शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्‍स सप्‍ताह के आखिरी दिन 600 अंक ऊपर 79,754.85 लेवल पर खुला

मुंबई शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्‍स सप्‍ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को  600 अंक ऊपर 79,754.85 लेवल पर खुला है, जबकि Nifty 200 अंक ऊपर होकर 24,334.85 लेवल पर खुला है. बीएसई Sensex के सभी शेयरों में हरियाली छाई है. टॉप 30 में से सबसे ज्‍यादा तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 2.77 प्रतिशत की हुई है. इसके बाद टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टीसीएस, जेएसडब्‍लू स्‍टील और ICICI Bank हैं. सुबह 9.30 बजे तक शेयर बाजार में सेंसेक्‍स 812 अंक चढ़कर 79,916 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 243 अंक उछलकर 24,387 लेवल पर था. बैंक निफ्टी की बात करें तो यह 507 अंक चढ़कर 50,234 लेवल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार में इस शानदार तेजी की वजह यूएस मार्केट में आई उछाल के कारण देखा जा रहा है. निवेशकों की 4 लाख करोड़ की कमाई शुक्रवार को ग्‍लोबल शेयर बाजार में तेजी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त आई है. अमेरिका में रोजगार और व्यय के आंकड़ों के बाद मंदी की चिंता कम हुई है, जिस कारण शेयर बाजार में आज अच्‍छी तेजी है. बाजार में तेजी के कारण बीएसई में लिस्‍टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 444.29 लाख करोड़ रुपये से 3.87 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 448.16 लाख करोड़ रुपये हो गया. यानी कि निवेशकों का वैल्‍यूवेशन करीब 4 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है. इन शेयरों में शानदार तेजी जेनसर टेक्‍नोलॉजी में 6 प्रतिशत, फर्स्‍ट सोर्स सॉल्‍यूशन के शेयर में करीब 8 प्रतिशत, CDSL के शेयर में 4 प्रतिशत, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 11 प्रतिशत, RVNL के शेयर में 4 प्रतिशत और डीएलएफ के शेयरों में 4 प्रतिशत की तेजी आई है. इसके अलावा, Mpaisa के शेयर में 5 प्रतिशत, एल एंड टी टेक के शेयर में 4.32 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर में 3 प्रतिशत की उछाल देखी जा रही है. 54 शेयरों में अपर सर्किट एनएसई पर आज 54 शेयरों में अपर सर्किट लगा है, जबकि 30 शेयर लोअर सर्किट पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 49 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर हैं. 16 शेयर 52 सप्‍ताह के न‍िचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं. एनएसई के कुल 2,269 शेयरों में से 1,777 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं 441 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 51 शेयर में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. recent visitors 124

वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मिर्च खाने के स्वास्थ्य लाभ

