भृंगराज के फायदे और इसे बालों के लिए इस्तेमाल करने का तरीका: लंबे, घने और काले बालों के लिए

मसालों से लेकर जड़ी बूटियों तक, भारत में हर चीज की प्रधानता है और ये सब प्राकृतिक चीजें हमारी सेहत और दिनचर्या को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। शुरुआत से ही शरीर, त्वचा और बालों के लिए हमारे देश की कई जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है और आज भी बहुत ही अधिक मात्रा में उनका उपयोग हो रहा है। खासकर बालों के लिए क्योंकि ये बात जगजाहिर है कि पहले के जमाने में महिलाओं के बाल घुटने से भी नीचे तक हुआ करते थे। लेकिन अब एक बदलाव जरूर आया है, वो ये कि अब नेचुरल चीजों को केमिकल वाले प्रोडक्ट्स ने रिप्लेस कर दिया है, जिससे न ही बालों को जरूर पोषण मिल पा रहा है और न ही वो मजबूत हो पा रहे हैं। इसलिए हम आपको 'जड़ी बूटियों के राजा' कहे जाने वाले भृंगराज के बारे में बताने वाले हैं, जो बालों से जुड़ी हर समस्या के लिए फायदेमंद है और उन लोगों के लिए वरदान की तरह है जो लंबे,घने और काले बाल चाहते हैं। बालों के लिए भृंगराज क्यों जरूरी है? भृंगराज एक ऐसी जड़ी बूटी है जो बालों के लिए इतनी फायदेमंद है कि गंजेपन का शिकार लोगों के बालों को उगाने में भी कारगर साबित होती है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (National Library of Medicine) ने अपनी एक स्टडी में इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा है कि भृंगराज हेयर ग्रोथ साइकिल को एक्टिवेट करने का काम करता है। इसलिए अगर आप बालों का झड़ना कम करना चाहते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देना चाहते हैं तो भृंगराज का इस्तेमाल जरूर करें। बालों के लिए भृंगराज के फायदे ये बात तो साइंटिफिकली प्रूफ है कि भृंगराज बालों के लिए कितना फायदेमंद है, लेकिन आइए फिर भी आपको बालों के लिए इसके कुछ फायदों के बारे में बता देते हैं। जैसे- भृंगराज बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को कम कर सकता है। इसके इस्तेमाल से समय से पहले सफेद होने वाले बालों को काला करने में मदद मिलती है और बालों को नेचुरल कलर मिल सकता है। भृंगराज बालों को सिल्की-शाइनी बनाने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। भृंगराज में एंटीफंगल गुण होते हैं जो रूसी को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही स्कैल्प को क्लीन रखते हैं। ये ज़ी बूटी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और उन्हें घना बनाने में भी फायदेमंद है। 3 तरीकों से करें भृंगराज का उपयोग आजकल मार्केट में हर चीज बहुत ही आसानी से उपलब्ध है और अगर हम भृंगराज की बात करें तो ये आपको ताजे फूल-पत्तियों, तेल और पाउडर के रूप में मिल जाएगा। जिन्हें आप अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको जड़ी बूटियों के राजा भृंगराज को दो तरह से इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल कैसे करें? अगर आपको भृंगराज पाउडर आसानी से मिल जाता है तो आप इसे नारियल के तेल में मिक्स कर सकते हैं और बालों के लिए पेस्ट तैयार कर सकते हैं। तैयार किए गए पेस्ट को 1-2 घंटे के लिए बालों पर लगाकर रखें और फिर नेचुरल शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। ये रेमेडी आपके स्कैल्प को क्लीन कर बालों को नरिश करने में मदद करेगी। भृंगराज की पत्तियों से बनाएं पेस्ट अगर आपके घर में या कहीं आसपास भृंगराज का पौधा है तो उसकी कुछ पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाकर भी लगाया जा सकता है। तैयार किए गए पेस्ट को आप डायरेक्ट बालों पर लगा सकते हैं और अगर आप इसके फायदों को बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें आंवले का तेल या पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं। recent visitors 185

