कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को होगा रिलीज

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज होगा। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा निर्मित, 'इमरजेंसी' पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में कंगना, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। कंगना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म इमरजेंसी का पोस्टर साझा करते हुए, कैप्शन के साथ ट्रेलर रिलीज़ की तारीख की घोषणा की। उन्होंने लिखा, लोकतांत्रिक भारतीय इतिहास के सबसे काले दौर और सत्ता की लालसा को देखें जिसने देश को लगभग जलाकर राख कर दिया!इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज़ होगा।भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय की विस्फोटक गाथा #इमरजेंसी 06 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।फ़िल्म इमरजेंसी का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।   recent visitors 111

रक्षाबंधन पर 90 साल बाद अद्भुत संयोग, भद्रा काल में नहीं बांधे राखी; रक्षा बंधन पर 5 घंटे का विशेष मूहर्त

 ज्योतिषाचार्य  ने बताया कि वैसे तो सावन का पूरा महीना ही विशेष होता है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का खास महत्व होता है। खासकर अंतिम सावन सोमवार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जो लोग किसी कारण सावन में किसी सोमवार का व्रत नहीं रख पाते, वो अंतिम सावन सोमवार का व्रत जरूर रखते है। इस वर्ष सावन की शुरुआत शिवजी के प्रिय वार सोमवार के दिन से हुई है और इसकी समाप्ति भी सोमवार के दिन ही होगी। यानी सावन माह के पहले दिन पहला सावन सोमवार व्रत रखा गया और अंतिम दिन ही आखिरी सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा, जोकि 19 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन भी होगा। सावन के अंतिम या पांचवे सोमवार पर 19 अगस्त 2024 को सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रावण नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इन सभी योगों को बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं सावन के आखिरी दिन ही सोमवार पड़ने से इसकी महत्ता काफी बढ़ जाती है। ऐसा दुर्लभ संयोग पूरे 90 साल बाद बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन चार अद्भुत संयोग बन रहे है। वैदिक पंचांग के अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा और रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है।  रक्षासूत्र की डोर भाई बहन के रिश्ते को अटूट बना सकती है। इस बार रक्षाबंधन के दिन ग्रहों का ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है। करीब 90 साल बाद रक्षाबंधन के दिन 4 शुभ महासंयोग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रो का यह अद्भुत संयोग भाई बहन के रिश्ते को और मजबूत करेगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन चार अद्भुत संयोग बन रहे है। वैदिक पंचांग के अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा और रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सावन का अंतिम सोमवार भी है। ऐसे में यह दिन बेहद शुभ साबित होगा। रात 8 बजकर 40 मिनट तक रहेगा ये दो योग। 19 अगस्त को सुबह से लेकर रात 8 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए सभी कार्यों में सिद्धियां प्राप्त होती है। ऐसे में इस समय में रक्षासूत्र बांधा जाए तो भाइयों पर आने वाली सभी बालाएं दूर होंगी और उन्हें आरोग्य होने का का वरदान भी मिलेगा,परंतु भद्रा रहने के कारण राखी नही बांध सकते हैं। इस समय तक रहेगा पाताल लोक का भद्रा  वैदिक पंचांग के अनुसार 18 अगस्त को रात 2 बजकर 21 मिनट से भद्रा कि शुरूआत हो रही है जो अगले दिन 19 अगस्त को 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह भद्रा पाताल लोक का भद्रा होगा। भद्रा काल में रक्षा सूत्र बांधने शुभ नहीं माना जाता है, ऐसे में 19 अगस्त को दोपहर में 1 बजकर 32 मिनट के बाद रक्षासूत्र बांधा जाएगा। राखी बांधने का शुभ समय अनुसंधान केन्द्र के ज्योतिषाचार्य के अनुसार 19 अगस्त सोमवार को 1.33 दोपहर से शाम 7 बजे तक विशेष मूहर्त 5 घंटे तक रहेगा इसके अलावा 1 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 25 मिनट तक रक्षासूत्र बांधने का शुभ समय है। इस समय में रक्षासूत्र बांधने से भाइयों को दीर्घायु के आशीर्वाद के साथ ऐश्वर्य और सौभाग्य का वरदान भी मिलेगा। recent visitors 121

मुरैना में तालाब फूटा, 20 गांवों पर खतरा, 135 साल पुराने तालाब का पानी कई गांवों में घुसा

