गांवों की समग्र समृद्धि सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य – मुख्यमंत्री साय

रायपुर : अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ की केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने की सराहना ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बताया क्रांतिकारी कदम: मुख्यमंत्री साय गांवों की समग्र समृद्धि सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य – मुख्यमंत्री  साय ‘अमृत सरोवर’ योजना से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार  और जलसंरक्षण की दिशा में मिलेंगे ठोस परिणाम: स्थानीय आजीविका से जोड़ने केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने केंद्र-राज्य की साझा पहल : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की उच्चस्तरीय समीक्षा उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विकास का समग्र रोडमैप तय रायपुर   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में राज्य और केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई और भावी विकास रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य ने कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उन्नत गांव और खुशहाल किसान की अवधारणा को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण विकास और कृषि को राज्य की रीढ़ मानती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि गांवों की समग्र समृद्धि सुनिश्चित करना है। किसानों की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के सुदूर और वंचित क्षेत्रों तक विकास की पहुंच बनाना एक साझी ज़िम्मेदारी है, जिसको पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना, डिजिटल सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और युवाओं को कौशल आधारित रोजगार देना ही वास्तविक सुशासन है। उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति योजनाओं को सिर्फ आंकड़ों तक सीमित रखने की जगह जन-जीवन में बदलाव लाने की है। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘अमृत सरोवर’ योजना को स्थानीय आजीविका से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा और जलसंरक्षण की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे। राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत श्रमिक बजट के पुनरीक्षण का आश्वासन दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वीकृत आवासों के शीघ्र निर्माण और हो रहे नये सर्वे के भौतिक सत्यापन पर बल दिया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सराहना करते हुए विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित नियद नेलानार योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना विकास को राज्य के सुदूर और चुनौतीपूर्ण भूभागों तक पहुंचा रही है। केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में शुरू किए गए ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों’ की सराहना की और इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस नवाचार का अध्ययन कर इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाए। कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि के लिए केवल पारंपरिक खेती नहीं, बल्कि पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन जैसे एलाइड क्षेत्रों में भी प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, उन्नत बीजों, जैविक खेती और फसल चक्र अपनाने को प्रोत्साहित किया। केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र शुरू की जा रही विशेष पहल की जानकारी देते हुए श्री चौहान ने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम राज्य के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर किसानों को व्यावहारिक और वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण देगी। उन्होंने राज्य सरकार से इस पहल में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। बैठक के समापन पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों और प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ को विकास के नए शिखर पर पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार इस साझा संकल्प को जमीनी हकीकत में बदलने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव पंचायत विभाग श्रीमती निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के अपर सचिव श्री आर. आनंद, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री अमित शुक्ला, कृषि मंत्रालय के सलाहकार श्री नवीन कुमार विद्यार्थी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 77

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सेना का कबूलनामा, बताया क्या- क्या हुआ नुकसान!

