महंत Kanak Bihari Das Maharaj के खाते से 90 लाख रूपए लेकर भागी साध्वी !

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) के लोनिबर्रा श्री राम जानकी मंदिर धाम के महंत स्व. कनक बिहारी दास के बैंक खाते से 90 लाख रुपये निकाल लिए गए. इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस ने रीना रघुवंशी उर्फ साध्वी लक्ष्मी और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बता दें कि महंत कनक बिहारी दास ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपये दान में दिए थे. दरअसल, स्व. कनक बिहारी दास महाराज के उत्तराधिकारी श्याम बाबा ने चौरई पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि एसबीआई बैंक में स्व. कनक बिहारी दास का खाता था. उसमें 90 लाख रुपये जमा थे. अभी इसमें उत्तराधिकारी को लेकर केस न्यायालय में चल रहा है. शिकायत में आरोप लगाया गया कि भोपाल की रहने वाली रीना रघुवंशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की और खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवाकर नेट बैंकिंग के जरिए खाते से राशि निकाल ली. श्याम बाबा भी खुद को महंत कनक बिहारी दास का उत्तराधिकारी मान रहे हैं. वहीं साध्वी की ओर से एक कॉपी वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि महंत कनक बिहारी दास ने उनको उत्तराधिकारी बनाया है. बीते साल सड़क हादसे में हो गया था महंत कनक बिहारी दास का निधन फिलहाल पुलिस ने रीना रघुवंशी उर्फ साध्वी लक्ष्मी सहित अन्य लोगों पर धारा 420 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्व. महंत कनक बिहारी दास का 17 अप्रैल 2023 को सड़क हादसे में निधन हो गया था. उन्होंने अयोध्या मंदिर के लिए 1 करोड़ रुपये का दान दिया था. इस मामले में चौरई एसडीओपी का कहना है कि एक शिकायत मिली थी. इसमें कहा गया था कि स्व. कनक बिहारी दास के अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं. शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई. इसमें रीना रघुवंशी का नाम दर्ज है. पूरे मामले की विवेचना चल रही है. बताया जाता है कि रीना रघुवंशी 2022 में विदिशा में एक कार्यक्रम में कनक दास महाराज से जुड़ी थी। कनक बिहारी दास महाराज की 17 अप्रैल 2023 को सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए चंदा दिया था। बम्हनीलाला के रहने वाले और श्रीराम जानकी मंदिर समिति के नए महंत श्याम दास महाराज और मंदिर से जुड़े चक्रपाल सिंह पटेल ने 15 दिन पहले चौरई थाने में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि कनक बिहारी दास महाराज का खाता चौरई के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। अकाउंट में 90 लाख रुपए जमा थे।   महाराज के निधन के बाद रीना ने कूटरचित दस्तावेजों की मदद से खुद को कनक दास महाराज का नॉमिनी बना लिया। दस्तावेजों की मदद से 28 दिसंबर 2023 को भोपाल से मोबाइल सिम भी अलॉट करवा ली। 31 दिसंबर 2023 को उसने महाराज के खाते से अपने खाते में एक रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर चेक भी किया। सफल होने पर लगातार ट्रांजैक्शन करती रही। 19 जनवरी 2024 को 50 लाख रुपए कैश निकाले। 31 जनवरी को आखिरी बार 9 लाख 99 हजार 999 रुपए का ट्रांजैक्शन किया। एक महीने में ऑनलाइन और ऑफलाइन 89 लाख 80 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कराए। अब कनकदास महाराज के खाते में सिर्फ 20 हजार रुपए बचे हैं। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रीना रघुवंशी पर मामला दर्ज किया है।   recent visitors 153

