कोई भी शिकायत अन-अटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों की संख्या न्यून होनी चाहिए -कलेक्टर सोमवंशी

सीधी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने शिकायतों को प्राथमिकता पर संतुष्टि के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करें। शिकायतकर्ता से संपर्क कर शिकायत की वास्तविक स्थिति के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करायें। कोई भी शिकायत अन-अटेंडेड नहीं रहनी चाहिए तथा निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों की संख्या न्यून होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि विभाग प्रमुख शिकायतों की स्वयं निगरानी रखें तथा शिकायतों की संख्या के आधार पर आवश्यक प्रक्रियात्मक सुधार करें जिससे शिकायतों की संख्या में कमी आए।  लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समय सीमा बध्य प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने समय-सीमा पत्रों पर निर्धारित समयावधि में समस्त कार्यवाहियां पूर्ण कर विलोपित कराने के निर्देश दिए हैं।  कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी उपखण्ड अधिकारी अभियान की नियमित समीक्षा करेंगे तथा अभियान के दौरान अधिकतम प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे। पीएम जनमन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बैगा जनजाति के हितग्राहियों को पात्रतानुसार सभी योजनओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उनके जाति प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड बनाने तथा बैंक खाते प्राथमिकता पर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को संबंधित विभागों से समन्वय कर लक्ष्य की प्राप्ति के निर्देश दिए हैं।  बैठक में कलेक्टर ने हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम 2013 के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा सीईओ जनपद को सर्वे कार्य पूर्ण कर अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रीवा-सीधी रेलवे लाइन के प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने रेलवे तथा राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संयुक्त रूप से पूरी परियोजना का भौतिक निरीक्षण कर आ रही कठिनाइयों को चिन्हांकित करें तथा उनका निराकरण सुनिश्चित करायें।    बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, सिहावल एसपी मिश्रा, मझौली आरपी त्रिपाठी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 86

रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग संभाग में जमकर बरसेंगे बादल, छत्तीसगढ़ में आज से अच्छी बारिश

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। दो दिनों तक बारिश थमने के बाद मंगलवार को एक बार फिर मानसून की गतिविधियां सक्रिय होने की संभावना है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अगस्त को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। साथ ही कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। दो दिनों तक बारिश थमने के बाद फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। अब पूरे अगस्त बारिश की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को मानसून सामान्य रहा। रविवार और सोमवार को बारिश थम सी गई थी। हालांकि इस बीच कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। रायपुर में धूप निकाने की वजह से उमस बढ़ी, लेकिन रात के समय मानसून की वजह से ठंड लगने लगी। आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश कई जिलों में बारिश की संभावना है। recent visitors 119

मंत्री सारंग ने शासकीय शालाओं के भवन उन्नयन के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया

भोपाल  सागर के शाहपुर में हुई हृदयविदारक घटना के बाद शासन, प्रशासन जर्जर स्कूल भवनों को लेकर सक्रिय हो गया है। इसी के तहत सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को नरेला विधानसभा के सेमरा में स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रांगण में निर्माण कार्य में अनियमितता मिलने पर पीआईयू के कार्यपालन यंत्री से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नरेला विधानसभा के सभी शासकीय विद्यालयों के पुराने भवनों के उन्नयन के लिये मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और कक्षा में शिक्षकों द्वारा पढ़ाये जा रहे पाठ्यक्रम का भी अवलोकन किया। कार्यपालन यंत्री को फोन कर जताई नाराजगी मंत्री ने सेमरा शासकीय विद्यालय प्रांगण में विगत दिनों अतिवर्षा के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर संपूर्ण भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उक्त शाला प्रांगण में पीआईयू डिवीजन क्रमांक एक द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य में अनियमितता के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही। यह देखकर मंत्री विश्वास सारंग बिफर उठे और उन्होंने वहीं से कार्यपालन यंत्री दीपक असाटी को मोबाइल पर कॉल कर नाराजगी व्यक्त की एवं निर्माण कार्य को निश्चित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने विद्यालय के भवन, क्लासरूम, लैब आदि में उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। recent visitors 141

कलेक्टर के निर्देशन में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथम हेतु बृहद स्तर पर स्वस्थ्य सिविर का आयोजन

