रायपुर
छत्तीसगढ़ की पहाड़ी कोरवा की मनकुंवारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करेंगी। बुधवार दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन झारखंड के हजारीबाग में होने वाले पीएम जनमन के आयोजन में पीएम मोदी हितग्राहियों से बातचीत करेंगे। जशपुर जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया है।
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार की मनकुंवारी कृषि कार्य के साथ ही अन्य गतिविधियों में जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। वह कृषि कार्य के साथ-साथ बत्तख पालन, तेंदूपत्ता, महुआ, चिरौंजी एवं साल बीज संग्रहण कर बिक्री का कार्य कर रही हैं एवं वर्तमान में प्रतिवर्ष दो लाख 70 हजार की आय प्राप्त कर लखपति दीदी बन गई है। मुनकंवारी बाई सोमवार को जशपुर से झारखंड हजारीबाग के लिए रवाना हो गई है।
यह है योजना
लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए एक खास तरह की स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। योजना के जरिए सरकार महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इससे महिलाएं आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगी। योजना के तहत देश भर में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