गाजा में स्कूल पर इजरायली हमले में 15 फिलिस्तीनियों की दर्दनाक मौत

गाजा  गाजा शहर में एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. दर्जनों अन्य घायल हो गए. फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी गई है. फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने शनिवार को सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इजरायली जेट ने गाजा शहर के उत्तर में शेख रादवान में एक स्कूल पर मिसाइल से हमला किया. यहां विस्थापित लोग रह रहे थे. फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक, बमबारी में 15 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए, और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना है. सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि इजरायल रक्षा बलों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने हमास के कमांड और नियंत्रण परिसर को निशाना बनाया है, जिसका इस्तेमाल हथियार बनाने के लिए किया जा रहा था और जिसे पहले गाजा शहर में एक स्कूल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था. बयान में कहा गया है कि परिसर का इस्तेमाल हमास आतंकवादियों के लिए छिपने की जगह के रूप में किया जा रहा था. इस परिसर के अंदर इजरायल के खिलाफ आतंकवादी हमले की योजना बनाई गई थी. इसमें कहा गया है कि बुनियादी ढांचे के भीतर से काम करके, नागरिक आबादी और संस्थानों का अपने आतंकवादी गतिविधियों के लिए मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर हमास अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है. इसके अलावा, हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को एक प्रेस बयान में कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 से गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 39,550 हो गई है, जबकि 91,280 अन्य घायल हुए हैं. बनाई जा रही थी इजरायल के खिलाफ हमले की योजना सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि इजरायल रक्षा बलों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने हमास के कमांड और नियंत्रण परिसर को निशाना बनाया है, जिसका इस्तेमाल हथियार बनाने के लिए किया जा रहा था और जिसे पहले गाजा शहर में एक स्कूल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। बयान में कहा गया है कि परिसर का इस्तेमाल हमास आतंकवादियों के लिए छिपने की जगह के रूप में किया जा रहा था, और इस परिसर के अंदर इजरायल के खिलाफ आतंकवादी हमले की योजना बनाई गई थी। इसमें कहा गया है कि बुनियादी ढांचे के भीतर से काम करके, नागरिक आबादी और संस्थानों का अपने आतंकवादी गतिविधियों के लिए मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर हमास अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है। इसके अलावा, हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को एक प्रेस बयान में कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 से गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 39550 हो गई है, जबकि 91280 अन्य घायल हुए हैं। recent visitors 98

मंडला में नर्मदा उफान पर, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इंदौर भोपाल ग्वालियर जबलपुर समेत इन जिलों में रेड अलर्ट

भोपाल प्रदेश में वर्षा का मजबूत सिस्टम फिर सक्रिय हो गया गुरुवार को राजधानी भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। रामनगर और छोटा पुल डूब गया है। मौसम विभाग ने भोपाल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल में गुरुवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। इससे पुराने भोपाल में कुछ इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं। स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रही स्कूल वैन नाले में फंस गई। हालांकि, जेसीबी की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मध्यप्रदेश में एक्टिव दाे बड़े सिस्टम की वजह से आज रविवार को भी बारिश हो रही है। भोपाल में छोला इलाके के मकानों में पानी भर गया है। विदिशा में बेतवा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। नर्मदापुरम में तवा डैम के गेट शनिवार रात में बंद कर दिए गए थे अतिभारी बारिश की इन जिलों में चेतावनी रविवार को भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी जताई है। इन जिलों में बालाघाट, मैहर, शहडोल, कटनी, उमरिया, शामिल हैं।जबकि पन्ना, डिंडौरी, जबलपुर, सतना, सीधी, सिंगरौली, दमोह छतरपुर अनूपपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, मंडला, सिवनी, टीकमगढ़ शिवपुरी,नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, खंडव हरदा नीमच, मंदसौर, रतलाम,निवाड़ी, सागर, बैतूल, सिवनी, झाबुआ, अलीराजपुर, शाजापुर, बुरहानपुर, आगर, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, उज्जैन, बड़वानी, खरगोर, देवास, नर्मदापुरम, राजगढ़, दतिया, भोपाल में भी पानी गिर सकता है। शनिवार सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक सागर में 17, सतना में 0.7, शिवानी में पांच, सीधी में 19, टीकमगढ़ में तीन, उमरिया में 6, मलाजखंड में 29, छिंदवाड़ा में चार, दमोह में 18, जबलपुर में 35, मंडला में 20, नरसिंहपुर में 69, रीवा में 37, बैतूल में पांच, भोपाल में 0.4, धार में सात, गुना में 0.2 नर्मदापुरम में सात, इंदौर में पांच, खंडवा में तीन, खरगोन में पचमढ़ी में 6, रतलाम में 6, शिवपुरी में 6 और उज्जैन में 0.6 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई। 14 प्रतिशत से अधिक बारिश वहीं, रविवार को 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदापुरम में तवा डैम के 9 गेट खोलने से नदी में बहाव तेज हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 1 जून से 3 अगस्त तक के मानूसनी सीजन में अब तक प्रदेश में औसत से 14 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 6% अधिक जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 21% अधिक पानी गिर चुका है। भोपाल में शनिवार भदभदा के 2, कलियासोत डैम के 4 गेट खुले भोपाल में शनिवार रात से हो रही बारिश सुबह भी जारी रही। कई इलाकों में एक फीट तक पानी भर गया है। रात में ही शहर में ढाई इंच पानी गिर गया। बड़ा तालाब अपने फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट तक पहुंच गया है। भदभदा डैम के 2 गेट खोल दिए गए। कलियासोत डैम के 4 गेट खोले गए हैं। आज कोलार डैम के गेट भी खुल सकते हैं। भोपाल में अब तक 30 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 80 प्रतिशत तक है। recent visitors 205