मुरैना  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ इलाका स्थित कुछ गांवों में मंगलवार सुबह लोगों की नींद सूरज की किरण नहीं बल्कि चारों ओर बह रहे पानी से खुली. यहां का प्राचीन तोंगा तालाब की दीवार सुबह-सुबह अचानक फूट गई, जिससे करीब 4 गांवों में तेजी से पानी आ गया. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस, सबलगढ़ प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. फिलहाल, नहर का एक हिस्सा तोड़कर पानी को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है. मुरैना में फूटा तालाब मुरैना में करीब 135 साल पुराने टोंगा तालाब की दीवार मंगलवार सुबह फूट गई. दीवार फूटने से तेज प्रेशर के साथ पानी बहा और  कुतघान का पुरा, कौरी का पुरा, पंचमुखी हनुमान मंदिर का एरिया और पासौन गांव में भर गया. तेज पानी आने के कारण गांव में लोगों के घरों में पानी भर गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. 135 साल पुराने इस तालाब में सोमवार शाम करीब 4 बजे मिट्टी बहने से छेद हुआ था, जो मंगलवार सुबह 5 बजे तक 15 इंच तक बढ़ गया। तालाब की भराव क्षमता 1.93 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) है। तालाब फूटने की सूचना मिलते ही सबलगढ़ विधायक सरला रावत, कलेक्टर अंकित अस्थाना, एसडीएम वीरेंद्र कटारे, सबलगढ़ थाना प्रभारी सोहनपाल तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मेंटनेस का जिम्मा जल संसाधन विभाग का, जून में किया था इंस्पेक्शन कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि टोंगा तालाब के मेंटेनेंस और इंस्पेक्शन का जिम्मा जल संसाधन विभाग (WRD) के पास है। आखिरी बार इंस्पेक्शन बारिश के पहले जून में किया गया था। इस बारे में पूरी जानकारी उनके अधिकारी ही दे पाएंगे। चूहों के बिल की वजह से हादसा, पानी निकलने का सुरक्षित रास्ता बनाया वहीं, WRD के चीफ एक्जीक्यूटिव इंजीनियर दिनेश रत्नाकर ने कहा, 'सोमवार दोपहर 12 बजे ही तालाब का निरीक्षण किया गया था। ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे तालाब के फूटने की आशंका हो। चूहों के बिल बनाने की वजह से हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने इससे पहले ऐसी कोई भी शिकायत नहीं की थी। प्रभावित गांवों के किसी भी मकान में पानी नहीं भरा है। जनहानि-पशुहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल तालाब से पानी निकलने का सुरक्षित रास्ता बना दिया गया है। हालात कंट्रोल में हैं।' देर शाम से होने लगा था रिसाव जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम को टोंगा तालाब की दीवार में होल हो गया था. इस कारण पानी का रिसाव होने लगा था. इस बात की जानकारी जैसे ही  सबलगढ़ प्रशासन और जल संसाधन विभाग को मिली तो अधिकारी रात में पहुंचे और दीवार को सही करने की कोशिश की गई. लेकिन पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण पानी का रिसाव रात भर होता रहा. पानी को किया जा रहा डायवर्ट सुबह दीवार टूटने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पास में बह रही एक नहर का थोड़ा-सा हिस्सा तोड़कर तालाब से निकल रहे पानी को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है.  recent visitors 75

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IISER का 11वें दीक्षांत समारोह में 442 स्टूडेंट्स को बांटी डिग्री, CM मोहन ने बढ़ाया मनोबल 

