अमेरिकी कोर्ट ने गूगल को दिया तगड़ा झटका, जज ने सुनाया बड़ा फैसला, भारी पड़ा कानून तोड़ना

न्यूयॉर्क गूगल (Google) को तगड़ा झटका लगा है। एक अमेरिकी कोर्ट के जज ने फैसला सुनाया कि गूगल ने ऐंटीट्रस्ट लॉ यानी अविश्वास कानून का उल्लंघन किया है। जज ने फैसले में कहा कि गूगल ने खुद को दुनिया का डिफॉल्ट सर्च इंजन बनाने और मोनोपॉली के लिए अरबों डॉलर खर्च किए हैं। कोर्ट का यह फैसला संभावित सुधारों को तय करने के लिए दूसरे ट्रायल का रास्ता भी साफ करता है। इसमें गूगल पैरेंट अल्फाबेट का ब्रेकअप (विघटन) भी शामिल हो सकता है। ऐसा होने पर ऑनलाइन ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जिस पर गूगल बीते कई सालों से राज करता आ रहा है। साल 2023 में अल्फाबेट की टोटल सेल में गूगल ऐड्स का 77% था। साल 2021 में 26.3 बिलियन डॉलर का भुगतान वाशिंगटन डी.सी. के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज अमित मेहता ने अपने में फैसले में लिखा कि गूगल एक मोनोपॉलिस्ट यानी एकाधिकारवादी है और उसने अपने एकाधिकार को बनाए रखने के लिए एक के रूप में काम किया है। जज ने आगे यह भी लिखा कि गूगल ऑनलाइन सर्च मार्केट का लगभग 90% और स्मार्टफोन पर 95% कंट्रोल रखता है। मेहता ने कहा कि गूगल ने साल 2021 में 26.3 बिलियन डॉलर का भुगतान किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसका सर्च इंजन स्मार्टफोन और ब्राउजर पर बाइ डिफॉल्ट ऑफर हो। फैसले के खिलाफ अपील करने की तैयारी में अल्फाबेट अल्फाबेट ने कहा कि वह मेहता के फैसले के खिलाफ अपील करने का प्लान बना रहा है। गूगल ने एक बयान में कहा कि कोर्ट के फैसले से यह साफ हो गया है कि गूगल बेस्ट सर्च इंजन ऑफर करता है। कंपनी ने आगे यह भी कहा कि बेस्ट होने से कारण अब गूगल सर्च इंजन को आसानी से उपलब्ध नहीं कराना चाहिए। दूसरी तरफ अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने फैसले को अमेरिकी यूजर्स के लिए एक ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि कोई भी कंपनी चाहे कितनी भी बड़ी या प्रभावशाली क्यों न हो, वह कानून से ऊपर नहीं हो सकती। बताते चलें कि टेक शेयरों में व्यापक गिरावट के बीच अल्फाबेट के शेयरों में सोमवार को 4.5% की गिरावट देखी गई। recent visitors 105

विटामिन-डी की कमी दूर करने के लिए खाएं ये खाद्य पदार्थ

दही विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए दही को डाइट में शामिल करें. दही में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. साथ ही खाना पचाने में मददगार होता है. संतरा संतरे में विटामिन-डी के साथ विटामिन-सी भी होती है. विटामिन-डी की कमी पूरा करने के लिए आप मौसम के मुताबिक संतरा खा सकते हैं अंडा अंडे में प्रोटीन और कई विटामिन होता है. अंडे के पीले भाग में विटामिन-डी होता है. मशरूम मशरूम में भी अच्छी मात्रा में विटामिन-डी होता है. इसमें कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है. यह हेल्थ के लिए फायदेमंद है. गाय का दूध इसे पीने से अच्छी मात्रा में विटामिन-डी मिलेगा. गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्व भी होते हैं. मछली मछली में प्रचुर मात्रा में विटामिन-डी होता है. अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो मछली को डाइट में शामिल करके हेल्दी रह सकते हैं. recent visitors 151

Himachal Pradesh में बादल फटने पर Kangana Ranaut ने जताया दुख, दुर्गम इलाकों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की

