‘ घर में घुसकर मारेंगे हम, बचने का मौका भी नहीं देंगे…’, आदमपुर में जवानों से बोले PM मोदी

आदमपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, तो एक तस्वीर सबसे अलग दिखी, जिसने पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को एक झटके में ध्वस्त कर दिया. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के जवानों की ओर हाथ हिलाते हुए दिख रहे थे, जबकि उनके पीछे मिग-29 जेट और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिल्कुल सही सलामत खड़े थे. इस तस्वीर का संदेश दोतरफा था- इसने न केवल पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया कि उसके जेएफ-17 लड़ाकू विमान से दागी गई मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की अटूट प्रतिबद्धता का भी संकेत दिया. हम घर में घुसकर मारेंगे पीएम मोदी ने कहा कि आपने पाकिस्तानी फौज को भी बता दिया कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकेंगे। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। और हमारे ड्रोन्स हमारी मिसाइलें उनके बारे में तो सोचकर पाकिस्तान को कई दिन तक नींद नहीं आएगी। कौशल दिखलाया चालों में उड़ गया भयानक भावों में निर्विक गया ढालों में सपरट दौड़ा करवालों में ये पंक्तियां महाराणा प्रताप के प्रसिद्ध घोड़े चेतक पर लिखी गई थी, लेकिन ये पंक्तियां आज के आधुनिक भारतीय हथियारों पर भी फिट बैठती है साथियों ऑपरेशन सिंदूर से आपने देश का आत्मबल बढ़ाया है। सेना ने जो किया, अभूतपूर्व है, अकल्पनीय है और अद्भुत है प्रधानमंत्री ने जवानों से कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधा है और आपने भारत की सीमाओं की रक्षा की है, भारत के स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। आपने वो किया है अभूतपूर्व है अकल्पनीय है और अद्भुत है, हमारी एयरफोर्स ने पाकिस्तान में इतना डीप आतंक को अड्डों को टारगेट किया सिर्फ 20-25 मिनट के भीतर सीमा पार लक्ष्यों को भेदना बिल्कुल पिन प्वाइंट टारगेट को हिट करना ये सिर्फ एक मॉडर्न टेक्नॉलजी से लैस प्रोफेशनल फोर्स ही कर सकती है। सावधानी के साथ पाकिस्तान को जवाब दिया पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मन को पता ही नहीं चला कि कब उसका सीना छलनी हो गया, हमारा लक्ष्य पाकिस्तान के अंदर टेटर हेडक्वॉर्टर को हिट करने का था आतंकियों को हिट करने का था लेकिन पाकिस्तान ने अपने यात्री विमानों को सामने करके जो साजिश रची मैं कल्पना कर सकता हूं कि वो पल कितना कठिन होगा जब नागरिक एयरक्रॉफ्ट दिख रहा है। मुझे गर्व है कि आपने बहुत सावधानी से बहुत सर्तकता से नागरिक एयरक्रॉफ्ट को नुकसान किए बिना कमाल करके दिखाया उसका जवाब दे दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी अपने लक्ष्यों पर बिल्कुल खरे उतरे हैं। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और उनके एयरबेस ही तबाह नहीं हुए बल्कि उनके नापाक इरादे और उनका दुस्साहस दोनों की हार हुई। आपको ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने इस एयरबेस के साथ साथ हमारे अनेक एयरबेस पर हमला करने की कई बार कोशिश की बार बार हमें टारगेट किया, लेकिन पाक के नापाक इरादे हर बार नाकाम हो गए। पीएम ने भारतीय सेना की तारीफ पाकिस्तान के ड्रोन्स पाकिस्तान के एयरक्रॉफ्ट और उसकी मिसाइलें हमारे सशक्त एयर डिफेंस के सामने सबके सब ढेर हो गए। मैं देश के सभी एयरबेस के लीडरशिप की भारतीय वायुसेना के हर एयर वॉरियर की हृदय से सराहना करता हूं आपने वाकई बहुत शानदार काम किया। आतंक के विरूद्ध भारत की लक्ष्मण रेखा अब एकदम साफ है। अब फिर कोई टेरर अटैक हुआ तो भारत जवाब देगा, पक्का जवाब देगा। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल आतंकवादियों को बल्कि उन्हें समर्थन देने वाली पाकिस्तानी सेना को भी कड़ा जवाब देकर अपनी ताकत दिखाई है. पंजाब के आदमपुर एयरबेस में इंडियन एयर फोर्स के वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकवादी बैठे थे, भारतीय सेना, भारत की वायु सेना और भारतीयों ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है. भारत की सेनाओं ने पाकिस्तानी सेना को यह भी दिखा दिया है कि पाकिस्तान में अब कोई जगह नहीं बची है जहां आतंकवादी बैठकर चैन की सांस ले सकें. हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे.' उन्होंने भारत की आधुनिक सैन्य क्षमता की तारीफ की और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, 'हमारे ड्रोन, हमारी मिसाइलें- इनके बारे में सोचने मात्र से ही पाकिस्तान की कई दिनों तक नींद उड़ जाएगी.' नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भारत के सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं, तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं। जब हमारे ड्रोन दुश्मन के किले की दीवारों को ढहा देते हैं, जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई निशाने पर पहुंचती हैं, तो दुश्मन को सुनाई देता है – भारत माता की जय…। उन्होंने कहा कि जब हमारी फौजें न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी की हवा निकाल देती हैं, तो आकाश से पाताल तक एक ही बात गूंजती है – भारत माता की जय…। उन्होंने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी ने वाकई कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया है। हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया है। आपने इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से घबराकर दुश्मन ने इस एयरबेस और हमारे कई अन्य एयरबेसों पर कई बार हमला करने की कोशिश की। उन्होंने हमें बार-बार निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान के नापाक मंसूबे हर बार नाकाम हो गए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ड्रोन, उनके यूएवी, विमान और मिसाइलें – ये सभी हमारी सक्षम वायु रक्षा के सामने विफल हो गए। मैं देश के सभी एयर बेस के नेतृत्व और भारतीय वायुसेना के हर वायु योद्धा की दिल से सराहना करता हूं। आपने वाकई शानदार काम किया है। मोदी ने कहा कि जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती है। जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है, तो जीवन धन्य हो जाता है। इसलिए मैं आज सुबह-सुबह ही आपके दर्शन करने के लिए यहां पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी, तो … Read more

