उद्धव ने कहा कि बस तीन महीने इंतजार करिए, मुंबई ठाणे मेरा है, कोंकण मेरा है

    मुंबई शिवसेना (UBT) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को ठाणे में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए महिलाओं से लड़की बहन योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया और कहा कि यह उनका हक का पैसा है, लेकिन उन्होंने उनसे अपने आत्मसम्मान से समझौता न करने का आग्रह किया. उद्धव ने कहा कि बस तीन महीने इंतजार करिए, मैं उनके कलेक्टरों को ऐसी जगह भेजूंगा, बस इंतजार करिए. मुंबई ठाणे मेरा है, कोंकण मेरा है. उद्धव ठाकरे ने कहा, "मैं सभी गुजरातियों के खिलाफ नहीं हूं. उन्होंने मेरी पार्टी, मेरा चुनाव चिह्न चुरा लिया और अब मुनगंटीवार लंदन जाकर वाघ नख ले आए. पहले वे 15 लाख देने वाले थे, 15 लाख का क्या हुआ? भाईयों और बहनों बोलने वाले कहां है?" उन्होंने आगे कहा कि सब कुछ गुजरात जाता है लेकिन एक बड़ा प्रोजेक्ट गुजरात चला गया है. क्या हम भिखारी हैं. हम भिखारी नहीं हैं, आप हमें 1500 रुपये (लड़की बहन योजना) दे रहे हैं. 1500 रुपये से क्या होता है. क्या आप 1500 रुपये में घर चला सकते हैं. आप 1500 रुपये में किताबें भी नहीं खरीद सकते और ऊपर से किताबों पर जीएसटी भी है. एक के बाद एक, सभी परियोजनाएं गुजरात जा रही हैं. 'मैं बीजेपी मुक्त राम चाहता हूं…' उद्धव ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में भी एक आदर्श घोटाला हुआ है, इस घोटाले में कौन शामिल है? हमने मंदिर बनाने के लिए अपना खून दिया, किसलिए?  शंकराचार्य मेरे घर आए थे, उन्होंने कहा कि हिंदू पीठ में छुरा नहीं मार सकते. कौन कह रहा है कि केदारनाथ मंदिर से सोना गायब है. बाकी लोग जय श्री राम कहेंगे और वो सिर्फ केम छो कहेंगे, मैं बीजेपी मुक्त राम चाहता हूं. उन्होंने आगे कहा कि हमारे साथ मुसलमान, पारसी और ईसाई सभी हैं. मैंने पहले कहा था कि या तो आप रहेंगे या मैं. मैं पर्यावरण प्रेमी हूं. मैंने सुना है कि वे नवंबर में चुनाव करा सकते हैं. इसकी वजह यह है कि वे चार महीने के लिए 1500 रुपये दे सकते हैं. क्या आप महाराष्ट्र को 1500 रुपये में बेचना चाहते हैं? यह एक योजना है, आपको पैसे लेने चाहिए और यह आपका ही पैसा है.   recent visitors 91

तिरंगा यात्रा में विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहित हजारों खिलाड़ी और स्कूली बच्चे यात्रा में होंगें शामिल

भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 12 अगस्त को राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का सुभाष नगर खेल मैदान भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुभारंभ किया जावेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगें। इस भव्य तिरंगा यात्रा में लगभग 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चों प्रतिभागिता करेंगें। तिरंगा यात्रा प्रातः 9 बजे से सुभाष चंद्र बोस मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष नगर, अशोक विहार, परिहार चौराहा से होते हुये नेहरू चौराहा (न्यू अशोका गार्डन) पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड, साइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी शामिल होंगें। ओलम्पियन विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह होंगे विशिष्ट अतिथि राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहभागिता करेंगें। ओलम्पियन ऐश्वर्य और ओलम्पियन विवेक सागर प्रदेश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार होंगे सम्मानित ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार जनों को तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सम्मानित किया जावेगा। राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जावेगी। प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक होंगे ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम – खेल मंत्री सारंग ‘‘हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश के कोने-कोने में ले जाने के लिए खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में ‘‘हर घर तिरंगा अभियान को पहुंचाने के लिए निर्देश दिये। मंत्री सारंग ने बताया भोपाल में भी खेल और युवा कल्याण विभाग, म.प्र. द्वारा 02 कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत दिनांक 12 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयेाजन सुभाष नगर खेल मैदान पर किया जावेगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को बडी झील पर तिरंगा लहराकर देश प्रेम की भावना को जागृत किया जावेगा। उन्होंने युवाओं और आम जन को इस अभियान से जोड़ने का आहृवान किया है।   recent visitors 77