नई दिल्ली अपने देश में जश्न मनाने के बाद अब पाकिस्तान ने कुबूल कर लिया है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 11 सैनिक मारे गए है और 78 कर्मी घायल हो गए. इसके अलावा गोलाबारी में 40 नागरिक भी घायल हुए हैं. साथ ही पाकिस्तान ने ये भी स्वीकार किया है कि भारतीय मिसाइल हमलों में पाकिस्तानी एयरफोर्स को भी भारी नुकसान हुआ है. वहीं, भारतीय सेना ने अपनी जवाबी कार्रवाई के बाद दी जानकारी में स्पष्ट कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी और उसके बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के 40 जवान और अधिकारी मारे गए हैं. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भारत के साथ हाल ही में हुए टकराव के दौरान हुए सैन्य और नागरिक हताहतों का आधिकारिक ब्यौरा जारी किया है. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, 6 और 7 मई को भारतीय कार्रवाई के जवाब में 'ऑपरेशन बुनयान-उन-मार्सस' के दौरान देश की रक्षा करते हुए 11 सैनिक मारे गए तथा 78 कर्मी घायल हो गए. मारे गए 6 सैन्यकर्मी और एयरफोर्स के 5 अधिकारी ISPR ने बताया कि भारतीय हमलों में मरने वाले छह सैन्यकर्मी नायक अब्दुल रहमान, नायक वकार खालिद, लांस नायक दिलावर खान, इकरामुल्लाह, सिपाही अदील अकबर और सिपाही निसार शामिल हैं. ISPR ने ये भी स्वीकार किया है कि भारतीय हमलों में पाकिस्तानी वायुसेना को भी भारी नुकसान हुआ है, जिसमें एयरफोर्स के पांच अधिकारी मारे गए हैं. स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, मुख्य तकनीशियन औरंगजेब, वरिष्ठ तकनीशियन नजीब, वरिष्ठ तकनीशियन मुबाशिर और कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक शामिल हैं. पाकिस्तानी आर्मी के अनुसार, सैन्य हताहतों के अलावा LoC के पार भारतीय सेना की अकारण गोलाबारी में भारी नागरिक हताहत हुए. आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सात महिलाओं और 15 बच्चों सहित 40 नागरिकों की जान चली गई, जबकि 121 अन्य – जिनमें 27 बच्चे और 10 महिलाएं शामिल हैं – घायल हो गए. भारत द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान की नींव हिला दी है। इस हमले में भारत ने कई रणनीतिक पाकिस्तानी एयरबेस को तबाह कर दिया। सबसे खास बात यह रही कि पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार ने खुद सार्वजनिक रूप से भारत के हमले और उससे हुए भारी नुकसान को स्वीकार कर लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव ने नया मोड़ तब लिया जब भारत ने सीमापार आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया। इस सैन्य अभियान ने पाकिस्तान के भीतर आतंक के अड्डों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान जहां पहले मीडिया प्रोपेगेंडा के ज़रिए सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रहा था, वहीं अब खुद पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार ने सामने आकर भारत के हमले में हुए गंभीर नुकसान को स्वीकार कर लिया है। भारत की इस निर्णायक कार्रवाई ने न केवल पाकिस्तान की सैन्य संरचना को झकझोर दिया, बल्कि यह एक बड़ा कूटनीतिक और सामरिक संदेश भी बनकर उभरा है। इस अभियान का उद्देश्य सीमा पार मौजूद आतंकी ठिकानों और भारत विरोधी गतिविधियों के केंद्रों को नष्ट करना था। भारत ने स्पष्ट किया कि यह कार्यवाही आत्मरक्षा के अधिकार के तहत की गई।भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत कई पाकिस्तानी एयरबेस पर निशाना साधा, जिनमें प्रमुख थे:     रावलपिंडी का नूरखान एयरबेस      शोरकोट एयरबेस     सुक्कुर और मुजफ्फरगढ़ के ठिकाने इशाक डार ने कबूल की तबाही पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार  ने प्रेस वार्ता में स्वीकार किया कि भारत ने नूरखान एयरबेस पर हमला किया। उन्होंने शोरकोट, सुक्कुर और मुजफ्फरगढ़ जैसे ठिकानों पर हमला किया। यह बड़ी सैन्य कार्रवाई थी जिसमें पाकिस्तान का नुकसान हुआ।भारत का कोई भी पायलट उनके कब्जे में नहीं । इस बयान से पाकिस्तान की अंदरूनी स्थिति और भारत की सैन्य ताकत की पुष्टि होती है। पाकिस्तानी सेना ने भी मानी हार पाकिस्तानी सेना ने भी यह स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसका कम से कम एक लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि उन्होंने यह बताने से परहेज किया कि यह कौन सा विमान था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भारत का कोई भी पायलट उनके कब्जे में नहीं है इससे यह साबित होता है कि भारत की कार्रवाई पूरी तरह एकतरफा और सफल रही। भारत की सख्त चेतावनी: अब सीजफायर हुआ तो… भारत के  DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तान ने खुद सीजफायर की पहल की थी, लेकिन फिर उसे तोड़ते हुए आतंकी घुसपैठ कराई। अब अगर सीजफायर का उल्लंघन किया गया, तो भारत और बड़ा जवाब देगा। DGMO ने यह भी जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 से अधिक आतंकवादियों को मारा गया। इसके अलावा, सीमा पर हुई जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के  35-40 सैनिकों के मारे जाने की भी पुष्टि की गई है।  मारे गए आंतकियों में  शामिल हैं:      यूसुफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी और मसूद अजहर का रिश्तेदार      अब्दुल मलिक रऊफ  पाकिस्तान में सक्रिय ISI समर्थित आतंकी      मुदस्सिर अहमद जम्मू-कश्मीर में कई हमलों का मास्टरमाइंड  क्यों अहम ‘ऑपरेशन सिंदूर’?      यह कार्रवाई सीमापार आतंकवाद और आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने की एक स्पष्ट नीति का हिस्सा है।      भारत ने कूटनीतिक स्तर पर यह संदेश दिया कि अब हर हमले का ठोस जवाब दिया जाएगा।      यह ऑपरेशन 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक के समान ही प्रभावशाली माना जा रहा है।  ऑपरेशन सिंदूर का  असर      पाकिस्तान के कम से कम 4 एयरबेस पूरी तरह ध्वस्त      आतंकवादियों के प्रमुख शिविर नष्ट       भारतीय सैन्य शक्ति का सफल प्रदर्शन       पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी       पाकिस्तान के नेताओं द्वारा खुलकर सच स्वीकारना   recent visitors 59