कुछ लोगों को ज्यादा तीखा खाना पसंद होता और कुछ लोगों को कम, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें मिर्च वाला खाना पसंद ही नहीं होता है। खैर हर किसी का अपना एक अलग टेस्ट होता है, लेकिन जिन्हें यह लगता है कि मिर्च खाने से सेहत को केवल नुकसान होते हैं तो उनके लिए यह जान लेना बेहद जरूरी है कि मिर्च खाने के कई फायदे भी होते हैं। हालांकि डॉक्टर्स जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज को खाने से मना करते हैं, लेकिन अगर आप सही मात्रा में मिर्च का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपके शरीर को कई तरह फायदे मिलेंगे। अमेरिकी डॉक्टर मरकोला के अनुसार मिर्च खाने से व्यक्ति की उम्र बढ़ जाती है क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करता है। आइए आपको मिर्च के कुछ चमत्कारी फायदों को बारे में बताते हैं। दिल को स्वस्थ रखने में सहायक अगर आप रोजाना अपनी डाइट में मिर्च शामिल कर रहे हैं तो इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क काफी कम रहेगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार मिर्च खाने से 26% तक हृदय रोग से मरने की संभावना कम होती है। कैंसर से बचाव जी हां कच्चे मिर्च का ज्यादा सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता है। कैप्साइसिन, चिल्ली पेपर्स में पाया जाने वाला बायोएक्टिव कंपाउंड कैंसर मृत्यु दर में 23% तक की गिरावट ला सकता है। यह 40 से भी ज्यादा कैंसर से जुड़ी कोशिकाओं को खत्म करने में सक्षम होता है। मिर्च खाने के फायदे मिर्च से होगी इम्यूनिटी मजबूत अगर आप कच्ची मिर्च को सलाद के रूप में खा रहे हैं तो यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकती है। अलग अलग तरह के कैप्सिकम का भी उपयोग सलाद की तरह करने से शरीर मजबूत होता है क्योंकि मिर्च में विटामिन ए, बी सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। बढ़ती उम्र भी रुक जाएगी चूंकि मिर्च में विटामिन ई के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, ऐसे में यह बढ़ती उम्र के साथ होने वाले असर को भी कम कर सकती है। यह चेहरे की चमक को बढ़ाने के साथ इन्फ्लेमेशन को कम कर सकती है। दूर रहेगी एलर्जी सर्दी जुकाम में तीखी चीजें खाने पीने से काफी राहत मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि एलर्जी के कारण नाक से लगातार पानी गिर रहा है तो मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन आपको आराम दे सकता है। यह बंद नाक, नाक बहना और छींक जैसी समस्याओं से राहत देने का काम करता है। वजन कम करने में सहायक मिर्च खाने से वजन भी कंट्रोल रहता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करती है। मिर्च में,मौजूद कैप्साइसिन इसके लिए मदद करता है। मिर्च खाने पर जो पसीना आता है ऐसा पसीना व्यायाम करने पर या सोना बाथ लेते समय आता है। इसके अलावा मिर्च एक विशेष प्रकार के न्यूरॉन टीआरपीवी 1 को एक्टिव करती है जो भूख को कंट्रोल करती है और शरीर में फैट्स को जमा होने से भी रोकती है। recent visitors 135

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, धारा 370 हटने के बाद घाटी में पहला चुनाव

नई दिल्ली  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। चुनाव आयोग की आज दिन में 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इसमें जम्मू-कश्मीर असेंबली चुनाव की डेट घोषित की जाएगी। घाटी से आर्टिकल 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। चर्चा ये भी है कि चुनाव आयोग आज हरियाणा को लेकर भी चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछली बार महाराष्ट्र हरियाणा और झारखंड के चुनाव एक ही साथ हुए थे। ऐसे में माना जा रहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दूसरे चुनावी राज्यों में भी शेड्यूल घोषित हो सकता है। जम्मू-कश्मीर में बजने जा रहा चुनावी बिगुल निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की आज यानी शुक्रवार दोपहर को घोषणा करेगा। चुनाव आयोग दिन में 3 बजे चुनाव तारीखों का ऐलान करेगा। हालांकि, ये नहीं बताया गया है कि किन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। चर्चा है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की डेट सामने आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दिनों चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। वहां की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद इलेक्शन कमीशन वहां चुनाव तारीख घोषित करने जा रहा। आर्टिकल 370 हटने के बाद JK में पहला चुनाव निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने तय की है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद ये पहला असेंबली चुनाव होगा। ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। उम्मीद है कि चुनाव आयोग 5 से 7 फेज में ये चुनाव करा सकता है। हालांकि, आयोग की प्लानिंग क्या है ये तो दिन में 3 बजे के बाद ही स्पष्ट होगा। हरियाणा में भी चुनाव तारीखों का ऐलान संभव आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। ऐसे में चर्चा है कि इलेक्शन कमीशन हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव की डेट घोषित कर सकता है। हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया है। ऐसे में महाराष्ट्र में चुनाव तारीखों के ऐलान पर सस्पेंस है।   recent visitors 80

अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सजग रहने वाले पुलिस अधिकारी और जवान सराहना के पात्र हैं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुशासन और सुव्यवस्था की स्थापना में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास पर पदक प्राप्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का पारिवारिक सम्मान कार्यक्रम अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सजग रहने वाले पुलिस अधिकारी और जवान सराहना के पात्र हैं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश पुलिस ने सुव्यवस्था स्थापित करने और अपराधों पर नियंत्रण के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। सुशासन स्थापना में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सजग रहने वाले पुलिस अधिकारी और जवान सराहना के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय पदक अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता के लिए सम्मानित हुए 69 पुलिस अधिकारियों और जवानों के पारिवारिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस परिवारों के सदस्य गण और पुलिस स्टाफ द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की उन्मुक्त प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस पदक प्राप्त अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने अनेक अवसरों पर खुद के जीवन को दांव पर लगाकर अपना दायित्व निभाया है। कोविड के समय चौराहे-चौराहे पर पुलिसकर्मी खड़े थे और चुनौतियों का सामना कर रहे थे। साहस के साथ हर परिस्थिति में अडिग पुलिस अधिकारी और जवान सांस्कृतिक क्षेत्र में भी योग्यता रखते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में प्रस्तुत बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अधर्म के विरूद्ध धर्म की स्थापना के लिए अपने जीवनकाल में लगातार कार्य किया। आज के समय में पुलिस की भी यही भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता ‍दिवस की वर्षगांठ हम सभी के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। स्वतंत्रता हमारे लिए सर्वोत्तम और सर्वोच्च है। पूरा राष्ट्र देशभक्ति और आनंद के भाव से ओत-प्रोत होकर इस उत्सव में शामिल होता है। पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा और निर्देशों के पालन में तेज ध्वनि में लाउड स्पीकर के उपयोग पर नियंत्रण, पुलिस थानों की सीमाओं में आवश्यक सुधार, गोवंश रक्षा के कार्यों के साथ ही पुलिस बल में पदोन्नतियों की प्रक्रिया पूर्ण करने और पुलिस बैंड की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाने का कार्य किया है। चाहे डकैत हों या नक्सली या देशविरोधी तत्व उन पर सख्त अंकुश के लिए मध्यप्रदेश पुलिस सक्रिय और सजग रहेगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पुलिस के परिजन एवं पुलिस स्टाफ द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें देशभक्ति गीत, समूह गीत, मेलोडी ऑर्केस्ट्रा, समूह नृत्य और नृत्य नाटिका प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह एस.एन. मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, स्पेशल डीजी विजय कटारिया, एडीजी लोकायुक्त योगेश चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ ही उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन एडीजी एसएएफ साजिद फरीद शापू ने किया।   recent visitors 87

मुख्यमंत्री ने नागरिक सुरक्षा विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक, जेल विभाग में सराहनीय सेवा के लिये पदक

