मुख्यमंत्री सीएम ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रताप सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल जी हमारे राज्य निर्माता है। छत्तीसगढ़वासियों का उनसे विशेष लगाव है। उन्होंने इस भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य के रूप में आकर देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में हो या विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमिट छाप छोड़ी है। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में अनेकों ऐसी योजनाएं लागू की गई, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल जी भारत के हर एक नागरिक की स्मृतियों में है। श्री साय ने कहा कि वे ऐसा राजनेता थे, जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का स्नेह मिला। अटल जी मां भारती की यश और प्रतिष्ठा के लिए आजीवन समर्पित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी के साथ मेरी अनेकों स्मृतियां हैं, जो मुझे हमेशा प्रेरित करती हैं। श्री साय ने कहा कि अटल जी युगपुरुष थे, उन्होंने सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे है। recent visitors 96

उदयपुर में बिगड़ा सांप्रदायिक माहौल, चाकूबाजी की घटना के बाद धारा 144 लागू

उदयपुर उदयपुर में दो स्कूली छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया और कई जगहों पर गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है, और शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। तनाव के प्रमुख क्षेत्र चेतक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर हैं, जहां बाजार बंद करवा कर विरोध प्रदर्शन किए गए।  इस दौरान कुछ लोगों ने कई गाड़ियों में भी आग लगा दी साथ ही एक मॉल में घूसकर भी तोड़-फोड़ किए जाने की बात सामने आई है. प्रशासन का दावा है कि फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  एहतियात के तौर पर इन इलाकों में भारी पुलिस तैनात हैं। घटना शुक्रवार सुबह सूरजपोल थाना क्षेत्र के भाटियानी चौहटा स्थित आर्य समाज स्कूल के बाहर हुई, जब 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र देवराज का एमबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। recent visitors 74

भोपाल में एक और बड़ी लूट, शटर तोड़कर ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश, 30 लाख का लगाया चुना

भोपाल राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन हो या रात, जब मन होता है लूट और डकैती की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। तीन दिन पहले बागसेवनिया में दो हथियारबंद बदमाशों ने कट्टे की नोक पर ज्लेवरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस उसका खुलासा नहीं कर पाई कि गुरुवार देर रात करीब पौने तीन बजे डी-सेक्टर अयोध्या नगर में बदमाशों ने शटर तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब 30 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जिस वाहन से चोरी की गई है, उसकी लोकेशन गुना में मिली है। जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर डी-सेक्टर में जैन ज्वैलर्स नाम की शॉप है। गुरुवार रात करीब पौने तीन बजे भोपाल पासिंग सफेद रंग की स्कॉर्पियो से सात नकाबपोश डकैत आए और शटर तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। डकैतों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे बड़े वाहन से आए और लूट की सूचना के बाद जब पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया तो वे बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फरार हो गए। बदमाशों का नहीं चला पता चोरी गई रकम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, फरियादी पक्ष की ओर से करीब 30 लाख की चोरी की शिकायत की गई है। इधर, घटना की सूचना के बाद शहर की नाकेबंदी भी की गई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। रात्रि गश्त पर फिर उठे सवाल चार इमली में पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले में चोरी के बाद हाईप्रोफाइल चार इमली की सुरक्षा और रात्रि गश्त को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं, अब अयोध्या नगर में हुई इस वारदात ने पूरे शहर की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह स्थिति तब है जब स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा शहर अलर्ट पर है और राजधानी की सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद होने का दावा किया जा रहा था। गुना में मिली लोकेशन, टीम रवाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस स्कॉर्पियो वाहन सवार बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उसकी लोकेशन गुना में मिली है। गुना पुलिस की टीम वाहन का पीछा कर रही है, वहीं, भोपाल से भी पुलिस की एक टीम गुना रवाना हो गई है। recent visitors 73

अभिभावकों ने धरना देकर जताया विरोध, राजस्थान-झुंझुनू में शिक्षक के ट्रांसफर पर स्कूल में लगााया ताला

झुंझुनू. तबादले हुए शिक्षक को स्कूल में वापस लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल में ताला लगाकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झुंझुनू के सूरजगढ़ तहसील में स्थित बालू राम की ढाणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के तबादले को लेकर ग्रामीणों और बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक शिक्षक सुमेर सिंह को वापस इस स्कूल में तैनात नहीं किया जाता, तब तक स्कूल को खोलने और बच्चों को भेजने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रामीण गोपी राम ने बताया कि शिक्षक सुमेर सिंह का दूसरी स्कूल में तबादला कर दिया गया है। सुमेर सिंह पिछले 20 साल से इस स्कूल में कार्यरत थे और इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ पौधारोपण, योग अभ्यास, खेलकूद, पारिवारिक संस्कार, स्वच्छता आदि गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया। उनके कार्यकाल में स्कूल के परिणाम बेहतर हुए और नामांकन में भी वृद्धि हुई। सुमेर सिंह की अनुपस्थिति स्कूल की प्रगति के लिए हानिकारक साबित हो रही है, इसलिए जब तक उन्हें वापस नहीं लाया जाता, धरना जारी रहेगा। recent visitors 114

प्रेमिका की ईंट से कुचलकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, राजस्थान-झुंझुनूं में जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध

झुंझुनूं. रात में फोन करके मिलने बुलाने के बाद युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे ईंट मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। बता दें कि आरोपी हत्या करने के बाद खून से सने कपड़े पहनकर ही घूम रहा था। झुंझुनूं के खेतड़ीनगर के गोठड़ा कस्बे से सटी बाढा की ढाणी के स्वास्थ्य केन्द्र में गांव की एक युवती की लाश बरामद की गई थी। मामले में एक युवक उस समय दरिंदा बन गया जब उसकी तथाकथित प्रेमिका ने उसकी बात नहीं मानी। उसने लड़की को कॉल करके रात के अंधेरे में गिले-शिकवे दूर करने की बात कहकर मिलने बुलाया। लड़की के वहां पहुंचने के बाद युवक ने उसे हवस का शिकार बनाया और ईंट से सिर पर वार करके बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो उसके शर्ट पर खून के धब्बे लगे हुए मिले। फिलहाल इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। अभी तो सवाल यह है कि यह प्यार एकतरफा था या फिर दोनों में प्रेम प्रसंग था। पूछताछ में लड़के का कहना है कि लड़की ने उसे इग्नोर करके बात करना बंद कर दिया था। इस पर उसे शक था कि वह किसी दूसरे लड़के से बात करती थी। युवक की ओर से जताए शक पर बात इस कदर बढ़ी कि वह प्रेमी की जगह दरिंदा बन गया और लड़की की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लड़की से बलात्कार के बाद सिर पर पत्थर आदि से वार हत्या करना सामने आया। मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने खेतड़ी पंचायत समिति प्रधान मनीषा गुर्जर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रधान मनीषा गुर्जर ने इस प्रकार घटना को खौफनाक एवं दरिंदगी भरी बताते हुए कहा कि अब महिला सुरक्षा में लापरवाही एवं महिला अपराध बर्दाश्त से बाहर होते चले जा रहे हैं। ग्रामीणों के प्रदर्शन से हरकत में आई पुलिस ने दौड़ भाग शुरू कर हत्या करने वाले आरोपी को धर-दबोचा और अब उससे पूछताछ जारी है। recent visitors 90

एनएमडीसी ने मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्र-निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को किया सुदृढ़

हैदराबाद देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और नवरत्न खनन कंपनी एनएमडीसी ने 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण उत्साह के साथ मनाया । हैदराबाद स्थित कंपनी के मुख्यालय और इसके सभी परियोजना स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया । श्री अमिताभ मुखर्जी (सीएमडी, अतिरिक्त प्रभार, एनएमडीसी) ने हैदराबाद में एनएमडीसी के कार्पोरेट कार्यालय में तिरंगा फहराया । इस अवसर पर श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) एवं (कार्मिक)-अतिरिक्त प्रभार;  श्री बी. विश्वनाथ, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री जैलाबुद्दीन, मुख्यालय में वरिष्ठतम कर्मचारी, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे ।   मुख्यालय, हैदराबाद में सभा को संबोधित करते हुए श्री मुखर्जी ने कहा, “एनएमडीसी के लिए यह गौरव की बात है कि यह राष्ट्र की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और सेवा प्रदान करने का उत्तरदायित्व निभा रहा है, जो कि भारत की प्रगति के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है । हमारे दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि एनएमडीसी 45 मिलियन टन के आँकड़े को पार करनेवाली देश की पहली कंपनी बन गई है । इस दृढ़ संकल्प के साथ हम अगले पाँच वर्षों में वह सब हासिल करने के लिए तैयार हैं जो कि हमने पिछले छह दशकों में हासिल किया है, जिससे हमारा उत्पादन 50 मिलियन टन से बढ़कर 100 मिलियन टन हो जाएगा । पहली तिमाही की हमारे मजबूद वित्तीय परिणाम और उपलब्धियाँ, जिसमें एनएमडीसी स्टील प्लांट में 1 मिलियन टन लिक्विड स्टील और 1.5 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन भी शामिल है, हमारे द्वारा भारत के लिए निर्मित आधुनिक चमत्कार का प्रमाण है । एनएमडीसी जिम्मेदार खनन और सुस्थिरता के लिए समर्पित है ।”       इसके अतिरिक्त, रविवार, 11 अगस्त को हैदराबाद स्थित स्टेट आर्ट गैलरी में आयोजित एनएमडीसी-हिंदू शतरंज टूर्नामेंट के तृतीय संस्करण के विजेताओं को आज सीएमडी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में 110 विद्यालयों के लगभग 600 छात्रों ने भाग लिया था । सीएमडी, निदेशक तकनीकी, मुख्य सतर्कता अधिकारी और मिनरल ईव्स क्लब की अध्यक्षा एवं पदाधिकारियों ने कर्मचारियों व सहयोगियों के लिए आयोजित आंतरिक खेल प्रतियोंगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया । recent visitors 68

ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की: भारती घोष

नई दिल्ली भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया है कि आखिर वह किसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं? उन्होंने ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की। आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए भारती घोष ने कहा कि एक मुख्यमंत्री का काम विरोध प्रदर्शन करना नहीं है, जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है और जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में वर्ष 2011 से अब तक बलात्कार की जितनी भी घटनाएं हुई है, ममता बनर्जी उसमें से एक में भी न्याय नहीं दिलवा पाई हैं। एक भी बलात्कार पीड़िता को न्याय नहीं दिलवा पाने वाली ममता बनर्जी आखिर आज किसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं? क्या वह अपने ही खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही हैं? वह अपने प्रोटेस्ट के जरिए यह बताना चाहती हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह से फेल हो गई हैं। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि ममता बनर्जी को यह ड्रामेबाजी करने की बजाय तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आईपीएस अधिकारी रह चुकी भारती घोष ने सीबीआई से कोलकाता के पुलिस कमिश्नर का मोबाइल जब्त करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सीबीआई को यह जांच करनी चाहिए कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने किस-किस से बात की, किससे क्या निर्देश लिया और आगे किसको क्या आदेश दिया? उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर पूछताछ करनी चाहिए। ऊपर से नीचे तक जांच होनी चाहिए। कोलकाता पुलिस ने सही तरीक़े से जांच नहीं की। ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। recent visitors 100