शिमला सालों तक बॉलीवुड की चकाचौंध में रहीं कंगना रनौत राजनीति में एंट्री के बाद जमीन पर लोगों की मुश्किलों को करीब से देख रही हैं। रैंप पर कैटवॉक करके लाखों लोगों को अपना फैन बनाने के बाद वह पहाड़ों की कठिन चढ़ाई करके जरूरतमंद लोगों तक पहुंच बना रही हैं। मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। तबाही के निशान देखकर वह बेहद भावुक नजर आईं और धरती माता से दया की प्रार्थना की। शिमला जिले के रामपुर में पिछले दिनों बादल फटने से भारी तबाही हुई। कंगना रनौत ने अपने टीम के साथ प्रभावित इलाके में जाकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित लोगों से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने केंद्र सरकार तक प्रभावित लोगों की बात पहुंचाकर उचित मदद का भरोसा दिया। पीड़ितों तक पहुंचने के लिए कंगना को भी पहाड़ों की चोटियों पर पैदल चढ़ना पड़ा। सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से गाड़ियों को काफी पहले रोकना पड़ा।   कंगना रनौत जमीनी हालत देखकर बेहद भावुक दिखीं। उन्होंने एक्स पर अपने दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए धरती माता से दया की प्रार्थना की। कंगना ने लिखा, 'हिमाचल प्रदेश में आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हूं। इस विशाल ब्रह्मांड में हम बेहद असुरक्षित हैं। हे धरती देवी, जीवन की माता, हम पर दया करो।' पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, 'राज्य सरकार की हालत सभी को पता है। पिछली बार के विस्थापितों से वादा किया था कि केंद्र से जो फंड आया उससे 7-7 लाख सभी को दिए जाएंगे। क्या वो 7 लाख मिला? … गांव के लोग खुद अपने हाथों से पुल बना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अवश्य पैकेज भेजेंगे, उन्होंने पिछली बार भी 1800 करोड़ का पैकेज भेजा था, अब भी भेजेंगे और वो जाएगा सुक्खू जी को। मैं कहूंगी कि वो पैसे विस्थापितों मिलेगा या नहीं इस पर जांच शुरू जाए। यहां जो भी भ्रष्टाचार का नाच शुरू किया गया है उस पर लगाम लगाई जाए।' हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 14 हो गई, जबकि करीब 40 लोग अब भी लापता हैं। हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई की रात को कुल्लू के निरमंड, सैंज व मलाना, मंडी के पधर और शिमला के रामपुर उपसंभाग में बादल फटने की घटनाओं के बाद करीब 40 लोग लापता हैं। वहीं, सबसे ज्यादा नुकसान शिमला और कुल्लू जिले की सीमा पर स्थित समेज गांव को हुआ, जहां 30 से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं।   recent visitors 123

दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी उठा रही कदम टिफिन पार्टी

भोपाल  विधानसभा चुनाव 2023 से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य मंत्रिमंडल को एकजुट रखने के लिए सफल ‘टिफिन कैबिनेट’ की थी। अब इन बैठकों से सीख लेते हुए, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मोहब्बत की दुकान’ फैलाने के लिए अपनी टिफिन पार्टी शुरू की, ताकि कार्यकर्ताओं को एकजुट रखा जा सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बढ़ती असंतोष की स्थिति हाल ही में विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद, पटवारी कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए थे। इस साल जनवरी से मई के बीच दो लाख से अधिक राज्य कांग्रेस कार्यकर्ता सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें एक पूर्व केंद्रीय मंत्री, तीन मौजूदा विधायक, कई पूर्व विधायक और सांसद शामिल हैं। उपचुनाव और पार्टी की स्थिति जैसे-जैसे अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होते गए, जीतू पटवारी निशाने पर आ गए। असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान को पत्र भेजना शुरू कर दिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पटवारी को कार्यकर्ताओं के बड़े पैमाने पर पलायन के लिए जिम्मेदार ठहराया। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में पिछले महीने हुए अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भी कड़ी टक्कर देने के बावजूद कांग्रेस हार गई। अब तीन और विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। टिफिन पार्टी से क्या मिलेगा एमपी में अभी उपचुनाव होने हैं। एक सीट शिवराज सिंह चौहान की भी है। सांसद बनने के बाद उन्हें बुधनी विधानसभा छोड़नी पड़ी थी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से जीते हैं और अब वे केंद्रीय कृषि मंत्री हैं, जबकि विजयपुर और बीना से कांग्रेस के मौजूदा विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। विजयपुर से कांग्रेस के विधायक रामनिवास रावत अब मोहन यादव सरकार में वन मंत्री हैं। रावत 30 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी को एकजुट करने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लंच बॉक्स शेयरिंग की रणनीति शुरू की है। इसकी शुरुआत उन्होंने शुक्रवार को बुधनी से की। कार्यकर्ताओं से संवाद का बहाना पटवारी ने बुधनी में मंडल, सेक्टर और ब्लॉक स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव को लेकर बैठकें कीं। उन्होंने जमीन पर बैठकर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए लंच बॉक्स से खाना खाया। सभी कार्यकर्ताओं से एक-दूसरे के साथ खाना शेयर करने को कहा गया। पटवारी ने एक्स पर टिफिन पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आधी रोटी खाना है, कांग्रेस को जिताना है। कार्यकर्ताओं में उत्साह पटवारी ने दावा किया, हमारे कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। हमने पूरे दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खुलकर चर्चा की और हमारी चुनावी हार और आगे की राह पर उनकी प्रतिक्रिया को नोट किया। उन्होंने कहा कि टिफिन पार्टी से कार्यकर्ताओं में मोहब्बत बढ़ी है। पीसीसी के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि टिफिन-बॉक्स रणनीति को कार्यकर्ताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और बुधनी में जो शुरू हुआ, उसे बीना और विजयपुर में भी दोहराया जाएगा जहां उपचुनाव होने हैं।   recent visitors 119

