भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत इन 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अब तक कहां कितनी हुई बारिश?

भोपाल  7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, ग्वालियर, पन्ना, सतना, रीवा में तेज बारिश का अलर्ट. मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में भी होगी तेज बारिश, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में हल्की बारिश के आसार, भोपाल समेत 11 जिलों में सीजन की 80% बारिश, मंडला में सबसे ज्यादा 40 इंच हो चुकी है बारिश, प्रदेश में 3 दिन गरज-चमक और बूंदाबांदी का अनुमान, 14 अगस्त के बाद सिस्टम हो सकता है स्ट्रॉन्ग.  मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से ही मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से मानसून की एक्टिविटी घटी है और बारिश की रफ्तार में कमी आई है. मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पूरे मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है.     मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो कल से बारिश की एक्टिविटी घट जाएगी, जिसकी वजह से भारी बारिश देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी. इन 7 जिलों में होगी जमकर बारिश मौसम विभाग ने आज पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और ग्वालियर जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं. इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, चंबल, उज्जैन समेत अन्य संभागों के सभी जिलों में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं और येलो अलर्ट जारी किया गया है. फिर बदलेगा मौसम? मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 14 अगस्त के बाद सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है. मौसम में बदलाव आते ही एक बार फिर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. एमपी में औसत से ज्यादा बारिश एमपी में औसत से ज्यादा बारिश का कोटा पूरा हो चुका है. आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद सीजन की 70 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच थीं. वहीं ज्यादातर बड़े डैम भी 80 प्रतिशत से ज्यादा भर चुके हैं. फिलहाल अगले 3 दिनों तक तेज बारिश से राहत है. recent visitors 124

देवास की आशा कार्यकर्ता को राष्ट्रपति करेगी सम्मानित, रानी ने सभी 53 कर्तव्य पूरे किए

देवास मध्य प्रदेश के देवास जिले के गुर्जर बापच्या गांव की आशा कार्यकर्ता को 15 अगस्त पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। गांव में आशा कार्यकर्ता के कार्यक्षेत्र में पिछले 18 साल में एक भी मां व शिशु मृत्यु नहीं हुई। आशा कार्यकर्ता रानी मंडल ने निर्धारित 53 कर्तव्य पूरे किए हैं। साल 2006 से अब तक 18 साल में गांव में एक भी मां व शिशु मृत्यु नहीं होने पर उनका चयन भोपाल से राष्ट्रपति सम्मान के लिए किया गया है। वे पति देवीलाल के साथ 13 अगस्त को रवाना होंगी। सबको पिलाती हैं दवा रानी को शासकीय माध्यमिक विद्यालय के हर बच्चे का नाम और परेशानी पता है। सबको हर मंगलवार को दवा पिलाती हैं। रानी के अनुसार गांव में महीने से दो से तीन डिलीवरी होती है। एंबुलेंसकी सुविधा न होने पर बस में बैठाकर प्रसूताओं को स्वास्थ्य केंद्र ले जाती थीं। इसके अलावा टीकाकरण, प्लस पोलियो की दवा पिलाना, आयरन की गोली खिलाना, परिवार कल्याण जैसे 53 कार्य किए जाते हैं। सीएमएचओ डॉक्टर सरोजनी का कहना है कि रानी पूरे क्षेत्र में काम कर रही, इसलिए भोपाल से चयन हुआ है। recent visitors 154