खंडवा जंक्शन पर फिर मालगाड़ी हुई डिरेल, मीडिया से बनाए रखी दूरी

खंडवा  मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे जंक्शन पर देर रात एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत रेलवे स्टाफ और कामगारों को बुलाकर, दुर्घटना स्थल पर मालगाड़ी के डिब्बे को वापस पटरी पर लाने की कवायद शुरू की गई। इस दौरान मौके पर रेलवे के सभी स्थानीय अफसरों के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। इस घटना की सूचना तुरंत भुसावल में बैठे रेलवे के आला अधिकारियों के साथ ही मुंबई मुख्यालय में मौजूद रेलवे अफसरों को भी दी गई। उनकी देखरेख में ही सुधार कार्य शुरू करवाया गया। हालांकि इस दौरान रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने कोशिश की कि उनकी लापरवाही के चलते हुई इस घटना की जानकारी किसी को न लग सके। इसके चलते खंडवा जंक्शन के अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को भी घटना के फोटो वीडियो लेने से रोक दिया और उनसे बदतमीजी की। रेलवे के चार जोनों को जोड़ने वाले देश के इकलौते खंडवा नगर के रेलवे स्टेशन और यहां मौजूद घासपुरा स्थित रेलवे माल गोदाम के बीच एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। घटना गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात की है, जब यह मालगाड़ी खंडवा जंक्शन से करीब एक किलोमीटर दूर लोहारी नाके के समीप थी। इस दौरान माल गोदाम की ओर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे का एक पहिया पटरी से उतर गया। घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा स्टेशन मास्टर और इंजीनियरिंग स्टाफ सहित रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और कामगारों का अमला मौके पर पहुंचा, जिसके बाद मालगाड़ी का डिब्बा रेल से अलग कर सुधार कार्य शुरू किया गया। हालांकि देर रात तक डिब्बे को पटरी पर लाने का सुधार कार्य किया जा रहा था। रेलवे अधिकारियों के लापरवाही के चलते हो रहे हादसे वहीं, इस दौरान मीडिया कर्मियों को खबर लगने के बाद जब वे देर रात घटना स्थल पर पहुंचे, तो वहां मौजूद रेलवे के स्थानीय आला अधिकारियों ने उन्हें इस घटना के बारे में किसी और को बताने से मना करते हुए घटना से जुड़े फोटो और वीडियो लेने से रोक दिया। हालांकि इसको लेकर जब मीडिया कर्मियों ने स्थानीय रेल अधिकारियों से बात करनी चाही तो रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ द्वारा उन्हें धमकाया भी गया। उनके मोबाइल छुड़ाकर उसमें से घटना से जुड़े फोटो और वीडियो डिलीट करने की कोशिश की गई।   बता दें कि हाल ही में खंडवा के ही प्लेटफार्म क्रमांक 6 के करीब एक मालगाड़ी डिरेल होते हुए यहां लगे ओवरहेड हाईटेंशन बिजली के तीन से चार खंभों को क्षतिग्रस्त कर चुकी थी। इसके बाद मालगाड़ी के डिरेल होने की स्टेशन के समीप की यह दूसरी घटना है। जिससे कि यह साफ दिखता है कि यहां रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ही इस तरह के हादसे हो रहे हैं और इसे वे मीडिया पर दबाव बनाकर आम लोगों से छुपाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। recent visitors 117

ओला स्कूटर 6 महीने से सर्विस के लिए शो रूम पर खड़ी थी, ग्राहक और स्टाफ के बीच मारपीट

ग्वालियर ग्वालियर के एक ई स्कूटर शो रूम में ग्राहक और स्टाफ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, ग्राहक 6 महीने से शो रूम के चक्कर लगा रहा था कंपनी ने उसका ओला स्कूटर सर्विस के लिए रखा हुआ था और हर बार वापस कर रहा था, इस बार ग्राहक का धैर्य जवाब दे गया और वहां विवाद हो गया, विवाद के बीच ग्राहक और उसके साथियों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस मामले की जाँच कर रही है l जानकारी के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र के माल रोड स्थित  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम बना हुआ है जहां एक युवक ने शोरूम के सर्विस सेंटर पर 6 महीने पहले अपना स्कूटर सर्विस के लिए डाला था, शोरूम वाले उसे कई बार लौटा चुके थे इस बार वो अपने कुछ साथियों के साथ स्कूटर लेने पहुंचा तो शोरूम स्टाफ ने उसे उसका स्कूटर दे दिया लेकिन स्कूटर ठीक नहीं किया l ख़राब स्कूटर वापस करने पर हुआ विवाद, मारपीट , वीडियो वायरल ग्राहक ने जब स्टाफ से 6 महीने बाद भी ख़राब स्कूटर वापस करने पर सवाल किया तो उन लोगों के बीच मुंहवाद शुरू हो गया, युवक के साथ आये उसके साथी गाली गलौज करने लगे , कुछ देर में ही विवाद मारपीट में बदल गया, दोनों तरफ से लात घूंसे चलने लगे किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l पुलिस ने दोनों पक्षों का आवेदन लेकर जाँच शुरू की घटना के बाद दोनों पक्ष मुरार थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया, सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि शिकायती आवेदन ले लिए गए हैं, दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं यदि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहेंगे तो एफआईआर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी l वीडियो में बहुत गालियाँ हैं इसलिए हम यहाँ अपलोड नहीं कर रहे  .. recent visitors 138

