केजरीवाल एक से दो दिनों में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे, नया घर तय, अब यहां करेंगे निवास

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया घर तय हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल एक से दो दिनों में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे और अपने विधानसभा क्षेत्र में एक नए घर में शिफ्ट होंगे। यह निर्णय उनके कामकाज की सुविधा और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से निकटता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आपको बता दें कि पूर्व CM केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जानकारी के अनुसार, वह दो दिन के भीतर सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली कर देंगे। इस बदलाव से उन्हें स्थानीय निवासियों के साथ और बेहतर संपर्क स्थापित करने का अवसर मिलेगा। नए आवास की तलाश आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के लिए ऐसा स्थान खोजा है, जो उनके काम के लिए सुविधाजनक हो और यात्रा में भी कोई दिक्कत न हो। इससे उन्हें शहर के विभिन्न क्षेत्रों और निवासियों से जुड़े रहने में मदद मिलेगी। पार्टी पहले ही यह घोषणा कर चुकी थी कि केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे और नए आवास की तलाश की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र से जुड़ाव केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निकट एक घर तलाश रहे हैं ताकि वे वहां के लोगों से लगातार संपर्क में रह सकें। दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अपने समय और संसाधनों का पूरा उपयोग करना चाहते हैं। आवास की पेशकश पार्टी ने बताया कि विधायकों, पार्षदों और आम लोगों ने भी केजरीवाल के लिए आवास की पेशकश की है। डिफेंस कॉलोनी, पीतमपुरा, जोरबाग, चाणक्यपुरी, ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार और हौज खास जैसे विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें प्रस्ताव मिले हैं। लेकिन केजरीवाल का मानना है कि वे ऐसी जगह रहेंगे, जो उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलने में सहायक हो। केंद्र सरकार से मांग ‘आप’ ने केंद्र सरकार से यह मांग की है कि अरविंद केजरीवाल, जो एक राष्ट्रीय दल के प्रमुख हैं, उन्हें आधिकारिक आवास मुहैया कराया जाए। केजरीवाल अपनी पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं, और इस कारण एक उपयुक्त आवास की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। इस मांग से पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि केजरीवाल को राजनीतिक और व्यक्तिगत दोनों पहलुओं में सुविधाएं उपलब्ध हों। राजनीतिक पृष्ठभूमि राजनीति में आने से पहले केजरीवाल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहते थे। उन्होंने 2013 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया और तिलक लेन में एक बंगले में रहे। 2015 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद, वे फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित आवास में निवास करते थे। recent visitors 95

ईरान द्वारा इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ानों को निलंबित किया

ईरान ईरान द्वारा इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव काफी बढ़ गया है। हमले के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों ने इजरायल और लेबनान के लिए अपनी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। इस बीच एयर इंडिया मध्य पूर्व में स्थिति पर पैनी नजर रख रही है एयर इंडिया ने बुधवार (2 अक्टूबर) को घोषणा की कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी करते हुए अपने नेटवर्क में संभावित सुरक्षा या सुरक्षा जोखिमों के लिए अपनी उड़ानों का दैनिक मूल्यांकन कर रही है। “हमारी सभी उड़ानों का दैनिक मूल्यांकन किसी भी संभावित सुरक्षा या सुरक्षा जोखिम के लिए किया जाता है, चाहे वह मध्य पूर्व में हो या हमारे रूट नेटवर्क के किसी अन्य हिस्से में। एयर इंडिया ने कहा कि  हमारे नॉन-स्टॉप संचालन पर न्यूनतम प्रभाव के साथ जोखिम वाले क्षेत्रों से बचने के लिए, यदि आवश्यक हो, तो समायोजन किए जाते हैं। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।’’ उड़ानें रोकने वाली प्रमुख एयरलाइंस में लुफ्थांसा, केएलएम, एमिरेट्स और स्विस भी शामिल हैं। इजरायल पर मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरानी एयर स्पेस में उड़ानों को रोक दिया है। इन एयरलाइनंस ने  बढ़ाया उड़ानों का निलंबन KLM: ने क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए, साल के अंत तक तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। Lfthansa : 30 नवंबर तक बेरूत, 31 अक्टूबर तक तेल अवीव, और 14 अक्टूबर तक तेहरान के लिए उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है। Egypt Airlines: बेरूत (Beirut) के लिए सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं। Royal Jordanian: ने वर्तमान स्थिति के कारण लेबनान की राजधानी के लिए उड़ानें रद्द की हैं। Emirates, Iran Air, Iraqi Airways, Gulf Air and Qatar Airways ने भी  Beirut  के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।शारजाह स्थित Air Arabia and Flydubai Airlines ने भी बेरूत के लिए उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। ITA एयरवेज: तेल अवीव के लिए उड़ानों का निलंबन 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। British Airways: तेल अवीव के लिए उड़ानें 7 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। Air Frace: पेरिस-तेल अवीव और पेरिस-बेरूत उड़ानें 8 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं।   recent visitors 79