म्यांमार से भाग रहे रोहिंग्याओं पर ड्रोन हमला, 200 से अधिक लोगों की मौत

बैंकॉकः म्यांमार से एक बार फिर रोहिंग्याओं को लेकर एक दर्दनाक खबर सामने आई है. देश छोड़कर बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्याओं पर ड्रोन के जरिए हमला किया गया है. इसमें 200 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है. इसमें महिलाएं, बच्चे और पूरा-पूरा परिवार शामिल है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चश्मदीदों ने बताया कि लोग अपनों की तलाश के लिए लाशों के ढेर को उलटते-पलटते दिखे. गवाहों, कार्यकर्ताओं और एक राजनयिक ने सोमवार को हुए इस ड्रोन हमले का जिक्र करते हुए बताया कि ये लोग हमला पड़ोसी देश बांग्लादेश से लगते बॉर्डर पर हुआ. अधिकारियों ने इसे रखाइन प्रांत में हुआ सबसे खतरनाक हमला करार देते हुए बताया कि इसमें एक गर्भवती महिला और उसकी 2 साल की बेटी की भी मौत हो गई. इस हमले के लिए मिलिशिया और म्यांमार की सेना ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया. आरोप है कि ये हमला तब हुआ जब बांग्लादेश की सीमा पर लोग उस पार जाने का इंतजार कर रहे थे. कीचड़ में सने दिख रहे हैं शव रिपोर्ट के अनुसार,सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कीचड़ भरी जमीन पर शवों के ढेर बिखरे हुए दिख रहे हैं और उनके आसपास पड़े हुए उनके सूटकेस और बैकपैक दिखाई दे रहे हैं. जीवित बचे तीन लोगों ने कहा कि 200 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि एक अन्य शख्स ने कहा कि 70 से अधिक लोगों की मौत हुई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला म्यांमार के तटीय शहर माउंगडॉ के ठीक बाहर हुआ. एक गवाह, 35 वर्षीय मोहम्मद इलियास ने कहा कि उनकी गर्भवती पत्नी और 2 वर्षीय बेटी हमले में घायल हो गईं और बाद में उनकी मृत्यु हो गई. इलियास ने बताया कि जब ड्रोन ने भीड़ पर हमला करना शुरू किया तो वह उनके साथ समुद्र तट पर खड़ा था. कौन हैं रोहिंग्या मुस्लिम दरअसल, रोहिंग्या मुसलमान और म्यांमार के बहुसंख्यक बौद्ध समुदाय के बीच विवाद 1948 में म्यांमार के आजाद होने के बाद से ही चला आ रहा है. बताया जाता है कि रखाइन राज्य में जिसे अराकान के नाम से भी जाता है, 16वीं शताब्दी से ही मुसलमान रहते हैं. ये वो दौर था जब म्यांमार में ब्रिटिश शासन था. 1826 में जब पहला एंग्लो-बर्मा युद्ध खत्म हुआ तो उसके बाद अराकान पर ब्रिटिश राज कायम हो गया. इस दौरान ब्रिटिश शासकों ने बांग्लादेश से मजदूरों को अराकान लाना शुरू किया. इस तरह म्यांमार के राखिन में पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश से आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई.बांग्लादेश से जाकर रखाइन में बसे ये वही लोग थे जिन्हें आज रोहिंग्या मुसलमानों के तौर पर जाना जाता है. रोहिंग्या की संख्या बढ़ती देख म्यांमार के जनरल ने विन की सरकार ने 1982 में बर्मा का राष्ट्रीय कानून लागू कर दिया. इस कानून के तहत रोहंग्या मुसलमानों की नागरिकता खत्म कर दी गई. तब से ये रोहिंग्या मुस्लिम कई देशों में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं.   recent visitors 92

