CBSE Board 10th रिजल्ट घोषित, 93.66% स्टूडेंट्स पास, ऐसे देख सकते हैं अपनी मार्कशीट

नई दिल्ली CBSE 10वीं कक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है, जिसमें छात्रों का कुल 93.66% रिजल्ट रहा है। इसके साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। सभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल फिर लड़कियों ने बारहवीं में अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कों की तुलना में 5.94% से अधिक अंकों से बाजी मारी है। इसके अलावा, भोपाल के कुल 92.71% छात्र पास हुए हैं। 13 मई यानी आज सुबह 11:00 बजे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। जिसमें छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इस बार पास होने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा है. वहीं, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा है. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23 लाख 71 हजार 939 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.66 रहा है. इस साल परिणाम पिछले साल से 0.66 प्रतिशत बेहतर रहा है. बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिंक तो एक्टिवेट कर दिए हैं और बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में 10वीं परीक्षा के लिंक भी एक्टिव कर दिए जाएंगे. यहां करें चेक     cbse.gov.in     cbse.nic.in     cbseresults.nic.in     results.cbse.nic.in     digilocker.gov.in     results.gov.in ऐसे करें चेक और डाउनलोड     सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।     यहां CBSE Board 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।     जिसके बाद एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।     अब यहां आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।     इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।     आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट ले सकते हैं। इतने छात्रों ने दिया था एग्जाम बता दें कि इस साल दसवीं कक्षा के 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 23 लाख 71 हजार 939 छात्रों ने एग्जाम दिया। वहीं, 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट दसवीं कक्षा में पास हुए हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा के छात्रों का पासिंग मार्क्स रहा, जो कि 99.79% है। जवाहर नवोदय विद्यालय का 99.49% रिजल्ट रहा, जबकि केवी का 99.45% परीक्षा परिणाम रहा। कुल मिलाकर 95% लड़कियां और 92.63% लड़के पास हुए है। recent visitors 44

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास एवं रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभागीय विषयों की समीक्षा की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास एवं रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के दिए निर्देश  उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास एवं रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि फार्मासिस्ट ग्रेड-2, नेत्र सहायक एवं ओ.टी. टेक्नीशियन के पदों की भर्ती के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन शीघ्र किया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को अवसर मिल सके और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों। उन्होने निर्देश दिए कि नर्सिंग संवर्ग के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाए। नियमों में आवश्यक संशोधन कर भर्ती के लिए मांग पत्र ई.एस.बी. को तत्काल प्रेषित किया जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास एवं रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के संबंध में महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भुगतान की प्रक्रिया नियमित रूप से की जाए, ताकि बजट का समुचित सदुपयोग सुनिश्चित हो और विकास कार्यों में गति लायी जा सके। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने रीवा एवं इंदौर मेडिकल कॉलेज के उन्नयन का प्रस्ताव केबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी तथा संचालक नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे।   recent visitors 35

जयपुर में खेले जायेगे आईपीएल के तीन मुकाबले, बीसीसीआई ने नया शेड्यूल जारी किया

जयपुर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने जानकारी दी है कि अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल तीन आईपीएल मैचों का आयोजन होगा। बदलते हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह फैसला लिया है। नई योजना के तहत अब पहला मुकाबला 18 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब सुपर किंग्स के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दो अन्य मैच जो पहले पंजाब में आयोजित होने थे, उन्हें भी जयपुर शिफ्ट कर दिया गया है। दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के चलते बीसीसीआई ने आईपीएल के कुछ मुकाबले स्थगित कर दिए थे। इस कारण पंजाब के धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच को भी रद्द करना पड़ा था। सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब बीसीसीआई ने जयपुर समेत देश के 6 शहरों में बचे हुए मुकाबले कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत पंजाब में होने वाले मैच अब पूरी तरह से जयपुर ट्रांसफर कर दिए गए हैं। जिसके चलते अब दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब सुपर किंग्स के मुकाबले जयपुर में ही खेले जाएंगे। फिलहाल क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबलों की लोकेशन पर बीसीसीआई ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। संभावना है कि स्थिति सामान्य होते ही इनके स्थलों की घोषणा की जाएगी। बोर्ड के इस बदलाव के साथ जयपुर के क्रिकेटप्रेमियों को एक बार फिर रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। recent visitors 30

