द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं जानी-मानी अदाकारा और भाजपा नेता रूपा गांगुली मुश्किल में फसी, हुई गिरफ्तार

नई दिल्ली महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं जानी-मानी अदाकारा और भाजपा नेता रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) मुश्किल में फंस गई हैं। गुरुवार की सुबह अभिनेत्री को पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद रूपा ने इस पर अपना पहला बयान भी दे दिया है। हुआ यूं कि बुधवार को कोलकाता के बांसद्रोणी में खुदाई करने वाली मशीन की चपेट में आने से एक 14 साल के स्कूली बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में रूपा गांगुली ने विरोध प्रदर्शन किया। वह बीती शाम से बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं जिसके बाद सुबह-सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कोलकाता पुलिस रूपा गांगुली को अलीपुर पुलिस कोर्ट लॉकअप में लेकर आई। यहां अभिनेत्री ने अपनी गिरफ्तारी पर रिएक्शन दिया है। मीडिया से से बातचीत में रूपा गांगुली ने कहा, "मैंने किसी को परेशान नहीं किया। मैंने किसी के काम में बाधा नहीं डाली। मैं वहां शांति से बैठी थी ताकि उस लड़के की हत्या करने वालों को पकड़ा जाए।" recent visitors 141

राधानगर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास मामले में ग्राम प्रधान के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया

फतेहपुर राधानगर थाने के एक गांव में घर बुलाकर प्रधान ने महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता बोली कि विरोध करने पर प्रधान बोला कि मुझे खुश कर दो, मैं तुम्हारी जिंदगी बना दूंगा। नाजुक अंगों से छेड़खानी कर कपड़े तक फाड़ डाले। पीड़िता किसी तरह लौटकर घर आई तो उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। ऐसा आरोप लगाकर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर राधानगर पुलिस ने ग्राम प्रधान गुलाम मोहम्मद के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह है पूरा मामला राधानगर थाने के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसे समूह का फार्म भर रखा था। बीते 28 सितंबर को सुबह दस बजे तेलियानी ब्लाक से फोन कॉल आई कि पेपर देने ब्लाक आ जाना। कुछ देर में ही प्रधान गुलाम मोहम्मद ने उसके भतीजे के पास मैसेज किया कि अपनी चाची को भेज दो कुछ काम है। भतीजे ने सोचा कि पेपर के संबंध में बुलाया है। वह प्रधान के घर गई तो बाहर दाल समेटने को कहा। फिर उसे पीछे से पकड़कर कमरे में ले गया और मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उधर, ग्राम प्रधान गुलाम मोहम्मद का कहना था कि आरोप मनगढ़ंत व निराधार है। एसओ रमेश पटेल ने बताया कि ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान को बुलाया गया है। जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 96

चलती बस में लगी भीषण आग, बस चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित एटीएस सोसायटी के समीप एक सीएनजी बस में आग लग गई। बस चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। मामला बृहस्पतिवार दोपहर का है। एक निजी बस बिसरख हनुमान मंदिर से राइज चौक की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस एटीएस सोसायटी के समीप पहुंची अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। जिस समय आग लगी बस में चालक समेत तीन लोग सवार थे। धुआं देखकर चालक समेत तीनों नीचे कूद गए। बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई इस दौरान बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। चंद मिनटों में आग ने पूरे बस को अपने आगोश में ले लिया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि निजी बस एक फैक्ट्री में लगी है। जो नोएडा की तरफ जा रही थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बस में सवार तीनों लोग सुरक्षित है। recent visitors 92

हमास से इस जंग में इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी मिली, हवाई हमले में हमास प्रमुख रावी मुश्तहा समेत तीन ढेर

