सीएसईबी पावर प्लांट मजदूर की मौत, प्लांट में मचा हड़कप

कोरबा  सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी स्थित सीएसईबी पावर प्लांट में एक ठेका कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद प्लांट में हड़कप मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 15 ब्लाक निवासी कृष्णा सूर्यवंशी सीएसईबी पावर प्लांट में शीनू नामक ठेका कंपनी में काम करता था. मंगलवार की सुबह वो काम करने पावर प्लांट पहुंचा. जहां वह 11 बजे लगभग अचानक प्लांट में गिरा हुआ मिला. वहीं काम कर रहे अन्य कर्मचारियों ने उसे तत्काल सीएसईबी के विभागीय अस्पताल में ले जाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठा हो गई और संबंधित ठेका कंपनी को सूचना दी गई. वहीं घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. मृतक की पत्नी, बेटी और बड़े बेटे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता सुबह पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी अचानक मौत ने परिवार को चौंका दिया है. सीएसईबी पावर प्लांट में शीनू नामक ठेका कंपनी के साइड इंचार्ज प्रताप लाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली. जहां मौत होने की जानकारी उसे मिला है. कंपनी के द्वारा जो भी आर्थिक सहायता राशि मिली है उसे दी जाएगी. सीएसईबी चौकी पुलिस ने मेमो के आधार पर प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. recent visitors 149

गुजरात के हीरा उद्योग पर मंदी असर डाला, बड़ी फर्म ने 10 दिन की छुट्‌टी का ऐलान

 सूरत  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अगस्त में दुनिया के सबसे ऑफिस स्पेस सूरत डायमंड बोर्स (SDB) का शुभारंभ किया था। इसके बाद सूरत डायमंड उद्योग के नई ऊंचाई पर जाने की उम्मीद की गई थी, लेकिन वैश्विक हालात में तनाव के चलते हीरा बाजार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा रहा है। अमेरिका में 75 फीसदी तक निर्यात गिर गए या है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अनुसार बीते तीन महीने में हालात और बिगड़े हैं। इसके चलते सूरत से होने वाले डायमंड का निर्यात 82 फीसदी गिर गया है। 10 दिन की छुट्‌टी का ऐलान सूरत के डायमंड का निर्यात घटने का असर अब उद्योग पर दिखने लगा है। सूरत हीरा उद्योग के इतिहास में पहली बार छुट्‌टी घोषित की गई है। सूरत के बड़ी हीरा फर्म किरण जेम्स ने सावन के महीने में 10 दिन की छुट्‌टी का ऐलान किया है। किरण फर्म के ऐलान को हीरा उद्योग में बड़ी हलचल और मंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। किरण जेम्स ने 10 अगस्ते से 27 अगस्त छुट्‌टी का ऐलान कर दिया है। डायमंड वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष भावेश टांक ने सरकार से मांग की है कि सरकार ज्वैलर्स के लिए आर्थिक पैकेज और रत्नदीप योजना लागू करे। मंदी से निपटने के लिए ज्वैलर्स के लिए यही एकमात्र विकल्प है। कंपनी के छुट्‌टी घोषित करने से 50 हजार कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। किरण जेम्स की गिनती दुनिया की बड़ी प्राकृतिक हीरा कंपनियों में होती है। क्यों आई है यह नौबत? अमेरिका द्वारा रूसी मूल के हीरों पर प्रतिबंध लगाए जाने और 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद जी-7 देशों द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के बाद हीरा निर्माताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।किरण जेम्स के चेयरमैन वल्लभभाई लखानी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा किफिलहाल हीरा उद्योग बुरे दौर से गुजर रहा है। यह मंदी का दौर है क्योंकि वैश्विक स्तर पर पॉलिश किए गए हीरों की मांग नहीं है। हमने 10 दिन की छुट्टी घोषित की है ताकि हीरों के उत्पादन को नियंत्रित किया जा सके। कंपनी के इतिहास में ऐसा फैसला पहली बार लिया गया है। उन्होंने कहा कि पॉलिश किए गए हीरों की कीमत वैश्विक स्तर पर कम हो गई है और हीरा निर्माताओं के लिए अपना कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। अगर आपूर्ति नियंत्रित होती है, तो मांग बढ़ेगी और इससे उद्योग को फायदा होगा। दीवाली पर होता है अवकाश आमतौर पर हीरा कारखाने दिवाली के दौरान लंबी छुट्टियों पर चले जाते हैं। 17,000 करोड़ रुपये के सालाना कारोबार वाली किरण जेम्स, वैश्विक स्तर पर अग्रणी हीरा कंपनियों में से एक डी बीयर्स के साइट होल्डर्स (कच्चे हीरों के अधिकृत खरीदार) में से एक है। डी बीयर्स ने पहले इस साल जून में समाप्त होने वाली दूसरी तिमाही में कच्चे हीरे के उत्पादन में पहली तिमाही की तुलना में 15 प्रतिशत की कमी की सूचना दी थी, जिसका एक कारण सामान्य से अधिक इन्वेंट्री को बताया गया था। लखानी ने कहा कि मेरी फर्म में 50,000 से अधिक हीरा पॉलिशर काम करते हैं, जिनमें से 40,000 प्राकृतिक हीरे काटते और पॉलिश करते हैं, जबकि 10,000 लैब-ग्रोन डायमंड यूनिट में काम करते हैं। मुआवज देने पर विचार: लखानी लखानी ने कहा कि हम हीरा पॉलिशरों को छुट्टी के दिनों के लिए मुआवजा देने पर भी विचार कर रहे हैं। लखानी अपने कार्यालय को मुंबई से सूरत डायमंड बोर्स (एसडीबी) में स्थानांतरित करने वाले पहले लोगों में से थे। सूरत में कारोबार ठीक से न चलने के कारण मार्च में इस्तीफा देकर मुंबई लौटने से पहले वे एसडीबी के चेयरमैन भी थे। हालांकि वे कोर कमेटी का हिस्सा बने हुए हैं। recent visitors 121