कलेक्टर के निर्देशन में डायरिया से बचाव के लिए चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान मैदानी अमला डायरिया से पिड़ित लोगों की तलाश में घर घर देगा दस्तक कलेक्टर के निर्देशन में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथम हेतु बृहद स्तर पर स्वस्थ्य सिविर का आयोजन सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में बरसात के मौसम में होने वाली संक्रामक बीमारियां जैसे डायरिया के रोकथम हेतु बृहद स्तर पर जहा स्वस्थ्य सिविर का आयोजन कराया जा रहा है। वहीं प्रभावित लोगो के पहचान हेतु मैदानी अमले को घर घर सर्वे कर तत्काल पिड़ित को उपचार एवं परामर्श दिये जाने के निर्देश दिये गये है। कलेक्टर ने  प्रदूषित जल से फैल रही बिमारियों को मद्देनजर रखते हुए  सभी उपखण्ड अधिकारियो सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों , सामुदायिक स्वस्थ केंद्र के मैदानी अमले के साथ साथ सचिव रोज़गार सहायकों पटवारियों को निर्देश दिए है की समन्वय बनाकर अपने अपने क्षेत्रों में प्रदूषित जल श्रोतों को चिन्हित करे और निरीक्षण  कर जानकारी का पलन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। नलकूपो में ब्लिचिंग पाउडकर डालने के साथ ही क्लोरोकीन टैबलेट का भी वितरण करें । कलेक्टर कहा कि  बैक्टीरिया एवं डस्ट पार्टिकल्स की वजह से डायरिया का संक्रमण फैलता अतः ऐसे स्थिति में खुले पानी जैसे कुएं, नदी, एवं अन्य पारंपरिक पानी का  बिना उबाले सेवन नही करे। दूषित एवं बासी खाने का सेवन बिलकुल न करें। उन्होंने निर्देश दिये कि मैदानी अमला  आमजन मानस को जन जागरूक करें साथ ही पीएचई विभाग के कर्मचारियों एवं इस कार्य में लगे हुए अन्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि  हैंडपंप , कूपो में ब्लीचिंग पाउडर डलवाये  साथ ही पेयजल को शुद्ध  करने हेतु टैबलेट  का भी वितरण किया जाए।कलेक्टर ने मुख्य स्वस्थ चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल स्वस्थ लाभ प्रदान करवाए। recent visitors 113

जर्जर भवनो के गिरने से होनी वाली अप्रिय दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए कलेक्टर शुक्ला ने कड़े कदम उठाएं

जर्जर भवनों में विद्यालय, आंगनवाड़ी संचालित न हो :-कलेक्टर कलेक्टर ने जिले में स्थित जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों का सर्वे कर ध्वस्त करने के दिए निर्देश  जर्जर भवनो के गिरने से होनी वाली अप्रिय दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए कलेक्टर  शुक्ला ने कड़े कदम उठाएं सिंगरौली  जर्जर भवनो के गिरने से होनी वाली अप्रिय दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा कड़े कदम उठाएं गये है। कलेक्टर ने समय सीमा बैठक के दौरान जर्जर भवनो की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारियो को इस आशय के निर्देश दिये कि  कोई भी शासकीय अशासकीय विद्यालय, आगनवाडी केन्द्र, महाविद्यालय का संचालन जर्जर भवनो में संचालित न हो। कलेक्टर यह भी निर्देश दिये कि  विभागीय कार्यालय, पंचायत भवन एवं  हॉस्टलों की इमारत की स्थिति की जांच कर पुरानी एवं जर्जर अवस्था की हालत में होने वाले इमारतों को चिन्हित किया जाए । जो इमारते  मरम्मत योग्य  हो उनकी तत्काल मरम्मत करवाई जाए जो  भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है मरम्मत कराने योग्य नही है उन्हें  ध्वस्त कराये जाने की कार्यवाही करे।  साथ ही यह भी सुनिश्चित करें की इन भवनों  किसी भी  स्थिति में उपयोग न किया जाये। बैठक में ही जिलाधिकारियो का दल गठित कर अपने अपने क्षेत्रो में स्थित जर्जर भवनो की जॉच कर दो दिवस में जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। वही जिला शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य को जिले में संचालित विद्यालय भवनों की जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने  इस आशय के भी जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर माकान पाये जाते है। उनके भी गिरने से जन एवं पशु हानि की संभावना बनी रहती है। ऐसे माकानो का अपने स्तर से सर्वे कराकर जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।  ताकि होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। कलेक्टर ने प्राकृतिक प्रकोपो से होने वाली जन हानि, पशु हानि, फसल हानि से प्रभावित जनो के प्रकरणो का समाधान तीन दिवस में पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि उन्हे समय पर उचित सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि ऐसे पुल पुलिया जहा अतिवृष्टि के कारण जल भराव पुल के उपर तक हो जाता है ऐसे स्थलो को चिन्हित कर बोर्ड लगाये तथा जल भराव की स्थिति में किसी भी तरह का आवागमन न हो इसे प्राथमिकता के आधार पर लेते हुये अपने अपने क्षेत्रों में सभी उपखण्ड अधिकारी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे।  कलेक्टर ने गोपद पुल की समीक्षा करते हुये एमपीआरडीसी के अधिकारी को निर्देश दिये कि अभी तत्कालीन वर्षा जो दो दिवस पूर्व हुई थी। आवागमन में अत्यन्त कठिनाईयों का सामना करना पड़ा आवागमन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु गोपद पुल निर्माण का जो भी कार्य शेष है उसे शीघ्र पूर्ण कराये।  अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभाग के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने बैठक के दौरान सवारी बसो से होने वाली दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु जिला परिवहन अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिये कि चेकिंग लगाकर बसो की स्थिति की जॉच करे। जिसमें संचालन से संबंधित पेपर बस टायर की स्थिति ड्रायवर कनडेक्टर की ड्रेस सहित सभी विंदुओ की प्राथमिकता के आधार पर जॉच किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य स्थानो पर अवैध रूप से बनाई जा रही शराब या बिक्री जो किया जाता है उसका सघन जॉच कर संबंधितो के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने जिला रोजगार अधिकारी से इस आशय की जानकारी चाही गई की रोजगार मेले के दौरान पात्र मिले कितने प्रतिभागियों को रोजगार उपलंब्ध कराया गया है उसकी जानकारी उपलंब्ध कराये। वही सीएम हेल्प लाईन में लंबित प्रकरणो के निराकरण के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि हर हाल में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर ए ग्रेड प्राप्त करे तथा जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनों का भी समय पर निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाये।  बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी.के सेन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, तहसीलदार रमेश कोल, प्रीति सिकरवार, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह,  डीपीसी आर.एल शुक्ला, महाविद्यालय के प्राचार्य एम.यू सिद्दीकी, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग संजय खेडकर, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, अधीक्षण यंत्री विद्युत आरपी मिश्रा, कृषि विभाग के अधिकारी मनोज सिंह, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल, उप संचालक पिछड़ा वर्ग योगेन्द्र राज, उद्यानिकी अधिकारी एच.एल निमोरिया सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 108

