गरबा पंडाल में हर आने वाले के माथे पर तिलक, गोमूत्र का प्रसाद … चिंटू वर्मा के बयान, भड़की कांग्रेस

इंदौर नवरात्र से पहले गरबा आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। इस पर मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा का एक बयान चर्चा में बना हुआ है। चिंटू वर्मा के अनुसार, विधर्मियों को रोकने के लिए गरबा पंडाल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के माथे पर तिलक लगाया जाए। पंडालों में गोमूत्र प्रसाद के रूप में दिया जाए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि गरबा माता की आराधना का पर्व है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होना चाहिए। उनके मुताबिक, माता की आराधना हमारी बहन और बेटियां करती हैं। हम पंडालों में प्रसाद वितरण करते हैं, तो गो माता जो हमारी माता है, गोमूत्र हम पीते हैं, उसे प्रसाद स्वरूप सभी को देना चाहिए। गरबा पंडाल में पहचान पत्र अनिवार्य हो, सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध रहें इस बीच अलीराजपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को ज्ञापन दिया है। इसमें मांग की गई है कि गरबा पंडाल में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य हो। गैर हिंदू समुदाय के लोगों का प्रवेश सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए। गरबा पंडाल में सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जाएं। ज्ञापन में मांग की गई है कि गरबा पंडाल में अमर्यादित बोल वाले गीत पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाएं। गरबा पंडाल से लेकर पहुंच मार्ग तक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए। विवादित कलाकार अथवा गैर हिंदू अतिथि को गरबा उत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित न किया जाए। गरबा स्थल पर प्रतिदिन बाल स्वरूप कन्या का पूजन हो। पंडाल में गैर सामाजिक तत्वों द्वारा मोबाइल फोन या अन्य माध्यम से वीडियोग्राफी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए। recent visitors 93

छत्‍तीसगढ़ में 15 नवंबर धान खरीदी, जानिए कितना होगा समर्थन मूल्‍य

रायपुर छत्‍तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा धान खरीदी का अनुमान है। इस वर्ष सरकार करीब 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने की तैयारी में है। खाद्य मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को खरीफ सीजन में वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा हुई। इस बैठक में मंत्रीमंडलीय उपसमिति ने दीपावली के बाद धान खरीदी का निर्णय लिया है। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष व खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि 3,100 रुपये के भाव से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के भाव से धान खरीदी की जाएगी। सभी धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन से ही खरीदी की जाएगी और इसके लिए 30 हजार गठान बारदाने की खरीदी होगी।   उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रि परिषद की बैठक में ही इसका अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त रेणु पिल्ले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश में लगभग 37.46 लाख किसान परिवार प्रदेश में लगभग 37.46 लाख किसान परिवार है। इनमें से 80 प्रतिशत किसान लघु और सीमांत श्रेणी में आते है। वहीं यहां धान, सोयाबीन, उड़द और अरहर मुख्य खरीफ फसलें है। पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर रिकार्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस पर भी हुई चर्चा बैठक में धान उठाव और कस्टम मिलिंग, केंद्रीय पूल और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा कराने तथा परिवहन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जाएगा। 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से धान उठाव का निर्णय लिया गया है। धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट के साथ ही उपार्जन केंद्र आने वाले किसानों के लिए बैठक व पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। recent visitors 57