आधे घंटे रही कार्रवाई स्थगित, राजस्थान विधानसभा में हंगामा करतीं कांग्रेस विधायक की तबीयत बिगड़ी

जयपुर. विधानसभा में कांग्रेस के हंगामे और नारेबाजी के बीच कांग्रेस विधायक रमीला खड़िया की तबीयत बिगड़ गई। इस बीच स्पीकर ने आधे घंटे के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी और सदन में डॉक्टर को बुलाया गया। गौरतलब है कि सोमवार से धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन रद्द करने पर अड़े हैं और कानून मंत्री जोगाराम पटेल का इस्तीफा भी मांग रहे हैं। विपक्ष की नारेबाजी पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा है कि पहले निलंबित विधायक को बाहर भेजिए और प्रश्नकाल चलने दीजिए फिर बात सुनी जाएगी। विधानसभा में गतिरोध दूर करने के लिए कल संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने एक बार नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ विधायकों से चर्चा की थी लेकिन बात नहीं बनी। गतिरोध दूर नहीं होने के कारण धरना जारी है। recent visitors 123

बिलासपुर पुलिस ने भोपाल से बीते 6 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया

बिलासपुर पुलिस को चिटफंड ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भोपाल से बीते 6 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अरुण वर्मा के खिलाफ बिलासपुर जिले के अलग-अलग थाने में सात मामले दर्ज थे. एक मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी दर्ज था. दरअसल आरोपी करियर ड्रीम एजुकेशन एकेडमी के नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर ठगी करता था. उसने सैकड़ों लोगों से करीबन 10 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी 6 वर्षों से फरार था. जिले के एसपी ने आरोपी की सूचना देने पर इनाम की घोषणा भी की थी. फरार आरोपी देशभर में अलग-अलग शहरों में रहकर पुलिस को गुमराह करता रहा. वर्तमान में वह राजस्थान के अलवर में रह रहा था और अपने परिवार को भोपाल में छिपाकर रखा था. इसी दौरान पुलिस ने भोपाल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी संपत्ति कुर्क कर आगे कार्रवाई में जुट गई है. recent visitors 89

संन्यास लेने वाले खूंखार बल्लेबाज अब रॉयल्स की तरफ से खेलेंगे, दिनेश कार्तिक एसए20 से जुड़ने …

मुंबई पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को पार्ल रॉयल्स ने एसए20 के तीसरे सत्र के लिए अनुबंधित किया, जिससे वह अगले साल 9 जनवरी से शुरू होने वाली दक्षिण अफ्रीकी टी20 क्रिकेट लीग से जुड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए. आईपीएल में लंबे समय तक खेलने वाले 39 साल के कार्तिक ने इस साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और उन्हें आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मेंटर (मार्गदर्शक) सह बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है. भारत के लिए तीनों प्रारूपों में 180 मैच खेलने वाले कार्तिक ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका में खेलने और वहां जाने की मेरी बहुत सारी यादें हैं और जब यह अवसर आया तो मैं मना नहीं कर सका क्योंकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापस आना और रॉयल्स के साथ इस अविश्वसनीय प्रतियोगिता को जीतना कितना खास होगा.’ कार्तिक ने पिछला प्रतिस्पर्धी टी20 मैच आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेला था. उन्होंने 2024 सत्र में 14 मैच में 187.36 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए थे. कार्तिक ने भारत के लिए आखिरी मैच 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. एक दिन पहले लीग के दूत बनाए गए कार्तिक ने कहा, ‘मैं पार्ल रॉयल्स टीम में शामिल होकर बहुत खुश हूं जिस टीम में काफी अनुभव, गुणवत्ता और क्षमता है. मैं निश्चित रूप से इस समूह में शामिल होने और एक रोमांचक सत्र में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं.’   recent visitors 144

मुख्यमंत्री ने बच्चों की अच्छी शिक्षा और उन्नत भविष्य के लिए शिक्षकों और पालकों के बीच नियमित संवाद आवश्यक