यरुशलम इजरायल का गाजा पर हमला लगातार जारी है। हमास से इस जंग में इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी मिल है। गुरुवार को इजरायली सेना ने बताया कि उसके द्वारा तीन महीने पहले किए गए में हमले में हमास के तीन बड़े नेताओं की मौत हो गई। इजरायली सेना द्वारा तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों के दौरान गाजा में हमास प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई। हमास के तीन नेता ढेर इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा है कि हमले में उत्तरी गाजा स्थित एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाया गया था, जिसमें रावी मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह की भी मौत हो गई। रावी हमास का सबसे बड़ा गुर्गा सेना ने अपने बयान में कहा कि मुश्तहा हमास का सबसे बड़ा गुर्गा था और हमास की सेना की तैनाती से संबंधित निर्णयों पर उसका सीधा प्रभाव था। वह हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार का 'दाहिना हाथ' था। 2015 में अमेरिकी विदेश विभाग ने मुश्तहा को 'वैश्विक आतंकवादी' घोषित किया था। आंतरिक सुरक्षा एजेंसी का प्रमुख यूरोपियन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस ने मुश्तहा को हमास के गाजा पोलित ब्यूरो का सदस्य बताया जो इसके वित्तीय मामलों की भी देखरेख करता था। ईसीएफआर ने कहा कि सिराज पोलित ब्यूरो का सदस्य था, जबकि ओदेह को आंतरिक सुरक्षा एजेंसी का प्रमुख था। इजरायल का हमास पर कहर बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1205 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इजरायल का गाजा पर हमला लगातार जारी है और अब तक 41788 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 96794 घायल हुए हैं। recent visitors 101

धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका ने उठाई उंगली, भारत ने कहा- अपने गिरेबान में झांकें

नई दिल्ली अमेरिका ने एक बार फिर भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर सवाल उठाया है। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर चिंता जताते हुए परोक्ष तौर पर भारत के खिलाफ उठाये जाने वाले कदमों के बारे में भी बताया गया है। भारत पर दबाव बनाने की रणनीति यह रिपोर्ट विदेश मंत्री एस जयशंकर की वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच हुई द्विपक्षीय आधिकारिक बैठक के कुछ ही घंटे के बाद जारी की गई है। जानकार इस मध्यावधि रिपोर्ट, इसकी भाषा और समय (जब भारतीय विदेश मंत्री अमेरिका में है) को लेकर हाल के महीनों में भारत पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं। अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी वहीं भारत ने सख्ती से जबाव देते हुए कहा कि पक्षपाती और राजनीतिक एजेंडा चलाने की बजाय इस संगठन को अमेरिका में मानवाधिकार के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। एक तरफ अमेरिका भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर रहा है लेकिन साथ ही रूस पर तेल खरीदने, खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नु की हत्या की कथित साजिश व धार्मिक आजादी जैसे मुद्दे पर दबाव भी बनाने की कोशिश करता रहा है। यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट यूएससीआईआरएफ की रिपोर्ट में नफरती भाषणों, गलत सूचनाओं के प्रसार और सरकारी अधिकारियों की तरफ से धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ उकसाने के मामलों का भी जिक्र है। इसने वर्ष 2024 की यूएससीआईआरएफ की सालाना रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश मंत्रालय को भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की खराब स्थिति के संदर्भ में दी गई सिफारिशों का भी जिक्र किया गया है। भारत ने दिया करारा जवाब इसके तहत धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ काम करने वाले भारतीय अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने, अमेरिका सरकार की भारत के साथ होने वाले रक्षा सौदे की नीति में धार्मिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने वाले शर्तों को शामिल करने की बात कही गई है। वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि यूएससीआईआरएफ घटनाओं को तोड़ मरोड़ कर पेश करता है। उसे इस तरह का एजेंडा चलाने की बजाय अमेरिका के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। recent visitors 71

हरियाणा में लोगों से मजबूत सरकार चुनने की अपील की, प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जनता के नाम खास संदेश दिया