आज PM Modi हर जलवायु के अनुरूप 109 उच्च उपज देने वाली किस्मों के बीज करेंगे जारी

 भोपाल  खेती के लिए देश के हर क्लाइमेट जोन के अनुसार बीजों की नई किस्में विकसित की गई हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) ने अलग-अलग फसलों के ऐसे 109 बीज तैयार किए हैं। 11 अगस्त रविवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजों की ये किस्में जारी करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि क्लीन प्लांट प्रोग्राम के लिए 1,700 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जो किसान बागवानी के क्षेत्र में फलों की खेती करेंगे, उसके लिए पूरा एक सिस्टम है। इसके लिए नौ केंद्र बनाए जाएंगे।     केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष उर्वरक सब्सिडी के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये का प्रविधान है, जिसे जरूरत पर और बढ़ाएंगे।     केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि लगभग 50 प्रतिशत लोगों को रोजगार कृषि क्षेत्र देता है। किसान अगर उत्पादक है तो सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है। वह कुछ खरीदता है, उससे जीडीपी बढ़ती है।     शिवराज सिंह चौहान के अनुसार प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है।     इसमें उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन लागत घटाना, कृषि उत्पाद का ठीक दाम देना, प्राकृतिक आपदा में नुकसान की क्षतिपूर्ति, कृषि का विविधीकरण, केवल परंपरागत फसल नहीं, फल, फूल, औषधि, मधुमक्खी पालन, कच्चे माल से विभिन्न चीजें बनाना और प्राकृतिक खेती सम्मिलित है।     उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने के लिए ही उन्नत किस्म के बीज विकसित किए जा रहे हैं।     शिवराज ने बताया कि यूपीए की सरकार में कृषि बजट लगभग 27 हजार करोड़ रुपये होता था, वो अब सहयोगी क्षेत्र का मिलाकर 1.52 लाख करोड़ रुपये का है।     अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के कारण खाद के जहाजों को घूमकर आना पड़ता है, जिसमें समय भी लगता है। यह भार किसान पर न आए इसके लिए इस वर्ष 2,625 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया गया है। इन बीजों की किस्में आएंगी अनाज में चावल की नौ, गेहूं की दौ, जौ की एक, मक्का की छह, ज्वार, बाजरा, रागी, छीना, सांबा की एक-एक। अरहर की दो, चने की दो, मसूर की तीन, मटर की एक, मूंग की दो, तिलहन की सात, चारे की सात, गन्ने की सात, कपास की पांच, जूट की एक और बागवानी की 40 किस्में। धान की ऐसी किस्म भी तैयार की गई है, जिसमें 20 प्रतिशत कम पानी लगेगा। आइएएस रविंदर कुमार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निज सचिव नियुक्त आईएएस अधिकारी रविंदर कुमार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। रविंदर कुमार अरुणाचल प्रदेश गोवा मिजोरम एंड यूनियन टेरिटरी (एजीएमयूटी) के 2012 बैच के आइएएस अधिकारी है। इनकी नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से 18 अप्रैल 2028 तक की अवधि यानी चार वर्ष के लिए की गई है। रविंदर कुमार वर्तमान में केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में उप सचिव के रूप में कार्यरत हैं।   recent visitors 84

सागरताल रोड इलाके में चौथी मंजिल से गिरकर चार साल के बच्‍चे की मौत