अफगानिस्तान मेंदो वाहनों के बीच भीषण भिड़ंत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 9 की मौत

काबुल  अफगानिस्तान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। उत्तरी अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में ये हादसा हुआ। एक स्थानीय अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है। प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति निदेशक मावलवी शमसुद्दीन मोहम्मदी के अनुसार, सड़क हादसा शनिवार दोपहर को खान-ए-चारबाग जिले में हुआ। यहां दो वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की वजह क्या है ये स्पष्ट नहीं हो पाई और इसे लेकर जांच चल रही है। बता दें कि अफगानिस्तान में आए दिन सड़क हादसे सामने आते रहते हैं। इससे पहले 29 जुलाई को अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात की मौत हो गई थी। पश्चिमी हेरात प्रांत के एड्रास्कन जिले में एक कार की ट्रक से टक्कर हुई थी। बताया जाता है कि अफगानिस्तान में लापरवाह ड्राइविंग की वजह से ये हादसे होते हैं। recent visitors 105

तिहाड़ जेल में कैदी चलाते हैं इंस्टाग्राम, पोस्ट करते हैं फोटो, पोल खुली तो सुरक्षा पर उठा बड़ा सवाल

नई दिल्ली दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर नवीन बाली मोबाइल फोन पर इंस्टाग्राम चलाया जा रहा है। वह जेल से कई बार अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड कर चुका है। इसे लेकर हरियाणा के खुफिया विभाग ने तिहाड़ जेल के महानिदेशक और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर जानकारी दी है। पुलिस कमिश्नर की ओर से स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जेल में बंद नवीन बाली पर हत्या, जबरन उगाही, हत्या प्रयास और लूट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। वह नीरज बवाना गैंग का अहम सदस्य है। वह कई वारदातों में नीरज का साथी रहा है। वर्ष 2021 में रोहिणी कोर्ट में हुई जितेन्द्र गोगी की हत्या में भी पुलिस ने नवीन बाली को आरोपी बनाया है। बीते दिनों हरियाणा पुलिस विभिन्न बदमाशों के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही थी। इस दौरान पता चला कि नवीन बाली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेल की तस्वीर डाली गई है। इसे लेकर हरियाणा के गुप्तचर विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक मित्तल की ओर से तिहाड़ जेल के महानिदेशक सतीश गोलचा और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। पत्र में बताया गया है कि मई और जून में तीन बार फोटो अपलोड की है। आखिरी बार 8 जुलाई को उसने इंस्टाग्राम पर जेल से फोटो अपलोड की है। जेल के बाहर बदमाशों के गुर्गे भी अपलोड कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कई कुख्यात बदमाश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो-वीडियो अपलोड करते हैं, लेकिन यह फोटो-वीडियो जेल से नहीं, बल्कि बाहर मौजूद उनके गुर्गों द्वारा अपलोड किए जाते हैं। वह अदालत में पेशी के दौरान बदमाशों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपलोड करते हैं, लेकिन इस मामले में जेल से ही फोटो डाली जा रही हैं।   recent visitors 120

एक और ट्रेन हादसे की शिकार,कोरबा एक्सप्रेस ट्रेन की 4 बोगियों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

