पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा थाना खरगापुर का किया गया औचक निरीक्षण

टीकमगढ़  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा दिनांक 03.08.24 की देर रात्रि थाना खरगापुर का औचक निरीक्षण कर रात्रि गस्त, थाने के मालखाना, थाने के रजिस्टर, पेंडेंसी, गुंडा- बदमाश रजिस्टर, हवालात, थाना भवन की साफ सफाई,पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम  व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सीसीटीएनएस एंट्री चेक कर थाने के सभी रजिस्टर अपडेट रखने एवं साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था सही तरीके से रखने हेतु,साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को थाने पर नियमित वर्दी में रहने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश , निगरानी बदमाशों , संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों  पर नजर रखने हेतु एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों द्वारा थाने पर आकर शिकायत करने पर जांच कर उनकी शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करने एवं शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।थाने पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया। recent visitors 102

श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, 5वां गेंदबाज वनडे सीरीज से बाहर, भारतीय टीम को होगा फायदा

कोलंबो  श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले वनडे में रोमांचक टाई के बाद, भारत और श्रीलंका रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरे वनडे में आमने-सामने होंगे। हसरंगा अपने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद फेंकते समय अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़े हुए नजर आए थे। हसरंगा ने किए थे तीन शिकार पहले मैच में वानिंदु हसरंगा न कमाल की बॉलिंग की थी। उन्होंने भारतीय टीम के तीन प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया था। विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू करने के बाद उन्होंने केएल राहुल को आउट किया था। इसके अलावा कुलदीप यादव का विकेट भी हसरंगा को ही मिला था। हसरंगा के बाहर होने से श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है क्योंकि उनके पास पहले से ही मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा जैसे गेंदबाज नहीं हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में बताया, 'वानिंदु हसरंगा बाकी वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि खिलाड़ी के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। पहले वनडे के दौरान अपने 10वें ओवर की आखिरी गेंद फेंकते समय उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में दर्द हुआ। इसके बाद खिलाड़ी का एमआरआई किया गया, जिसमें चोट की पुष्टि हुई। ' वेंडरसे को मिली टीम में जगह जेफरी वेंडरसे को हसरंगा की जगह टीम में शामिल किया गया है। 34 वर्षीय वेंडरसे ने श्रीलंका के लिए अपना आखिरी वनडे इस साल जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। तीसरा और आखिरी वनडे 7 अगस्त को आर प्रेमदासा स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। सीरीज जीतने के लिए दोनों ही टीमों को बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने पड़ेंगे। आखिरी दो वनडे के लिए श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कामिन्दु मेंडिस, निशान मदुश्का, महीश थीक्षाना , ईशान मलिंगा। recent visitors 89

राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का जल्दी हो निराकरण- डॉ. सिंह

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सहित जनपद सदस्यों ने जनहित के मामले में ज़िला खाद्य अधिकारी से मिलकर समस्याओं का तत्काल निराकरण कराने की मांग रखी विदित हो की जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में विगत कई माह से राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, राशन कार्ड से नाम पृथक करवाने, एपीएल राशन कार्ड से बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड की पीडीएफ़ लेने, राशन कार्ड का नवीनीकरण करवाने के लिये ग्रामीण जनता जनपद ऑफिस और ज़िला खाद्य अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गये थे। कई माह से उपभोक्ताओं के पास राशन कार्ड नहीं होने के कारण राशन लेने से वंचित हो रहे थे साथ ही शासकीय योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे थे। ऐसे तमाम समस्याओं से ग्रामीण क्षेत्र की जनता जूझ रही थी। कई बार जनपद से आवेदन फॉर्म भरकर भेजने के बावजूद उपभोक्ताओं के राशन कार्ड में सुधार नहीं हो पा रहा था इन सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने,जनपद सदस्य कविता दीवान, कृष्णा सिंह, नांनकुवर, रोशन सिंह, जयमंगल सिंह सहित जिला खाद्य अधिकारी से मुलाकात की और इस समस्या के त्वरित निराकरण की मांग की। recent visitors 99

सागर में मंदिर की दीवार ढहने से 8 बच्चों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