 ग्वालियर  बहोड़ापुर के सागरताल रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी मल्टी में शनिवार शाम पांच बजे चौथी मंजिल से गिरकर मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने फ्लैट में स्थित बेडरूम में खेल रहा था। जिस खिड़की से वह नीचे गिरा, उसकी दीवार से सटकर ही पलंग रखा हुआ है। इस पलंग पर चढ़कर ही बच्चा खेल रहा था। तभी खिड़की से झांका और खेल-खेल में नीचे जा गिरा। मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रहवासियों ने किया हंगामा इस हादसे के बाद यहां के रहवासियों ने प्रोजेक्ट इंजीनियर अरविंद चतुर्वेदी और ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा कर दिया। लोगों ने बताया कि खिड़की में ग्रिल सहित अन्य सुरक्षा के इंतजाम न होने की शिकायत कई बार प्रोजेक्ट इंजीनियर चतुर्वेदी से की, लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया और यह हादसा हो गया।     मल्टी के इ-ब्लाक में चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर-50 में अक्षय सिकरवार रहते हैं।     अक्षय के साथ उनकी पत्नी आशा सिकरवार और चार साल का इकलौता बेटा अनंत रहता था।     अक्षय और उनकी पत्नी दूसरे कमरे में थे। बेटा अनंत बेडरूम में खेल रहा था।     बेडरूम की खिड़की बिलकुल पलंग की ऊंचाई में है। अनंत खेलते-खेलते पलंग पर चढ़ गया।     पलंग पर चढ़कर बच्‍चे ने खिड़की का स्लाइडर खोला और नीचे झांकते ही चौथी मंजिल से नीचे गिरा।     नीचे गिरते ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। नीचे से गुजर रहे लोग दौड़कर पहुंचे।     अक्षय और आशा भी नीचे आए। अनंत को लहूलुहान हाल में अस्पताल भी ले गए, लेकिन उसकी सांसें तो पहले ही थम चुकी थीं। रात को ही अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।     पुलिस पहुंची…स्वजन बोले- पोस्टमार्टम नहीं कराना     हादसे की सूचना मिलते ही फोर्स को भेजा था। बच्चे के स्वजन तब तक अंतिम संस्कार कर चुके थे। जब उनसे बात की गई तो बोले कि वह पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते। इसके बाद फोर्स लौट आई। – जितेंद्र सिंह तोमर, बहोड़ापुर थाना प्रभारी प्रोजेक्ट इंजीनियर और ठेकेदार ही जिम्मेदार…क्योंकि- लगातार लोग जता रहे थे हादसे की आशंका, सिर्फ एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंकते रहे यहां रहने वाले आनंद मिश्रा और कुलदीप परिहार से नईदुनिया ने बात की तो यह लोग बोले कि यहां दो बीएचके फ्लैट वाले ब्लाक आठ मंजिला हैं, जबकि एक बीएचके फ्लैट वाले ब्लाक छह मंजिला हैं। इतने ऊंचे ब्लाक बने हैं। इसके बाद भी यहां सुरक्षा के कतई इंतजाम नहीं है। खिड़कियों में ग्रिल नहीं लगी है, सिर्फ स्लाइडर लगाकर छोड़ दिए हैं। इन लोगों ने बताया कि प्रोजेक्ट इंजीनियर अरविंद चतुर्वेदी से कई बार शिकायत की। प्रोजेक्ट इंजीनियर ने ठेकेदार और ठेकेदार ने नगर निगम के पाले में गेंद फेंकी। नतीजन यह हादसा हो गया। ठेकेदार मांगता था अलग से रुपये, जांच होनी चाहिए लोगों का कहना है कि ठेकेदार से जब ग्रिल लगवाने के लिए कहा गया तो बोला कि उसे इसके रुपये नहीं मिले। अगर ग्रिल लगवानी है तो अलग से रुपये देने होंगे। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के तहत बनाए गए आवासों में जिन्हें निर्माण कार्य का ठेका मिला है, उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। ग्रिल लगाने का पैसा भी मिला होगा, लेकिन ग्रिल का पैसा बचाकर भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए। recent visitors 60