डिवाइडर की तरह रास्ता बन जाने से वाहन चालकों को हो रही परेशानी

सिंगरौली कचनी मोड से मजन मोड़ के बीच रोड में डिवाइडर की तरह रोड बना हुआ है राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है! आने जाने का एक साधन है! जहां से लोगों का आवागमन रोजाना पैदल एवं गाड़ियों से हो रहा है मगर रोड की हालत खराब होने की वजह और रोड मैं बने परेशानी से रास्तों पर डिवाइडर की तरह बना हुआ है! जिससे चार पहिया वाहनों के  स्टेरिंग मोड़ने एवं आने जाने पर तकलीफ हो रही है! एहसास दिलाता है! कि इसे व्यवस्थित करें? ताकि राहगीरों को रास्ता पूर्ण दिख सके ऐसे में लोगों को हमेशा डर का माहौल बना रहता है ! और रास्तों पर आवारा पशुओं का भी जवाब बाद देखने को मिलता है ! इतना ही नहीं इस रास्तों पर कई एक्सीडेंट भी हो चुके हैं जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि भी भी इन रास्तों पर रास्तों के शिकार हो चुके हैं समय रहते इस रास्तों को दुरुस्त करना नगर निगम के लिए एक चुनौती भरा होगा! recent visitors 73

Kolkata में Lady Doctor से दरिंदगी मामले में सुलझी गुत्थी

कोलकाता वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए एक लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के मामले में आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सियालदह अदालत में पेश किया था. उससे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की मांग की गई थी. न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष के अनुरोध को स्वीकार करते हुए आरोपी को 23 अगस्त तक 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पीड़ित महिला का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था. प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था. उसके साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार हुआ था. ब्लूटूथ ईयरबड के जरिए संदिग्ध आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी संस्थान से बाहर का है. वो मेडिकल कॉलेज के ज्यादातर डिपार्टमेंट में आसानी से आता-जाता था. उसकी गतिविधियां काफी संदिग्ध हैं. वो सीधे तौर पर अपराध में शामिल प्रतीत होता है. पुलिस को ब्लूटूथ ईयरबड का एक फटा हुआ हिस्सा मिला था. इस सुराग के जरिए वो आरोपी तक पहुंच पाई. कई डॉक्टरों ने भी सीसीटीवी से अपराधी की पहचान की है. सिविक वालंटियर है आरोपी, ऐसा होता है इनका काम सूत्रों द्वारा पता चला है कि आरोपी का नाम संजय रॉय है, जो कि पेशे से सिविक वालंटियर है. ऐसे वालंटियर संविदा कर्मचारी होते हैं, जो कि यातायात प्रबंधन के लिए संबंधित पुलिस इकाइयों में पुलिसकर्मियों की सहायता करते हैं. वे राज्य में प्रमुख त्योहारों के दौरान और उन स्थानों पर भी पुलिस की सहायता करते हैं, जहां वाहनों की अनधिकृत पार्किंग होती है. ऐसे लोग पुलिस के लिए काम करते हैं.   आरोपी के सहयोगियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अब हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी के साथ और कौन-कौन था. उसकी आवश्यक चिकित्सा जांच कराई जा सकती है. महिला डॉक्टर की मौत की जांच के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार रात दो इंटर्न डॉक्टरों से भी पूछताछ की थी. मृतक मेडिसिन विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार रात ड्यूटी पर थी. उसके शव पर चोट के कई निशान थे. प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून, ऐसी हालत में था शव ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था. चेहरे पर चोटें थीं और नाखून लगा हुआ था. उसके प्राइवेट पार्ट से भी खून बह रहा था. उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और छोटी अंगुली और होठों में भी चोटें लगी थी. गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई है. रेप के बाद उसकी हत्या होने की आशंका है. यह वारदात शुक्रवार सुबह 3 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है. ममता बनर्जी ने कहा- ये मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है इस वारदात पर वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति जैसा है. उनका (रेजिडेंट डॉक्टरों का) गुस्सा और मांग जायज है. मैं इसका समर्थन करती हूं. पुलिस ने भी उनकी मांगें मान ली हैं. मैं कल झारग्राम में थी, लेकिन सभी घटनाक्रमों पर नजर रख रही थी. मैंने पीड़ित परिवार से बात की है. उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.'' 'जरूरत पड़ी तो आरोपियों को दी जाएगी फांसी' मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैंने इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है. यदि जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी, हालांकि मैं फांसी की सजा का समर्थक नहीं हूं. लेकिन उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. हमने यह सुनिश्चित किया है कि इस घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक भी डॉक्टर को कोई भी समस्या न हो.''   recent visitors 91