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के ग्राम बंदरचुंआ में आयोजित मेगा शिक्षक पालक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा और इनके उन्नत भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि अभिभावक शिक्षकों से नियमित रूप से संवाद करें जितना अधिक शिक्षक और अभिभावक संवाद प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, उतना ही अधिक बच्चों का रचनात्मक विकास होगा, उन्होंने पालकों और शिक्षकों से कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए उन्हें बेझिझक बोलने के लिए तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र हैं। यह केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं है बल्कि किसी भी क्षेत्र में सबसे अच्छा काम करने के लिए भी शिक्षा बेहद जरूरी है। एक शिक्षित और अशिक्षित व्यक्ति दोनों ही जीवन जीते हैं लेकिन दोनों के जीवन की गुणवत्ता में काफी अंतर देखने में आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक बच्चे के भीतर आई जिज्ञासाओं का समाधान करने की कोशिश करें। घर पहुंचने पर यह जरूर पूछें कि बच्चे ने आज क्या सीखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंदरचुंआ के स्कूल से पुराना लगाव है। यहां के शिक्षक और जागरूक पालकों के कारण इस स्कूल में शिक्षा का स्तर काफी अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के समाज में पुरातन काल से ही शिक्षा का काफी महत्व रहा है। भारत विश्वगुरू कहलाता था। पूरी दुनिया से लोग यहां के विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति लाई गई है जिसे प्रदेश में लागू किया गया है। इसमें नैतिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है। संस्कार सिखाने के साथ ही रोजगार के लिए भी विद्यार्थियों को तैयार किया जा रहा है। छात्रों के स्किल बिल्डिंग पर काम किया जा रहा है, ताकि उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकें। गर्मी में लगाए गए समर कैंप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गर्मी में समर कैंप लगाए गए। बच्चों को बहुत सी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय स्कूलों में पालक शिक्षक बैठक का नियमित आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी पालकों से अनुरोध किया कि स्कूल आएं और अपने बच्चे के पढ़ाई लिखाई और प्रोग्रेस के बारे में जाने। उन्होंने कहा कि स्थानीय बोली भाषा में भी पढ़ाई को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके लिए किताबें भी उपलब्ध कराई जायेगी। पीएम श्री योजना से स्कूलों में संसाधनों को बेहतर किया जायेगा। टॉपर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं को सायकल वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा परिसर की तर्ज में प्रदेश के 22 जिलों में पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है, इसमें जशपुर और कुनकुरी में भी नालंदा परिसर खोलने जा रहे हैं। यहां बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के किताबें वातावरण भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री को पालक शिक्षक बैठक में 12 मुख्य गतिविधियों के बारे में स्कूल के बच्चों ने ही बताया। पालकों ने भी अपने अनुभव बताए। पालक हरिसेवक चौहान ने बताया कि उनका एक पोता यहां से पढ़कर अभी एमएससी कर रहा है और एक यहां से ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहा है। वे एक जागरूक पालक हैं जो अपने बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं। परिवार पहली पाठशाला है और माता पिता पहले गुरु : कौशल्या साय इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी कौशल्या साय ने भी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बंदरचुंआ स्कूल में सन 1997-98 से स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के आयोजन में शामिल होने का मौका मिल रहा है। यहां के बच्चों के साथ दिल से जुड़ाव है। परीक्षा से पहले भी यहां बच्चों के मार्गदर्शन के लिए पहुंचते रहे हैं। बच्चों और पालकों से यही बात कहना चाहती हूं कि परीक्षा परिणाम के लिए तनाव नहीं लेना है। पूरी मेहनत से परीक्षा देना है। नंबर कम ज्यादा हो तो तनाव बिल्कुल न लेना है। परिवार पहली पाठशाला है और माता पिता पहले गुरु हैं। मुख्यमंत्री ने बंदरचुंआ के विकास के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बंदरचुंआ में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की। साथ ही उन्होंने प्राथमिक शाला बंदरचुंआ से छेराघोघरा चौक तक सड़क किनारे सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, भुइयार बस्ती से सरना पहुंच मार्ग में सड़क और पुल, गायत्री मंदिर और शिव मंदिर के जीर्णाेद्धार, आश्रम छात्रावास को 50 सीटर से 100 सीटर करने तथा बंदरचुंआ में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। recent visitors 125

ढही मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, राजस्थान-अजमेर में बरसों पुरानी हवेली ढही

अजमेर/ब्यावर. ब्यावर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र में एक वर्षों पुरानी हवेली के गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है। अजमेर संभाग में पिछले पांच दिनों से भारी बारिश के चलते अजमेर सहित आसपास के जिलों की कई कॉलोनियों मे जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है तो वहीं कई इलाकों माँ पुरानी इमारतें धराशायी हो चुकी हैं। ऐसे ही मसूदा विधानसभा के गांव किराप में एक पुरानी हवेली बारिश की वजह से गिर गई, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में हवेली गिरते हुए दिखाई दे रही है। हवेली में दरार आने के बाद से हवेली में रहने वाले लोगों ने हवेली को छोड़ दिया था लेकिन भारी बारिश के चलते हवेली धराशायी हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही अजमेर सहित आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। recent visitors 129