फेसबुक द्वारा ट्रैक करने से रोकने के लिए यह प्रोसेस करें फॉलो

  आज के समय में वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में जानने के बाद यह डर सताता है कि क्या हम जिस सोशल मीडिया साइट को इस्तेमाल कर रहे हैं वह हमारे लिए सेफ तो है? हाल ही में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कई सवाल उठे थे कि यह यूजर्स के डेटा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करता है। जब आप फेसबुक साइट पर अपनी प्रोफाइल अकाउंट बनाते हैं तो उसके बाद से फेसबुक आपकी गतिविधियों और आपके डेटा पर नजर रखना शुरू कर देता है। वैसे तो हर कोई चाहता है कि उसकी गतिविधियों पर नजर न रखी जाए, लेकिन कई लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी गतिविधियों पर किसी भी प्रकार की नजर न रखी जाए तो उसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। यहां हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप फेसबुक को अपनी रोजाना की गतिविधियों पर नजर रखने या डेटा को ट्रैक करने की अनुमति देने से रोक सकते हैं। एक यूजर अगर नहीं चाहता है कि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाए तो उसके लिए वह गैरजरूरी अनुमतियों को काम करने के रोक सकता है। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको फेसबुक की सेटिंग में जाना होगा। फोन की सेटिंग में जाने के बाद फोन और नोटिफिकेशन परमिशन में गैजरूरी अनुमति ऑप्शन को टर्न ऑफ करना होगा।। अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर इंटनरेट एक्टिविटी को फेसबुक द्वारा ट्रैक करने से रोकने के लिए इस स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो कीजिए: स्टेप 1 : इस प्रोसेस के लिए सबसे पहली बात तो आपके पास एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना चाहिए। इसके अलावा अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे एप्पल का आईओएस नहीं होना चाहिए। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर फेसबुक ऐप को ओपन कीजिए। उसके बाद स्क्रीन में सीधी ओर टॉप पर दी गई तीन होरिजोंटल लाइन पर क्लिक कीजिए। स्टेप 2: इसके बाद स्क्रीन के टॉप पर लिस्ट को डाउनलोड कीजिए। उसके बाद 'कर्टेन अबव' और सेटिंग्स और प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। स्टेप 3: अब सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक कीजिए और ऑफ फेसबुक एक्टिविटी ऑप्शन पर स्क्रॉल कीजिए। इसके बाद आपको इस पेज पर वो एप्लिकेशन और साइट नजर आएंगी, जिन पर आप गए हैं या फिर फेसबुक के साथ यूजर डेटा शेयर किया है। सभी जानकारी को एक एक करके देखने के लिए वर्टिकल डोट्स पर क्लिक कीजिए। यह जानकारी आपके बारे में एकत्रित की गई होगी। स्टेप 4: अब इसके बाद क्लियर हिस्ट्री ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। इस ऑप्शन में आपके द्वारा एकत्रित किए गए सारे डेटा को डिलीट कर दिया जाएगा। स्टेप 5: यह कदम बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बिना फेसबुक आपको फॉलो करने और आपको मॉनिटर करने में सक्षम होगा। डेटा एकत्रित करने से रोकने के लिए आपको कई ऑप्शन पर क्लिक करने की जरूरत है। इसके बाद फ्यूचर एक्टिविटी को मैनेज कीजिए। स्टेप 6: फ्यूचर एक्टिवी को मैनेज करने के लिए ऑप्शन पर क्लिक कीजिए। इसके बाद ऑफ फेसबुक एक्टिविटी पर क्लिक कीजिए। recent visitors 84

निर्वाचन आयोग जल्द कराएगा रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव

रायपुर छत्‍तीसगढ़ के रायपुर सांसद निर्वाचित होने पर बृजमोहन अग्रवाल के विधायक पद से इस्तीफे देने के बाद से ही प्रदेश में रायपुर दक्षिण विधानसभा की सीट खाली है। जल्द ही यहां उपचुनाव की की घोषणा होगी और चुनाव की तारीख घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने संकेत दिए हैं। वह विधानसभा उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, नोडल अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह जानकारी दी हैं। मुख्य निर्वाचन अदिकारी ने विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने कहा। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव होगा। उप चुनाव की तारीख घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने चुनाव के लिए संबंधित अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लेने कहा। सभी मतदान केंद्रों में छाया, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए। नौ सत्रों में अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता, नामांकन प्रक्रिया, मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी), निर्वाचक नामावली, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना, मतदान दलों एवं मतदान के दिन की व्यवस्थाओं, ईवीएम, मतगणना तथा निर्वाचन के दौरान प्रयुक्त आइटी एप्लीकेशंस की बारीकियों के बारे में बताया गया। नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जो व्यक्ति उस क्षेत्र के निवासी नहीं है, उसे क्षेत्र से बाहर जाना होगा। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान जिले में किसी भी तरह के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। पेड न्यूज पर रखें नजर नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर यूएस अग्रवाल ने प्रशिक्षण के दौरान नामांकन की प्रक्रिया के बारे में बताया।उन्होंने उम्मीदवारों की पात्रता, नामांकन के समय संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों, नामांकन शुल्क, नामांकन पत्रों की संवीक्षा, चुनाव चिन्ह आवंटन, उम्मीदवारों द्वारा दिए जाने वाले शपथ पत्रों तथा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन के लिए जरूरी सुविधाओं के बारे में बताया। पेड न्यूज पर भी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के बीच जनमत सर्वेक्षण और एक्जिट पोल प्रतिबंधित रहेगा। recent visitors 59