रायगढ़ जिला एक नई मिसाल बनकर आया सामने, पंचायतों में यूपीआई से हो रही टैक्स वसूली

रायपुर छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला एक नई मिसाल बनकर सामने आया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब डिजिटल माध्यम यानी यूपीआई के ज़रिए किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान अब ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर रहे हैं। रायगढ़ जिले ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को गांवों तक पहुंचाकर ग्रामीण शासन व्यवस्था को नई दिशा दी है। जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स वसूली की व्यवस्था लागू कर दी गई है। पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर यूपीआई क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिससे ग्रामीणजन घर बैठे ही अपने टैक्स भर पा रहे हैं। इस प्रणाली ने न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा दिया, बल्कि इससे पंचायतों की आमदनी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। तत्कालीन कलेक्टर श्री गोयल ने 12 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री अवॉर्ड की स्क्रीनिंग कमेटी के सामने इस नवाचार मॉडल की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यूपीआई प्रणाली से टैक्स कलेक्शन में बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कई पंचायतों में टैक्स वसूली दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है।पहले जहां ग्रामीणों को मैनुअल भुगतान में कठिनाई होती थी, वहीं अब वे मोबाइल से सरलता से भुगतान कर पा रहे हैं। रायगढ़ जिले के 07 में से 05 ब्लॉक आदिवासी बहुल हैं और यहां भी यह डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू कर दी गई है। खास बात यह है कि 330 पीवीटीजी बिरहोर परिवारों ने भी यूपीआई से टैक्स भुगतान शुरू कर दिया है, जो डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यूपीआई प्रणाली लागू होने के बाद ग्राम सभाओं में लोगों की भागीदारी भी बढ़ी है। तीन पंचायतों में किए गए विश्लेषण से पता चला है कि ग्राम सभाओं में लोगों की उपस्थिति में 57 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इससे साफ है कि ग्रामीण अब पंचायत व्यवस्था में अधिक रुचि ले रहे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों, बीसी सखियों द्वारा किए गए लेन-देन में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2022-23 में जहां 3969.30 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था, वहीं 2023-24 में यह बढ़कर 4236.50 लाख और वर्ष 2025 में फरवरी माह के अंत तक 4650.80 लाख रुपये तक पहुंच गया। इस पहल से ग्राम पंचायतों में खाता रखरखाव, ऑडिट प्रक्रिया और नकद बहीखाता मिलान में भी काफी सुविधा हो गई है। हर लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद होने से वित्तीय प्रणाली ज्यादा पारदर्शी और सुचारू हो गयी है। रायगढ़ जिले की यह पहल अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक रोल मॉडल बन चुकी है। डिजिटल इंडिया की सोच को सफलता पूर्वक अमल में लाते हुए रायगढ़ जिला आज डिजिटल पंचायत शासन का प्रतीक बन गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने कहा कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी व तत्कालीन कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले की पंचायतों में डिजिटल पेमेंट कलेक्शन की व्यापक स्तर पर शुरुआत की गई। लोगों को जागरूक किया गया। पंचायतों के अकाउंट को यूपीआई से लिंक कर क्यूआर कोड के माध्यम से टैक्स कलेक्ट किया जा रहा है। अभी कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व में जिले के शत प्रतिशत पंचायतों में डिजिटल टैक्स कलेक्शन के लिए काम किया जा रहा है। recent visitors 34