नई दिल्ली हरियाणा में चुनावी शोर गुरुवार शाम को समाप्त हो गया है। अब शनिवार, पांच अक्टूबर को मतदान होंगे एवं आठ अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी। प्रचार समाप्त होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जनता के नाम खास संदेश दिया, जिसमें उन्होंने लोगों से हरियाणा में मजबूत सरकार चुनने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने गुरुवार शाम को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'अब से कुछ देर में हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। बीते कुछ दिनों में मैंने पूरे राज्य की यात्रा की है। मैंने लोगों का जो उत्साह देखा है, उसे देखकर मुझे ये पक्का विश्वास है कि हरियाणा के लोग भाजपा को फिर अपना आशीर्वाद देने वाले हैं। हरियाणा के देशभक्त लोग, कांग्रेस की विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।' 'घोटालों और दंगों के दौर से बाहर लाए' पीएम ने आगे लिखा, 'पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम किया है। हमने सभी वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। किसान हों, युवा हों, महिलाएं हों, गांव और शहरों का विकास हो, हमने कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। हम हरियाणा को कांग्रेस के घोटालों और दंगों वाले दौर से बाहर निकालकर लाए हैं।' उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता-जनार्दन जानती है कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, जातिवाद, सांप्रदायिकता और भाई-भतीजावाद की गारंटी है। बापू-बेटे की राजनीति का मूल उद्देश्य सिर्फ स्वार्थ है। कांग्रेस यानि दलाल और दामाद का सिंडिकेट। लोग आज हिमाचल से कर्नाटक तक कांग्रेस सरकारों की विफलता भी देख रहे हैं। कांग्रेस की नीतियां, लोगों को तबाह करती हैं, इसलिए हरियाणा के लोग कांग्रेस को बिल्कुल नहीं चाहते हैं। कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती पीएम मोदी ने लिखा, 'हरियाणा की जनता यह जानती हैं कि कांग्रेस कभी स्थिर सरकार नहीं दे सकती। हरियाणा के लोग देख रहे हैं कि कैसे कांग्रेस के नेता आपस में लड़ रहे हैं। ये हाल तब है, जब ये विपक्ष में हैं। हरियाणा के लोगों को इस बात से भी चोट पहुंच रही है कि दिल्ली और हरियाणा में बैठे दो खास परिवारों के इशारे पर पूरा हरियाणा अपमानित हो रहा है।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के नेताओं ने आरक्षण खत्म करने का बयान देकर अपने इरादे जता दिए हैं। हरियाणा का पिछड़ा और दलित समुदाय जातिगत हिंसा रोकने में विफल रहने पर पहले से ही कांग्रेस से नाराज चल रहा है। इसलिए लोगों ने कांग्रेस को फिर कड़ी सजा देने का मन बना लिया है। हरियाणा के गली-गली से एक ही आवाज आ रही है- भरोसा दिल से, भाजपा फिर से।' हरियाणा के मतदाताओं से की अपील हरियाणा के लोगों से अपील करते हुए पीएम ने कहा, 'आज पूरी दुनिया की नजरें भारत पर हैं। दुनिया, भारत की ओर बहुत आशा और उम्मीद से देख रही है। ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि हरियाणा के लोग एक ऐसी सरकार चुनें, जो भारत को मजबूती देने की दिशा में प्रयास करे। कांग्रेस कभी देश को मजबूत नहीं बना सकती। इसलिए मैं हरियाणा के अपने मतदाताओं से ये आग्रह करता हूं कि वे फिर से भाजपा को अपना आशीर्वाद जरूर दें।' recent visitors 81

एलन मस्क एक्स पर 200 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ

नई दिल्ली टेक अरबपति एलन मस्क गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 200 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बन गए। उन्होंने अक्टूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर में इसका अध‍िग्रहण किया था। एक्स के मालिक को 131.9 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और 113.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फॉलो करते हैं। लोकप्रिय गायक जस्टिन बीबर 110.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर हैं और रिहाना 108.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दुनिया में 100 मिलियन का आंकड़ा पार किया है। जिसकी मस्क ने सराहना की थी। अब उनके 102.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मस्क ने हाल ही में कहा कि एक्स के अब 600 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता (एमएयू) और लगभग 300 मिलियन दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता (डीएयू) हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क के अधिकांश फॉलोअर्स नकली हैं और लाखों नए निष्क्रिय अकाउंट्स की वजह से यह संख्या बढ़ गई है। हालांकि, दावे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक के मुताबिक, एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पृथ्वी के लिए एक ग्रुप चैट बन गया है, जिस पर दुनिया भर से सबसे ज्यादा ट्रैफिक आता है। मस्क ने पोस्ट किया था, "एक्स पृथ्वी के लिए ग्रुप चैट है।" टेक अरबपति का लक्ष्य इसे एक "एवरीथिंग ऐप" बनाना है, जहां लोग फिल्में और टीवी शो पोस्ट कर सकें और डिजिटल भुगतान भी कर सकें। मस्क ने यह भी दावा किया कि अमेरिका में एक्स का उपयोग अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में, वैश्विक निवेश फर्म फिडेलिटी ने मस्क द्वारा संचालित एक्स (पूर्व में ट्विटर) में अपनी हिस्सेदारी के मूल्य में 78.7 प्रतिशत की कटौती की। इसका अर्थ है कि एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का मूल्य केवल 9.4 बिलियन डॉलर होने की संभावना है।   recent visitors 92