भोपाल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहीं। यहां वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। स्टूडेंट्स को बेहतर एजुकेशन और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। साथ ही 442 शोधार्थियों को डिग्री आवंटित किया। दीक्षांत समारोह की खास बात ये रही की छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए भारतीय परिधान कुर्ता पैजामा, साड़ी और सलवार सूट को डिग्री लेने के लिए अनिवार्य किया गया था। संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य स्टाफ आज भारतीय परिधान में आईसर आए। केंद्रीय वित्त के संबोधन के मुख्य बिंदु     भारत में चीन के विद्यार्थी पढ़ने आ रहे हैं। इस संस्थान ने 8 पेटेंट रजिस्टर्ड कराए हैं। ये जानकर मुझे आश्चर्य हुआ। समाज को आपके ज्ञान का फायदा तब मिलेगा जब आप मिले हुए ज्ञान को समाज में बांटेंगे।     केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए डिग्री हासिल करने वाले छात्रों, शोधार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में बहुत से छात्र केरल और बंगाल के हैं। सीएम ने कहा- हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा- हम सब जानते हैं नॉलेज के आधार पर हमारी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। इलेक्ट्रिकल समय आया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य है जिसमें तीन ट्रिपल आईटी है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्राइवेट भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में 6 ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना कर रहे हैं। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की स्थापना की है। बच्चों में विज्ञान के कारण के नवीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। आईआईटी इंदौर के माध्यम से इंजीनियरिंग सैटेलाइट कैंपस की नई स्थापना की है। CM मोहन यादव बोले-     दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, हम सब जानते हैं कि ज्ञान के आधार पर हमारी भूमिका अहम होने वाली है। इलेक्ट्रिकल समय आया है। मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य है, जहां तीन ट्रिपल आईटी हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।     मप्र में हम 6 ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित करने जा रहे हैं। सभी जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज खोले हैं। बच्चों में विज्ञान लिए नवीन कार्यक्रम शुरू किए हैं। आईआईटी इंदौर की मदद से इंजीनियरिंग सैटेलाइट कैंपस  की स्थापना की है।   IISER के डायरेक्टर प्रोफेसर गोवर्धन दास ने संस्थान की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश की। दास ने कहा संस्थान में 37% फीमेल स्टूडेंट्स हैं। संस्थान के 3 हजार से ज्यादा रिसर्च पेपर पब्लिश हुए हैं। समारोह में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। निर्मला सीतारमण के हाथों उपाधि दी जा रही है। सब संकल्प लें कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे। recent visitors 85

सिंधिया बने कांवड़िया, ‘हर-हर महादेव’ के नारों के बीच कांवड़ लेकर पैदल चले

गुना सावन के माह में कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सोमवार को कांवड़ उठाकर करीब आधा किलोमीटर पैदल चले, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा कीं. फोटो शेयर कर मंत्री सिंधिया ने लिखा, "आज सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर गुना में आयोजित कांवड़ यात्रा समापन समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भोलेनाथ हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें, यही प्रार्थना है." लोगों ने लगाए 'हर-हर महादेव' के नारे ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है. सिंधिया के पोस्ट पर हर-हर महादेव लिखकर यूजर उनके इस कार्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा में तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वह यहां पर कांवड़ यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए. यहां भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे. एक छोटी सी बच्ची से कांवड़ लेकर सिंधिया ने खुद अपने कंधे पर रख लिया. वह कांवड़ लेकर आधा किलोमीटर पैदल चले. यात्रा ते बाद कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री सिंधिया इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया. कांवड़ यात्रा के समापन समारोह के अलावा सिंधिया अपनी लोकसभा में आयोजित अन्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए. बता दें, गुना से लोकसभा सीट जीतने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां होने वाले सभी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम चाहे राजनीतिक हो या फिर धार्मिक. ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़ाव करने के लिए उन्होंने तीनों जिले में कार्यालय खोल दिए हैं. साथ ही, इनका उद्घाटन कर जनता के लिए खोल दिया है. 19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार सावन के महीने में 2 अगस्त को देशभर में कांवड़ मेला का समापन हुआ. जब सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में विधि-पूर्वक पूजा पाठ कर शिवलिंग का अभिषेक किया. 19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है. आधा किमी तक पैदल चले बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी, अशोकनगर के दौरे पर हैं। सावन के चौथे सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सावन के चौथे सोमवार के दिन बड़ी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए नंगे पैर और कंधे पर कांवड़ लेकर वे लगभग आधा किलोमीटर से अधिक पैदल चले। इस दौरान सिंधिया के पीछे वाहनों का काफिला और प्रशासन चला रहा। सिंधिया ने कांवड़ियों के साथ बम बम भोले के नारे भी लगाए। तीन दिवसीय सिंधिया का दौरा- ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा से चुनाव जीतने के बाद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कोई सामाजिक कार्यक्रम हो, राजनीतिक हो, प्रशासनिक बैठक या जनसुनवाई हो, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहज तरीके से जनता से मुलाकात कर रहे हैं। वे जनता के बीच सीधे जुड़ने के लिए लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिलों में अपने जनसंपर्क कार्यालय भी खोल दिए हैं, जिनका उद्घाटन भी कर दिया है। recent visitors 178

