स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये निर्देश हुए जारी

भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजन संबंधी निर्देश जारी किये गये है। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 को भोपाल के लाल परेड गाउण्ड पर आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुबह 9 बजे के पूर्व शौर्य स्मारक में पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाल परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण कर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। लाल परेड ग्राउण्ड पर पुलिस. एस.ए.एफ., सी.आई.एस.एफ.. जेल गार्ड, होम गार्ड, एनसीसी एवं स्काउड गाइडस की संयुक्त परेड आयोजित की जाएगी। संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को "गार्ड ऑफ ऑनर" दिया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। पुलिस, होमगार्डस, एसएएफ, एनसीसी इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। जनपद और ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन जनपद पंचायत मुख्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है. उनमें नगर पालिका/नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जाएगा। शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं पर आयोजन सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष के अनुसार सुबह 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात् सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज, स्कूल खेल कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर्महाविद्यालयीन स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएँ, स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चुने हुए छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मेडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। पौद्य-रोपण के का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्कूल/कॉलेजों में जिला/संभाग एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता के समूह गान आयोजित किये जायेंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। शासकीय संस्थाएँ दो दिन रोशनी से जगमगाएंगी स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एव राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। शहीदों का होगा सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित कर शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिला कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शॉल और श्रीफल से सम्मानित करेगें।   recent visitors 120

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में 7 एवं 8 अगस्त को निवेशकों से करेगें संवाद

भोपाल राज्य की विकास योजनाओं में नवीन तकनीक की सहायता लेने और उपयोग बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश पहली बार स्पेस टेक कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है। स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में मध्यप्रदेश में पहली बार निवेश प्राप्त करने के लिए कदम बढ़ाया है। स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम कर रही कंपनियां उपग्रह चित्रण और डाटा एनालिटिक्स की सेवाएं उपलब्ध कराती है। उपग्रह के माध्यम से वैश्विक निगरानी और डाटा की शुद्धता में सुधार होता है। यह कंपनियां अंतरिक्ष में प्रदूषण और कक्षीय वस्तुओं पर निगरानी के लिए नवीनतम तकनीकी विकसित कर रही है। इन कंपनियों का उद्देश्य अंतरिक्ष में सुरक्षा को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में आयोजित निवेशको के साथ 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर रोड-शो में उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। वे इस क्षेत्र में काम कर रही प्रमुख कंपनियों को मध्यप्रदेश में निवेश का आमंत्रण देंगे। इनमें मुख्य रूप से पिक्सल, दिगंतरा, गैलेक्स आई, सेटस्योर कलाइड ईओ, स्काई सर्वर जैसी कंपनियों से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावना पर चर्चा करेंगे। सेटस्योर कंपनी सैटेलाइट इमेजरी उपलब्ध कराती है जो कृषि क्षेत्र के लिए बहुत उपयोगी है। इसी प्रकार पिक्सल कंपनी पृथ्वी के चित्रों पर आधारित छोटे सैटेलाइट का निर्माण और संचालन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटी सेक्टर की कंपनियों से भी संवाद करेंगे और निवेश की संभावना पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्य रूप से कॉग्निजेंट, नेसकॉम, किंड्रील, इंफोसिस, टीसीएस, विसेन टेक्नोलॉजी, सीसा इंफोसेक हैपिएस्ट माइंड्स, डेल्टा कैपिटा, नीमन मारकस एवं मोवाटे जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इसके अलावा बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने वैश्विक ऑपरेशन को बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थपित करती है। यह सेंटर आर्थिक प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, आईटी सपोर्ट, डाटा एनालिटिक्स और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की सेवाएं और संचालन की दक्षता प्रदान करते हैं। वे लागत में कमी लाने में भी मदद करते हैं और स्थानीय बाजार में निवेश के अवसर सृजन करने में सहायक होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा है कि ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को भोपाल और इंदौर में स्थापित करें। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। इन केंद्रों की स्थापना से राज्य की प्रतिभाओं का उपयोग किया जा सकेगा जिससे कुशल कार्यबल की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इन केंद्रों से शहरों में तकनीकी नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक और राष्ट्रीय परिदृश्य में आईटी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और इस क्षेत्र की आवश्यकताओं के संबंध में प्रमुख निवेशकों से चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश में गारमेंट इंडस्ट्री की संभावनाओं को देखते हुए बेंगलुरु में प्रमुख परिधान और वस्त्र (टेक्टाइल) कंपनियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव चर्चा करेंगे। इस क्षेत्र की कई कंपनियां जैसे बेस्ट कॉर्प और गोकलदास मध्यप्रदेश में निवेश कर रही है। गारमेंट इंडस्ट्री में निवेश से मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। गारमेंट इंडस्ट्री में निवेश से मध्यप्रदेश को युनिवर्सल गारमेंट सेक्टर में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने में मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों, आईटी सेक्टर में निवेश, पर्यटन, एमएसएमई में निवेश और गारमेंट सेक्टर में मध्यप्रदेश में बनी संभावनाओ से निवेशकों को परिचित कराया जाएगा।   recent visitors 114

