राज्यपाल ने ऑन लाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली का किया शुभारम्भ

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ऑन लाइन विश्वविद्यालय अवकाश प्रबंधन प्रणाली का राजभवन में शुभारम्भ किया। उन्होंने कुलगुरु के अवकाश प्रबंधन प्रणाली सॉफ्टवेयर को रिमोट का बटन दबाकर लाँच किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि व्यवस्थाओं को प्रभावी और सुचारू बनाने के लिए निरंतर नवाचार किए जाने चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किए जाने की जरूरत बताई है।राज्यपाल पटेल ने विश्वविद्यालयों के कुलगुरु से ऑन लाइन चर्चा भी कर सॉफ्टवेयर के संचालन और सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रभावी और व्यावसायिक संचालन के लिए अवकाश प्रबंधन प्रणाली महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने बताया कि अवकाश प्रबंधन प्रणाली के उपयोग से कागजी कार्रवाई में काफी कमी होगी। प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लगने वाले समय की बचत होगी। अवकाश व्यवस्थाओं का प्रबंधन सरलता, पारदर्शिता और सटीक रूप से होगा। गुप्ता ने बताया कि प्रणाली में शेष अवकाश का विवरण स्वचालित रूप से अपडेट होता रहेगा। वास्तविक समय की जानकारी और अपडेट्स डैशबोर्ड पर निरंतर मिलते रहेंगे। डैशबोर्ड पर सिंगल क्लिक पर अवकाश हेतु कुल आवेदन, स्वीकृत आवेदन, लंबित आवेदन, अस्वीकृत आवेदन, प्रमुख सचिव को वापस भेजे गए आवेदन और कुलगुरू/कुलपति को वापस भेजे गए आवेदनों की स्थिति उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का कार्य राजभवन आई.टी. सेल के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया गया। राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, राजभवन आई.टी सेल के प्रभारी जितेंद्र पाराशर, संयुक्त संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड डॉ. धर्मेंद्र कोष्टा, प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण गोपाल त्रिपाठी अन्य अधिकारी उपस्थित थे। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलगुरु ऑनलाइन शामिल हुए।     recent visitors 82

घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का किया आह्वान, छत्तीसगढ़-कांकेर में निकाली तिरंगा यात्रा

उत्तर बस्तर कांकेर. आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 09 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के नेतृत्व में जिले के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से पुराना बस स्टैण्ड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अधिकारी-कर्मचारी, एन.सी.सी. व स्काउट गाइड, पुलिस जवान शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ जिले के सभी नागरिकों से अपने-अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया। नरहरदेव स्कूल के मैदान में यात्रा की समाप्ति के पश्चात कलेक्टर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को तिरंगा के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, एसडीएम कांकेर श्री अशोक मार्बल, डीएसपी श्री जीएस साव सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। recent visitors 90

ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, राजस्थान-उदययपुर में ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा

उदययपुर. उदययपुर के समीप कुराबड़ थाना क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। कुराबड़ थानाधिकारी चेन सिंह ने बताया कि कुराबड़ पंचायत समिति के पास के एक टेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी में रखवाए। पुलिस के अनुसार बाइक सवार मृतकों के नाम लालपुरा निवासी अजय मीणा, बुंदेल निवासी युवराज मीण और पुष्कर मीणा है। टक्कर इतनी जोरदार कि तीनों का शरीर क्षत विक्षत हो गया। इधर युवकों की मौत के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मोर्चरी के बाहर पहुंचे। ग्रामीणों ने मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक टेलर चालक गिरफ्तार नहीं हो जाता और मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया जाता वे शव नहीं उठाएंगे। पुलिस और प्रशासन से जुडे़ अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश के प्रयास कर रहे हैं। recent visitors 100

बारिश में प्रतिबंध पर भी नहीं मान रहे लोग, राजस्थान-करौली में तलाई में डूबने से युवक की मौत

करौली. कुडगांव थाना क्षेत्र के सायपुर गांव के जंगल में भैंस चराने गए एक युवक की तलाई में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक यादराम चतुर्वेदी का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करा रही है। कुडगांव थानाधिकारी रुक्मिणी ने बताया कि यादराम चतुर्वेदी पुत्र रघुवर चतुर्वेदी उम्र 25 साल निवासी सायपुर जंगल में भैंस चराने गया था। इस दौरान यादराम तलाई में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय युवक डूबने लगा। युवक को डूबते देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को तलाई से बाहर निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तलाई से निकाल कर करौली अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाधिकारी रुक्मिणी ने बताया कि क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से नदी-नाले और बांध तालाब में पानी की भारी आवक हो रही है। खतरे को देखते हुए थाना अधिकारी ने गांव-गांव जा कर क्षेत्र के लोगों को गहरे पानी और बहाव क्षेत्र से दूर रहने के लिए सचेत भी किया था। थोड़ी देर बाद मृतक तलाई में उतरते देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने नहाने से मना किया था। recent visitors 100