CBSE 10th, 12th Result 2025 के नतीजे जारी, प्रदेश में एक बार फिर बेटियां अव्वल

भोपाल सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 10वीं स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया। बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किया था। लेकिन इस बार भी 13 मई को ही रिजल्ट घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी लड़कियां ही अव्वल रही हैं। भोपाल रीजन का रिजल्ट 92.71 % रहा। स्‍कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्‍ट घोषित होने के बाद स्‍टूडेंट्स अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्‍कूल से ही ले सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट ही आपकी शैक्षणिक करियर में और आधिकारिक कार्योंके लिए अनिवार्य दस्तावेज माना जाता है। सीबीएसई 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था। 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस बार एमपी के 82.46% बच्चों ने बाजी मारी है। हमेशा की तरह इस बार भी गर्ल्स का रिजल्ट बॉइज से बेहतर रहा। 15 फरवरी से शुरू हुई थीं परीक्षा सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। मध्यप्रदेश में 493 जबकि भोपाल में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस साल ऐसा पहली बार है कि परीक्षा से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की गई थी। इसकी वजह है कि इस बार स्कूलों ने समय से LOC यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के बाद 10वीं परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 10वीं में 93.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जो कि पिछले साल से 0.06 फीसदी अधिक है। 2385079 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 2371939 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे। एग्जाम में उपस्थित इन छात्रों में से 2221636 पास हुए हैं। लड़कियां 95 फीसदी पास हुईं जबकि लड़के 92.63 फीसदी पास हुए। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37 फीसदी अधिक रहा। वहीं सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.41 प्रतिशत अधिक है। 10वीं की तरह सीबीएसई 12वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से काफी बेहतर रहा। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 91 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 85.06 प्रतिशत रहा है। कुल 1,11,544 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 24,867 स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 1.29 लाख से अधिक बच्चों को कंपार्टमेंटल की कैटेगरी में डाला गया है। हर साल की तरह इस बार भी सीबीएसई ने टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की है। कुछ साल पहले सीबीएसई ने अनहेल्दी कंपीटिशन को रोकने के लिए मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था। बोर्ड सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षा 10 के छात्रों को थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन दोनों के अंकों को मिलाकर पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। कक्षा 12 के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। यदि कोई छात्र इस मानदंड को 01 अंक या उससे कम से पूरा करने में विफल रहता है, तो उसे ग्रेस अंक दिए जा सकते हैं। पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट सीबीएसई 12वीं में पिछले वर्ष 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा था। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट पिछले साल 93.60 फीसदी रहा था। 2023 के मुकाबले रिजल्ट 0.48 फीसदी अधिक रहा था। पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 93.12 फीसदी दर्ज किया गया था। यहां दिए गए लिंक से डायरेक्ट चेक कर सकते हैं रिजल्ट cbse.gov.in cbseresults.nic.in results.cbse.gov.in डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें कक्षा 10वीं के परिणाम स्टेप-1: ‘डिजिलॉकर’ ऐप डाउनलोड करें स्टेप-2: digiLocker.gov.in पर जाएं स्टेप-3: अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन (जैसा कि स्कूल द्वारा प्रदान किया गया हो) दर्ज करें स्टेप-4: सत्यापन के लिए अपने पंजीकृत नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें स्टेप-5: आपको स्क्रीन पर अपनी मार्कशीट दिख जाएगी Umang ऐप के माध्यम से कक्षा 10वीं के परिणाम देखने का तरीका ‘उमंग’ ऐप डाउनलोड करें स्टेप-2: ऐप खोलें और शिक्षा अनुभाग पर जाएं और ‘सीबीएसई’ चुनें स्टेप-3: अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें स्टेप-1: SMS के जरिए ऐसे चेक करें कक्षा 10वीं का रिजल्ट स्टेप-1: मैसेजिंग ऐप खोलें स्टेप-2: टाइप करें: cbse 10 स्टेप-3: 7738299899 पर भेजें स्टेप-4: अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करें सीबीएसई परिणाम देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल 1- स्कूल नंबर 2- रोल नंबर 3- एडमिट कार्ड आईडी 4- जन्मतिथि recent visitors 23