शूटिंग क्वालिफिकेशन में ईशा का कमाल… अब मनु की बारी, तीरंदाजी में खुला दरवाजा

पेरिस पेरिस ओलंपिक के 7वें दिन अंकिता और धीरज की जोड़ी ने तीरंदाजी के मिक्स डबल्स इवेंट में इंडोनेशिया की जोड़ी को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। शाम को उनका मैच चीन या स्पेन से होगा। पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकीं मनु भाकर भी ऐक्शन में हैं। इसके अलावा बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से उम्मीद होगी कि वे क्वॉर्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करें। बैडमिंटन में कई झटके गुरुवार 1 अगस्त को लगे थे। इसके अलावा भी कई और खिलाड़ी आज प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। भारतीय खिलाड़ी और टीमें कब किससे भिड़ेंगी, ये जान लीजिए और साथ में यहां आपको आज के दिन के लाइव अपडेट्स मिलते रहेंगे। जूडो में अच्छी खबर नहीं जूडो में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. तूलिका मान 78 किलो भारवर्ग के पहले दौर में क्यूबा की पूर्व ओलंपिक और वर्ल्ड चैम्पियन इडालिस ऑर्टिज से हार गईं.   मनु भाकर ने पहली प्रिसिजन सीरीज में 97 का स्कोर बनाया. मनु फिलहाल12वें स्थान पर हैं.   तीरंदाजी में अच्छी खबर अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. अंकिता-धीरज ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 5-1 से हराया. भारतीय जोड़ी मेडल जीतने से दो जीत दूर हैं. इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शाम 5 बजकर 45 मिनट से खेले जाने हैं. गोल्फ पुरुषों का व्यक्तिगत फ़ाइनल (राउंड 2): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12.30 बजे शूटिंग महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वॉलिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 12.30 बजे पुरुषों की स्कीट क्वॉलिफिकेशन दिन 1: अनंतजीत सिंह नरुका – दोपहर 1.00 बजे तीरंदाजी मिश्रित टीम (1/8 एलिमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भक्त) बनाम इंडोनेशिया – दोपहर 1.19 बजे रोइंग पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फ़ाइनल डी): बलराज पंवार – दोपहर 1.48 बजे जूडो महिलाओं का 78 किग्रा (एलिमिनेशन राउंड ऑफ़ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज़ (क्यूबा) – दोपहर 2.12 बजे सेलिंग महिलाओं की डिंगी (रेस 3): नेथरा कुमानन – 3.45 बजे महिला डिंगी (रेस 4): नेत्रा कुमानन – 4.53 बजे पुरुष डिंगी (रेस 3): विष्णु सरवनन – 7.05 बजे पुरुष डिंगी (रेस 4): विष्णु सरवनन – 8.15 बजे हॉकी पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप स्टेज): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 4.45 बजे बैडमिंटन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चोउ टिएन चेन (चीनी ताइपे)– 6:30 बजे एथलेटिक्स महिला 5,000 मीटर (हीट 1): अंकिता ध्यानी – 9.40 बजे महिला 5,000 मीटर (हीट 2): पारुल चौधरी – 10.06 बजे पुरुष शॉट पुट (क्वॉलिफिकेशन): तजिंदरपाल सिंह तूर – 11.40 बजे  मनु टॉप 12 में मनु भाकर ने अपने अंतिम पांच शॉट में 10 के साथ प्रिसिशन की पहली सीरीज समाप्त की और 97 अंक प्राप्त कर समग्र स्टैंडिंग में 12वें स्थान पर पहुंच गईं! पुरुष एकल स्कल्स फाइनल बलराज पांचवें स्थान पर रहे! एक समय वे तीसरे स्थान पर थे, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे पांचवें स्थान पर खिसक गए। recent visitors 203

दृष्टि IAS ने मारे गए छात्रों के परिवारों के लिए किया मुआवजाम विकास दिव्यकीर्ति ने स्टूडेंट्स से एक और बड़ा वादा किया, दिल हो जाएग…

