ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, इधर यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक घायल

रायगढ़/बलरामपुर छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर का थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को भी दो जिलों से दो दर्दनाक हादसे हुए हैं. रायगढ़ में पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं बलरामपुर में बस अनियंत्रित होकर पलटने से चीख पुकार मच गई. रायगढ़ जिले के संबलपुरी के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया. देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सूचना के बाद चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. बलरामपुर जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. एनएच-343 के झींगों अलखडीहा के पास ओवरटेक करने के दौरान यात्री बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. हादसा होते ही मौके पर यात्रियों में हड़ंकप मच गई. बस में सवार 12 से अधिक यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, वहीं कुछ यात्री बस के अंदर फंसे होने की बात सामने आ रही है. घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है. सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. recent visitors 36

आगरा के अस्पताल में भीषण आग, NICU में भरा धुआं, 9 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा के पुष्पांजलि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में लगी थी। आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई। वार्ड में 9 बच्चे भर्ती थे। सुरक्षा गार्डों ने बच्चों को निकाला और दूसरे वार्ड में भी शिफ्ट किया। इस दौरान कई गार्ड झुलस गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम से आग बुझाई गई। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक अस्पताल का एनआईसीयू वार्ड पूरी तरह से खाक हो चुका था। वहीं, आग का धुआं दूसरे वार्ड में भी भर गया। धुआं भर जाने से लोगों को सांस लेने में मुश्किलें हो गईं। अस्पताल स्टाफ और दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। थाना हरिपर्वत क्षेत्र के देहली गेट पर पुष्पांजलि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। फायर ब्रिगेड संजय प्लेस ऑफिस के प्रभारी फायर ऑफिसर सोमदत्त सोनकर ने बताया कि सुबह करीब 6:40 पर उन्हें सूचना मिली। तत्काल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अस्पताल के फोर्थ फ्लोर बने एनआईसीयू वार्ड में आग लगी थी। ये वार्ड काफी दिनों से बंद था। आग लगने से बगल में बने दूसरे एनआईसीयू में धुआं भर गया, जिसमें 5 और बगल के एक अन्य वार्ड में 4 बच्चे भर्ती थे। फायर ब्रिगेड और अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन-फानन में दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया, जिसमें अस्पताल के कई गार्ड झुलस गए। फायर सेफ्टी सिस्टम ने बचाई 9 बच्चों की जान फायर ऑफिसर सोमदत्त सोनकर ने बताया कि आग लगने से बगल में बने एक अन्य वार्ड एनआईसीयू में धुआं भर गया, जिसमें बच्चे भर्ती थे। अस्पताल में पहले से ही फायर सेफ्टी सिस्टम लगा हुआ था। अस्पताल में लगी आग को फैलने नहीं दिया। फायर सेफ्टी सिस्टम से ही आग पर काबू पा लिया गया। अगर फायर सेफ्टी सिस्टम ठीक नहीं होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी सिस्टम ने न सिर्फ अस्पताल में भर्ती नौ बच्चों की जान बचाई, बल्कि एक बड़ा अग्निकांड होने से बचा लिया। हालांकि, आग लगने से बंद पड़ा एनआईसीयू वार्ड पूरी तरह से जल गया है। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने फायर ब्रिगेड के गाड़ी का भी इस्तेमाल नहीं किया था। recent visitors 59

इंदौर में पहली बार एक ही दिन डबल ट्रांसप्लांट, बेटे ने दिया लिवर, तो भतीजी ने किडनी देकर बचाई जान