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा- भोपाल के प्रवेश मार्गों पर बनेंगे भगवान राम-कृष्ण और राजा विक्रमादित्य के नाम पर द्वार

भोपाल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि सेना के जवान जिस तरह देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर देता हैं, उसी प्रकार सफाई कर्मी स्वच्छता और समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिन-रात सेवा में जुटे रहते हैं। जवानों की तरह ही सफाईकर्मियों का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में स्वच्छता दिवस समारोह में भोपाल के प्रवेश मार्गों पर भगवान राम एवं कृष्ण, राजा भोज, राजा विक्रमादित्य, सम्राट अशोक के नाम पर द्वार बनाने की घोषणा भी की। कहा कि भोपाल नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे नमो-उपवन को सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। समारोह में 685 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। फिल्म का प्रदर्शन किया गया समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता दिवस संबोधन सुना गया। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कार्यों एवं गोसंरक्षण की गतिविधियों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया। बायो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ वहीं, प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के लिए किए गए 435 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के भूमि-पूजन और लोकार्पण पर आभार व्यक्ति किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर की आदर्श गोशाला के 100 टन क्षमता के बायो सीएनजी प्लांट का भी वर्चुअल शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में नगर निगम उज्जैन को थ्री-स्टार रेटिंग मिलने पर उज्जैन के 2,115 सफाई मित्रों को प्रोत्साहन स्वरूप तीन-तीन हजार रुपये के हिसाब से सिंगल क्लिक के माध्यम से 63 लाख 45 हजार रुपये की धनराशि अंतरित की। स्वच्छता मित्रों से वर्चुअल संवाद कर पूछा कि आपको किसी किस योजना का लाभ मिल रहा है? इस पर रश्मि आयुष्मान, लाड़ली बहना, बीपीएल कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी दी। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता का विषय उठाना अभिनंदनीय मुख्यमंत्री डा.यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने लालकिले की प्राचीर से स्वच्छता का विषय उठाया तो हम भी सोच में पड़ गए थे, पर अब समझ में आता है कि यह विषय कितना महत्वपूर्ण है। यह अभिनंदनीय है। प्रधानमंत्री ने गांव-गांव में शौचालय निर्मित करवाकर महिलाओं को बड़ी समस्या और पीड़ा से राहत पहुंचाई है। स्वच्छता सेवा पखवाड़े में प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में 42 हजार 500 से अधिक स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। 968 ब्लैक स्पाट का उन्मूलन और सौन्दर्यीकरण हुआ। स्वच्छतम राज्य के रूप में पहचान स्थापित करेगा मप्र भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के परिणाम स्वरूप ही स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप प्रदान किया जा सका है। मध्य प्रदेश देश में स्वच्छतम राज्य के रूप में पहचान स्थापित करेगा। सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री कुष्णा गौर और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री बागरी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सांसद भोपाल आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे। recent visitors 82

रायपुर में बच्चों के प्रदर्शन का मामला : सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा – किसने दी सड़क पर उतरने की अनुमति

बिलासपुर हाईकोर्ट ने रायपुर में प्रयास विद्यालय के छात्रों के सड़क पर उतरकर प्रदर्शन और चक्काजाम करने के मामले में संज्ञान लिया है और जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने चीफ सेक्रेटरी को इसकी जांच कराने के साथ ही शपथ पत्र पेश करने कहा है. कोर्ट ने जिम्मेदारों से सवाल किया है कि बच्चों को इस तरह से सड़क पर उतरने की अनुमति कैसे दे दी जाती है. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी. दरअसल, रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के 10वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी समस्याओं  को लेकर सोमवार को विधानसभा का घेराव करने सड़कों पर उतर आए थे. इस दौरान छात्रों ने चक्काजाम कर दिया और विधानसभा घेरने निकल गए. हालांकि, उन्हें पुलिस ने रोक लिया. इस मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच को महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत और उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने बताया कि मामले की संबंधित अधिकारी ने जानकारी ली और छात्रों की समस्या का समाधान किया जा रहा है. इस पर नाराज हाईकोर्ट ने कहा, प्रबंधन क्या कर रहा है, बच्चे सड़क पर कैसे आ रहे हैं. चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि सरकारी संस्थाओं में किताबों और बुनियादी सुविधाओं की कमी क्यों हो रही है. शासन को इसे गंभीरता से देखना चाहिए. आखिर, यह समझ नहीं आ रहा है कि शासन का सिस्टम क्या प्रबंध कर रहा है. छात्रों को इस तरह से सड़क पर आने की अनुमति कैसे दी जा रही है. हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक राज्य सरकार के मुख्य सचिव को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही पूरे मामले में उन्हें अपना हलफनामा पेश करने कहा है. recent visitors 66

