PoK खाली करे पाकिस्तान, तभी होगी द्विपक्षीय वार्ता; तीसरा कोई दखल ना दे; भारत की खरी-खरी

नई दिल्ली विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान को पीओके को खाली करना होगा. जम्मू-कश्मीर मामले में कोई तीसरा पक्ष दखल न दे. विदेश मंत्रालय रणधीर जायसवाल ने कहा, 'सभी मामले द्विपक्षीय तरीके से हल होंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमारा लंबे समय से राष्ट्रीय रुख रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय रूप से हल करना होगा। इस नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। लंबित मामला पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है।’ भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सीमावर्ती इलाकों में जनजीवन अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुख के साथ बैठक करके पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद से हालात पर चर्चा की. उधर विदेश मंत्री जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पीएम आवास पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही साफ कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और ये तब तक चलता रहेगा जब तक आतंकियों का खात्मा नहीं हो जाता. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में बसे आतंकियों पर हुए हमलों के लिए सेना की तारीफ की. उन्होंने साफ कर दिया कि सीजफायर अस्थाई है, यानी ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ रोका गया है, ये ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है. पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा कि ये सीजफायर तब तक ही टिक सकता है जब तक पाकिस्तान अपनी हद में रहे. प्रधानमंत्री ने साफ किया कि पाकिस्तान में बने आतंकियों के ठिकाने और उसकी फ़ौज के ठिकाने भारत की मिसाइलों के निशाने पर हमेशा रहेंगे. अगर उसने दोबारा आतंकी संगठनों की मदद से या सेना के जरिये भारत पर किसी भी तरह के हमले की कोशिश की, तो फिर सेना इसका माकूल जवाब देगी. इस बीच बीजेपी आज से देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने वाली है. यह यात्रा 10 दिन यानी 23 मई तक चलेगी, जिसका नेता वरिष्ठ नेता और मंत्री करेंगे. इस यात्रा का मकसद सभी लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों के बारे में बताना है. उधर एयर इंडिया और इंडिगो ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर ताजा हलचल को देखते हुए आज जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं. भारतीय हथियारों की ताकत ने पाक को गोलीबारी रोकने के लिए मजबूर किया, विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में बोले प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल नेकार्रवाई रोकने और मध्यस्थता के दावों पर कहा कि दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच 10 मई 2025 को 15:35 बजे शुरू होने वाली फोन कॉल पर समझौते की विशिष्ट तारीख, समय और शब्दावली पर काम किया गया. इस कॉल के लिए विदेश मंत्रालय को पाकिस्तानी उच्चायोग से 12:37 बजे अनुरोध प्राप्त हुआ. तकनीकी कारणों से पाकिस्तानी पक्ष को भारतीय पक्ष से हॉटलाइन कनेक्ट करने में शुरुआती कठिनाइयाँ हुईं. उसके बाद 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ की उपलब्धता के आधार पर समय तय किया गया. आप निश्चित रूप से इस बात की सराहना करेंगे कि 10 तारीख की सुबह, हमने प्रमुख पाकिस्तानी वायु सेना ठिकानों पर एक अत्यंत प्रभावी हमला किया था. यही कारण था कि वे अब गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए तैयार थे. मैं स्पष्ट कर दूँ. यह भारतीय हथियारों की ताकत थी जिसने पाकिस्तान को अपनी गोलीबारी रोकने के लिए मजबूर किया. कश्‍मीर पर किसी का दखल मंजूर नहीं, ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने किया साफ विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारा लम्बे अरसे से यही राष्ट्रीय पक्ष रहा है कि भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय तरीके से ही हल करना है. इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जैसा कि आप जानते हैं, लंबित मामला केवल पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा किए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है. कश्‍मीर के मसले पर किसी तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर डीआईए के डीजी ने 70 देशों की डिफेंस इंटेलीजेंस एजेंसी को दी जानकारी लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. राणा, महानिदेशक डिफेंस इंटेलीजेंस एजेंसी (DG DIA) ने 70 देशों के विदेशी सेवा अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह अभियान भारत-पाक संबंधों में नए मानदंड स्थापित करता है और भारत की सैन्य श्रेष्ठता व राष्ट्रीय संकल्प को दर्शाता है. ऑपरेशन की योजना लक्ष्यों की पुष्टि के बाद बनाई गई थी, जिसमें मल्‍टी डायमेंशनल कार्रवाई की गई. स्वदेशी ताकत और तकनीकी क्षमता, जैसे स्पेस, साइबर और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में भारत की बढ़त को दर्शाया गया. साथ ही दुश्मन की दुष्प्रचार मुहिम और भारत की समग्र राष्ट्रीय रणनीति भी साझा की गई. ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने माना भारत का लोहा, डिफेंस एक्‍सपोर्ट 34 गुना बढ़ा भारत के डिफेंस एक्‍सपोर्ट में शानदार बढ़ोतरी हुई है. साल 2013-14 में ₹686 करोड़ से बढ़कर यह साल 2024-25 में ₹23,622 करोड़ पहुंच गया है. इसमें कुल 34 गुना उछाल आया है. इस वर्ष निजी क्षेत्र का योगदान ₹15,233 करोड़ और DPSUs का ₹8,389 करोड़ रहा. DPSU का एक्‍सपोर्ट 42.85% बढ़ा है. बताया गया कि एक्‍सपोर्ट अप्रूवल में 16.92% और एक्‍सपोर्ट की संख्या में 17.4% बढ़ोतरी हुई है. भारत अब 100 से अधिक देशों, जैसे अमेरिका, फ्रांस, और आर्मेनिया को रक्षा उत्पाद एक्‍सपोर्ट करता है. सरकार का लक्ष्य 2029 तक ₹50,000 करोड़ डिफेंस एक्‍सपोर्ट करना है, जो भारत की वैश्विक रक्षा उत्पादन में मजबूत स्थिति को दर्शाता है. ट्रंप, कश्‍मीर, पाकिस्‍तान… ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर ने सीएनएन न्‍यूज18 से की बात, क्‍या बोले? कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने CNN News18 से ऑपरेशन सिंदूर पर बातचीत में कहा कि भारत कभी भी पाकिस्तान के साथ मध्यस्थता नहीं चाहता और यह भारत की नीति के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि भारत-पाक के बीच कोई समानता नहीं हो सकती. भारत आतंकवाद का शिकार है जबकि पाकिस्तान उसका जनक है। उन्होंने ट्रंप की भाषा पर आपत्ति जताई, जिसमें मध्यस्थता की बात और दोनों देशों को समान स्तर पर रखने की कोशिश की गई. थरूर … Read more