नई दिल्ली दिल्ली में कोचिंग हादसे पर चुप्पी की वजह से सवालों में घिरे विकास दिव्यकीर्ति ने पीड़ित स्टूडेंट्स की मदद के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं। प्रतिक्रिया में देरी के लिए माफी मांग चुके विकास दिव्यकीर्ति ने एक तरफ जहां हादसे में जान गंवाने वाले स्टूडेंट्स के परिवारों की आर्थिक सहायता का ऐलान किया तो दूसरी तरफ इस कोचिंग के अन्य स्टूडेंट्स को मुफ्त क्लास देने की भी घोषणा की। विकास दिव्यकीर्ति के संस्थान 'दृष्टि आईएएस' के आधिकारिक एक्स हैंडल से शुक्रवार को बयान जारी किया गया। इसमें विकास दिव्यकीर्ति की ओर से पीड़ित परिवारों और हादसे वाले कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट्स की ओर मदद का हाथ बढ़ाया गया है। दिव्यकीर्ति ने पीड़ित परिवार को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोई भी राशि बच्चों के ना रहने की पीड़ा नहीं मिटा सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसी तरह की मदद की आवश्यकता इन परिवारों की होगी तो वह करेंगे। विकास दिव्यकीर्ति ने कहा- पिछले कुछ दिनों में ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई दो दुर्घटनाओं में चार होनहार विद्यार्थियों का असमय निधन हुआ। एक विद्यार्थी नीलेश राय का निधन जलमग्न सड़क पर करेंट लगने से हुआ जबकि तीन विद्यार्थी श्रेया यादव, तान्या सोनी और निविन डाल्विन एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में हुए आकस्मिक जल-भराव के शिकार हुए। यह समय निश्चित तौर पर चारों बच्चों के परिवारों के लिये अत्यंत कठिन है। इस अपार दुख में हम उनके साथ खड़े हैं। हम जानते हैं कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा को नहीं मिटा सकती, फिर भी इस दुख की घड़ी में अपनी साझेदारी व्यक्त करने के एक विनम्र प्रयास के रूप में, दृष्टि IAS ने चारों शोक-संतप्त परिवारों को ₹10 लाख (प्रत्येक) की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यदि इस शोक के समय में या इसके बाद, हम किसी और प्रकार से भी शोकाकुल परिवारों की सहायता कर सके तो कृतज्ञता महसूस करेंगे। इसके अतिरिक्त, Rau's IAS के सभी वर्तमान विद्यार्थियों की मदद करने के लिये भी हम तत्पर रहेंगे। हम सामान्य अध्ययन, टेस्ट सीरीज़ और वैकल्पिक विषयों की तैयारी के लिए उन्हें निशुल्क शैक्षणिक सहायता और कक्षाएँ उपलब्ध कराएंगे। जो विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ लेना चाहें, वे सोमवार, 5 अगस्त 2024 से हमारे करोल बाग स्थित कार्यालय में मौजूद सहायता डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। recent visitors 122

केदारनाथ में फंसे शिवपुरी बदरवास के श्रद्धालुओं से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की बात……

शिवपुरी बादल फटने के बाद आये पानी के सैलाब ने चार धाम की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के लिए संकट खड़ा कर दिया है, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जहाँ हैं वहीं फंस गए हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से केदारनाथ यात्रा पर गए करीब 61 श्रद्धालु भी इसमें फंस गए जिसमें से 51 को निकाल लिया गया है जबकि 10 अभी वहीं फंसे हैं जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मध्य प्रदेश सरकार प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री और गुना शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों से बात की। सिंधिया ने यात्रियों को लगाया फोन, बोले चिंता नहीं करो मैं कर रहा हूँ आप सबकी चिंता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जब ये जानकारी मिली कि उनके लोकसभा क्षेत्र शिवपुरी के तीर्थयात्री केदारनाथ में फंसे है तो उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और रेस्क्यू की जानकारी ली। आज सुबह सिंधिया ने तीर्थयात्रियों को फोन लगाकर उनका हालचाल जाना और उनसे कहा कि आप चिंता नहीं करो, मैं आप सबकी चिंता कर रहा हूँ, सभी को सुरक्षित निकाल लिया जायेगा, कोई भी बात हो मुझे तत्काल फोन लगाना। कमलनाथ ने सरकार से की केदारनाथ में फँसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने की मांग, यात्रियों से कहा ‘सुरक्षा सुनिश्चित कर ही यात्रा पर निकलें’ सीएम डॉ मोहन यादव ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की बात उधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस घटना की जानकारी मिलते ही रात को ही उत्तरखंड के मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात की और मध्य प्रदेश के सभी 61 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने का अनुरोध किया। सीएम ने बताया कि 51 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है और शेष बचे 10 लोगों को भी जल्दी ही सुरक्षित निकाल लिया जायेगा। जल्दी ही सभी यात्री कर लिए जायेंगे रेक्स्यू उधर जानकारी के मुताबिक रात को बारिश के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था, सुबह फिर ऑपरेशन शुरू किया गया है उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही शिवपुरी के सभी 61 तीर्थ यात्री सुरक्षित निकाल लिए जायेंगे।   recent visitors 119