बेटी के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया, इससे हमारा कुछ भी लेना देना नहीं, यह एक साजिश: अखिलेश यादव

लखनऊ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बेटी के नाम पर बने फर्जी पेज और विवादित पोस्ट पर भड़क गए हैं। 24 घंटे पूरे होने पर अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए कि सोशल मीडिया साइट ऐक्स पर एक पोस्ट की है। उनकी बेटी के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया है। अखिलेश ने कहा है कि इससे हमारा कुछ भी लेना देना नहीं है। यह एक साजिश है। अखिलेश ने भी यूपी सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल पुलिस 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी ऐसे लोगों को पकड़ सकती है पर उसको बस ऊपर के आदेश का इंतजार है। पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि 4 घंटे पूरे हुए। इसे हमारी FIR से कम न समझा जाए। इसी बीच हमारी नज़र में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहाँ तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं। ऐसी तस्वीरों, विचारों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है। ये सब एक साज़िश के तहत किया जा रहा है, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते हैं कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है। अखिलेश यादव ने सरकार पर भी निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतज़ार है। साक्ष्य संलग्न है।   recent visitors 36

54 दिन बाद बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में 1000 पेज चार्जशीट दाखिल

मेरठ मेरठ के ब्रह्मपुरी पुलिस ने बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में 54 दिन बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। करीब 1000 पेज की चार्जशीट में पुलिस ने 34 गवाहों के बयान दर्ज किए। गवाहों ने हत्याकांड में पुलिस को अपने बयान और साक्ष्य दिए हैं। मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी ने भी अपनी बेटी के खिलाफ बयान दिए और सौरभ की हत्या का दोषी बताया। पुलिस ने 1000 पन्नों में मुस्कान, साहिल और साैरभ के बचपन से लेकर कत्ल होने तक और उसके बाद गवाहों की जुबानी पूरी कहानी लिखी है। पुलिस ने भी अपनी चार्जशीट में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को ही सौरभ की हत्या का दोषी माना है। तीसरा इस हत्याकांड में कोई नहीं है। चर्चित हत्याकांड में कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं है। ब्रह्मपुरी थाने के प्रभारी निरीक्षक और इस हत्याकांड के विवेचक इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने सोमवार को सीजेएम न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। आरोप पत्र में बताया गया कि प्रेम प्रसंग में सौरभ बाधा बन रहा था। इसी कारण मुस्कान और साहिल शुक्ला ने उसकी हत्या कर दी। दोनों ने ही हत्या की साजिश रची थी। तीसरा इसमें कोई नहीं था। सीने में चाकू घोंप कर हत्या करके बाद मुस्कान ने उस्तरे से और साहिल शुक्ला ने छूरी से सौरभ की गर्दन और दोनों हाथ काटे थे। सौरभ को रास्ते से हटाने के बाद दोनों शादी करना चाहते थे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों शिमला, मनाली, कसौल घूमने गए, वहां पर दोनों पति-पत्नी के रूप में होटलों में ठहरे थे। इन सबको बनाया गवाह पुलिस ने एक हजार पेज के आरोपपत्र में सौरभ के भाई बबलू, मां रेणू, बहन चिंकी, मुस्कान की मां कविता रस्तोगी, पिता प्रमोद रस्तोगी, मुस्कान-साहिल को हिमाचल प्रदेश घुमाने ले गए टैक्सी ड्राइवर अजब सिंह, दवा लिखने वाले डॉक्टर, दवाई देने वाले दुकानदार अमित कौशिक, घंटाघर पर ड्रम विक्रेता सिराजुद्दीन, सौरभ के मकान मालिक ओमपाल, चाकू विक्रेता, ड्रम विक्रेता, शारदा