उज्जैन  कहते हैं कि दुख में अगर कोई साथ देता है, तो वह परिवार ही है. जो कितनी भी विपरीत परिस्थिति में साथ खड़ी रहती है, कुछ ऐसा ही मामला उज्जैन के जगर परिवार से सामने आया है. विनोद जगर लिवर खराब होने से बीते 4 सालों से बीमार चल रहे थे, इतना ही नहीं लिवर के ट्रीटमेंट के दौरान उनकी एक किडनी भी खराब हो गई थी. लिवर और किडनी दोनों आर्गन खराब होने से विनोद जगर पर मानों दुखों का पहाड़ टूट गया, ऐसे में बेटे ने लिवर तो भतीजी ने किडनी देकर जान बचाई. इसके साथ ही यह मध्य प्रदेश का पहला डबल ऑर्गन ट्रांसप्लांट भी कहलाया. लिवर के साथ किडनी भी खराब दरअसल, 48 वर्षीय कॉन्ट्रेक्टर विनोद जगर बीते 4 सालों से लिवर खराब होने के कारण बीमार चल रहे थे. 4 साल चले ट्रीटमेंट के बाद उनकी एक किडनी ने भी साथ छोड़ दिया. विनोद जगर को जब डॉक्टर ने किडनी खराब होने की जानकारी दी, तो वो टूट गए. ऐसे में उन्होंने कई डॉक्टरों को दिखाया. इसके बाद इंदौर और अमहदाबाद के डॉ से सलाह लेने पर परिजनों को आखिर में अंग ट्रांसप्लान्ट का ही रास्ता नजर आया. ऐसे में विनोद जगर के 24 वर्षीय बेटे यश जगर व 32 वर्षीय विवाहित भतीजी सीमा यादव ने किडनी और लिवर देकर अपने पिता व चाचा विनोद जगर की जान बताई. 2021 में बीमारी का चला पता जगर परिवार के दोनों बच्चों ने समाज में मिसाल पेश की. 6 मई को इंदौर के निजी अस्पताल में 16 घंटे चले इस ऑपेरशन में एक साथ दोनों ऑर्गन ट्रांसप्लान्ट किए गए. जिसे प्रदेश में पहला ऐसा ऑपेरशन माना जा रहा है, जिसमें पहली बार एक साथ दो ऑर्गन ट्रांसप्लान्ट किए गए हों. वहीं विनोद जगर के सबसे बड़े बेटे विनि जगर ने ईटीवी भारत से चर्चा में बताया कि "पिता की बीमारी का पता साल 2021 में चला था. डॉ के अनुसार 4 साल ट्रीटमेंट चलता रहा, लेकिन साल 2024 में डॉ ने किडनी खराब होना भी बताया. बेटे ने लिवर तो भतीजी ने दी किडनी विनि जगर ने कहा कि डॉक्टर ने बताया कि पिता कभी भी कोमा में जा सकते हैं. उनकी बॉडी बेसिक मूवमेंट करना बंद कर सकती है. परिवार ने ऑर्गन के लिए कई प्रयास किये, लेकिन असफलता मिली. ऐसे में परिवार के दो बच्चे विनोद जगह के लिए देवदूत बन खड़े हुए. बेटे यश और भतीजी सीमा ने चाचा को नई जिंदगी दी. विनी जगर ने यह भी बताया की परिवार में दादी, मां और हम तीन भाई हैं. सबके ब्लड ग्रुप देखे गए, मां और मेरा मैच नहीं हुआ. दादी की उम्र ज्यादा है, छोटा भाई 19 वर्ष का है, बीच वाला 24 वर्ष और फिर में. बीच वाले भाई यश का ब्लड ग्रुप मैच हुआ 0+, फिर उसने पिता को लिवर दिया. 16 घंटे चले ऑपरेशन में दो अंग ट्रांसप्लांट जैसे तैसे लिवर की समस्या से निजात मिला, तो किडनी की समस्या आ खड़ी हुई. ऐसे में बड़े भाई की बेटी सीमा यादव जो विवाहित है और उनके 2 बच्चे हैं. उन्होंने कहा कि चाचा को मेरी किडनी दे सकते हैं. इसके बाद 6 मई को ऑपेरशन सक्सेस रहा. दोनों भाई बहन को अस्पताल से 13 मई तक डिस्चार्ज मिल गया है. पिता विनोद एडमिट हैं और 15 दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगे. ये ऑपेरशन सुबह 07 बजे से शुरू हुआ जो रात 11 बजे तक चलता रहा. विनी जगर के अनुसार डॉ अमित सिंह बरफा ने लिवर ट्रांसप्लांट किया और डॉ सनी मोदी ने किडनी. सीमा यादव जिसने किडनी डोनेट की, उन्हें डॉ के निर्देश हैं, वो कोई फिजिकल एक्टिविटी न करे. जबकि बेटे यश के लिए कहा गया एक वक्त के बाद लिवर रीजनरेट होगा. तब तक डॉ के गाइडेंस में रुटीन फॉलो करे. recent visitors 43

कौन बनेगा यूपी का नया DGP? रेस में कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों का नाम