सागर सागर जिले के शाहपुर में मकान की दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत हो गई। आधा दर्जन बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सागर जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती। शाजापुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान मंदिर परिसर के पास बने मकान की दीवार अचानक गिर गई। इसी दीवार के नीचे कई बच्चे दब गए। इनमें से आठ की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है। हादसे में 8 बच्चों की मौत, कई बच्चे घायल आपको बता दें कि सागर के शाहपुर  में रविवार सुबह बच्चे एक जर्जर दीवार के पास मिट्टी से शिवलिंग बनाने के लिए इकट्ठे हुए थे। कई बच्चे पहले से ही वहां खेल रहे थे। इसी दौरान जर्जर दीवार अचानक से गिर गई, जिसमें पास ही में खेल रहे बच्चे बुरी तरह दब गए। हादसे में आठ बच्चों की मौत हो गई। कई बच्चे घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव पहुंचे घटनास्थल हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री और रहली के विधायक गोपाल भार्गव घटनास्थल पहुंचे। मौके पर बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। बारिश नहीं झेल पाई दीवार जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर के बाजू में पचास साल पुरानी यह दीवार जर्जर हो चुकी थी। इसके बाद भी इसे गिराया नहीं गया। सागर में इन दिनों भारी वर्षा हो रही है। 24 घंटे के अंदर ही यहां 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। ऐसे में कच्चे व जर्जर मकानों को खतरा बना हुआ है। मंदिर के पास स्थित भी मिट्टी की दीवार लगातार वर्षा में गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया। अस्पताल के बाहर भीड़, व्यवस्था न मिलने से लोग नाराज हादसे के बाद लोग घायलों को लेकर शाहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं मिला। केवल एक कर्मचारी यहां मौजूद था। इसको लेकर क्षेत्रवालों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि यहां जो डॉक्टर हैं, वे कभी-कभार भी आते हैं जो दस्तखत करके चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जब बच्चों को लाया गया तो मरहम-पट्टी करने वाला भी मौजूद नहीं था। रीवा में स्कूली बच्चों पर गिरी दीवार, 4 की मौत एक दिन पहले शनिवार (3 अगस्त) को रीवा में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। जहां गढ़ कस्बे में एक निजी स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरने से कई बच्चे उसकी चपेट में आ गए। मलबे में दबने से 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकी अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकरी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने मृतक बच्चों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की मदद की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक, ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर सनराइज पब्लिक स्कूल के पास दीवार ढही। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर जाने के लिए निकल रहे थे उसी वक्त जर्जर दीवार बच्चों के ऊपर गिरी। मलबे में 8 बच्चे और एक महिला दब गई। इनमें से 4 की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों और एक महिला को सुरक्षित निकाला गया। बताया जा रहा है कि इमारत पुरानी थी, जर्जर दीवार बारिश और नमी को झेल नहीं पाई। recent visitors 86

“एक पेड़ माँ के नाम अभियान” स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर में बीएमओ अमरपाटन ने परिसर में किया वृक्षारोपण

अमरपाटन  एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुंदपुर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों  द्वारा वृक्षारोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजाति के वृक्षों एवं मेडिसिनल प्लांट्स का रोपण किया गया रोपड़ कार्यक्रम में बी. एम .ओ  अमरपाटन सूरज ठाकुरिया  सहित सुपरवाईजर सीएचओ सहित विभाग के  कर्मचारी उपस्थित रहे साथ ही सबने एक एक पेड़ माँ के नाम से पौधे रोपित किए और उसकी देखभाल करने की शपथ ली। recent visitors 82

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के पास बस और कार की टक्कर, मां-बेटे समेत 7 की मौत, 40 घायल

 आगरा उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक फिर सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र में किमी 129 के पास बेकाबू कार दूसरी ओर की रोड पर जाकर रायबरेली से आ रही स्लीपर बस से जा टकराई। दोनों वाहन रोड से 20 फुट नीचे खाई में जा गिरे जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, 40 लोग घायल हुए।  पुलिस फोर्स ने मानव चेन बनाकर घायलों को निकाला।  नागालैंड नंबर की स्लीपर बस रायबरेली से 60 यात्री लेकर दिल्ली जा रही थी, दूसरी ओर आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार उक्त स्थान पर अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करके इस रोड पर आ गई। अचानक सामने आई कार को बचाने में बस ड्राइवर किनारे लेकिन कार टकराने से दोनों वाहन तेज धमाके के साथ सड़क किनारे करीब 20 फुट नीचे खाई में जा गिरे जिससे चीख पुकार मच गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर एसएसपी संजय वर्मा, एएसपी सत्यपाल सिंह, एसडीएम सदर राघव विक्रम,  सीओ सैफई शैलेंद्र प्रताप गौतम व अन्य कई अधिकारी तथा आसपास के थानों का फोर्स मौके पर आ गया। फोर्स ने मानव चेन बनाकर कड़ी मशक्कत करके घायलों को निकाला, एम्बुलेंसों से सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर भिजवाया। कार में सवार कन्नौज में थाना तालग्राम क्षेत्र में गांव गद्दाइया उसर के मोनू तथा उसकी मां, इसी थाना क्षेत्र में गांव  रिसौली के सचिन की मौत हो गई, तीन अन्य घायल हो गए। बस में सवार लखीमपुर खीरी में भड़सरिया के ओमप्रकाश, अमेठी में जायस के शानू शाह तथा दो अज्ञात लोगों को डाक्टरों ने चेकअप करके मृत घोषित कर दिया। बस के अन्य 40 घायलों को भर्ती किया गया। इनमें ज्यादातर अमेठी, रायबरेली, लखनऊ के हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि कार दूसरी ओर की रोड पर जाने से भीषण हादसा हुआ है, घटना की जांच की जा रही है। कार और बस में सवार सात लोगों की जान चली गई है, 40 यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी उनकी देखरेख कर रहे हैं, इनमें कई आशिंक रूप से घायल व्यवस्था किए जाने पर लखनऊ और दिल्ली की ओर चले गए।   recent visitors 95