मास्टर माइंड समेत 3 पर केस, छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में पकड़ी फर्जी SBI ब्रांच

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नाम से उसकी फर्जी ब्रांच चलाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को बताया कि फर्जी ब्रांच 18 सितंबर से मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल ने बताया कि फर्जी ब्रांच एसबीआई के पोस्टर और बैनर के साथ किराए की दुकान में चल रही थी। गिरोह का भंडाफोड़ स्थानीय लोगों को इस पर संदेह होने के बाद हुआ। स्थानीय लोगों को लगा कि कुछ गड़बड़ है, तब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कोरबा में एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। टीम ने पुष्टि की कि यह ब्रांच फर्जी है। पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारा और कंप्यूटर एवं अन्य सामग्री जब्त की। शाखा में पांच कर्मचारी काम करते पाए गए। इन कर्मचारियों ने दावा किया कि उन्हें इंटरव्यू के जरिए भर्ती किया गया था। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत तीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि इनमें कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है। वह खुद को शाखा प्रबंधक बताता था। पुलिस की जांच टीमें इस बात की छानबीन कर रही हैं कि योजना के तहत कितने लोगों को ठगा गया और कितना पैसा जमा किया गया। साल 2020 में तमिलनाडु में भी इसी तरह का एक अन्य केस सामने आया था। तब तमिलनाडु पुलिस ने कुड्डालोर जिले के पनरुति में एक फर्जी एसबीआई ब्रांच चलाने के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया था। recent visitors 62

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्ली देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। समाज के प्रति उनकी सेवा और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है। विभिन्न विषयों पर उनकी अंतर्दृष्टि भी बहुत समृद्ध है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से आपके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।” भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने सार्वजनिक जीवन में सुचिता के उच्च आदर्श स्थापित किए। साथ ही हमेशा गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।” भाजपा सांसद रवि किशन ने एक्स पर लिखा, “सहज-सरल स्वभाव के धनी, सादगी की प्रतिमूर्ति, देश के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले, भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और हम सबका” राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति, आदरणीय रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी देश और देशवासियों के प्रति कल्याण भावना और प्रखर विचार सदैव हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहेगें। ईश्वर आपको दीर्घायु बनाए और सदैव प्रसन्नचित रखे यह कामना करता हूं।”   recent visitors 84

कृषि और तेंदूपत्ता संग्रहण से मनकुंवारी सालाना कमाती हैं 2.7 लाख, अब PM मोदी करेंगे बातचीत

रायपुर छत्‍तीसगढ़ की पहाड़ी कोरवा की मनकुंवारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करेंगी। बुधवार दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन झारखंड के हजारीबाग में होने वाले पीएम जनमन के आयोजन में पीएम मोदी हितग्राहियों से बातचीत करेंगे। जशपुर जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार की मनकुंवारी कृषि कार्य के साथ ही अन्य गतिविधियों में जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। वह कृषि कार्य के साथ-साथ बत्तख पालन, तेंदूपत्ता, महुआ, चिरौंजी एवं साल बीज संग्रहण कर बिक्री का कार्य कर रही हैं एवं वर्तमान में प्रतिवर्ष दो लाख 70 हजार की आय प्राप्त कर लखपति दीदी बन गई है। मुनकंवारी बाई सोमवार को जशपुर से झारखंड हजारीबाग के लिए रवाना हो गई है। यह है योजना लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए एक खास तरह की स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इससे महिलाएं आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगी। योजना के तहत देश भर में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। recent visitors 36