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय परेड में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया है। वीरता के लिये पुलिस पदक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधीक्षक राजगढ़ आदित्य मिश्रा, निरीक्षक पीटीएस तिघरा अंशुमान सिंह चौहान, निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रामपदम शर्मा, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट आशीष शर्मा, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट अतुल कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट मनोज कुमार कापसे और प्रधान आरक्षक हॉक फोर्स बालाघाट रमेश विश्वकर्मा को वीरता के लिये पुलिस पदक प्रदान किया हैा। विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशुतोष रॉय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवा भोपाल, ए. साईं मनोहर ओएसडी मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली, योगेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल, मोहम्मद शाहिद अबसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल, मनीष कपूरिया पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था इंदौर (सेवानिवृत्त), भारत भूषण राय उप सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल (सेवानिवृत्त), शारदा प्रसाद चौधरी मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जबलपुर और अशोक कुमार रघुवंशी कार्यवाहक निरीक्षक पीटीसी, इंदौर को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है। नागरिक सुरक्षा विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा विशिष्ट सेवा के लिये भूपेन्द्र सिंह ठाकुर कार्यवाहक डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड छतरपुर को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया है। सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाल परेड मैदान में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक भी प्रदान किये। जिन पुलिसकर्मियों को यह पदक प्राप्त हुए उनमें अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन-अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक विसबल भोपाल रेंज भोपाल, सुशांत कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन मुरैना, डॉ आशीष पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनोज कुमार श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम मुख्यालय इंदौर, सत्येन्द्र कुमार शुक्ला उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रशांत खरे उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम, अतुल सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन रेंज, पंकज कुमार पाण्डेय पुलिस उपायुक्त जोन-3 (शहर) जिला इंदौर, सुरेन्द्र कुमार जैन पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा, मलय जैन सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्रीमती मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, श्रीमती सुमन गुर्जर पुलिस अधीक्षक पीटीएस, तिघरा ग्वालियर, दिनेश कुमार कौशल पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर, प्रणय कुमार नागवंशी पुलिस अधीक्षक एटीएस मुख्यालय भोपाल, रामेश्वर सिंह यादव पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर, संदेश कुमार जैन स्टॉफ ऑफिसर टू डीजीपी पुलिस मुख्यालय भोपाल, वेदान्त शर्मा सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर और अजय कैथवास उप पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू, उज्जैन शामिल हैं। इसी तरह सराहनीय सेवा के लिये जिन पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक प्राप्त हुए हैं, उनमें सुनील कुमार तालान उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन, तिलकराज प्रधान कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल, सुनील कुमार राय कार्यवाहक निरीक्षक (एम) विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, सैयद अशफाक अली कार्यवाहक निरीक्षक प्रेस पुलिस मुख्यालय भोपाल, राम कुमार मोरन्दानी कार्यवाहक सूबेदार (एम) ई.ओ.डब्लयू भोपाल, डी.पी. सक्सेना कार्यवाहक सूबेदार (अ), कार्यालय उमनि, (ग्रामीण) भोपाल, विष्णु प्रसाद व्यास, कार्यवाहक सूबेदार (अ) जिला शाजापुर, रेवाधर पंत सूबेदार (अ) 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल, भंवरलाल जायसवाल उप निरीक्षक (रेडियो) पी.आर.टी.एस. इंदौर, सी.डी. डैनियल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (चालक) एम.टी. पूल भोपाल (सेवानिवृत्त), केशव राव इंगले कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक छिन्दवाड़ा, नन्दकिशोर कोसरकर कार्यवाहक सउनि डीपीओ बालाघाट, अशोक सिंह भदौरिया प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन ग्वालियर, राम रतन नन्देड़ा प्रधान आरक्षक 731 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन, अमरनाथ यादव प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर, रामचन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक 580 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल, मोहनलाल सिंह तिवारी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 307 आरएपीटीसी इंदौर और रमेश जोशी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 374, 10वीं वाहिनी विसबल सागर शामिल हैं। जेल विभाग में सराहनीय सेवा के लिये पदक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जेल विभाग के कर्मियों को भी सराहनीय सेवा के लिये पदक प्रदान किये है। जिन कर्मियों को पदक प्रदान किये हैं, उनमें राकेश कुमार भांगरे जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल भोपाल, महेश शर्मा सहायक जेल अधीक्षक सब जेल डबरा ग्वालियर, अनिल कुमार पाठक सहायक जेल अधीक्षक सब जेल लवकुशनगर, शोभल सिंह ठाकुर शिक्षक जिला जेल देवास, श्रीमती गीता रायकवार शिक्षक केन्द्रीय जेल सागर सूरज सिंह रांणा प्रमुख मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल, करुणेन्द्र सिंह परिहार कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी सब जेल रहली, चंद्रभान सिंह नामदेव मुख्य प्रहरी सब जेल करैरा और जगदीश पाटीदार प्रहरी जिला जेल खरगौन शामिल हैं। नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिये पदक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर सेना तथानागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिये पदक प्रदान किये। जिन कर्मियों को यह पदक प्रदान किये गये हैं, उनमें श्रीमती मधु राजेश तिवारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड देवास, पंजाबराव बारस्कर सहायक उप निरीक्षक (एम) होमगार्ड बैतूल, राकेश कुमार श्रीवास्तव हवलदार आरमोरर होमगार्ड जबलपुर (सेवानिवृत्त), राम शंकर तिवारी वाहन चालक एसडीईआरएफ जबलपुर, मुकेश चौरसिया डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेन्स जबलपुर, श्याम लाल यादव स्वयंसेवी नायक क्रं. 246, होमगार्ड नर्मदापुरम, शोभाराम सोलंकी स्वयंसेवी सैनिक क्रं. 314, होमगार्ड इंदौर और श्रीमती मधु बाला बिलवाल स्वयंसेवी महिला सैनिक क्रं. 550, होमगार्ड इंदौर शामिल है। पुलिस बैंड की टुकड़ी रही आकर्षण का केन्द्र प्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में पुलिस बैंड की टुकड़ी आकर्षण का केन्द्र रही। प्रदेश के 53 जिला मुख्यालयों में हुई परेड में पहली बार पुलिस बैंड की टुकड़ी शामिल हुई। पुलिस बैंड के प्रदर्शन ने अपनी सुरम्‍य धूनों से नागरिकों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय पर हुई परेड में पुलिस बैंड की टुकड़ी को भी शामिल करने के निर्देश दिये थे। recent visitors 85

