तारक मेहता को मिली नई सोनू, इस एक्ट्रेस ने पलक सिधवानी को किया रिप्लेस

मुंबई पलक सिंधवानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया है और अब वह सोनू का किरदार निभाती नजर नहीं आएंगी. अब टीम को उनका रिप्लेसमेंट मिल चुका है. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, खुशी माली सीरियल की नई सोनू होंगी और उन्होंने पलक को रिप्लेस किया है. एक्ट्रेस को आखिरी बार सहज सिन्दूर में देखा गया था और अब वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाकी स्टारकास्ट संग जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कौन निभाएगा नई सोनू का रोल पलक सिधवानी की जगह खुशी माली को बोर्ड पर लाने के बारे में ईटाइम्स से बात करते हुए, असित कुमार मोदी ने टप्पू सेना में सोनू के महत्व को बताया. उन्होंने कहा, “हम खुशी का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और उनका पूरा सपोर्ट करेंगे, क्योंकि वह सोनू के किरदार को आगे बढ़ाएंगी. हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शक उन्हें वही प्यार देंगे, जो उन्होंने पिछले 16 सालों से शो और इसके किरदारों को दिया है.” तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू की भूमिका निभाने पर क्या बोली खुशी निर्माता ने यह भी कहा कि खुशी माली को सोनू के रूप में कास्ट करना एक सावधानीपूर्वक निर्णय था और उनका मानना ​​है कि वह सोनू के गुणों को पूरी तरह से पकड़ लेती है. शो के कलाकारों में शामिल होने को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए, खुशी ने कहा कि उनके लिए सोनू की भूमिका निभाना दिलचस्प होगा. मॉडल से अभिनेता बनीं अभिनेत्री ने कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बनना उनके लिए एक आशीर्वाद जैसा है और उन्होंने इसे एक महान अवसर भी बताया. पलक सिधवानी ने मेकर्स पर क्या लगाया था आरोप दूसरी ओर, पलक सिधवानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद मेकर्स पर कई तरह के आरोप लगाए. उन्होंने कहा, मेकर्स ने उनकी तबीयत खराब होने के बाद भी उन्हें मानसिक रूप से तंग किया और 30 मिनट की शूटिंग के लिए 12-13 घंटे तक बिठाकर रखा. इसके अलावा पलक ने ये भी कहा कि उन्हें 21 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है. जेठालाल उर्फ ​​दिलीप जोशी मुख्य भूमिका में हैं. शो का निर्माण असित कुमार मोदी ने किया है.   recent visitors 238

केजरीवाल ने परिवार संग नए घर में किया शिफ्ट, किया पूजा-पाठ

 नईदिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज (चार अक्टूबर) को अपने नए घर पांच फिरोजशाह रोड में परिवार संग शिफ्ट हो गए. उनका नया आवास नई दिल्ली के लुटियन जोन में स्थित है. इसी के साथ उन्होंने दिल्ली के सिविल लाइंस फ्लैग रोड स्थित सीएम आवास को खाली कर दिया. उन्होंने 17 जून को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वो बहुत जल्द सीएम आवास खाली कर देंगे. अपने वादों के अनुसार उन्होंने पितृ पक्ष समाप्त होते ही सीएम आवास खाली कर दिया. आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया है. अब जब तक जनता अपने अदालत में उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाकर, उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाती, तब तक मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहेंगे. अब यहां रहेंगे अरविंद केजरीवाल आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली सीएम आवास खाली करने के बाद पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के पांच फिरोजशाह रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट करेंगे. उनका नया आवास आम आदमी पार्टी के मुख्यालय रविशंकर शुक्ला लेन से चंद मीटर की दूरी पर है. दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तीन अक्टूबर 2024 को बताया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद घोषणा की थी कि श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद वे अपने सीएम आवास को छोड़ देंगे. आप के बहुत से विधायकों, मंत्रियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने घर में रहने का ऑफर दिया था. उन्होंने फैसला किया कि वे अपने चुनाव क्षेत्र नई दिल्ली में रहेंगे, जहां से वह विधानसभा इलेक्शन लड़ते हैं. आम आदमी पार्टी के एक सांसद ने भी ऑफर दिया था कि वो मेरे घर में रहें. अब फिरोजशाह रोड स्थित हमारे सांसद अशोक मित्तल के घर पर उनके परिवार के साथ अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार रहेगा. जब तक वह दोबारा चुनाव जीतकर सीएम नहीं बनते हैं. recent visitors 87

