AAP को बड़ा झटका एमसीडी में एल्डमैन मनोनित का एलजी के फैसले को SC ने सही करार दिया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 10 एल्डरमैन को सरकार की सहमति लिए बिना नियुक्त किए जाने के एलजी वीके सक्सेना के फैसले को सर्वोच्च अदालत ने सही करार दिया है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने इसमें कानून का उल्लंघन नहीं पाया। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार की यह दलील खारिज कर दी कि एलजी ‘एल्डरमैन’ नामित करने के लिए मंत्री परिषद की सलाह मानने को बाध्य हैं। जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई की थी। बेंच में जस्टिस जेबी पारदीवाला भी शामिल थे। फैसले सुनाते हुए जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि एल्डरमैन की नियुक्ति एलजी का वैधानिक कर्तव्य है और इसे पूरा करने में वह राज्य कैबिनेट की सलाह लेने को बाध्य नहीं हैं।   recent visitors 93

जुलाई माह में जारी सीएम हेल्प लाईन की रैकिंग में ग्रेड ‘ए’ के साथ दूसरे स्थान प्राप्त करने पर आयुक्त नगरीय निकाय ने निगम आयुक्त डीके शर्मा को भेजा बधाई पत्र

सिंगरौली  प्रदेश में नागरिको के शिकायतों के त्वारित एवं संतुष्टि से निराकरण हेतु राज्य शासन द्वारा 181 सीएम हेल्प लाईन का संचालन किया जा रहा है। सीएम हेल्प लाईन के माध्यम से नागरिको द्वारा अपनी समस्याओ के तुरंत निराकरण हेतु शिकायत दर्ज कराई जाती है। जिसका संबंधित विभाग द्वारा निराकरण किया जाता है। जुलाई माह की राज्य स्तर पर जारी होने वाली सीएम हेल्प लाईन रैकिंग में नगर निगम सिंगरौली ने आयुक्त श्री डी.के शर्मा के नेतृत्व में 95.19 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान प्राप्त किया l जिसके चलते संचालक नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त  द्वारा जुलाई माह में जारी सीएम हेल्प लाईन की रैकिंग में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त करने पर बधाई पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सी.एम. हेल्पलाइन (181) में दर्ज शिकायतों का आपके द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेते हुए निराकरण कराया जा रहा है। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा नगर निगमों की श्रेणी, अंतर्गत सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माह जुलाई 2024 में 95.19 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त कर ’A-ग्रेड’ के साथ प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए  विभाग की ओर से, आपको एवं नगर निगम सिंगरौली में सी.एम. हेल्पलाइन का कार्य कर रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना करता हू। उन्होंने पत्र में कहा कि मैं आशा करता हूँ कि, भविष्य में भी आप इसी निष्ठा व समर्पण से आगे भी कार्य कर अपने निकाय को उत्कृष्ट स्थान पर रखेंगे। recent visitors 80

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर करप्शन के आरोपों में मुकदमा चलेगा के नहीं आज फैसला

बेंगलुरु  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेकर गवर्नर थावरचंद गहलोत आज एक फैसला ले सकते हैं। यह फैसला करप्शन के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलाने को लेकर है। एक्टिविस्ट टीजे अब्राहम ने गवर्नर से रिक्वेस्ट की है कि सिद्धारमैया के ऊपर भ्रष्टाचार को लेकर मुकदमा चलाया जाए। वहीं, मंत्रिपरिषद ने गवर्नर से गुहार लगाई है कि ऐसा न किया जाए। विपक्षी भाजपा और जेडीएस भी मुकदमे के लिए दबाव बना रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के ऊपर मुडा में भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं। आरोप है कि मुख्यमंत्री ने मैसूर के आवासीय इलाके में गैरकानूनी ढंग से 14 प्लॉट हासिल किए। सीएम सिद्धारमैया के ऊपर मुकदमा चलाने की मांग को लेकर विपक्ष ने मैसूर से बेंगलुरु के बीच हफ्ते भर के लिए पदयात्रा शुरू की है। वहीं, भाजपा के विरोध प्रदर्शन से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस छह दिनों की रैली कर रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसको लेकर राज्यपाल के ऊपर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गवर्नर भाजपा के हाथ का खिलौना बनकर रह गए हैं। सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यपाल एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने के मूड में है। भाजपा-जेडीएस यात्रा के दूसरे दिन नेताओं ने मुख्यमंत्री पर हमले बोलने जारी रखे। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने अपनी रैली के दौरान जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर हमले बोले। जेडीएस की रामनगर जिले में काफी पकड़ है। लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले कुमारस्वामी ने चन्नापत्ना विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे हैं। कुमारस्वामी ने रविवार को भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उनसे कहा कि वह कांग्रेस के वजूद को खत्म करने के लिए भाजपा के साथ काम करते रहेंगे और एनडीए को सत्ता में लाएंगे।   recent visitors 108