अदालत ने कहा- लव जिहाद के पीछे विदेशी फंडिंग है, यह देश के लिए खतरा, मजहब विशेष के लोग दे रहे इसे अंजाम

बरेली आनंद बनकर लव जिहाद करने वाले मोहम्मद आलिम को आजीवन कारावास सुनाने के दौरान बरेली की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की। फास्ट ट्रैक प्रथम रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने माना कि लव जिहाद के पीछे विदेशी फंडिंग है। उन्होंने इसे पाकिस्तान, बांग्लादेश की तरह भारत देश को अस्थिर करने की साजिश और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए खतरा बताया है। कोर्ट ने अपने फैसले में लव जिहाद को भी परिभाषित किया है। फास्ट ट्रैक प्रथम रवि कुमार दिवाकर ने अपने फैसले में लिखा है कि लव जिहाद का मुख्य उद्देश्य हिन्दुस्तान के खिलाफ एक धर्म विशेष के कुछ अराजक तत्त्वों द्वारा जनसांख्यिकीय युद्ध और अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत वर्चस्व स्थापित करना है। आसान शब्दों में कहें तो लव जिहाद समुदाय विशेष के पुरुषों द्वारा गैर समुदायों से जुड़ी महिलाओं को उनके धर्म में परिवर्तित करने के लिए प्रेम का ढोंग करके शादी करना है। लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण, उस धर्म विशेष के कुछ अराजक तत्व करते हैं, करवाते हैं, उसमें सहयोग करते हैं या फिर इस षड्यंत्र में शामिल होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कृत्य कुछ ही अराजक तत्व कराते हैं लेकिन पूरा धर्म विशेष बदनाम होता है। फैसले में उन्होंने इसके पीछे विदेशी फंडिंग की भी आशंका जताई है क्योंकि इस कृत्य के लिए बड़ी मात्रा में रकम की जरूरत होती है। फैसले में लव जिहाद को किया परिभाषित कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि यह प्रकरण लव जिहाद के जरिये अवैध धर्मांतरण का है। ऐसे में सबसे पहले यह जानना भी जरूरी है कि लव जिहाद क्या है? लव जिहाद में समुदाय विशेष के पुरुष शादी के माध्यम से अपने धर्म में परिवर्तन कराने के लिए व्यवस्थित रूप से दूसरे समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाते हैं। समुदाय विशेष के ये लोग इन महिलाओं का धर्मांतरण कराने के लिए प्यार का दिखावा करके धोखे से शादी कर लेते हैं। इस केस में भी अभियुक्त मोहम्मद आलिम ने अपना नाम आनंद बताकर पीड़िता को धोखे में रखकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसकी फोटो व वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया।   विदेशी फंडिंग से हो रहा लव जिहाद, देश के लिए खतरा कोर्ट ने फैसले में कहा है कि लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण होता है। अवैध धर्मांतरण रोकने को उप्र सरकार द्वारा उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 पारित किया गया। कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण किसी अन्य बड़े उद्देश्य की पूर्ति को कराया जाता है। यदि समय रहते भारत सरकार के द्वारा लव जिहाद के माध्यम से अवैध धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम देश को भुगतने पड़ सकते हैं। कोर्ट ने माना धर्मांतरण के लिए किया लव जिहाद फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के जज रवि कुमार दिवाकर ने इसे लव जिहाद का केस मानकर सात मार्च 2024 को आरोप तय कर सुनवाई शुरू की थी। आरोप साबित करने को एडीजीसी क्राइम दिगम्बर पटेल ने पीड़िता छात्रा समेत छह गवाह पेश किए थे। कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलों को सुनकर धर्मांतरण के उद्देश्य से लव जिहाद करने के दोषी आलिम को आजीवन कैद की सजा सुनाई। धर्मस्थल में की गई शादी अवैध करार कोर्ट ने आलिम द्वारा पीड़िता से फतेहगंज पश्चिमी के धर्मस्थल में की गई शादी को भी अवैध करार दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि हिन्दू विवाह अधिनियम में दोनों का हिन्दू होना जरूरी है जबकि आलिम ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। सिर्फ लव जिहाद और धर्मांतरण के इरादे से उसने युवती को फंसाने के लिए मांग में सिंदूर भर दिया, जिसे शादी नहीं माना जा सकता। प्रमुख सचिव व डीजीपी को भेजी आदेश की कॉपी कंप्यूटर छात्रा से लव जिहाद के मामले में देवरनिया पुलिस ने उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में कार्यवाही नहीं की। फास्ट ट्रैक प्रथम के जज रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने इस केस में फैसले की प्रति मुख्य सचिव, डीजीपी पुलिस और एसएसपी बरेली को भेजकर लव जिहाद के मामलों में इस अधिनियम के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। ताकि भविष्य में विधि अनुसार कार्रवाई हो। recent visitors 74