प्रश्नकाल में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लगाए आरोप, राजस्थान-मिड डे मील में कांग्रेस राज में करोड़ों का घोटाला

जयपुर. विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने भाजपा विधायक ललित मीणा के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के राज में मिड डे मील में करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ है। बच्चों के मुंह से दूध और मिड डे मील छीना गया है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले हालांकि ईडी जांच कर रही है। जरूरत पड़ी तो हम भी जांच करवा सकते हैं। दिलावर बोले कि जांच करवाने पर जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कानून हमें अनुमति देगा तो हम भी जांच करेंगे और यदि उसमें सरकारी कर्मचारी शामिल हैं तो उन्हें निलंबित करेंगे। दिलावर ने कहा कि मिड डे मील में बहुत सारे घपले हुए हैं। कांग्रेस ने 9 महीने का मिड डे मील देकर फर्जी अंगूठे लगवाए। बच्चों के अंगूठे क्यों लगाए गए? इससे साफ है जाहिर है कि इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है। विधायक ललित मीणा ने सवाल किया था कि शाहबाद तहसील में कोविड के दौरान दूध का परिवहन किया गया और फर्जी अंगूठे लगाए गए। recent visitors 137

शेख हसीना की सुरक्षा में भारत ने तैनात किए गए थे राफेल, वायुसेना और सेना प्रमुख रख रहे थे नजर

नई दिल्ली बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर हिंसक आंदोलन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद छोड़ दिया। इसके बाद वह देश छोड़कर भारत आ गईं। भारत की एजेंसियां उनकी सुरक्षा के लिए पहले से ही तैयार थीं। एयरफोर्स के जेट विमान से वह हिंडन एयरपोर्ट पहुंचीं। एएनआई के मुताबिक भारत के रडार पहले से ही विमान का इंतजार कर रहे थे। वहीं इस बात पर पैनी नजर बनाए थे कि विमान को कोई खतरा ना होने पाए। दोपहर करीब 3 बजे एक कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ विमान दिखाई दिया। इस विमान को तुरंत भारत आने की अनुमति दे दी गई। सूत्रों के मुताबिक शेख हसीना को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 101 स्क्वाड्रन के दो राफेल फाइटर विमान बिहार और झारखंड के ऊपर से उड़ान भर रहे थे। हसीना के विमान से भारत की एजेंसियों की नजर थी और सुरक्षा के लिए हर उपाय किए गए थे। भारत के टॉप सुरक्षा अधिकारी इस काम में लगाए गए थे। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और जनरल उपेंद्र द्विवेदी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। डिफेंस स्टाफ चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जॉनससन फिलिप मैथ्यू, सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी और खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की गई। हसीना का विमान पहुंचने के बाद एनएसए अजीत डोभाल ने उनसे मुलाकात की। एक घंटे हसीना और डोभाल के बीच बैठक चली। इसके बाद एनएसए एयरबेस से चले गए और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए। बता दें कि बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार उज जमान ने ऐलान कर दिया है कि सेना देश की जम्मेदारी संभालेगी और अंतरिम सरकार गठित की जाएगी। वहीं शेख हसीना ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। वह ब्रिटेन में निर्वासन पर रहने को तैयार हैं। हालांकि अनुमति मिलने तक भारत में ही ठहरी हुई हैं। NSA अजीत डोभाल ने किया हसीना का स्वागत जैसे ही हसीना का विमान शाम करीब 5:45 बजे हिंडन एयर बेस पर उतरा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उनका स्वागत किया, जिन्होंने उनके साथ एक घंटे की लंबी बैठक की और बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और उनके भविष्य के कदम पर भी चर्चा की। इसके बाद एनएसए शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक की जानकारी देने के लिए एयरबेस से रवाना हो गए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को पूरे दिन घटनाक्रम की जानकारी दी जा रही थी। सुरक्षा की वजह से ही आईं हिंडन हिंडन देश के बड़े एयरबेस में शामिल है। यहां लड़ाकू विमान तैनात हैं। माना जा रहा है कि यहां की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की वजह से ही शेख हसीना को यहां लाया गया। दूसरी वजह दिल्ली में एयर ट्रैफिक का व्यस्त होना भी है। तीसरी वजह हिंडन का दिल्ली के नजदीक होना भी है। अगर शेख हसीना को दिल्ली जाना हो तो ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। यहां कई राष्ट्रध्यक्ष आ चुके हैं। शेख हसीना पहली बार आई हैं। वह भी प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद।   recent visitors 118