हैं, जिनमें से 4 लाख 591 पुरुष मतदाता व 3 लाख 72 हजार 820 महिला मतदाता हैं। जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक दिव्यांग बूथ, एक-एक महिला संचालित बूथ, एक-एक यंग बूथ और एक-एक मॉडल पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 512 लोकेशन के तहत 810 बूथ स्टेशन तहत  बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 609 तथा शहरी क्षेत्र में 201 बूथ स्टेशन शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि 24 फ्लाईंग स्क्वायड टीम, 36 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 4 वीडियो सर्विलांस टीमें नियुक्त की गई हैं। मतदान वाले दिन 24 जोनल मैजिस्ट्रेट फील्ड में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसके साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया के तहत लगभग 5 हजार कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टिï से 30 कम्पनियां व 7 अर्धसैनिक बलों की टुकडिय़ां तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि 52 पैट्रोलिंग पार्टिंयां, 26 स्पैशल पैट्रोलिंग पार्टियोंं के साथ-साथ सभी एसएचओ व चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। अब की बार 102 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं,  लगभग 2 करोड़ रुपये के करीब के नशा पदार्थों, शराब व अन्य को जब्त करने का काम किया गया है, जिनमें एक करोड़ रुपए की ड्रग्स व अन्य नशीले पदार्थ, 1500 लीटर शराब के साथ-साथ कैश शामिल हैं। 13 ऐसे अपराधी जोकि बेल जंपर थे, उन्हें भी पकड़ा गया है। दो अवैध हथियार धारकों के हथियार जब्त किए गए हैं।   recent visitors 87

उद्योग विभाग से संबंधित उच्च अधिकारियों को नए आदेश जारी किए गए, एक्शन मोड में नजर आई पंजाब सरकार

पंजाब पंजाब सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी बीच उद्योग विभाग से संबंधित उच्च अधिकारियों को नए आदेश जारी किए गए है।  पूंजी निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने राज्य में उद्योगों के लिए अधिक आरामदायक, पारदर्शी और परेशानी मुक्त वातावरण बनाने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। सेक्टर 17 स्थित उद्योग भवन में पूंजी निवेश प्रोत्साहन, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश पंजाब तथा उद्योग विभाग से संबंधित निगमों/बोर्डों के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान सौंद ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करना उनका लक्ष्य है। सौंद ने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी अधिकारियों को लगन एवं ईमानदारी से सहयोग करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योगों से जुड़ी सरकारी योजनाओं, नीतियों और योजनाओं को निचले स्तर के उद्योगों तक पहुंचाने के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के उद्योगों के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। केंद्र और राज्य की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनके बारे में अधिकतर उद्योगपतियों को जानकारी नहीं है, इसलिए वे उनका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जानी चाहिए ताकि कोई भी उद्योगपति एक क्लिक पर इसकी जानकारी प्राप्त कर सके। इन्वेस्ट पंजाब वेबसाइट तक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की आसान पहुंच के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए ताकि दुनिया भर के उद्योगपति निवेश के लिए सर्वोत्तम स्थानों की तलाश करें तो पंजाब का नाम सबसे पहले आए। मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि उद्योग विभाग से संबंधित निगमों/बोर्डों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें एक-दूसरे के साथ और विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाना चाहिए। सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में नए और स्थापित उद्योगों के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है और इस उद्देश्य की पूर्ति तभी संभव है जब नौकरशाही अपना सार्थक योगदान देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग समर्थक माहौल तभी विकसित होगा जब प्रशासनिक बाधाएं कम होंगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पंजाब को सर्वोत्तम औद्योगिक राज्य बनाने के लिए समर्पित भावना से काम करने के लिए प्रेरित किया ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में काफी निवेश आ रहा है और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।  recent visitors 85

व्रत खोलने के वक्त अनार सिंह के परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे की बनी हुई पूरी खाई, तीन परिवार के 17 लोग हुए बीमार

गाजियाबाद नवरात्र के पहले दिन नंदग्राम में कूट्टू के आटे की पूरी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 17 लोग बीमार हो गए हैं। कुछ लोगों को मरियम तो कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बृहस्पतिवार देर शाम को व्रत खोलने के वक्त अनार सिंह के परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे की बनी हुई पूरी खाई। पूरी खाने के तीन घंटे बाद सभी के पेट में दर्द होने लगा। उल्टी होने के बाद चक्कर आने लगे। पड़ोस के लोगों ने सभी सदस्यों को रात्रि में ही जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि सभी मरीजों को उल्टी हो रही थी और चक्कर भी आ रहे थे। ईएमओ डाक्टर राजीव वर्मा ने सभी बीमार लोगों का प्राथमिक उपचार किया। एक घंटे बाद हालत में सुधार होने के बाद सभी की अस्पताल से छुट्टी भी कर दी गई। शुक्रवार को बीमार लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग को कर दी। बीमार लोगों का आरोप है कि आटे में मिलावट होने की पूरी आशंका है। इससे पहले भी जिले में कुट्टू के आटे की बनी पकोड़ी और पूरी खाने से कई लोग बीमार हो चुके हैं। मुरादनगर में पिछले वर्ष एक्सपायरी डेट का कुट्टू का आटा जब्त किया गया था। लिए गए सैंपल भी जांच में फेल पाए गए थे।   चिकित्सक की परामर्श आटा पुराना नहीं हाेना चाहिए। फफूंदी नहीं लगी होनी चाहिए। कच्चा नहीं होना चाहिए। एक बार में कु्ट्टू के आटे की बनी खाद्य सामग्री कम सेवन करनी चाहिए। पानी का अधिक सेवन करना चाहिए। खाते ही कतई नहीं सोना चाहिए। recent visitors 202