भाई लाल के जन्मदिन पर पहुंचे सिंगरौली विधायक

सिंगरौली  महात्मा फुले फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष भाई लाल बाबू भैया के जन्मदिन के अवसर पर सम्मिलित हुए सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह जी सम्मिलित हुए जिसमें  सभी अतिथियों ने भाई लाल जी को बधाई दी इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी के पिंटू लाल कुशवाहा ,अमन जी पंकज जी ,रामकेशवर जी, नंदलाल जी, पवन जी,अमित कुशवाहा ,नंदलाल जी, पवन कुशवाहा ,विजेंद्र कुशवाहा, उपस्थित होकर उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाइयां दी एवं शुभकामनाओं के साथ भेंट किया recent visitors 72

नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा , बन गई बाढ़ जैसी स्थिति!सरदार सरोवर डैम के 5 गेट खोले गए

अहमदाबाद, गुजरात के सरदार सरोवर डैम का जलस्तर बढ़ने से नर्मदा नदी में पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. रविवार सुबह सरदार सरोवर नर्मदा बांध के 5 गेट खोले गए हैं, जिन्हें एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. जिसकी वजह से गरुड़ेश्वर के पास नर्मदा नदी पर बना गरुड़ेश्वर वियर डैम ओवरफ्लो हो गया. मध्यप्रदेश में भारी बारिश की वजह से बांध में 2 लाख 95 हजार 972 क्यूसेक पानी आया है, जिससे नर्मदा बांध 87 फीसदी भर चुका है. इस वक्त नर्मदा बांध में 3823.60 मिलियन क्यूबिक मीटर लाइव स्टोरेज पानी भर गया है. इस सीजन में पहली बार नर्मदा बांध पर 134.59 मीटर पर पानी पहुंचा है, जबकि बांध की अधिकतम सतह 138.68 मीटर है. नर्मदा बांध अधिकतम स्तर से मात्र 4 मीटर दूर है. वहीं, नर्मदा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद गुजरात के भरूच और वडोदरा में नर्मदा किनारे बसे गांवों को अलर्ट किया गया है. लेकिन अभी चिंता की स्थिति नहीं है.   recent visitors 80

कंगना ने लिखा-शांति हवा में नहीं या सूरज की किरणों में नहीं , जिसे आप सोचते हैं कि आपका जन्म अधिकार है और आपको मुफ्त में मिलेगी

नई दिल्ली  बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी लगातार हिंसा की खबरें मिल रही हैं। बांग्लादेश के बिगड़े हालातों के बीच अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक पोस्ट एक्स पर शेयर की जिसमें लिखा- शांति फ्री में नहीं मिलती है। कंगना ने बांग्लादेश के हालातों को देखते हुए यह पोस्ट शेयर किया और लोगों को महाभारत या रामायण का उदाहरण देते हुए तलवार उठाने की सलाह दी है। उन्होंने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं। कंगना ने लिखा-शांति हवा में नहीं या सूरज की किरणों में नहीं हैं जिसे आप सोचते हैं कि आपका जन्म अधिकार है और आपको मुफ्त में मिलेगी। महाभारत हो या रामायण दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई शांति के लिए ही लड़ी गई है। तलवार उठाओ और तैयारी करो। अपनी तलवार उठाओ और उन्हें तेज करो, हर दिन तैयारी करो। अगर ज्यादा नहीं तो हर दिन सेल्फ डिफेंस करो। उन्होंने आगे लिखा, ‘दूसरों के हथियारों के प्रति आपका समर्पण, लड़ने में आपकी अक्षमता का परिणाम नहीं होना चाहिए। विश्वास में समर्पण करना प्रेम है लेकिन डर में समर्पण करना कायरता है। इजराइल की तरह अब हम भी चरमपंथियों से भरे हैं। हमें अपने लोग और अपनी जमीन को बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए। बता दें कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी। उन्होंने साल 2021 में फिल्म की घोषणा की थी लेकिन बाद में साफ किया कि भले ही यह एक राजनीतिक ड्रामा है, लेकिन यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। कंगना न सिर्फ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं बल्कि इसका निर्देशन भी कर रही हैं। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी हैं।   recent visitors 125