मृत्‍यु प्रमाण-पत्र और जन्म प्रमाण पत्र के इंदौर नगर निगम अधिकारी ने बताए नियम

इंदौर नगर निगम सीमा में हुए प्रत्येक जन्म और मृत्यु का पंजीयन अनिवार्य है। यह बात ध्यान रखें कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु मुंबई में हुई है तो भले ही अंतिम संस्कार इंदौर में हुआ हो उस व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र मुंबई से ही बनेगा। इसी तरह जहां जन्म हुआ है वहीं से जन्म प्रमाण पत्र बनेगा। एमवाय अस्पताल और पीसी सेठी अस्पताल जैसे बड़े अस्पतालों में जन्म प्रमाण अस्पताल से ही बन जाते हैं। जिन सरकारी और निजी अस्पतालों में यह सुविधा नहीं है वहां से ऑनलाइन रिकार्ड निगम भेजा जाता है। रिकार्ड की एक हार्ड कापी भी निगम को भेजना होती है। इन दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नगर निगम जन्म प्रमाण पत्र जारी कर देता है। सामान्यत: इस प्रक्रिया में दो सप्ताह का समय लगता है। जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करते वक्त ही इस बात की जांच कर लेना चाहिए कि इसमें किसी तरह की कोई गलती तो नहीं है। जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का, माता-पिता का नाम इत्यादि जांच लें। गलती हो तो हाथों-हाथ सुधार के लिए आवेदन करें। अन्यथा आपको भविष्य में इसके लिए परेशान होना पड़ सकता है। जितनी जल्दी गलती सुधवा लेंगे, वह उतनी ही आसानी से सुधर जाएगी। पति के मृत्यु प्रमाण पत्र में पत्नी का नाम जरूर जांच लें। इसमें किसी तरह का अंतर होने पर पत्नी को क्लेम मिलने और अन्य जगह परेशान होना पड़ सकता है। यह बात नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी और जन्म-मृत्यु पंजीयन रजिस्ट्रार डा. अखिलेश उपाध्याय ने कहीं।  उपाध्याय ने बताया कि बच्चे के जन्म के समय उसका कोई नाम नहीं होता है। अगर आप बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम जुड़वाना चाहते हैं तो आपको जोन कार्यालय पर संपर्क करना होगा। इसके अलावा आप 311 एप्लीकेशन पर भी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह अगर आप बच्चे के नाम में बदलाव चाहते हैं तो भी आपको निगम के समक्ष आवेदन करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र में जन्म तारीख बदलने का कोई प्रविधान नहीं है। यह भी जान लीजिये अगर बच्चे का जन्म घर पर हुआ है तो ऐसी स्थिति में एक माह के भीतर नगर निगम को इसकी सूचना देकर प्रमाण पत्र बनवा लें। एक माह बाद प्रमाण पत्र बनवाने पर आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। मुक्तिधाम पर मृतक का नाम, पता, पिता का नाम, पत्नी का नाम इत्यादि लिखवाते वक्त अतिरिक्त सतर्कता बरतें। वो ही नाम लिखवाएं जो आधार कार्ड में हैं। विवाहित पुरुष की मृत्यु होने पर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाते वक्त उसकी पत्नी का नाम लिखवाते वक्त अतिरिक्त सतर्कता बरतें। मृतक की पत्नी का आधार कार्ड भी साथ लेकर जाएं। अगर आप बच्चे का नाम बदलवाना चाहते हैं तो बच्चे के स्कूल में प्रवेश से पहले करवा लें। बाद में आपको शपथ पत्र, माता-पिता के लिंक दस्तावेज इत्यादि प्रस्तुत करना पडेंगे। दस्तावेजों से संतुष्ठ होने पर ही निगम नए नाम से जन्म प्रमाण पत्र जारी कर सकता है।   recent visitors 139