युवतियों के साथ छेड़खानी, भाईयों ने किया विरोध, तो बदमाशों ने कर दी पिटाई

बिलासपुर शहर के चकरभाठा क्षेत्र में युवतियों के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। जब युवतियों और उनके साथ मौजुद भाईयों ने इसका विरोध किया तो बदमाश भड़क उठे और उनकी बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपियों ने युवतियों की कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस घटना के बाद युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों में अंकित सिंह और दीप सलूजा का नाम शामिल है, जिनके खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि आरोपी अंकित सिंह आदतन बदमाश है और उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। recent visitors 59

दो युवकों की मौत और दो घायल, राजस्थान-केकड़ी में कार और ट्रक की भिड़ंत

केकड़ी. केकड़ी के दो परिवारों पर गुरुवार की दोपहर कहर टूट पड़ा। एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। अजमेर कोटा मार्ग पर ग्राम कोहड़ा के समीप एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय भेजा गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। कार में सवार ये चारों युवक दोस्त बताए गए। अजमेर-कोटा मार्ग पर केकड़ी से करीब तीन किमी दूर ग्राम कोहड़ा के समीप एक कार और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब केकड़ी के चार युवक एक कार में देवली की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक बुरी तरह से फंस गए। टक्कर के बाद कार कई पलटियां खाकर सड़क के किनारे झाड़ियों में फिसल गई। दुर्घटना में केकड़ी शहर के अजमेरी गेट निवासी 18 वर्षीय हार्दिक अग्रवाल पुत्र अरविंद अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बाकी तीनों हमउम्र दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने जैसे तैसे घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से चारों युवकों को केकड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हार्दिक को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से एक युवक अजमेर रोड़ निवासी अभिजीत कानावत पुत्र हेमराज कानावत की हालत ज्यादा गंभीर होने से उसे तुरंत अजमेर रेफर किया गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। अभिजीत की अजमेर उपचार के दौरान अभी रात्रि को मृत्यु हो गई, जबकि हादसे के दो अन्य घायल युवक अजमेर रोड़ निवासी सार्थक जैन पुत्र महेन्द्र जैन व जालिया हाल केकड़ी निवासी आदित्यसिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह राठौड़ का केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल राकेश मीणा भी मय पुलिस जाब्ते के अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक हार्दिक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि हादसे में दूसरे मृतक के शव का अजमेर के जेएलएन अस्पताल में पोस्टमार्टम किया। दुर्घटना की खबर फैलते ही यहां हर कोई स्तब्ध रह गया और केकड़ी जिला अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा। जिससे वहां भारी भीड़ हो गई। हादसे का शिकार हुए चारों युवकों के परिजन व समाजबंधु मौके पर जमा हो गए। अस्पताल में इनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बताया गया कि हार्दिक अग्रवाल अपने दोस्तों के साथ अपने हाथ के फ्रेक्चर का इलाज करवाने देवली जा रहा था। वह अपने दोस्तों केकड़ी निवासी अभिजीत कानावत, सार्थक जैन व आदित्यसिंह के साथ एक कार में केकड़ी से रवाना हुआ, तभी शहर से निकलते ही यह हादसा हो गया। recent visitors 82

डिमांड देख खुश हो गई आईफोन बनाने वाली कंपनी, भारत में खोलेगी 4 और स्‍टोर, जानें क्‍या आपका शहर भी है शामिल