बीते दिनों रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

सिरोही जिले के आबूरोड में करीब 20 दिन पहले हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रीको थाना पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई एक एलईडी और एक टीवी बरामद की है। यह कार्रवाई आबूरोड शहर थाना प्रभारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मामले में करण, राकेश, भरत कुमार और साईक मोहम्मद नामक चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि दो अन्य ने चोरी का सामान खरीदा था। जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन हाल निवास रेलवे कॉलोनी, आबूरोड के राजीव सोनी ने 11 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 22 अप्रैल को जब वह कार्यालय से घर लौटा तो उसके घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से टीवी, मोबाइल और पानी की मोटर गायब मिली। इस घटना से कुछ दिन पहले ही पड़ोस के मकान से भी एक टीवी चोरी हुई थी, जिससे यह साफ हो गया कि क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियां हो रही हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर करण और राकेश को पहले पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की और बाकी दो साथियों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए भरत कुमार और साईक मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया, जो चोरी का सामान खरीदने और बेचने में शामिल थे। उनके पास से चोरी की गई एक एलईडी, एक टीवी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल जब्त की गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में रैकी कर सुनसान घरों की पहचान करते थे और फिर वहां से कीमती सामान चुरा लेते थे, जिसे बाद में सस्ते दामों में दुकानों पर बेच देते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। recent visitors 46