एम बी पॉवर प्लांट में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण और देशभक्ति के रंगों में रंगा समारोह

जैतहरी  एमबी पावर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयंत्र परिसर में भव्य समारोह का आयोजन रखा गया। कंपनी के सीओओ एवं प्लांट प्रमुख बसंता कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण करते हुए शहीदों के अप्रतिम बलिदान को याद किया और संयंत्र के योगदान को राष्ट्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। समारोह में सुरक्षा विभाग के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में सुरक्षा जवानों ने भव्य परेड का आयोजन किया और तिरंगे को सलामी दी। मिश्रा ने राष्ट्र के विकास में संयंत्र के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने  कंपनी द्वारा, पर्यावरण के मानकों पर और भी बेहतर उतरने के लिए एफ जी डी यूनिट के निर्माण कार्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संयंत्र की शत-प्रतिशत क्षमता को सामूहिक समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण करार दिया। मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के प्रमुख आर के खटाना ने स्वतंत्रता संघर्ष की गाथा पर प्रकाश डाला और बलिदानियों के त्याग को सराहा, साथ ही वर्ष के दौरान कंपनी द्वारा सी एस आर के माध्यम से कराए गए विकास के कार्यों को बताया जिनमें कंपनी से लगे क्षेत्रों में कई किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य, कंपनी से प्रभावित ग्रामों में दो आंगनबाडियों का निर्माण, विभिन्न संस्थानों मे उपलब्ध कराए गए पोर्टेबल शौचालय इत्यादि शामिल है। समारोह में बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चो द्वारा झांसी की रानी, मंगल पांडेय, छत्रपति शिवाजी और भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथाओं पर आधारित नाट्य और संगीत प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। सुरक्षा विभाग द्वारा प्लांट परिसर को तिरंगों के रंगों से सजाया गया। समारोह के अंत में कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ प्रबन्धन द्वारा सम्मानित किया गया।  सर्वश्रेष्ठ अनुबंधित एजेंसी का पुरस्कार क्वालिटी ऑस्ट्रिया को प्रदान किया गया। गौरव पाठक और राघवेन्द्र सिंह ने देशभक्ति की जोशपूर्ण अभिव्यक्ति के साथ पुरस्कार वितरण सत्र का संचालन किया! प्रशासन विभाग से विजय कुमार सोनी और टीम के द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को सुनश्चित किया। मानव संसाधन विभाग से श्रीकृष्णा पांडेय ने समारोह में शामिल अधिकारियों और मेहमानों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन स्कूल के बच्चो और अतिथियों को मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। recent visitors 72