विशाखापट्टनम छत्तीसगढ़ के कोरबा से विशाखापट्टनम पहुंची कोरबा एक्सप्रेस (18517) ट्रेन की बोगियों में रविवार को अचानक से भीषण आग लग गई. यह ट्रेन कोरबा से तिरुमाला जा रही थी. जब ट्रेन स्टेशन पर रूकी तो इसी दौरान इसमें अचानक से आग लग गई. आग लगने की यह घटना स्टेशन के चौथे नंबर के प्लेटफॉर्म पर हुई. इस दौरान तीन एसी बोगियां पूरी तरह जल गई हैं. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने की यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई. रेलवे अधिकारियों ने शुरू में पाया कि यह दुर्घटना B7 बोगी के शौचालय में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई. नतीजतन, B7 बोगी पूरी तरह जल गई, जबकि B6 और M1 बोगियां आंशिक रूप से जल गईं हैं,. गनीमत यह रही कि घटना के समय ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. सवारियां उतरकर जा चुकी थीं। इस वजह से जानी नुकसान होने से बच गया, लेकिन ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा। ट्रेन में अग्निकांड की जानकारी मिलते ही GRP, शहरी पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण तलाशने और जांच करने के आदेश जारी हो गए हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कोरबा एक्सप्रेस के B-7 कोच में आग लगी और यह आसपास की B5, M7 समेत चार बोगियों में भी फैल गई। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण B-7 कोच के शौचालय में आग लगी और यह अन्य बोगियों तक जा फैली। आग लगते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री ट्रेन से नीचे उतर गये। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम कोरबा एक्सप्रेस में लगी आग पर काबू पाने में जुट गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। recent visitors 126

सेंट लूसिया को पहला ओलंपिक मेडल जिताने वाली एथलीट बनीं जूलियन अल्फ्रेड

पेरिस  ओलंपिक में जूलियन अल्फ्रेड ने महिलाओं की 100 मीटर का फाइनल जीत लिया। सेंट लूसिया की जूलियन ने 10.72 सेकंड में रेस पूरी कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह ओलंपिक में सेंट लूसिया का यह पहला ओलिंपिक मेडल है। सेंट लूसिया की आबादी दो लाख से भी कम है। बारिश की वजह से गीले ट्रैक पर रेस का आयोजन हुआ। विश्व चैंपियन और रेस की प्रबल दावेदार शा'कैरी रिचर्डसन ने 10.87 सेकंड के साथ रजत पदक जीता, लेकिन अमेरिकी धावक कभी भी अल्फ्रेड को चुनौती नहीं दे सकी। उनकी हमवतन मेलिसा जेफरसन ने 10.92 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। अमेरिका का इंतजार हुआ और लंबा जूलियन अल्फ्रेड हीट राउंड में 10.95 सेकंड का समय लेकर 5वें नंबर पर थीं। वह सेमीफाइनल में भी सबसे तेज रेसर रहीं। 23 साल की जुलियन ने सेमीफाइनल में 10.84 सेकंड का समय लिया था। फाइनल मुकाबले में वह छठे लेन में थीं। शा'कैरी रिचर्डसन 7वें और मेलिसा जेफरसन 5वें में थीं। दो अमेरिकी के बीच में होने के बाद भी अल्फ्रेड ने कोई मौका नहीं दिया और अपने देश के लिए ओलंपिक इतिहास का पहला मेडल जीता। इस स्पर्धा में अमेरिका का 28 साल का स्वर्ण पदक का सूखा जारी है। 1996 में गेल डेवर्स उनकी आखिरी विजेता थीं। मैरियन जोन्स को डोपिंग के लिए उनके 2000 के ओलंपिक स्वर्ण से हटा दिया गया था। इसने पिछले चार ओलंपिक स्वर्ण और उपलब्ध 12 में से 10 पदक जीतने के बाद इस स्पर्धा में जमैका के दबदबे का भी अंत कर दिया। सेमीफाइनल में नहीं उतरीं फ्रेजर-प्राइस वहीं अपने पांचवें ओलंपिक में भाग ले रहीं दो बार की ओलंपिक चैंपियन फ्रेजर-प्राइस का नाम सेमीफाइनल से कुछ देर पहले 'शुरू नहीं किया' के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। उनकी लेन खाली रही। बाद में सोशल मीडिया पर उनके और जमैका की टीम के सदस्यों का अधिकारियों के साथ बहस करते हुए फुटेज सामने आया, ऐसा लग रहा था कि अधिकारी उन्हें अंदर जाने से रोक रहे थे। फ्रेजर-प्राइस को यह कहते हुए सुना गया, 'उन्होंने नियम बदल दिए हैं, हम हमेशा इसी गेट से आते हैं।' वर्ल्ड एथलेटिक्स ने कहा कि वह अभी भी जमैका टीम से उनकी अनुपस्थिति के कारण की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। recent visitors 100