रुबीना दिलैक की फिटनेस पर यूट्यूबर ने उठाई थी उंगली, रजत दलाल को दिया करारा जवाब

मुंबई फिटनेस रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' खत्म हो गया है लेकिन इसमें हुई बहसबाजी का धुंआ अभी भी उठ रहा है। इस शो में पहले आसिम रियाज और फिर रजत दलाल ने रुबीना दिलैक की फिटनेस पर सवाल उठाए थे। जिसका एक्ट्रेस ने पलटवार किया था और करारा जवाब दिया था। अब अभिनव शुक्ला ने बिना नाम लिए कटाक्ष किया है। उन्हें फिटनेस का सही मतलब समझाया है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को पपाराजी ने मुंबई में एक जगह स्पॉट किया। यहां उन्होंने जब रुबीना से रजत के साथ फिटनेस पर हुई बहस के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसका करारा जवाब उनके पति देंगे। एक्टर ने कहा, 'फिटनेस पता है क्या होती है? फिटनेस होती है जो दिखती है और फिटने होती है जो दिखती नहीं है। तो हमको लगता है कि सब ऐसे (सीना बाहर निकालते हुए) हैं तो फिट हैं। ऐसा नहीं है।' अभिनव और रुबीना दिलैक का रजत को जवाब अभिनव शुक्ला ने रजत दलाल और आसिम रियाज का नाम लिए बगैर कहा, 'अपने फिट दोस्त हैं वो फोजी लोग, जो एक रोटी खाकर जंग लगते हैं। ये है फिटनेस।' फिर एक्ट्रेस ने कहा, 'कभी कभी, सही सम पर आप सही शब्द बोलते हैं तो उसका प्रभाव ज्यादा होता है। बार-बार अगर प्रश्न उठाया जाए, तो उनके जवाब देना ही चाहिए।' अभिनव शुक्ला ने मां के साथ 30 किमी ट्रेक किया था अभिनव ने कहा, 'हमने एक ट्रेक किया था 30 किलोमीटर एक दिन में, उसमें मां भी थीं। बड़े से बड़ा जो जिम रैट (चूहा) है न वो आ जाए। आधे घंटे बाद बोलेगा मेरे को प्रोटीन खाना है।' इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई इनकी तारीफ कहने लगा। कहा कि इन्होंने सही जवाब दिया है। recent visitors 63

यूएई का शाही परिवार उन्नाव में चार हजार करोड़ का करेगा निवेश, मछली पालन में आएगी नई क्रांतिकारी

उन्नाव संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का शाही परिवार उन्नाव में मत्स्य पालन में बड़ा निवेश करेगा। यूएई के शाही परिवार के सदस्य और एक्वॉब्रिज होल्डिंग्स के चेयरमैन शेख अहमद बिन मना बिन खलीफा अल मकतूम ने 461 मिलियन डॉलर (करीब 4000 करोड़ रुपये) के निवेश को मंजूरी दे दी है। दुबई में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शेख मकतूम को राज्य सरकार की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए यूपी आने का न्योता भी दिया। उन्नाव इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में होने वाले इस निवेश से राज्य में मत्स्य पालन को नई दिशा मिलेगी और यूपी बड़ा गढ़ बनकर उभरेगा। शाही परिवार की होल्डिंग कंपनी इस रकम का निवेश फिश हैचरी, फिश प्रोसेसिंग प्लांट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और फिश फीड प्लांट में करेगी। पूरा प्रोजेक्ट यूपी एग्रीज प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा। इस बड़े प्रोजेक्ट को यूपी में लाने के लिए विश्व बैंक की भूमिका अहम रही। ऐसे ही एक प्रोजेक्ट में विश्व बैंक और शाही परिवार मॉरीशस में साथ काम कर रहे हैं। यूपी को भरोसेमंद निवेश गंतव्य बताया आठ मई को मुख्य सचिव ने दुबई यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय निवेश, रणनीतिक साझेदारी और एक्वॉकल्चर पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में कई बैठक कीं। प्रदेश सरकार के प्रयासों को वैश्विक मंच पर पेश करते हुए यूपी को एक भरोसेमंद निवेश गंतव्य के रूप में बताया। उन्होंने दुबई स्थित वॉटरफ्रंट मार्केट के आधुनिक माडल को देखा। ऐसा ही मॉडल यूपी में मत्स्य उत्पादन और विपणन के लिए विकसित किया जाएगा। यह मार्केट उत्पादकों और खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर मूल्य दिलाता है। प्रदेश में यह एक्वॉकल्चर ईकोसिस्टम लखनऊ में स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। यूपी की निवेश अनुकूल एफडीआई नीति पेश की गई इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात के मुख्य व्यापार मध्यस्थ एवं अर्थव्यवस्था मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के सहायक अवर सचिव जुमा मोहम्मद अल कैत से मुलाकात की। यूएई निवेश मंत्रालय के निदेशक मो. जैनल अलजारूनी और एफडीआई विशेषज्ञ डैनियल रेयमंड सेलर्स के सामने यूपी की निवेश अनुकूल एफडीआई नीति पेश की गई। एक लाख मत्स्य पालकों को आधुनिक बनाया जाएगा समझौते का लक्ष्य एक लाख मत्स्य पालकों को अत्याधुनिक तकनीक में प्रशिक्षित करना है। अभी यूपी और बिहार में मत्स्य पालकों के पास मछली के 40 फीसदी बच्चे अवैध रूप से बांग्लादेश से आते हैं। लेकिन, अब यूपी मछली पालन का सबसे बड़ा गढ़ बनकर उभरेगा। उन्नाव में निवेश को अंतिम रूप देने से पहले शाही परिवार की कंपनी के विशेषज्ञों ने उन्नाव के पानी का परीक्षण भी किया था।   recent visitors 54