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन होगा, वहीं, कुछ दिग्गज प्लेयर्स ऐसे हैं जो अगले साल IPL में खेलते नजर आएंगे

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के ऑक्शन को लेकर चर्चा चल रही है। किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाए और किसे रिलीज किया जाएगा। इस बारे में बातें हो रही है। सभी टीमों को अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ेगा। इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन होगा। वहीं, कुछ दिग्गज प्लेयर्स ऐसे हैं जो अगले साल IPL में खेलते नजर आएंगे। कई बार अच्छे प्लेयर्स अनसोल्ड रह जाते हैं। वहीं, कई खिलाड़ी खुद ही अपना नाम वापस ले लेते हैं। आज हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स को IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। उस सीजन में ज्यादा मैच नहीं खेले थे। अगले सीजन में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में बेन एमआई केपटाउन के लिए खेलते नजर आएंगे। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ IPL 2024 के ऑक्शन में बिके नहीं थे। आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद स्टीव ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली थी। वो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके हैं। अगर स्टीव स्मिथ ने अपना ऑक्शन में दिया तो टीमों के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ देखने को मिलेगी। हर पांच साल में हो ऑक्शन आईपीएल के फ्रेंचाइजियों ने नीलामी से पहले आयोजित किए गए बैठक सत्र में खिलाड़ियों के रिटेन और मेगा ऑक्शन की अवधि समेत अन्य मामलों में सुझाव साझा किए। उन्होंने यह सुझाव दिया है कि हर 5 साल में बड़ी नीलामी और चार से छह खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलना चाहिए। वहीं आईपीएल टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों पर दो साल का बैन लगाने की मांग की है, जो ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद खेलते नहीं है। उन्होंने आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को अनिवार्य करने की मांग की है। recent visitors 140

स्मार्टफोन कैमरा क्वालिटी बढ़ाएं: घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

टेक्नोलॉजी का कैमरा ठीक करने का विचार कर रहे हैं तो हम कुछ आसान तरीके बता रहे हैं। अगर आप इन टिप्स को भी फॉलो करेंगे तो आसानी से सेटेक का कैमरा नया कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है तो आइए आपको इसके बारे में जानकारी भी देते हैं- लाइटिंग का सही उपयोग बेहतर स्थिति के लिए सही लाइटिंग बेहद जरूरी है। प्राकृतिक प्रकाश में फोटो खींचने की कोशिश करें। दिन के समय बाहर की रोशनी सबसे अच्छी होती है। कम रोशनी में तस्वीरें खींचते समय, फ्लैश का उपयोग करने के बजाय एक स्रोत लाइट का उपयोग करें। कैमरे के स्थिर स्थान को साफ रखने की जगह से तस्वीरें बड़ी तेज और स्पष्ट दिखाई देती हैं। अपने टेक्नोलॉजी के कैमरे को नियमित रूप से माइक्रो फाइबर कपड़ों से साफ करें। ब्लॉग लाइन्स का उपयोग करें। यह विशेष रूप से आपके कैमरे में उपलब्ध है और आपको सीधे और जगह में रखने में मदद मिलती है। सही एक्सपोज़र सेटटेक्नेक्ट कैमरा में एक्सपोज़र को हिंदू सेट करने का विकल्प होता है। सही एक्सपोज़र सेट करने से आपकी स्थिति में सही मात्रा में रोशनी आती है, जिससे वे और भी बेहतरीन दिखते हैं। एडिटिंग ऐप्स का उपयोग करें विभिन्न फोटो एडिटिंग ऐप्स का उपयोग करें। आप ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, सेचुरेशन और शार्पनेस जैसे उत्पादों के माध्यम से एडिटिंग ऐप्स को एडजस्ट कर सकते हैं। स्थिरता बनाए रखने वाले चित्र खींचते समय हाथ को स्थिर बनाए रखने या ट्राइपॉड का उपयोग करने के लिए। स्थिरता से तस्वीरें ब्लर नहीं होती और अधिक शार्प आती ​​हैं। विभिन्न मॉड्स का उपयोग करें आपके स्मार्टफोन में विभिन्न कैमरा मॉड्स होते हैं जैसे कि पोर्ट्रेट मॉड, नाइट मॉड, पैनोरमा मॉड आदि। भिन्न-भिन्न एट्रिब्यूशन में जांचें ताकि आपको बेहतर परिणाम मिलें। सही एप्स और मोटो का उपयोग करें, कैमरा एप्स और मोटो, एचडीआर, और अन्य सुविधाओं का उपयोग करें। कई उपकरणों में प्री-इंस्टॉल्ड कैमरा ऐप के अलावा अन्य कैमरा ऐप्स का भी उपयोग किया जा सकता है जो अतिरिक्त सुविधाएँ प्रदान करते हैं। इन सरल दस्तावेजों को अपनाकर आप अपने कैमरे की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और बेहतरीन तस्वीरें खींच सकते हैं। फोटोग्राफी के इन टिप्स को अपनाएं और अपनेटेक के कैमरों से प्रोफेशनल-लुकिंग फोटो का आनंद लें। recent visitors 127