पाक विदेश मंत्री ने कहा- यदि सिंधु जल समझौते का मसला हल नहीं हुआ तो फिर सीजफायर नहीं चल पाएगा

इस्लामाबाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का कहना है कि हमने भारत के खिलाफ परमाणु हथियार तैनात करने के बारे में विचार नहीं किया था। इशाक डार ने मीडिया से बातचीत में डींगे हांकते हुए कहा कि हम भारत से जमीन और आसमान दोनों ही जगहों पर मुकाबला करने में सक्षम हैं, जबकि पाकिस्तानी सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बने जंग जैसे हालात में बुरी तरह मार खाई है। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों की तैनाती पर विचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे गंभीर हालात बनते हैं कि आपको कुछ फैसले लेने पड़ते हैं, लेकिन हम बिना परमाणु हथियारों को तैनात किए ही तनाव से निपटने में सक्षम हैं। यही नहीं इशाक डार ने एक और गीदड़भभकी देते हुए कहा कि यदि सिंधु जल समझौते का मसला हल नहीं हुआ तो फिर भारत और पाकिस्तान के बीच लागू हुआ सीजफायर खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली अगली मीटिंग में इस पर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल समझौते का मसला हल नहीं हुआ तो फिर यह जंग वाली हरकत मानी जाएगी। यही नहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा क्षेत्रीय शांति के लिए महत्वपूर्ण है। डार ने कहा कि यदि कश्मीर के मसले का हल नहीं होगा तो फिर स्थायी शांति भी मुश्किल होगी। पाकिस्तानी मंत्री के बयान से साफ है कि सिंधु जल समझौते को रोका जाना उसे बहुत अखर रहा है। दरअसल पाकिस्तान में पंजाब से लेकर सिंध तक सिंधु नदी का जल खेतों की सिंचाई से लेकर पेयजल तक के लिए महत्वपूर्ण है। फिलहाल भारत ने सिंधु जल समझौते को रोकने का ही ऐलान किया है और इसका कोई असर जमीन पर नहीं है। लेकिन भारत सरकार ने जिस तरह से पनबिजली परियोजनाओं पर डैम के निर्माण में तेजी लाने के प्रयास शुरू किए हैं, उससे पाक में आशंकाओं का दौर है। पाकिस्तानियों को लगता है कि भारत यदि सिंधु का जल मोड़ने में सफल रहा तो उन्हें पीने के पानी से लेकर फसलों तक का संकट झेलना होगा। यही वजह है कि पहले से ही पाकिस्तानी धमकियां देने पर उतारू हो गए हैं।   recent visitors 38

रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी और एक कबाड़ी गिरफ्तार, आरपी(यू)पी एक्ट के तहत मामला दर्ज

रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी और एक कबाड़ी गिरफ्तार, आरपी(यू)पी एक्ट के तहत मामला दर्ज भोपाल यार्ड से चुराए गए लोहे के पट्टे और जाली की कबाड़ी की दुकान से हुई बरामदगी भोपाल  मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री प्रशांत यादव के निर्देशन में रेल संपत्ति की सुरक्षा एवं चोरी रोकने हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत रेल सुरक्षा बल द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरपीएफ पोस्ट भोपाल की टीम – उप निरीक्षक अवधेश कुमार, आरक्षक मनीष और आरक्षक कृष्ण कुमार – द्वारा भोपाल यार्ड में गश्त के दौरान मंडल स्टोर के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को सफेद प्लास्टिक की बोरी में वजनी सामान ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ पर दोनों ने अपना नाम जाफर शाह  एवं मोहित राजपूत बताया। बोरी की तलाशी लेने पर उनके पास से चार नग रेलवे के लोहे के पट्टे बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने लगभग 8-10 दिन पहले प्लेटफार्म नंबर 3 की नाली से लोहे की जाली और एक लोहे की पट्टी भी चुराई थी, जिसे उन्होंने हाउसिंग बोर्ड स्थित कबाड़ी सलमान उर्फ गब्बर को बेच दिया था। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ी सलमान से पूछताछ की गई, जिसने चोरी का सामान खरीदने की बात स्वीकार की। उसकी दुकान से रेलवे जाली और टाईबार के टुकड़े बरामद किए गए, जिनकी मौके पर वीडियोग्राफी की गई। आरपीएफ टीम ने विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पोस्ट लाकर उनके अपराध स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किए और तीनों – जाफर शाह, मोहित राजपूत और सलमान उर्फ गब्बर – के विरुद्ध आरपी(यू)पी एक्ट की धारा 3A के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। रेल प्रशासन यात्रियों और आम नागरिकों से अपील करता है कि रेल संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम आरपीएफ पोस्ट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें। recent visitors 29

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक  सुब्रत साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल  डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संचालक छत्तीसगढ प्रशासनिक अकादमी श्री टी सी महावर, प्रशिक्षण निदेशक श्रीमती सीमा सिंह सहित परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री फड़तरे अनिकेत अशोक सहायक कलेक्टर जशपुर, श्री अरविंद कुमारन टी. सहायक कलेक्टर बिलासपुर, श्री अक्षय डोसी सहायक कलेक्टर रायगढ़, श्री क्षितिज गुरभेले सहायक कलेक्टर कोरबा और श्री विपिन दुबे सहायक कलेक्टर जिला बस्तर उपस्थित थे। recent visitors 37

इंग्लैंड के दौरे पर रोहित-विराट के बिना ऐसी हो सकती है भारत की बैटिंग लाइनअप, भारतीय टीम में नंबर 4 के लिए हैं 3 दावेदार

