समाधान शिविर का किया गया आयोजन, 69 आवेदन प्राप्त

सूरजपुर आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत बरपारा में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में किया गया। आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा लोगों से संवाद कर उनके समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। शिविर में जिलाधिकारियों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस दौरान शिकायतों एवं समस्याओं को लेकर 69 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर मंत्री एवं कलेक्टर ने सभी लोगों से शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर सरपंच, सचिव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आज आपके गांव में शासन के साथ पूरा प्रशासन तंत्र आपके समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुआ है। उन्होंने सभी ग्राम वासियों से अपील करते हुए अपने सभी समस्याओं को उपस्थित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों के समक्ष रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। आपको जिस भी योजना के बारे में जानकारी लेनी है और योजना का लाभ लेना है या शिकायत करनी है उस संबंध में अपने अधिकारी को अवगत कराएं साथ ही आवेदनों के निराकरण के संबंध में कहते हुए उन्होंने समय सीमा में इन आवेदनों के निराकरण की आवश्यकता बताई। आयोजित समाधान शिविर में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने   महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषाहार प्रदान किया साथ ही बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग की ओर से छड़ी वितरण, उद्यानिकी विभाग की ओर से फलदार पौधों का वितरण किया। साथ ही मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के 10वीं के विद्यार्थियों निकिता वर्मा, आकाश कुमार साहू, आरशी जायसवाल , अभिषेक साहू,  माही साहू एवं 12 वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों नीरज शर्मा, अमन साहू और आशीफ खान को टैबलेट प्रदान किया। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने ग्राम बरपारा के मिनी स्टेडियम के दर्शक दीर्घा के जीर्णाेद्धार के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर उन्होंने मिनी आंगन बाड़ी कार्यकर्ता से मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने वाले सभी महिलाओं को आदेशपत्र का वितरण भी किया । इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री रामसेवक पैकरा ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप स्वय अपने समस्याओं को पहचाने और इनसे अधिकारियों को अवगत कराएं। साथ ही उन्होंने शासन की सभी योजनाओं का लाभ लेते हुए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने को कहा। पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने सभी जिलेवासियों से एक पेड़ मां के नाम से अवश्य लगाने की अपील की।   कलेक्टर ने आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन निरंतर आप लोगों तक पहुंच कर आपकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज आपके भैयाथान विकासखण्ड में शासन एवं जिला प्रशासन आपके समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने समस्याओं को उपस्थित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों के समक्ष रखें। प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से देखते हुए उनके त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन आवेदनों पर कार्यवाही की स्पष्ट स्थिति जानने के लिए जन चौपाल के पोर्टल पर आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही बताया कि इन समस्याओं के निराकरण पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों द्वारा चर्चा भी की जाती है। उन्होंने सभी हितग्राहियों से अपनी शिकायत या किसी योजना का लाभ नहीं मिलने की स्थिति को लेकर अपना पंजीयन करने के लिए कहा।      इसके अलावा उन्होंने जिले के लोगों से अपील किया है कि वे सभी लोग अपने बच्चो को नियमित रूप से शाला एवं आगनबाड़ी भेजें। उन्होंने कहा कि ग्राम, जनपद और जिला सभी स्तरों पर अधिकारी ,कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शत प्रतिशत रूप में योजनाओं को लागू करने का प्रयास करें तभी जिले का विकास संभव हो पाएगा साथ ही उन्होंने जिले के लोगों से भी जिले के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया । इसके अलावा उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी गर्भावस्था के पहली तिमाही में पंजीयन जरूर कराएं। पंजीयन कराने से आपको आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय सुविधा निःशुल्क मिलती है जिससे माता और बच्चे दोनो का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों से आवश्यक रूप से पोषाहार उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस अवसर पर आंगनबाडी के संबध में कहा कि इसे और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है ताकि सभी वर्ग के लोग अपने बच्चों को  आंगनबाड़ी भेजने को प्रोत्साहित हों । इस दिशा में प्रयास करने के लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित विभाग के आधिकारियों को निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बीपीएल एवं एपीएल सभी परिवारों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन के स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने टीबी, सिकलसेल और कुष्ठ जैसे बीमारियों के संबंध में जागरूक करते हुए सभी को अपनी जांच और इलाज निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में कराने को कहा। एनसीडी स्क्रीनिंग को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा की बीपी, शुगर जैसी समस्या आम होती जा रही है इसलिए  लोगों को जागरूक होना अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाने  एवं उसे मां के समान ही सम्मान देने, देखभाल करने की अपील की है।  इसके अलावा उन्होंने केसीसी, पीएम किसान योजना एवं सॉइल हेल्थ कार्ड के संबंध में जागरूक करते हुए सभी को इस योजना का लाभ लेने को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण सचिवालय का आयोजन निरंतर करने एवं सचिवालय में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के … Read more