तीन बदमाश गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में घर में घुसकर बंदूक के बल पर की लूटपाट

बिलासपुर. बिलासपुर के एक घर में घुसकर बंदूक के बल पर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 9 अगस्त की दोपहर में तीन बदमाश एक घर में घुस गए। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर ज्वैलरी लूट ली। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट के सामान के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला सरकंडा थाना का है। जहां 9 अगस्त को भूमि विहार ग्राम बिजौर की शालिनी देवांगन पति शुभम देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन अज्ञात लोग दोपहर करीब 2 बजे उनके भूमि विहार स्थित घर में घुसकर उनको पिस्तौल दिखाकर उनसे दो मंगल सूत्र, अंगूठी लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी खुद पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज खंगाला। लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और क्षेत्र के पुलिस टीम को 10 अगस्त को घटना के संबंध में आवश्यक और अहम सुराग मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने बाबू ईरानी और उसके साथी सुभाष निषाद, शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास ले लूटी गई ज्वैलरी बरामद की है। recent visitors 75

कई जिलों मे वांछित शातिर अपराधी मय माल के गिरफतार,पीड़ित पक्ष ने दिया पुलिस

कोतवाली पुलिस ने दिनदहाडे हुई लाखों की लूट,  पुलिस ने चंद घंटो मे किया पर्दाफाश डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय में हुई लाखों की लूट का 24 घंटे में खुलासा किया कई जिलों मे वांछित शातिर अपराधी मय माल के गिरफतार,पीड़ित पक्ष ने दिया पुलिस डिंडोरी डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय में हुई लाखों की लूट का 24 घंटे में खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  दिनांक 08/08/2024 को श्रीमति आराधना गवले पति रवि प्रकाश गवले निवासी वार्ड क्रमांक 05 राजूषा स्‍कूल के आगे डिण्‍डौरी की थाना कोतवाली पहुंच रिपोर्ट दर्ज करायी कि यह अपने सोने चांदी के जेवर को अपने घर से राय सिटी  में रहने वाली अपनी भाभी स्नेह लता गवले  के HDFC  बैंक  डिंडौरी के लाकर में रखने के लिये गहनों को उनकी डिब्बियों में एक थैला में रखकर अकेले पैदल भाभी के घर राय सिटी जा रही थी, तभी समय करीब दिन 12.30 से 01.00 बजे  के बीच राय सिटी चौराहा के पहले डिंडौरी तरफ से एक पल्सर  मोटरसाईकल में तीन लोग जिसमें दो पुरूष व एक महिला आये और धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुये इसके हाथ मे रखे करीब 08 लाख रूपये के जेवर लूटकर भाग गये है । फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूध्‍द लूट का अपराध पंजीबध्‍द किया जाकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डिण्‍डौरी के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ,  एसडीओपी  डिण्‍डौरी के निर्देशन मे जिले के समस्‍त थाना चौकी प्रभारियो को आरोपीगण के हुलिये एवं वाहन के आधार पर पता तलाश करते हुये नाकाबंदी करायी गयी एवं थाना प्रभारी कोतवाली अनुराग जामदार के नेतृत्‍व मे स्‍पेशल पुलिस टीम का गठित कर अलग- अलग दिशा मे आरोपीगण की पता तलाश हेतु रवाना किया गया, प्रार्थियां द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर टीम को वांछित अपराधी निजामुददीन के होने का संदेह हुआ, पुलिस टीम के द्वारा सायबर सेल की मदद से निजामुददीन को ट्रेस किया गया जिसके जबलपुर तरफ भागने की जानकारी के आधार पर चौकी प्रभारी विक्रमपुर संतोष यादव को सघन चैकिंग एवं पूर्ण नाकाबंदी करने हेतु बताया गया एवं एक पुलिस टीम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्‍व मे जबलपुर रोड पर रवाना की गयी, जो चौकी प्रभारी विक्रमपुर के द्वारा एक पल्‍सर मो. सा. में दो लोग नाकाबंदी को देखकर वापस भागने की सूचना दी गयी जो चौकी प्रभारी विक्रमपुर को अपनी टीम के साथ पीछा करते डिण्‍डौरी तरफ आने हेतु बताया गया, बाईक में सवार दोनो व्‍यक्तियो को एक साथ दबिश देकर पकडा गया, जिनसे पूछताछ में दोनो व्‍यक्ति अपना नाम पता गलत बताकर पुलिस को लगातार भ्रमित करते रहे, जिनकी तस्‍दीक बताये पते पर की जाकर सही नाम पते की जानकारी प्राप्‍त की गयी जो निजामुददीन ऊर्फ जउआ पिता गुलाम मुर्तजा साथ के लडके ने अपना नाम अन्‍नू ऊर्फ अनवर अंसारी बताया तथा डिण्‍डौरी की रहने वाली अलबीना के साथ मिलकर लूट करना स्‍वीकार किया, एक टीम अलबीना की पता तलाश हेतु रवाना की गयी, जिसे भी दस्‍तयाब किया गया । जिनसे पूछताछ बाद अलग- अलग स्‍थानो से लूटे गये जेवरो को बरामद किया गया है । प्रकरण मे निजामुददीन ऊर्फ जउआ पिता गुलाम मुर्तजा एवं अन्‍नू ऊर्फ अनवर अंसारी, अलबीना मुसलमान पूर्व मे डिण्‍डौरी एवं जबलपुर के कई अपराधो मे संलिप्‍त एवं वांछित है । आरोपी से बरामद की गयी पल्‍सर बाईक के भी चोरी के होने की जानकारी जबलपुर पुलिस से प्राप्‍त हुयी है। पुलिस की त्‍वरित कार्यवाही के चलते आरोपीगण को घटना के चंद घंटो में गिरफतार किया जाकर लूट एवं अन्‍य अपराधों मे वांछित करीब 10 लाख रू. का मशरूका बरामद किया गया है । कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आम जनों में संतोष है। आरोपीगण की शिनाख्‍त मे आमजनो की  विशेष भूमिका रही है, पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी द्वारा आमजन से अपील करते हुए संदेश दिया है कि ऐसे अपराधो को रोकने एवं आरोपीयों की पता तलाश हेतु आमजनों का जागरूक होना अत्‍यंत आवश्‍यक है। विशेष भूमिका :  थाना प्रभारी कोतवाली डिण्‍डौरी उनि अनुराग जामदार, प्रभारी सायबर सेल प्रभारी प्रआर मुकेश प्रधान, उनि त्रिवेणी मसराम, सउनि राकेश यादव, सउनि मनमोहन सिंह, सउनि अखिलेश श्रीवास, प्रआर हनुमान सिंह, सत्‍यनारायण पटेल, आरक्षक सतेंद्र डहेरिया, देवेंद्र पटले, श्‍याम तिवारी, हेमंत झारिया, नीलेश साहू एवं चौकी विक्रमपुर से चौकी प्रभारी सउनि संतोष यादव, प्रआर रामरतन मार्को, हरेसिंह सैयाम, आरक्षक खेमराज गायग्‍वाल, संतलाल, ग्राम रक्षा समीति सदस्‍य संतोष गोसाई की विशेष भूमिका रही है । पूरी पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी द्वारा पुरूस्‍कृत करने की घोषणा की गयी है । recent visitors 64