भोपाल में 2 बजे के बाद आधा घंटा हल्की बारिश हुई, प्रदेश में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, मई महीने में लगातार आंधी-बारिश का दौर

भोपाल मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव कई सिस्टम की वजह से मई महीने में लगातार आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। भोपाल में 2 बजे के बाद करीब आधा घंटा हल्की बारिश हुई। अगले कुछ घंटे में बड़वानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, धार, पांढुर्णा, अलीराजपुर, देवास, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, डिंडोरी, अनूपपुर और सागर में मौसम बदला रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन समेत 7 संभाग के 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट है। रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में मौसम साफ रहेगा और तेज गर्मी पढ़ेगी। आज इन जिलों में बदला रहेगा मौसम मंगलवार को भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में मौसम बदला रहेगा। यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। खजुराहो का पर 41 डिग्री पार प्रदेश में सोमवार को दिन का तापमान फिर से 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे गर्म खजुराहो रहा। जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना में 40.7 डिग्री, रीवा में 40.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, ग्वालियर में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री रहा। इकलौता हिल स्टेशन में तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, भोपाल में पूरे दिन धूप खिली रही, लेकिन शाम को मौसम बदल गया। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रात में कई जिलों में बारिश हो सकती है। 16 मई तक बदला रहेगा प्रदेश का मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई तक प्रदेश में आंधी, बारिश का अलर्ट है। जिन जिलों में सिस्टम की एक्टिविटी नहीं रहेगी, वहां गर्मी बढ़ जाएगी। उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में आंधी-बारिश के साथ गर्मी का असर भी बना रहेगा। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में कुछ सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। 16 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम 13 मई: भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड,मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 14 मई: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अशोकनगर, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर,, खंडवा, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़ में आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। 15 मई: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी का अलर्ट है। यहां बारिश भी हो सकती है। 16 मई: भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़,शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना में आंधी, बारिश का अलर्ट है। recent visitors 47

भजनलाल सरकार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का आरोप, कांग्रेसी विचारधारा वाले अफसरों को भेजा बॉर्डर एरिया

जयपुर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच लंबे समय से एपीओ चल रहे अफसरों को सरकार ने अचानक बॉर्डर जिलों में भेज दिया। कांग्रेस इसमें अब सियासत के आरोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार ने जिन अफसरों को बॉर्डर पर लगाया, वे कांग्रेसी विचारधारा वाले थे। हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बॉर्डर पर जाने से नहीं डरते लेकिन सरकार ने इसमें भेदभाव किया है। डोटासरा ने शनिवार को जयपुर में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को नहीं बुलाए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सत्ताधारी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को ही नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार में पूरी तरीके से ब्यूरोक्रेट हावी हैं, जो नहीं चाहते हैं कि सर्वदलीय बैठक में सभी को बुलाया जाए। डोटासरा ने सीजफायर पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश जानना चाहता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका को मध्यस्थता क्यों करवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कश्मीर मसले को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुलझाने की बात कही है, जो देशवासियों के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज सभी पड़ोसी देश हमारे खिलाफ हैं। चीन तो खुलकर पाकिस्तान के साथ आ खड़ा हुआ है, वहीं बाग्लादेश सहित कई अन्य देश हमारे खिलाफ हो रहे हैं। recent visitors 43

दमोह में दिल दहला देने वाली घटना, बाप ने तीन बेटियों के साथ खाया जहर, चारों की मौत, वजह की जांच कर रही पुलिस

 दमोह मंगलवार सुबह पति विनोद अपनी तीनों बेटियों को समोसा खिलाने ले गया। कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि दामाद और तीनों बच्चियां तालाब के पास बेहोश पड़े हैं। परिजन तालाब के पास पहुंचे, उनके मुंह से झाग निकल रहा था। चारों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटीरत डॉक्टर आरपी कोरी, डॉक्टर अमन श्रीवास्तव, डॉक्टर मनीष ने हरियाणा निवासी विनोद जाट (कंसोरिया) बेटी महक दो वर्ष, खुशबू चार वर्ष को मृत घोषित कर दिया और सात वर्षीय बेटी खुशी की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया।  जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चौथी बच्ची की भी मौत हो गई। घटना काफी बड़ी है, लेकिन परिजन कुछ बताने तैयार नहीं हैं। पत्नी जूली ने सिर्फ इतना कहा कि पति-पत्नी का विवाद था, लेकिन क्या विवाद था यह नहीं बताया। पति और तीनों बेटियों की मौत के बाद पत्नी कुछ बोलने की हालत में नहीं है। हटा में तीनों के शव को रखा गया है और दमोह में मृत हुई बेटी के शव को भी हटा भेजा गया है। जहां चारों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचे दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि परिजनों के बताए अनुसार पिता और तीन बच्चियों की मौत किसी जहरीले पदार्थ को खाने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है, अभी वह कुछ बोलने की हालत में नहीं हैं।   recent visitors 36