लखनऊ उत्तर प्रदेश के वर्तमान पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार इसी महीने की 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे है। उनके कार्यकाल विस्तार की फिलहाल संभावना नहीं है। इसलिए नए डीजीपी की नियुक्ति जल्द होने की संभावना है। यूपी के डीजीपी बनने के रेस में कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम सामने आ रहे है। जिन पर अंतिम मुहर सरकार ही लगाएगी। कौन कौन है रेस में इस लिस्ट में सबसे से पहला नाम वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्ण का सामने आ रहा है। राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वर्तमान में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष और विजिलेंस के निदेशक, उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष शेष है। दूसरे नंबर पर दलजीत सिंह चौधरी का नाम सामने आ रहा है। वर्तमान में वो बीएसएफ के डीजी है। उनकी सेवानिवृत्ति में छह माह से अधिक का समय बाकी है। दलजीत चौधरी पुलिस उप महानिदेशक कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश भी रह चुके है। तीसरे नंबर पर आलोक शर्मा का नाम है। वर्तमान समय में वो एसपीजी की कमान संभाल रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति में छह माह से अधिक का समय बचा हुआ है। इसके अलावा एमके बसाल 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी वरिष्ठता सूची में शामिल है। तिलोत्तमा वर्मा डीजी प्रशिक्षण है। यदि राज्य सरकार उनको मौका देती है, तो वह प्रदेश की पहली महिला आईपीएस डीजीपी बनेंगी। तिलोत्तमा लंबे समय तक सीबीआई में तैनात रह चुकी हैं। इनके नाम की भी चर्चा इस सूची में आदित्य मिश्रा,संदीप तालुके और रेणुका मिश्रा का भी नाम शामिल हैं। अब देखने वाली वाली दिलचस्प बात यह है कि सभी अधिकारी अपने अपने कार्यदक्षता को सिद्ध कर चुके है। ऐसे में किस अधिकारी पर योगी सरकार मेहरबान होती है ये देखने वाली बात होगी। recent visitors 47

Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च , S सीरीज का सबसे महंगा फोन

नई दिल्ली Samsung ने अपना सबसे स्लिम और स्लीक फोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बेहद ही स्लिम, स्लीक और फीचर रिच स्मार्टफोन है। S25 Edge मात्र 5.8 mm की थिकनेस और 163 ग्राम के वजन के साथ आता है। हालांकि कंपनी का कहना कि S25 Edge एक स्लिम फोन से कई ज्यादा है। यह फोन 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन को आप आज से ही प्री-बुक कर पाएंगे। चलिए जानते हैं इस शानदार स्मार्टफोन की कीमत क्या रखी गई है। कीमत S25 Edge के लॉन्च के बाद इसकी कीमत पर से भी आज पर्दा उठ गया। इस फोन के 12GB+256GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये और 12GB+512GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये होगी। बता दें कि इस फोन को प्रीबुक करने पर ग्राहकों को 12 हजार का फायदा होगा। दरअसल S25 Edge का 256GB वाला वेरिएंट प्रीबुक करने पर आपको उसी दाम में 512GB वाला वेरिएंट मिल पाएगा। इस फोन को 9 महीने की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। स्पेसिफिकेशन्स Samsung Galaxy S25 Edge में 6.9 inch का QHD+ डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz, HDR10+ और 2600 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। सिर्फ 163 ग्राम के Samsung Galaxy S25 Edge में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इससे यह स्लीक होने के साथ-साथ परफॉर्मेंस में बेहज पावरफुल हो जाता है। कैमरा Samsung Galaxy S25 Edge के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें से प्राइमरी कैमरा 200MP है। S25Ultra में भी इसी प्राइमरी कैमरा का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर कंपनी का दावा है कि इससे बेहतरीन पिक्चर क्लिक किए जा सकते हैं। इसमें Night Photography और Samsung Log वीडियो फीचर भी मिलेगा। इसका दूसरा कैमरा 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। S25 Edge, Samsung के सभी मशहूर AI फीचर्स के साथ आएगा। में यूजर्स को फोटो और वीडियो दोनों में गैर जरूरी चीजों को रिमूव करने का ऑप्शन देता है। वहीं Samsung के राइटिंग AI टूल्स की मदद से आप लंबे-लंबे ईमेल और लिखने से जुड़े बाकी के काम आसानी से कर पाएंगे। सेफ्टी के लिए इस फोन में Samsung की Knox सेफ्टी भी दी गई है। recent visitors 64