18 अगस्त तक सुनीता विलियम्स की वापसी जरूरी, नासा 18 अगस्त को एक नया मिशन लॉन्च करने वाला है

वॉशिंगटन नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर स्पेस में फंसे हुए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री बोइंग स्टारलाइनर की पहली उड़ान की टेस्टिंग के लिए रवाना हुए थे। लेकिन उनके अंतरिक्ष यान में खराबी आ गई, जिस कारण वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में ही फंसे हैं। अब नासा के पास उनकी वापसी के लिए 11दिनों का समय है। न्यूयॉर्क टाइम्स में रिपोर्ट आई है कि नासा स्पेस स्टेशन में संभावित भीड़ पर नजर रख रहा है। दरअसल अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा 18 अगस्त को 'क्रू-9' मिशन लॉन्च करने वाला है। इस मिशन के जरिए चार अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशन स्पेस स्टेशन पर जाएंगे। हालांकि स्पेस स्टेशन का लक्ष्य एक समय में तीन से छह अंतरिक्ष यात्रियों को रखना है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जब तक विलियम्स और विल्मोर सुरक्षित वापस नहीं आ जाते, तब तक मिशन में देरी हो सकती है या इसे रद्द किया जा सकता है। नासा अधिकारियों का कहना है कि अगस्त में बढ़ा हुआ ट्रैफिक देखा जाएगा। वहीं एक अन्य रिपोर्ट कहती है कि सकारात्मक और प्रगति के संकेद दिख रहे हैं। क्यों जरूरी है वापसी नासा के अंतरिक्ष संचालन मिशन निदेशालय के एसोसिएट प्रशासक केन बोवर्सॉक्स ने कहा, 'हमारे पास कभी इतने सारे वाहन और इतने विकल्प नहीं थे। यह हमारे जीवन को जटिल बना रहा है। लेकिन वास्तव में अच्छे तरीके से।' बोइंग स्टारलाइनर में लॉन्चिंग के बाद हीलियम लीक देखा था। साथ ही इसके कई थ्रस्टर्स ने काम करना बंद कर दिया। खराबियों के बावजूद भी यह दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में पहुंचाने में कामयाब रहा। वर्तमान में यह स्पेस स्टेशन के साथ जुड़ा हुआ है। नासा के लिए इसकी वापसी जरूरी है, तभी दूसरा अंतरिक्ष यान स्पेस स्टेशन के साथ जुड़ सकेगा। वापसी की नहीं तय हुई तारीख नासा में आईएसएस के प्रोग्राम मैनेजर डाना वीगेल ने कहा, 'हमारी योजना डॉकिंग पोर्ट को खाली करने की है। हमें स्टारलाइनर को पहले हटाना पड़ेगा।' सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 6 जून से अंतरिक्ष में हैं। स्पेसक्राफ्ट में खराबी का पता लगाने के लिए जमीन पर नासा और बोइंग काम कर रहे हैं। लेकिन अभी भी दोनों की वापसी की तारीख तय नहीं हो पाई है। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक नासा के वाणिज्य क्रू कार्यक्रम मैनेजर स्टीव स्टीच ने कहा कि मिशन प्रबंधन वापसी की तारीख की घोषणा करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, 'लक्ष्य दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना है। जब हम तैयार होंगे तब घर आएंगे। बैकअप के विकल्पों की समीक्षा हो रही है। नासा के पास हमेशा इमरजेंसी के विकल्प होते हैं।' recent visitors 128