नई दिल्ली भारतीय खिलाड़ी इस समय तो 17 मई से फिर से आईपीएल 2025 में व्यस्त होंगे, लेकिन सभी के दिमाग में इंग्लैंड का दौरा चल रहा होगा। इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होने वाली है। इस बड़ी सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रिटायरमेंट ले लिया है। वे आगे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी दोनों ने साथ में संन्यास लिया था, लेकिन वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। ऐसे में इन दोनों दिग्गजों की अनुपस्थिति में भारत की बैटिंग लाइनअप इंग्लैंड के दौरे पर कैसी होगी? ये जान लीजिए। दरअसल, रोहित शर्मा पिछले कई सालों से ओपन करते आ रहे थे। हालांकि, अब वे नहीं होंगे तो यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत केएल राहुल करते हुए नजर आएंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में सब्र के साथ बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा इंग्लैंड में केएल राहुल ने पहले कुछ रन भी बनाए हैं। ऐसे में ओपनिंग जोड़ी सेट है। नंबर तीन पर संभावित तौर पर कप्तानी करने जा रहे शुभमन गिल होंगे, जो काफी समय से इस पोजिशन पर खेल रहे हैं। नंबर चार की जगह विराट कोहली के जाने से खाली हो गई है। विराट कोहली की जगह के लिए इस समय तीन बड़े दावेदार हैं, जिनमें साई सुदर्शन, करुण नायर और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है। साई सुदर्शन अभी तक टेस्ट क्रिकेट खेले नहीं हैं, जबकि करुण नायर करीब 8 साल से टेस्ट नहीं खेला है। श्रेयस अय्यर भी करीब 15 महीने से टेस्ट क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। ऐसे में सिलेक्टर्स, कोच और कप्तान को इनमें से किसी एक को चुनने के लिए माथापच्ची करनी होगी। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत, छठे नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी, सातवें पर रविंद्र जडेजा और 8वें पर वॉशिंगटन सुंदर या शार्दुल ठाकुर खेल सकते हैं। इस तरह भारत के पास कम से कम 8 नंबर तक अच्छी बैटिंग होगी। हालांकि, अभी टीम का सिलेक्शन नहीं हुआ है। भारत की संभावित बैटिंग लाइनअप 1. यशस्वी जायसवाल, 2 केएल राहुल, 3, शुभमन गिल, 4. साई सुदर्शन/करुण नायर/ श्रेयस अय्यर, 5. ऋषभ पंत, 6. नितीश कुमार रेड्डूी, 7. रविंद्र जडेजा और 8 वॉशिंगटन सुंदर/शार्दुल ठाकुर   recent visitors 61

केंद्रीय मंत्री चौहान कहा कि इन उत्पादों में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि हमारे जनजातीय समुदाय का परिश्रम और गौरव झलकता

रायपुर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन की भावना से ओतप्रोत "जशप्योर" ब्रांड के उत्पादों की सराहना की।  केंद्रीय मंत्री चौहान ने "जशप्योर" के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 'जशप्योर' न केवल एक ब्रांड है, यह छत्तीसगढ़ी माटी की महक, आदिवासी बहनों की मेहनत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का प्रतीक बन चुका है। उल्लेखनीय है कि मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें जशपुर जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार की गई जशप्योर ब्रांड की खाद्य पदार्थों से सुसज्जित विशेष परंपरागत टोकरी भेंट की।छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुके "जशप्योर" ब्रांड की यह टोकरी केवल उपहार नहीं थी, बल्कि आत्मनिर्भरता, परिश्रम और स्वदेशी कौशल का एक जीवंत प्रतीक थी। छींद कांसा की हस्तनिर्मित टोकरी में सजाए गए उत्पादों में डेकी, कुटा, जवां फूल चावल, टाऊ पास्ता, महुआ कुकीज, रागी, मखाना लड्डू, महुआ गोंद लड्डू, महुआ च्यवनप्राश, ग्रीन टी, शहद और हर्बल सिरप जैसे विविध उत्पाद शामिल थे।  केंद्रीय मंत्री चौहान ने उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और प्रत्येक वस्तु की जानकारी बड़े उत्साह से ली। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि हमारे जनजातीय समुदाय का परिश्रम और गौरव झलकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को आत्मसात करते हुए, ऐसे लोकल ब्रांड्स को सशक्त बना रही है जो न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की स्व सहायता समूहों की महिलाएं केवल उत्पाद नहीं बना रहीं, बल्कि आत्मनिर्भर  छत्तीसगढ़ की नींव गढ़ रही हैं। recent visitors 33

मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, तय हुए कई अहम फैसले, इन प्रस्तावों को भी हरी झंड़ी