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव, तारीखों की घोषणा के बाद फारूक अब्दुल्ला ने कहा- अबकी बार मैं लड़ूंगा चुनाव

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है। आज दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर तो तीसरे चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा। चुनाव की घोषणा के बाद से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आई है। फारूक अब्दुल्ला ने किया चुनाव लड़ने का एलान चुनाव की तारीखों के एलान के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं ये चुनाव लड़ूंगा, उमर अब्दुल्ला चुनाव नहीं लड़ेंगे। जब राज्य का दर्जा मिल जाएगा तो मैं पद छोड़ दूंगा और उस सीट पर उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्य का दर्जा चाहते हैं, न केवल एनसी बल्कि जम्मू-कश्मीर की सभी पार्टियां ऐसा चाहती हैं। यह भारत सरकार का वादा है कि पूर्ण राज्य का दर्जा होगा। दस साल बाद प्रतिनिधि चुनने का मिलेगा मौका: गुलाम नबी आजाद डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम चुनावों की घोषणा का स्वागत करते हैं। मैं सरकार और चुनाव आयोग को धन्यवाद देता हूं। हमें उम्मीद है कि यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होगा। हमें यह भी उम्मीद है कि मतदाताओं, उम्मीदवारों और पार्टी नेताओं की सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा। फिलहाल जो बात अहम है वो ये कि लोगों को करीब 10 साल बाद अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिल रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) नेता और पूर्व विधायक राजपोरा जी मोहिउद्दीन मीर ने कहा कि मैं चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग को बधाई देता हूं अब हमें नौकरशाही शासन से राहत मिलेगी और यहां लोगों की सरकार स्थापित होगी। देर आए दुरुस्त आए: उमर अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कहा देर आए दुरुस्त आए, जम्मू-कश्मीर के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 1987-88 के चुनावों के बाद शायद यह पहली बार है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कम समय में और कुछ ही चरणों में हो रहे हैं।  recent visitors 87

भारतीय उद्यमियों को मिलेंगे नए व्यावसायिक अवसर, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी मेला के ब्रोशर का किया विमोचन

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले  ‘स्वदेशी मेला’ की विवरणिका (ब्रोशर)  का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय विपणन विकास केंद्र (स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई) द्वारा किया जाएगा। भारतीय विपणन विकास केंद्र के मेला प्रबंधक श्री सुब्रत चाकी ने बताया कि पिछले दो दशक से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेला भारतीय उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करता है। यह मेला भारतीय उत्पादकों, ग्रामीण, कुटीर, निजी, सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों के लिए लाभकारी व्यापार उपक्रम के रूप में उभरा है। जिससे इस कार्यक्रम की लोकप्रियता आमजन के बीच बढ़ती जा रही है। इस वर्ष यह स्वदेशी मेला कबीरधाम में 17 से 23 अक्टूबर, बिलासपुर में 15 से 21 नवम्बर, रायपुर में 27 दिसम्बर 2024 से 3 जनवरी 2025,  राजनांदगांव में 7 फ़रवरी से 13 फरवरी 2025  व जगदलपुर में 2 मार्च से 9 मार्च 2025 तक आयोजन किया जाएगा।     इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप सिंह, प्रान्त समन्वयक श्री जगदीश पटेल, श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, श्री प्रवीण मैशेरी, श्रीमती शीला शर्मा, श्री युगबोध अग्रवाल, श्री अमर बंसल, स्वदेशी मेला एवं भारतीय विपणन विकास केंद्र के प्रबंधक श्री सुब्रत चाकी, श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा एवं अन्य स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे। recent visitors 89

घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए अनूपपुर और कोतमा क्षेत्र के लिए घोषणाएं की: मुख्यमंत्री मोहन यादव

अनूपपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को अनूपपुर में आयोजित लाड़ली बहन से उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए और जिले वासियों को कई सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने मुख्य रूप से घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए अनूपपुर और कोतमा विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषणाएं की। बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। लाडली बहनों का आर्थिक विकास करने के लिए सरकार निरंतर कार्य करेगी। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने अनूपपुर में कई घोषणाएं की।   मुख्‍यमंत्री ने की ये घोषणाएं जिला मुख्यालय में नया न्यायालय भवन। कोतमा नगर में 100 बिस्तर का सिविल अस्पताल। बिजुरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। कोतमा में सभी अनु विभाग कार्यालय के लिए भवन की मंजूरी। बिजुरी को तहसील का दर्जा। अनूपपुर में ऑडिटोरियम भवन।naidunia_image जिला मुख्यालय अनूपपुर में नवीन बस स्टैंड। अनूपपुर में स्पोर्ट्स कंपलेक्स। अनूपपुर और कोतमा के बीच हवाई पट्टी का निर्माण। इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय का लेंगे सहयोग। अनूपपुर में मेडिकल कालेज निर्माण कराया जाएगा। कोतमा के राजा कछार जलाशय का निर्माण करांएगे। तहसील कोतमा अंतर्गत ग्राम कंटकों से उरा गांव तक तीन किलोमीटर की सड़क। राष्ट्रीय राजमार्ग से पथरौड़ी गांव तक सड़क बनाए जाने की घोषणा की। recent visitors 111

करीब एक पखवाड़े पहले अतिवृष्टि के कारण पैदल मार्ग हुआ था बंद, श्रद्धालुओं के लिए यात्रा शुरू

केदारनाथ करीब एक पखवाड़े पहले अतिवृष्टि के कारण कई जगह क्षतिग्रस्त हो गए केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त कर लिया गया है और इस पर यात्रा कर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात के कुछ श्रद्धालु शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त 19 किलोमीटर पैदल मार्ग को बहाल करने में 260 मजदूरों ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। इकत्तीस जुलाई की रात को अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ था जिसके कारण 29 जगहों पर मार्ग ध्वस्त हो गया था। दो स्थानों पर सड़कें भी बह गयी थीं। हालांकि, इसके बाद पैदल मार्ग पर जगह-जगह फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पहली प्राथमिकता थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में चले हवाई और जमीनी बचाव अभियानों में 15000 से अधिक श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरूस्त करना चुनौती थी और इस पर भी रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने जल्द ही पार पा लिया और श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू कर दी गई। केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवा पिछले सप्ताह ही शुरू हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि 19 किलोमीटर पैदल मार्ग 29 जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था जिस पर तेजी से काम करते हुए ज्यादातर स्थानों पर दुरूस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब एक या दो जगहों पर ही परेशानी बनी हुई है जहां पर सुरक्षाकर्मी तीर्थ यात्रियों को रास्ता पार करवा रहे हैं। पैदल चलकर धाम पहुंच रहे देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं में भी खुशी देखने को मिल रही है और अब तक 10 लाख 93 हजार 632 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। इन दिनों प्रतिदिन 150-200 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, सोनप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग को भी दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है और उम्मीद है कि यहां भी जल्द ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। प्रदेश के चारधाम यात्रा सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने भी शुक्रवार को राजमार्ग का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए।   recent visitors 100

स्मृति ईरानी ने कहा- ममता बनर्जी को तेरा मेरा की राजनीति बंद करें, साधा निशाना, ‘महिला डॉक्टर को दिलाए इंसाफ’