रोड पर सीमेंट व बालू विक्रेता, सौरभ के दोस्त को गवाह बनाया है। इनके अलावा शिमला, मनाली, कसौल में मुस्कान और साहिल जिन होटलों में ठहरे थे वहां के होटल संचालकों को भी गवाह बनाया गया है। पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टर, ड्रम तोड़ कर शव के टुकड़ों को बाहर निकालने वाले स्वास्थ्यकर्मी के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इन सबके अलावा आरोपपत्र में करीब 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सौरभ हत्याकांड से संबंधित सभी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। साथ ही केस से जुड़े करीब 34 लोगों के बयानों को मजबूत आधार बनाया है, ताकि मुस्कान और साहिल को कड़ी सजा मिल सके। सोमवार को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए गए हैं। डिजिटल साक्ष्य भी एकत्र किए ब्रह्मपुरी पुलिस ने सौरभ हत्याकांड में दस्तावेज के एकत्र किए साक्ष्यों के अलावा इलेक्ट्रानिक्स और डिजिटल साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। सभी गवाहों के बयान कागजों में दर्ज करने के अलावा गवाहों की वीडियो भी बनाई गई है। ये सभी साक्ष्य न्यायालय में मुकदमे के ट्रायल के दौरान प्रस्तुत किए जाएंगे। आरोपपत्र में तमाम दस्तावेज किए शामिल सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कोर्ट में पेश किए गए आरोप पत्र में छह पेज में कम्प्यूटराइज्ड चार्जशीट की समरी, विवेचक की केस डायरी, सीडीआर, नकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आदि दस्तावेज शामिल हैं। तंत्र-मंत्र को नकारा, प्रेम प्रसंग में दर्शाई हत्या पुलिस ने अपने आरोप पत्र में हत्याकांड की वजह प्रेम प्रसंग बताया है। इसमें तंत्र मंत्र का कोई जिक्र नहीं किया है। हत्याकांड के बाद साहिल के कमरे में मिले सामान को लेकर चर्चा की थी कि तंत्र मंत्र के लिए सौरभ की गर्दन काट कर हत्या की गई है। पुलिस ने जांच में तांत्रिक क्रिया को नकार दिया है। आरोप पत्र में साफ लिखा है कि मुस्कान और साहिल पढ़ाई के दौरान से ही एक दूसरे को जानते थे। 2019 में दोनों की फिर ।(से मुलाकात हुई, जो प्रेम प्रसंग में बदल गई। सौरभ बाधा बन रहा था इसलिए दोनों ने उसकी हत्या कर दी, ताकि दोनों शादी कर सकें। लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेंट में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ राजपूत ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्म दिन और 27 फरवरी को मुस्कान का जन्म दिन मनाया था। सौरभ की 3 मार्च की रात को पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उन्हें प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पांच मार्च को दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश चले गए थे। 17 मार्च को दोनों मेरठ लौट कर आए थे। 18 मार्च को इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा हुआ था। 19 मार्च को पुलिस ने सौरभ के भाई बबलू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, तभी से दोनों जेल में बंद हैं। जेल में दो मिनट के लिए मिले मुस्कान-साहिल सौरभ हत्याकांड में सोमवार को मुस्कान-साहिल की कोर्ट में रिमांड को लेकर पेशी थी। दोपहर को दोनों को जिला कारागार के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में लाया गया। दोनों करीब दो मिनट तक एक साथ रहे, मगर बोले कुछ नहीं। वीडियो कांफ्रेंसिंग से दोनों की जिला जज कोर्ट में पेशी हुई। जहां न्यायाधीश ने कहा कि मामले में आज चार्जशीट दाखिल हो गई है, अब रिमांड अवधि बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है। वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही दोनों को आरोप पत्र की कापी दी गई। अब इस मुकदमे में चार्ज फ्रेम होने के बाद ट्रायल शुरू होगा।   recent visitors 28