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महाराष्ट्र सरकार के साथ हुए एमओयू, सभी ज्योतिर्लिंग को जोड़ने के लिए सर्किट बनाने और जंगली हाथियों के प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने करने समेत कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में बताया गया कि 5 मई तक राज्य के 3475 खरीद केंद्रों पर 9 लाख किसानों से गेहूं खरीदा गया है। अब तक कुल 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है, जिसमें से 74.42 लाख मीट्रिक टन का भंडारण हो चुका है। किसानों को 18,471 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और बाकी 400 करोड़ रुपए का भुगतान जल्द ही किया जाएगा। गेहूं की खरीदी मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई तक राज्य के 3475 खरीद केंद्रों पर 9 लाख किसानों से गेहूं खरीदा गया है। अब तक कुल 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है, जिसमें से 74.42 लाख मीट्रिक टन का भंडारण हो चुका है। किसानों को 18,471 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और बाकी 400 करोड़ रुपए का भुगतान जल्द ही किया जाएगा। एमपी और महाराष्ट्र के बीच एमओयू ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज को लेकर महाराष्ट्र सरकार के साथ एमओयू हुआ है। भविष्य में में दोनों राज्यों के बीच रोजगार, व्यापार, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करेंगे। लोकमाता अहिल्या बाई का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। उनके स्थान का डेवलप करना। प्रसन्नता है कि जिस प्रकार हमने इंदौर में मां साहब के 300 सौ वर्ष पूरे होने पर कैबिनेट करने का निर्णय लिया है। उसी प्रकार महाराष्ट्र की सरकार भी पुणे के पास मां अहिल्या के जन्म स्थान है। वहां कैबिनेट करेंगे। महाराष्ट्र सरकार के द्वारा एक अच्छा मां अहिल्या के प्रति ट्रिब्यूट है। 16 मई को इंदौर में रीजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव तथा मैनमेड टेक्निकल टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन मैरियट होटल में होगा। 14 मई को बेंगलुरु में अर्थ मोर्स लिमिटेड परियोजना में सीएम मोहन यादव भाग लेंगे। इस योजना के माध्यम से 1800 करोड़ का निवेश होगा। गोहरगंज रायसेन में मेट्रो रेल के कोच बनेंगे। 20 मई को इंदौर के राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें विजन 2047 के लिए मंत्रिमंडल के सामने प्रस्तुतीकरण होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एमपी का अच्छा प्रदर्शन रहा है। 9 स्वर्ण, 5 रजत , 10 कांस्य समेत कुल 24 पदक के साथ 6वें स्थान रहा है। पिछले 10 सालों में मध्यप्रदेश ने खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। हाथियों से जनजीवन को बचाने के लिए 47 करोड़ की योजना। इसमें किसानों को हाथियों से बचने की ट्रेनिंग दी जाएगी। मोहन कैबिनेट बैठक : इन प्रस्तावों पर लगी मुहर     मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार द्वारा सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साझा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।     “तापी बेसिन मेगा रीचार्ज” परियोजना के एम.ओ.यू के अवसर पर मध्यप्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर और श्री ओंकारेश्वर को महाराष्ट्र के ज्योतिर्लिंग श्री त्र्यंबकेश्वर, श्री भीमाशंकर और श्री घृष्णेश्वर से जोड़कर धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने का निर्णय लिया गया है।     देवी अहिल्या बाई के 300 वीं जयंती के मौके पर अगली बैठक इंदौर में होगी, जिसमें विजन 2047 का मंत्रिमंडल के सामने प्रस्तुतीकरण भी होगा।     महाराष्ट्र में भी वहां की सरकार अपनी कैबिनेट देवी अहिल्याबाई के स्थान पर करेगी।     छत्तीसगढ़ से आने वाले जंगली हाथियों के प्रबंधन को लेकर प्रस्ताव।हाथियों से जनजीवन को बचाना के लिए 47 करोड़ की योजना। जंगली हाथियों से बचाने के किए ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया जाएगा     निवेश संवर्धन और औद्योगिक विस्तार करने के लिए 16 मई को इंदौर में रीजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव तथा मैनमेड टेक्निकल टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन मैरियट होटल में होगा।      14 मई को बेंगलुरु में अर्थ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव भाग लेंगे। 16 मई को इंदौर में रिजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन किया जाएगा।  युवाओं को रोजगार मिलेगा।इसमें 10th और 12 पास को भी नौकरी मिलेगी।     नदी जोड़ो अभियान को लेकर महाराष्ट्र सरकार के साथ एमओयू हुआ है। भविष्य में में दोनों राज्यों के बीच रोजगार, व्यापार, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंगलवार के कार्यक्रम     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3 बजे पिछड़ा वर्ग, घुमंतू जाति और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक ।     दोपहर 4:15 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना । शाम 5 बजे जबलपुर IT पार्क में सांदीपनि विद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम ।     शाम 6 बजे वे एक निजी अस्पताल के लोकार्पण समारोह ।इस दौरान मुख्यमंत्री एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में युवाओं को संबोधित भी कर सकते हैं। recent visitors 29