नई दिल्ली आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या को लेकर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि ममता बनर्जी को तेरा मेरा की राजनीति बंद करें। ममता सरकार सरकार महिला डॉक्टर को इंसाफ दिलाएं। ममता बनर्जी दोषियों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि परिवार को मुआवजा नहीं न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सबकुछ ममता बनर्जी हैं तो प्रदर्शन कैसा? इसके अलावा ईरानी ने कहा कि पुलिस ने मामले में लीपापोती को कोशिश क्यों की? भाजपा नेता ने सवाल किया कि पीड़िता की मदद के लिए कोई आगे क्यों नहीं आया। स्मृति ईरानी कहती हैं, "सवाल यह उठता है कि क्या उस फ्लोर पर किसी ने उस महिला की चीखें नहीं सुनीं? मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि उस महिला में 150 मिलीग्राम वीर्य पाया गया था। क्या यह एक बलात्कारी का काम है? क्या यह संभव था कि एक व्यक्ति उस महिला का बलात्कार कर रहा था, उसके पैर तोड़ रहा था, उसके हाथ तोड़ रहा था, उसकी आँखें निकाल रहा था, उसकी छाती पर वार कर रहा था, उसके पेट पर वार कर रहा था और वह महिला चीख रही थी और किसी ने उसकी आवाज़ नहीं सुनी? और यह पूरा कृत्य एक बलात्कारी ने अकेले किया? वह कौन है जिसकी वजह से अस्पताल में बलात्कारी को यह भरोसा दिलाया गया कि वह बलात्कार करने के बाद घर जा सकता है? वह कौन है जिसने इतने जघन्य अपराध के बाद भी अस्पताल की उसी मंजिल पर जीर्णोद्धार जारी रखा? उस पुलिस अधिकारी के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई जिसने इस महिला के माता-पिता को फोन करके बताया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है? उस अधिकारी को किसने निर्देश दिया कि वह लड़की के माता-पिता को बताए कि यह आत्महत्या है? अगर वह अधिकारी उसका वरिष्ठ अधिकारी है, तो वह इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंचा?…" दिल्ली में पांचवें दिन भी जारी रही डॉक्टरों की हड़ताल कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस दौरान अस्पतालों में सभी वैकल्पिक सेवाएं निलंबित रहीं। अभी तक अपने-अपने अस्पतालों के परिसरों में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सक आज निर्माण भवन के बाहर जुटे और प्रदर्शन कर विरोध जताया। निर्माण भवन लुटियंस दिल्ली में संसद के पास स्थित है और यहां अन्य विभागों के अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय का भवन भी स्थित है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चिकित्सकों ने निर्माण भवन के बाहर सड़क के किनारे प्रदर्शन किया। अपने हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए चिकित्सकों ने नारे लगाते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति गुस्सा और चिंता व्यक्त की। पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर बैरिकेड लगाये थे। रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राहुल ने कहा, "इस भयावह घटना को घटे एक सप्ताह बीच चुका है। हम पांच दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह अकल्पनीय है कि एक चिकित्सक जो जीवन बचाता है, के साथ निर्ममता से बलात्कार कर हत्या कर दी गई। न्याय और सुरक्षा उपायों के लिए हमारी मांगें अनुचित नहीं हैं। वे आवश्यक हैं।" बड़ी संख्या में चिकित्सकों के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण कई मार्ग बाधित हुए। इस बीच प्रतिनिधिमंडल के छह सदस्य सरकारी अधिकारियों से मिलने के लिए निर्माण भवन के अंदर चले गए हैं जबकि चिकित्सक विरोध में सड़क पर बैठे हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के प्रतिनिधियों की एक व्यापक संयुक्त बैठक के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एम्स, राममनोहर लोहिया अस्पताल, डीडीयू अस्पताल आदि की आरडीए ने शिरकत की थी। recent visitors 116

शीतला धाम कड़ा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, दो की मौत

लखनऊ उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मां शीतला धाम कड़ा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज जिले के थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर निवासी 13 लोग एक वाहन से मां शीतला धाम कड़ा दर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय श्रद्धालुओं के वाहन में टक्कर मार दी, जिससे अमरनाथ (40) तथा दिनेश (36) की मौके पर ही मौत हो गयी। श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर चालकों को हिरासत में लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।   recent visitors 137