केबीसी में शिरकत करेंगे पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल

मुंबई, सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 16 में पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल शिरकत करेंगे। अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज़-आधारित रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीज़न की मेजबानी कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में पैरालिंपिक के तीन स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखारा, नवदीप सिंह और सुमित अंतिल शिरकत करेंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर तीनो पैरालिंपिक पदक विजेताओं को समर्पित एक पोस्ट साझा की। अमिताभ बच्चन ने केबीसी 16 के सेट से तीन पैरालिंपिक पदक विजेताओं की कुछ कैंडिड तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली दो तस्वीरें सुमित अंतिल और नवदीप सिंह की थीं। आखिरी तस्वीर में, अमिताभ,अवनि लेखरा को लाते हुए दिखाई दिए। तस्वीरों को शेयर करते हुए, अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, टी 5148 – सीना गर्व से फूला हुआ है, भारत ने स्वर्ण पदक जीता है! पैरालिंपिक के तीन विजेताओं के सामने, हमारा सौभाग्य और गौरव! सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन ने भी 04 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। वीडियो की शुरुआत में अमिताभ बच्चन पैरालिंपिक पदक विजेताओं का मंच पर स्वागत करते नजर आते हैं। नवदीप सिंह अपनी कहानी साझा करते हैं, जिसमें बताया गया है कि कैसे उनके बौनेपन के कारण लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। सोनी चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया, जिंदगी के हर सवाल का जवाब दे कर, भारत में विजय ध्वज लहराने वालों का केबीसी पर होगा दिल से स्वागत! देखिये कौन बनेगा करोड़पति 04 अक्टूबर रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन पर।   recent visitors 111

अरशद वारसी की फिल्म बंदा सिंह चौधरी का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी कि आने वाली फ़िल्म बंदा सिंह चौधरी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। भारत पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई लड़ाई की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’में अरशद वारसी और मेहर विज की मुख्य भूमिका है। इस फ़िल्म का निर्देशन अभिषेक सक्सेना ने किया है। फ़िल्म को अरबाज खान और मनीष मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ में अरशद वारसी ने एक ऐसे इंसान की भूमिका निभाई है जो हारी हुई लड़ाई लड़ रहा है। अरशद वारसी ने कहा,यह फिल्म उन लोगों के गहरे जज्बात को समझती है जो दंगों और डर के तूफान में डाल दिए गए थे। मेरा किरदार एक ऐसे इंसान का है जो यह दिखाता है कि सबसे अंधेरे वक्त में भी इंसानी जज्बे में सब कुछ से ऊपर उबरने की हिम्मत होती है। मेहर विज ने कहा,यह एक निजी कहानी है। यह उस पल की बात करती है जब हमें बिखरे हुए हालात में उम्मीद और प्यार की तलाश होती है। यह उस साहस के बारे में है जो हमें तब मिलता है जब चारों ओर की दुनिया बिखर जाती है। निर्देशक अभिषेक सक्सेना ने कहा, यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण पर गहरी नजर डालती फिल्म है। ये हमारे अतीत को दर्शाती है, लेकिन साथ ही हमें वर्तमान की भी याद दिलाती है कि एक देश को आखिर किस एक चीज ने एक साथ जोड़े रखा है। अरबाज खान ने कहा,फिल्म बंदा सिंह चौधरी एक संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे राष्ट्र की ताकत की पहचान है जो बंटवारे की ताकतों से नहीं टूटता। यह फ़िल्म मजबूत, भावनात्मक और आज के युग में बेहद जरूरी है। निर्माता मनीष मिश्रा ने कहा,यह फिल्म आपके सोचने के तरीके को बदल देगी, आपको महसूस कराएगी और गर्व से भर देगी। यह हमें याद दिलाती है कि हमारी असली ताकत हमारे बीच की एकता में है। फिल्म बंदा सिंह चौधरी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   recent visitors 133