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा अतिवृष्टि प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा, कुर्रई महाविद्यालय का बनेगा नवीन भवन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालातों का जायजा लेने के लिये आज जबलपुर से सिवनी होते हुए बालाघाट तक सड़क मार्ग से भ्रमण किया। उन्होंने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों और पशुओं के लिये पर्याप्त सुरक्षात्मक बंदोबस्त करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति (मुआवजा) राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री का सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान गाँव-गाँव में सभी वर्गों के लोगों के साथ जन-प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मार्ग में आमजन से चर्चा की और संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सिवनी-बालाघाट मार्ग जल्दी ही फोरलेन बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुर्रई महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण और नगरीय क्षेत्र बरघाट में डिवाइडर युक्त मॉडल रोड निर्मित किये जाने की सौगात जनता को दी। मुख्यमंत्री ने नागनदेवरी, लखनादौन, गनेशगंज, छपारा एवं बंडोल में बहनों से बंधवाई राखी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सड़क मार्ग द्वारा जबलपुर से सिवनी- जबलपुर सीमा में स्थित ग्राम बंजारी पहुंचने पर विधायक बरघाट कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया एवं वरिष्ठ जिलाधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम बंजारी से सिवनी की ओर मार्ग में नागनदेवरी, लखनादौन, गनेशगंज, छपारा तथा बंडोल में बहनों से आत्मीय भेंट कर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों को रक्षाबंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। भीमगढ़ बांध के बैक वाटर क्षेत्र का अवलोकन कर अधिकारियों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी जिले में छपारा तहसील स्थित बैनगंगा नदी के पुल पर वाहन रुकवाया एवं बैनगंगा नदी को प्रणाम कर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भीमगढ़ बांध के बैक वाटर का अवलोकन कर विगत 22 जुलाई को हुई अतिवर्षा से निर्मित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर सुसंस्कृति जैन से अतिवर्षा के दौरान जल भराव क्षेत्र एवं प्रभावित गाँवों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक प्रबंध करने को निर्देशित किया। सिवनी जिले की बहनों का स्नेह कभी नहीं भूलूंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सड़क मार्ग से सिवनी जिला मुख्यालय पहुंचने पर नगरवासियों द्वारा अभिवादन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगस्त माह बहनों के लिए उत्सव की तरह मना रही है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा कईं महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की लाडली बहनों को प्रतिमाह मिलने वाली 1250 रूपये की राशि के अतिरिक्त 250 रूपये की राशि रक्षा बंधन के लिए उनके बैंक खाते में अंतरित की जा रही है। जिससे वे रक्षा बंधन का त्यौहार पूरे उत्साह से मना सकें। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को ग्रामवार, वार्डवार, निकायवार तथा जिलेवार भव्य आयोजन किए जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे सिवनी जिले की बहनों के स्नेह को सदैव अपनी स्मृति में सजों कर रखेंगे। बरघाट में बनेगा डिवाईडरयुक्त मॉडल रोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सिवनी-बालाघाट सड़क मार्ग के गड्डों एवं सोल्डर की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सिवनी-बालाघाट राज्य मार्ग को परीक्षण उपरांत फोरलेन बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कुरई में महाविद्यालय का नवीन भवन बनाने एवं नगरीय क्षेत्र बरघाट में डिवाईडरयुक्त मॉडल रोड बनाने की घोषणा की।   recent visitors 110