पिछले दो दिनों से निकोबार द्वीपों में हल्की से भारी बारिश हो रही, समय से पहले मानसून ने दी दस्तक

नई दिल्ली भारतीय मौसम विभान ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को अंडमान-निकोबार द्वीप, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में समय से पहले दस्तक दी है। जहां पिछले दो दिनों से निकोबार द्वीपों में हल्की से भारी बारिश हो रही है। साथ ही इलाके में तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और घने बादल भी बने हुए रहे हैं, जिसके बाद इन सब संकेतों से मौसम विभाग ने इसे मानसून की शुरुआत घोषित की है।   खाड़ी में हवाओं की रफ्तार बढ़ी मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में पश्चिमी हवाओं की ताकत और गहराई बढ़ गई है। 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं की रफ्तार 20 नॉट्स (लगभग 37 किमी/घंटा) से ज्यादा रही और कुछ क्षेत्रों में यह 4.5 किमी तक फैली रही। अब इन जगहों पर पहुंच सकता है मानसून स्थिति को देखते हुए अब मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, बाकी अंडमान-निकोबार द्वीप, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों में पहुंच सकता है। यानि अब देश में धीरे-धीरे मानसून की दस्तक शुरू हो गई है और जल्द ही दक्षिण भारत में बारिश बढ़ सकती है। मानसून की शुरुआत, किसानों के लिए राहत कैसे? मौसम विभाग के अनुसार मानसून की शुरुआत हो चुकी है, जिसके बाद अब धीरे-धीरे यह देश के बाकी हिस्सों की तरफ बढ़ेगी। इससे दक्षिण भारत और उसके बाद पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा। देखा जाए तो यह किसानों, खासकर खरीफ फसल की बुआई की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मामले में मौसम विभाग ने बताया कि हम लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं और समय-समय पर आगे की जानकारी देते रहेंगे। recent visitors 47

अरुणिता कांजीलाल ने इश्क मुबारक, दर्द मुबारक गाने की झलक की शेयर , फैन ने लगाई क्लास

मुंबई पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में थे। दोनों जब स्टेज पर परफॉर्म करते थे तो आग लगा देते थे। इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। धीरे-धीरे इनके अफेयर की चर्चा होने लगी। मेकर्स ने भी इनकी केमिस्ट्री को खूब भुनाया। बाद में पवनदीप इस सीजन के विनर बने और अरुणिता संग कई म्यूजिक वीडियो भी किए। पर धीरे-धीरे इनका साथ नजर आना और साथ काम करना कम होता चला गया। बीते दिनों पवनदीप का भयानक एक्सीडेंट हो गया। पर अरुणिता की तरफ से कोई रिएक्शन अब तक देखने को नहीं मिला। अब उन्होंने अपने नए गाने की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। पर यूजर्स उनसे पवनदीप को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। अरुणिता कांजीलाल ने इंस्टाग्राम पर अपने नए गाने 'इश्क मुबारक, दर्द मुबारक' की झलक शेयर की है। उन्होंने बताया कि ये म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होगा। उनके फैंस इस गाने को सुनने के लिए बेकरार हैं। पर कुछ यूजर्स पवनदीप राजन को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने अरुणिता के पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए पूछा, 'पवनदीप और तुम बात नहीं करते हो क्या?' दूसरे ने लिखा, 'पवनदीप भाई का क्या हाल है और तू झूम रही है।' एक और ने तंज कसते हुए लिखा, 'पवनदीप के लिए गाना दर्द मुबारक।' एक और लिखते हैं, 'पवनदीप का इतना मेजर एक्सीडेंट हो गया, पर तुम साथ में नजर नहीं आई। क्या कुछ झगड़ा हो गया है। हम सभी आप दोनों को साथ देखना चाहते हैं।' पवनदीप का अस्पताल में चल रहा इलाज मालूम हो कि 5 मई को पवनदीप की कार का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया था। वो और उनके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पवनदीप अभी भी अस्पताल में है। उनका इलाज चल रहा है। उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुआ है। कई ऑपरेशन के बाद अब वो पहले से बेहतर हैं। recent visitors 57