गेल ने चौथी तिमाही के लिए 2,049 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया

नई दिल्ली गैस डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी गेल ने मंगलवार को 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए 2,049 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 2,176.97 करोड़ रुपए के प्रॉफिट से 6 प्रतिशत कम है। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1 रुपए का अंतिम लाभांश घोषित किया है। इस बीच, जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 35,707 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 32,334.50 करोड़ रुपए था, जबकि ईबीआईटीडीए भी 13.3 प्रतिशत बढ़कर 3,216 करोड़ रुपए हो गया। तिमाही के लिए कुल आय बढ़कर 36,273.87 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 32,972.10 करोड़ रुपए थी। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में व्यय बढ़कर 33,572.80 करोड़ रुपए हो गया, जिसका मुख्य कारण 28,943.92 करोड़ रुपए की अधिक स्टॉक-इन-ट्रेड खरीद थी। कर से पहले लाभ (पीबीटी) 2,701.07 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2025 के लिए गेल ने वित्त वर्ष 2024 में 8,836.48 करोड़ रुपए की तुलना में 11,312.32 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि वार्षिक राजस्व 1,30,638.11 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,37,287.56 करोड़ रुपए हो गया। मंगलवार को गेल के शेयरों की कीमत 184 रुपए के आसपास रही। पिछले महीने कंपनी के शेयर में करीब 2.7 फीसदी की तेजी आई है। गेल ने वित्त वर्ष 2025 के अक्टूबर-दिसंबर के लिए 4,084 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट घोषित किया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान सरकारी स्वामित्व वाली गैस वितरण कंपनी का शुद्ध लाभ 3,193 करोड़ रुपए था। तिमाही में परिचालन से राजस्व में 6.23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष के 34,768 करोड़ रुपए से बढ़कर 36,937 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता के अनुसार, ''गेल ने चौथी तिमाही के परिणामों में 285 मिलियन डॉलर (लगभग 2,440 करोड़ रुपए) की असाधारण आय की घोषणा की है। यह आय एसईएफई मार्केटिंग एंड ट्रेडिंग सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड से मध्यस्थता कार्यवाही को वापस लेने के समझौते के तहत प्राप्त हुई।'' गेल के बयान में कहा गया है, "एलएनजी सप्लायर्स में से एक के साथ 15 जनवरी, 2025 को किए गए निपटान समझौते के परिणामस्वरूप, कंपनी ने 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के दौरान 2,440.03 करोड़ रुपए (285 मिलियन अमेरिकी डॉलर) को असाधारण आय के रूप में मान्यता दी है।" recent visitors 48

निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की फोटोज की शेयर

लॉस एंजिल्स मदर्स डे पर कई जाने-माने सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए और जश्न की झलक दिखाई। सिंगर निक जोनस ने भी अब वाइफ प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी संग कई सारी फोटोज शेयर की हैं। तीनों ने एक पार्क में सादगी से जश्न मनाया। इस पोस्ट ने फैंस के दिल को छू लिया है। प्रियंका चोपड़ा , मालती मैरी और निक जोनस न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने पेड़ की छांव तले एक पार्क में नेचर के बीच वक्त बिताया। पिकनिक की फोटोज शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'पार्क में मेरी प्रियंका चोपड़ा के साथ मदर्स डे।' इस खास मौके पर प्रियंका कैजुअल लुक में नजर आईं। उनके हाथ में एक बोर्ड दिखा, जिस पर हैप्पी मदर्स डे लिखा था और उनकी गोद में बेटी मालती मैरी थीं। एक और फोटो में मालती जमीन पर लेटी हुई हैं और उनके बगल में पापा निक बैठे हैं। पास में ही पालतू डॉग भी है। सभी ने पार्क में पिकनिक मनाई। इससे पहले प्रियंका और निक ने मेट गाला में अपना जलवा बिखेरा था। कपल ने रेड कार्पेट पर साथ में पोज दिया। PC के लुक की भी जमकर तारीफ हुई। प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स प्रियंका के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। 2025 में उनकी Heads of State रिलीज होगी। उनके पास 'द ब्लफ', 'कृष 4' और 'जजमेंट डे' है। वो एसएस राजामौली की तेलुगू फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। recent visitors 47

पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम माह में 740 करोड़ रूपये ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया

पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम माह में 740 करोड़ रूपये ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया गत वर्ष की तुलना में ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू में लगभग 8 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई भोपाल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के द्वारा विभिन्न बैठकों में समय-समय पर पश्चिम मध्य रेलवे की ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू बढ़ाने के निर्देश दिए जाते हैं। इसी कड़ी में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्य करते हुए जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों में रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास भी किये जा रहे हैं। जिसके चलते चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम अप्रैल माह में पश्चिम मध्य रेल ने कुल रुपये 739 करोड़ 84 लाख का ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया, जो गत वर्ष इसी अवधि की तुलना में 686 करोड़ 54 लाख ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है। यह ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू लगभग 8 प्रतिशत वृद्धि को दर्शता है।        ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू पर मद वाइस आय पर नजर डालें तो यात्री यातायात से रुपये 208 करोड़ 48 लाख, माल यातायात से रुपये 489 करोड़ 62 लाख, अन्य कोचिंग मद में रुपये 14 करोड़ 61 लाख एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 27 करोड 13 लाख का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है।   यात्री यातायात में रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं:-  यात्रियों के लिए रेल यात्रा को सुरक्षित और बेहतर बनाया गया।  स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं।    पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित कर चलाया जा रहा हैं।  यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।  पश्चिम मध्य रेल में मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जा रहा हैं।  अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान कर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई साथ ही समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। माल यातायात में रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं:-  मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खण्ड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया गया।  माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएं दी जा रही।  गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल / साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किये जा रहे है।  नई रेल लाइन/दोहरीकरण/तिहरीकरण जैसे अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान की जा रही है।  मालगाड़ियों में ऑपरेशनल सुधार भी किए जा रहे है।  गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम किया गया है। अन्य कोचिंग एवं विविध आय यानि संड्री रेवेन्यू के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं:-  गैर किराया राजस्व (नॉन फेयर रेवेन्यू) में वृद्धि के लिए नवाचारों और नविन अवधारणाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।    कैटरिंग, पार्किंग, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र एवं एनएफआर सम्बंधित कई अनुबंध किये जा रहे है।  वाणिज्यिक विज्ञापन, मल्टी परपस स्टॉल, ट्रेनों में विनाइल रैपिंग इत्यादि जैसे अनुबंधों को बढ़ावा दिया जा रहा है।  नई अभिनव गैर किराया राजस्व विचार योजना (निनफ्रीस) निति के तहत नयी-नयी योजनाओं को लागु किया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा द्वारा रेलवे राजस्व वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। recent visitors 58