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की निर्ममता से हत्या कर दी, हाथ-पैर और गर्दन काट फेंके टुकड़े

बलिया मेरठ में 3 मार्च की रात को पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के सिर और दोनों हाथ हथेलियों से काटकर अलग कर दिए थे। अपने गुनाह को छिपाने की नाकाम कोशिश के तहत उन्होंने सौरभ के शव को नीले ड्रम में भरकर सीमेंट के घोल को डालकर जमा दिया था। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब 18 मार्च को पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर नीले ड्रम को बरामद कर लिया। अब बलिया में मेरठ जैसा हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति की निर्ममता से हत्या कर दी। यही नहीं उन्होंने शव की पहचान छिपाने के लिए दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलीथिन में रखा और गाड़ी में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। रिटायर्ड फौजी का बाकी बचा धड़ एक कुएं से मिला। पिछले कुछ दिन से पुलिस को शव के ये टुकड़े मिल रहे थे। हत्या की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं था लेकिन आखिरकार मृतक की बेटी ने इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद अनिल यादव नाम के आरोपी (कथित प्रेमी) और उसके साथी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।   recent visitors 41

मोटोरोला का razr 60 ultra किया लॉन्‍च

नई दिल्ली मोटोरोला ने अपना नया फ्लिप स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम ‘मोटोरोला रेजर 60 अल्‍ट्रा’ है। नए मोटो फोन में 7 इंच का फुल एचडी प्‍लस फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह फोन के अंदर है और मुड़ जाता है। बाहर की ओर 4 इंच की फुलएचडी प्‍लस पीओलेड स्‍क्रीन दी गई है। दोनों डिस्‍प्‍ले में 1 से 165 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। नए मोटो फोन में क्‍वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल के तीन कैमरा मिलते हैं। कंपनी ने एक एआई बटन भी दिया है, जिससे फोन में मौजूद एआई फीचर्स को एक क्लिक में एक्‍सेस किया जा सकता है। हालांकि बैटरी के मामले में यह 4700 एमएएच की कैपिसि‍टी ऑफर करता है, जो 68वॉट की फास्‍ट चार्जिंग और 30वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  कीमत Motorola razr 60 ultra की कीमत 99 हजार 999 रुपये है। यह फोन सिंगल वेरिएंट 16GB + 512GB मॉडल में आता है। इसे पेंटोन स्‍कार्ब, पेंटोन रियो रेड और पेंटोन माउंटेन ट्रेल कलर्स में लाया गया है। कंपनी बैंक ऑफर्स भी लाई है, जिसके जरिए फोन को 10 हजार रुपये कम में लिया जा सकता है। इसे 21 मई से एमेजॉन, मोटोरोलाडॉटकॉम, रिलायंस डिजिटल और ऑफलाइन स्‍टोर्स से लिया जा सकेगा। फीचर्स, स्‍पेसिफि‍केशंस Motorola razr 60 ultra में दो डिस्‍प्‍ले है। पहला डिस्‍प्‍ले फोन के अंदर है, जोकि मुड़ जाता है। वह 6.96 इंच का है। एक pOLED LTPO डिस्‍प्‍ले और 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करता है। इसका रिफ्रेश रेट 1 से 165 हर्त्‍ज है। फोन में डॉल्‍बी विजन की सुविधा है और इसकी पीक ब्राइटनैस 4 हजार निट्स है। Motorola razr 60 ultra में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। इसमें एड्रिनो 830 जीपीयू मिलता है। 16 जीबी रैम लगाई गई है और इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी है। नया मोटो फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर चलता है। यह 3 साल के ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्‍योरिटी अपग्रेड के साथ आता है। दो सिम इसमें लगाए जा सकते हैं, जिसमें से एक स्‍लॉट ई-सिम के लिए है।  कैमरा नए मोटो फ्लिप फोन में तीन कैमरा हैं। पहला 50 मेगापिक्‍सल का मेन लेंस है, जोकि ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। दूसरा कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड सेंसर है और तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी लेंस है। यह यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स और डॉल्‍बी एटमॉस की खूबियों के साथ आता है। नया मोटो फोन वजन में 189 ग्राम है। बंद होने पर यह 88.12एमएम मोटा हो जाता है यानी आम स्‍मार्टफोन्‍स से अधिक थिक लगेगा। इसकी 4700एमएएच की बैटरी 68 वॉट की टर्बोपावर फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 30वॉट की वायरलैस चार्जिंग भी मिलती है। recent visitors 60