अमेज़न पर टॉप ब्रांड्स के लैपटॉप पर पाएं 44% तक की छूट

Best Laptop खरीदना है तो अमेजन बेस्ट जगह है क्योंकि यहां हर दिन कोई न कोई सेल चलती ही रहती है और डिस्काउंट की बरसात होती रहती है। यहां हम कुछ अच्छे लैपटॉप्स के बारे में बता रहे हैं जो दमदार प्रोसेसर के साथ-साथ ज्यादा रैम से लैस होते हैं। ये सभी पतले और लाइटवेट हैं जिससे इन्हें कहीं भी आसानी से कैरी किया जा सकेगा। इनमें आपके ऑफिस का सारा काम हो जाएगा और बच्चों के प्रोजेक्ट्स भी बन जाएंगे। इनमें से बेस्ट ऑप्शन को आप अपनी बहन को गिफ्ट भी कर सकते हैं। Amazon Mega Electronics Sale के दौरान इन्हें 44% तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इन सभी को 2,500 रुपये से कम की EMI पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आपके पास पुराना लैपटॉप है तो उसे एक्सचेंज करने पर 11,000 रुपये तक का ऑफर भी मिल जाएगा। बंपर बचत के साथ खरीदें ये टॉप ब्रैंड्स के Tablets    यहां से खरीदें Acer [Smartchoice] Aspire Lite Thin and Light Laptop: इस लैपटॉप को 44% फ्लैट डिस्काउंट के साथ 26,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी MRP 47,990 रुपये है। इसे हर महीने 1,309 रुपये देकर भी ऑर्डर किया जा सकेगा। Acer Aspire Lite Laptop में एएमडी राइजन 3 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी दी गई है। यह प्रीमियम लुक के साथ डिजाइन किया गया है और यह काफी लाइटवेट है जिससे इसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकेगा। इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। Dell [Smartchoice] 15 Thin & Light Laptop: इस लैपटॉप में ऑफिस के सारे टास्क स्मूदली पूरे किए जा सकेंगे। इसमें 12 जनरेशन इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर के साथ इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। Dell 15 Laptop बेहद ही पतला और लाइटवेट है जिससे इसे मीटिंग के लिए आसानी से कैरी कर पाएंगे। इसमें विंडोज 11 दिया गया है और साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस भी उपलब्ध है। 8 जीबी की रैम और 512 जीबी की स्टोरेज भी उपलब्ध कराई गई है। इसका कीबोर्ड स्पिल-रेस्सिटेंट है जिससे अगर कुछ गिर जाता है तो वो आसानी से साफ हो जाएगा। ASUS Vivobook 15: इस लैपटॉप में 15.6 इंच का एफएचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसके साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तो क्लियर होगी ही और साथ ही अगर आपको बिंज वॉचिंग का शौक है तो उसका मजा दोगुना हो जाएगा। ASUS Vivobook 15 लाइटवेट है और इसमें मल्टीटास्किंग के लिए इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी कीमत 70,990 रुपये है जिसे 35% डिस्काउंट के साथ 45,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे हर महीने 2,230 रुपये देकर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। HP Laptop 15s: इस लैपटॉप में फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी दी गई है। HP Laptop 15s में 15.6 इंच का फुलएचडी स्क्रीन दी गई है जिससे क्रिस्प और क्लियर विजुअल्स मिलेंगे। बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए 10-कोर 12 जनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी की दमदार रैम दी गई है। इसके अलावा हाई-क्वालिटी परफॉर्मेंस के लिए इंटेल आईरिस एक्सई ग्राफिक्स इंटीग्रेटेड है। इससे गेमिंग और क्रिएटिव टास्क भी सही से पूरे हो जाते हैं। Lenovo IdeaPad 1 Thin and Light Laptop: अगर आपको 30,000 रुपये की रेंज में लैपटॉप खरीदना है तो Lenovo IdeaPad 1 सही ऑप्शन रहेगा। इसमें एएमडी राइजन 3 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी की रैम दी गई है जो परफॉर्मस को बेहद ही स्मूद बनाती है। इसके अलावा 512 जीबी एसएसडी दी गई है। यह काफी पतला और लाइटवेट है जिसे लैपटॉप बैग में कैरी किया जा सकेगा। यह विंडोज 11 होम से लैस है। इसमें एचडी ऑडियो, एंटी ग्लेयर कोटिंग और मेमोरी कार्ड स्लॉट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। recent visitors 112