 नई दिल्ली iPhone मेकर Apple ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में 4 नए स्टोर खोलने जा रहा है. इससे पहले कंपनी ने भारत के दिल्ली और शहर में अपने Apple रिटेल स्टोर को खोल चुकी है. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. कंपनी भारत में मेड इन इंडिया के तहत बनने वाले iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को सेल कर रही है.   बीते साल कंपनी ने भारत में दो Apple Store को ओपेन किया था. इसमें एक स्टोर दिल्ली और दूसरा मुंबई में था. यहां आप Apple के पोर्टफोलियों के सभी प्रोडक्ट को देख सकते हैं और उनका एक्सपीरियंस भी कर सकते हैं. Apple की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ रिटेल, डियर्ड्रे ओ'ब्रायन ने बताया, हम भारत में और स्टोर्स खोलने की प्लानिंग बना रहे हैं. ये स्टोर्स पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में ओपेन होंगे. भारत में तैयार हो रही iPhone 16 सीरीज Apple iPhone 16 लाइनअप के सभी हैंडसेट का प्रोडक्शन भारत में शुरू हो चुका है, जिसमें iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के नाम भी शामिल हैं. इससे पहले Apple भारत में पुराने मॉडल्स को तैयार कर रहा था और अब कंपनी ने अपने नए मॉडल्स को भी प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. Pegatron के पास अभी iPhone 16 और 16 Pro के प्रोडक्शन का काम है. Tata Electronics भी iPhone 16 और 16 Plus मॉडल तैयार करेगी. यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन डिवाइस को सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि भारत से बाहर भी एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं.   recent visitors 75

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की महाआरती, राजस्थान-अजमेर में मनाया मां अंबे मंदिर का स्थापना दिवस

अजमेर. अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे स्थित अंबे माता मंदिर में पहले नवरात्र और 40वें स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। पुष्कर से आए पंडितों ने माता की विशेष शृंगार के साथ भव्य महाआरती की, जिसमें 1100 दीपक जलाए गए। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी महाआरती में भाग लिया। मंदिर ट्रस्ट ने उनका स्वागत किया। देवनानी ने माता का आशीर्वाद लेकर सनातन धर्म और अजमेर की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे पर स्थित अंबे माता मंदिर में आज पहले नवरात्र पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नवरात्रि के प्रथम दिन और अंबे माता मंदिर का स्थापना दिवस होने के चलते माता काविशेष शृंगार किया जाए और 1100 दीपकों से की भव्य महाआरती भी की गई। गुरुवार को अंबे माता मंदिर का 40वाँ स्थापना था। इस मौके पर पुष्कर से आए पंडितों ने अंबे माता की भव्य आरती की। उसके बाद आतिशबाजी भी की गई। महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी पहुंचे, जो उन्होंने अंबे माता मंदिर में महाआरती में भाग लिया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश टंडन सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को माला, चुनरी और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और उनको अंबे माता की तस्वीर भेंट कीं। अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहा स्थित अंबे माता मंदिर इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बातचीत में कहा कि यह अंबे माता के मंदिर में अजमेर ही नहीं आसपास के क्षेत्र से भी लोग आते हैं।  इस प्राचीन मंदिर में जब से मैंने आना शुरू किया है माता जी का आशीर्वाद मुझे मिला है। आज मैं जो कुछ भी हूं माता जी के आशीर्वाद से हूं। देवनानी ने कहा कि माता रानी मुझे इतना आशीर्वाद दे कि मैं अंतिम सांस तक अजमेर को सेवा करता रहूं। सनातन धर्म में माता की पूजा सर्वश्रेष्ठ है और हम सब सनातनी हैं। सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के लिए हम सब कटिबद्ध हैं। recent visitors 183

बरोंडाबाजार बाल संप्रेक्षण गृह भागे चार अपाचारी बालक, नगर सैनिक और अटेंडेंट पर किया हमला

महासमुन्द महासमुंद में बाल संप्रेक्षण गृह बरोंडाबाजार से चार अपाचारी बालक फरार हो गए। अपचारी बालकों ने ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिक और अटेंडेंट को पत्थर से मारकर घायल कर दिया और गेट की चाबी लेकर चारों फरार हो गए। दोनों घायलों को रायपुर रेफर कर दिया गया है। चारों अपाचारी बालकों में 02 चोरी, 01 रेप और 01 गांजा तस्करी मामले में शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह लाये गये थे। इनमें 02 गरियाबंद, 01 बलौदाबाजार और 01 सरायपाली का निवासी है। बाल संप्रेक्षण अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस चारों अपचारी बालकों की तलाश में जुटी है। इसके पहले भी कई बार अपाचारी बालक फरार हो चुके हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद। recent visitors 83