भालू ने किया हमला,एक की मौके पर ही मौत,दो गंभीर रुप से घायल

गौरेला-पेंड्रा मरवाही-सिवनी के जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इससे एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स में रिफर किया गया है। मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी बदरोड़ी ग्राम पंचायत का है। रविवार की सुबह घासीराम पिता श्यामलाल गोंड (45) निवासी सिलवारी सिवनी, संतलाल पिता पहलवान चौधरी (40) , छाबलाल पिता फूलसिंह गोंड(28), कई अन्य ग्रामीणों के साथ तेंदू की टहनी लेने जंगल गए थे। ग्रामीण कोकड़ा टोला बदरोड़ी के जंगलों में तेंदू की पेड़ तलाश रहे थे तभी उनका सामना एक भालू से हो गई। भालू अपने दो शवकों के साथ विचरण कर रहा था। ग्रामीणों से अचानक हुए आमना सामना होने पर भालू ने उन पर हमला कर दिया। तीन ग्रामीणों के भालू ने दौड़ाया उन्हे काटने तथा नोचने लगा। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों ने भाग कर अपनी जान बचाई। लेकिन तीन लोग अपने को नहीं बचा सके। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सभी के सिर में गहरी चोटें आई हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर बड़े बड़े जख्म हैं। घासीराम की एक आंख पूरी तरह से खराब हो गई है और एक 28 वर्षीय युवक छबिलाल भालू के नोचने से दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में भालू के हमले की जानकारी गांव वालों को हो गई वे जंगल में गए। ग्रामीणों को देखकर भालू जंगल के अंदर चला गया। इसके बाद घायलों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस मरवाही के माध्यम से सीएचसी मरवाही लाया गया। यहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। मामला गंभीर होने पर दोनों को उपचार के मेडिकल कालेज सिम्स बिलासपुर भेज दिया गया है। recent visitors 74

छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएसन का हुआ गठन

मनेन्द्रगढ़ मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ के मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में  छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएसन का गठन किया गया है। जिसमें शैलेंद्र विशी संयुक्त सचिव के मार्गदर्शन पर जिला कार्यकारणी का गठन किया गया है। जिसमें सर्वसहमति से वरिष्ठ संरक्षक सतीश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष रामचरण केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष बिनती अग्रवाल, सचिव नीलम गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सह सचिव विवेक तिवारी, जिला मिडिया प्रभारी महेंद्र शुक्ला, सह प्रभारी नागेन्द्र दुबे, सदस्य संजय सेन को बनाया गया। recent visitors 79

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं का आरोप, भोजन की क्वालिटी की शिकायत पर उन्हें डंडे से पीटा गया

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि आवासीय विद्यालय की एक वार्डन ने छात्राओं को डंडे से बुरी तरह से पीटा है। बच्चियां रोती-बिलखती चिल्लाती रहीं कि हमें माफ कर दो लेकिन बेरहम वार्डन की लाठी लगातार मासूम छात्राओं पर बरसती रही। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बीएसए ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं और वार्डन से बात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को छात्राओं की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक वीडियो खजनी थाना क्षेत्र के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का बताया जा रहा है। यहां कमजोर आय वर्ग से आने वाली कुल 100 छात्राएं पढ़ती हैं। इनमे से ज्यादातर छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में मेनू के हिसाब से भोजन नहीं दिया जाता। भोजन की क्वालिटी भी बेहद खराब होती है। इस बात का कुछ छात्राओं ने विरोध किया तो वार्डन अर्चना पांडेय ने छात्राओं को जमकर पीटा। पिटाई के दौरान किसी छात्रा ने चुपके से वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया। वायरल होते ही कई अन्य छात्राएं भी सामने आईं, जिन्होंने वार्डन की शिकायत की है। कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वार्डन का रवैया हम सभी के लिए बेहद खराब रहता है। आए दिन वह बदतमीजी करती हैं। खाने की जब भी शिकायत की जाती है तो अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकाती हैं। एक छात्रा ने इसकी शिकायत हेडमास्टर से की थी, उसके बाद इन्होंने हम सभी की पिटाई की। घटना की जानकारी होते ही बीएसए रामेंद्र सिंह ने जांच टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि छात्राओं से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। वार्डन से भी बात की जाएगी। जांच के बाद दोषी वार्डन को बिल्कुल भी बख्सा नहीं जाएगा। हालांकि वीडियो कब का है? इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं आरोपी वार्डन का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यह सब गलत है। वीडियो फेक है। मुझे बदनाम किया जा रहा है। छात्राओं को किसी ने बरगलाया होगा। recent visitors 86

कलेक्टर ने बेसमेंट में संचालित कोचिंग के विरुद्ध जांच कर दिए कार्यवाही के निर्देश

कलेक्टर ने बेसमेंट में संचालित कोचिंग के विरुद्ध जांच कर दिए कार्यवाही के निर्देश छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश फायर एवं विद्युत सेफ्टी की होगी जांच बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों को रोकने के लिए एवं कोचिंग संस्थानों में आवश्यक फायर सेफ्‌टी व विद्युत रख रखाव के संबंध में कलेक्टर संदीप जी.आर. ने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री जी.आर. ने छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं सीएमओ नगरीय निकाय को संयुक्त रूप से कोचिंग संस्थानों की जांच करते हुए नियमानुसार संचालन नहीं पाए जाने पर कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारी को क्षेत्र में आने वाले सभी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर कोई कोचिंग संस्थान बेसमेंट में संचालित तो नहीं हो रहे हैं, यदि हो रहे हैं तो उन पर विधिसंगत कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने अन्य तलों में संचालित कोचिंग संस्थानों की सयुक्त जाँच करने जिसमें वहाँ पर फायर सेफ्‌टी व विद्युत प्रमाणिकता के आधार पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं या नहीं इत्यादि की जांच कर कार्यवाही से अवगत कराने के लिए कहा है। recent visitors 82