बिडेन और नेतन्याहू के रिश्ते में गहराते युद्ध का तनाव, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने की आशंका

तेलअवीव ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या के बाद, पश्चिमी एशिया में संषर्घ बढ़ने की आशंका है. हमास और ईरान दोनों ने टारगेटेड अटैक में हानिया की मौत के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, इजरायल ने न तो इस हमले की जिम्मेदारी ली है और न ही इससे इनकार किया है. इस बीच खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपनी बातचीत में हानिया के मामले को लेकर नाराजगी जताई है. चैनल 12 न्यूज ने बिना किसी आधिकारिक स्रोत का हवाला दिए अपनी रिपोर्ट में कहा है, 'टेलीफोनिक कंवर्शेसन में बाइडेन ने चिढ़कर नेतन्याहू से कहा- आप मुझसे बकवास करना बंद कीजिए'. जो बाइडेन की यह टिप्पणी तब आई जब बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें सूचित किया कि इजरायल हमास के साथ बंधकों के बदले युद्धविराम समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ा रहा है और जल्द ही अपना एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा. चैनल 12 न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार बाइडेन ने यह कहकर नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत समाप्त की कि वह 'राष्ट्रपति को हल्के में न लें.' इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने की आशंका रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन द्वारा यह टिप्पणी ईरान और उसके द्वारा समर्थित संगठनों (हिजबुल्लाह और हूती) के साथ युद्ध की आशंका के बीच इजरायल-अमेरिका सहयोग के संदर्भ में की गई थी. बता दें कि पश्चिमी एशिया में पहले से जारी संघर्ष के और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि ईरान और तेहरान समर्थित समूहों ने अपने कई नेताओं की हालिया हत्याओं का बदला लेने की कसम खाई है. बता दें कि राष्ट्रपति बाइडेन ने 13-14 अप्रैल की रात के दौरान इजरायल पर ईरान के अभूतपूर्व मिसाइल और ड्रोन हमले को विफल करने में सहायता के लिए क्षेत्रीय शक्तियों को एकजुट किया था. द टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को नेतन्याहू के साथ बाइडेन की फोन पर हुई बातचीत के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया. इसमें कहा गया, 'प्रधानमंत्री अमेरिकी राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करते हैं और जो भी राष्ट्रपति चुना जाएगा, उसके साथ काम करेंगे. साथ ही वह अमेरिकियों से भी अपेक्षा करते हैं कि वे इजरायल के मामलों में हस्तक्षेप न करें.' एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने द टेलीग्राफ को बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने के फैसले के बाद, बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए उत्साहित महसूस कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आगामी चुनाव की दौड़ में बने रहने के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू के निर्णयों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे. द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा, 'बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा था कि ईरान के हमलों पर बहुत कठोर प्रतिक्रिया न दें. और ईरान यह जानता था, यही कारण है कि उसने इजरायल पर हमला करने के लिए स्थिति का फायदा उठाया. लेकिन राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद जो बाइडेन अब वही करेंगे जो उन्हें सही लगता है.' द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में इजरायली अधिकारे के हवाले से कहा, 'अमेरिका का असली एजेंडा इजरायल का पूर्ण समर्थन करना है और उसने दशकों तक ऐसा किया है. नेतन्याहू यह जानते हैं, यही कारण है कि वह अधिक साहसी हो रहे हैं. उन्हें विश्वास है कि वह इजरायल के दुश्मनों पर हमला कर सकते हैं और उन्हें अब भी अमेरिका का पूरा समर्थन प्राप्त है. जो बाइडेन के दोबारा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला मध्य पूर्व में बड़ा गेम चेंजर साबिह होगा. क्योंकि ईरान उनके चुनाव अभियान का लाभ उठाने की योजना बना रहा था.' इजरायल के समर्थन में अमेरिका ने तैनात किए जंगी जहाज बता दें कि इजरायल 31 जुलाई को तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरानी प्रतिक्रिया की तैयारी कर रहा है. देश भर में संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अस्पतालों में अतिरिक्त वार्ड खोले जा रहे हैं. इजरायल को आशंका है कि ईरान के साथ उसका युद्ध छिड़ सकता है. इसे देखते हुए अमेरिका ने हाल के दिनों में इजरायल के लिए अपना सैन्य समर्थन बढ़ा दिया है. ईरान और क्षेत्र में उसके द्वारा समर्थित संगठनों जैसे हिजबुल्लाह और हूती, की बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों से इजरायल का बचाव में मदद के लिए अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने जंगी जहाज तैनात किए हैं.   recent visitors 125