आज रोहतक जेल से बाहर आएंगे राम रहीम, जानें कितने दिनों की मिली पेरोल

रोहतक साध्वी यौन शोषण व हत्या के मामले में रोहतक सुनारिया जेल में सजा काट रहा Gurmeet Ram Rahim एक बार फिर से रोहतक जेल से बाहर निकल गया हैं। उसे 21 दिन की फरलो दी गई है।जानकारी के अनुसार गुरमीत राम रहीम ने फरलो के लिए एप्लीकेशन दी थी। जिसके आधार पर उसे 21 दिन की फरलो दी गई है और आज सुबह लगभग साढ़े 6 बजे के आसपास पुलिस सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में ले जाया गया। बरनावा आश्रम में मनाएगा अपना जन्मदिन अब गुरमीत राम रहीम 21 दिन फरलो की अवधि के दौरान 15 अगस्त को बरनावा आश्रम में अपना जन्मदिन मनाएगा। जेल में बंद होने के बाद गुरमीत राम रहीम 11वीं बार जेल से बाहर आया है। गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरमीत राम रहीम को बार-बार फरलो व पैरोल दिए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। जिसे हाई कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि जेल नियमों के अनुसार जेल प्रशासन को ही यह अधिकार है कि वह गुरमीत राम रहीम की फरलो या पैरोल पर फैसला ले। 11वीं बार आया जेल से बाहर गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है और यह 11वीं बार है जो गुरमीत राम रहीम फिर पैरोल पर जेल से बाहर निकल गया है। राम रहीम को अब तक मिली फरलो और पैरोल     24 अक्टूबर 2020: मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल।     21 मई 2021: दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल।     7 फरवरी 2022: 21 दिन की फरलो।     जून 2022: 30 दिन की पैरोल, बागपत आश्रम भेजा गया।     14 अक्टूबर 2022: 40 दिन की पैरोल, बागपत आश्रम में रहा।     21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल, शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल हुआ।     20 जुलाई 2023: 30 दिन की पैरोल।     21 नवंबर 2023: 21 दिन की फरलो, बागपत आश्रम गया।     जनवरी 2024: 50 दिन की पैरोल।   recent visitors 90

सीएम यादव महिला उद्यमियों से करेंगे संवाद, 100 उद्योगों का होगा भूमिपूजन -लोकार्पण

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 13 अगस्त को महिला उद्यमी सम्मेलन सह रक्षाबंधन कार्यक्रम में लगभग 850 सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम को 274 करोड़ 88 लाख रुपए की प्रोत्साहन सिंगल क्लिक से उनके खातों में अंतरित करेंगे। डॉ. यादव प्रदेश की महिला उद्यमियों से संवाद भी करेंगे। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार कश्यप ने बताया है कि कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला उद्यमियों द्वारा संचालित करीब लगभग 100 से अधिक उद्योगों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। मंत्री काश्यप ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और यह सम्मेलन प्रदेश के उद्योगों को एक नई दिशा देगा। सम्मेलन में प्रदेश की 800 से अधिक महिला उद्यमी बहनें शामिल होंगी, जो मुख्यमंत्री को राखी भी बांधेंगी। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की सफलता और स्टार्टअप पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्यमियों को प्रतीकात्मक रूप से ऋण वितरित करेंगे। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला उद्यमियों द्वारा संचालित करीब लगभग 100 से अधिक उद्योगों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। यह है कार्यक्रम का मकसद एमएसएमई विभाग के मंत्री चेतन काश्यप ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के राज्य सरकार के संकल्प को पूरा करने के लिये यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें तीन-तीन सफल महिला स्टार्ट-अप के साथ महिला संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने अनुभव साझा किये जाएंगे। इन संगठनों की महिला उद्यमी होंगी शामिल महिला उद्यमी सम्मेलन में मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ वूमेन इंटरप्राइजेज, फिक्की, सीआईआई का इंडियन वूमेन नेटवर्क, लघु उद्योग भारती, डिक्की, बीआईसीबीआई, पीएचडी चैंबर, बीएनआई और आईएम स्टार्ट-अप संगठन की महिला उद्यमी और पदाधिकारी शामिल होंगे। recent visitors 161