घंटों परेशान हुए अभ्यर्थी, राजस्थान-अजमेर में कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा देने उमड़ी भीड़

अजमेर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से एलडीसी के करीब 4200 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर किया गया था। इसमें करीब 12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए अलग-अलग जगह से अजमेर आए थे। बोर्ड की ओर से दो पारी में आयोजित इस परीक्षा की समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों को घर लौटने में रोडवेज बसों की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा और वह बस में जगह पाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। सरकार ने भले ही प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन उसके बावजूद बसों की कमी के चलते अभ्यर्थियों को अजमेर के केंद्रीय बस स्टैंड पर घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। नहीं चलाईं अतिरिक्त बसें रोडवेज प्रशासन ने परीक्षा को देखते हुए अतिरिक्त बसें नहीं चलाई, जिसका खामियाजा दूर दराज से आए सैकड़ों अभ्यर्थियों को उठाना पड़ा। अभ्यर्थी बसों में घुसने के लिए धक्का मुक्की करते नजर आए। वहीं कई अभ्यर्थी अपनी जान जोखिम में डालकर खिड़कियों से बस में घुसते दिखाई दिए। केंद्रीय बस स्टैंड अभ्यर्थियों की भीड़ से भरा बस स्टैंड पर सबसे ज्यादा भीलवाड़ा और नागौर जाने वाली बसों के लिए भीड़ देखी गई। प्रतियोगी परीक्षा के कारण अजमेर का केंद्रीय बस स्टैंड अभ्यर्थियों की भीड़ से भरा हुआ नजर आया। रोडवेज बसों की कमी के चलते अभ्यर्थियों के साथ आम यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और वह बसों के इंतजार में घंटों बस स्टैंड पर बैठे रहे। बस में चढ़ना मुश्किल अजमेर में परीक्षा देने अभ्यर्थियों ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज को अतिरिक्त बसें लगानी चाहिए, जिससे कि परीक्षार्थी समय रहते अपने घर पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि वह सुबह से परेशान होकर परीक्षा देने पहुंचे हैं और जब शाम को बस स्टैंड पर पहुंचे तो उनको बसों में भीड़ दिखाई दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि वह पिछले दो घंटें से बस स्टैंड पर बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जो बसें आ रही हैं, उसमें अभ्यर्थियों की भीड़ है। इस कारण बस में चढ़ना मुश्किल हो रहा है। recent visitors 95

बाणगंगा-कानोता बांध हादसे के बाद जारी किए निर्देश, राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बुलाई आपदा प्रबंधन की बैठक

जयपुर. प्रदेश में निरंतर बारिश का दौर जारी है। हिंडौन, करौली में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। जयपुर के कानोता बांध से भी चार लोगों के बहने की खबर सामने आई है। करौली हिंडौन में भी बारिश के कारण दो लोगों की जान जाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई। इस बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि राजस्थान के सभी नागरिकों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। आज मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश में हो रही भारी बारिश के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली गई। आपदा प्रबंधन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को अविलंब सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों आग्रह किया.—– 0- जलाश्यों और जल भराव के क्षेत्रों से दूर रहें। 0- बारिश में बिजली के पोल व बिजली के तार से दूरी बनाए रखें। 0- बारिश के दौरान भवनों में बने बेसमेंट का उपयोग करने से बचें। 0- बारिश के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनियों व बचाव के उपायों का विशेष रूप से ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मेरे राजस्थान प्रदेश के प्रत्येक परिवारजन के प्रति संवेदनशील हूं, इसलिए मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप सभी वर्षा के दिनों में उचित सावधानियों को बरतें। ईश्वर से आप सभी प्रदेशवासियों के कुशल और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। recent visitors 192

मोर करी रेसिपी वीडियो अपलोड करने पर यूट्यूबर गिरफ्तार

हैदराबाद,  ‘‘मोर की सब्जी बनाने की विधि’’ का एक वीडियो यूट्यूब चैनल पर साझा करने के आरोप में तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक यूट्यबूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक वन अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ‘यूट्यूबर’ ने अपने चैनल पर संभवत: अधिक से अधिक ‘व्यूज’ पाने के लिए ऐसा किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपने चैनल पर मोर की सब्जी पकाने का वीडियो पोस्ट करने की सूचना मिलने पर वन अधिकारियों की एक टीम तंगल्लापल्ली गांव पहुंची और उस व्यक्ति के घर से सब्जी बरामद की। सब्जी के नमूने को ‘फोरेंसिक’ जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और जांच जारी है। व्यक्ति के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं की मांग पर वीडियो को भी हटा दिया गया है।     recent visitors 105