भारतीय टीम को मनाने की जिम्मेदारी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को दे दी है- मोहसिन नकवी

कराची  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पीसीबी अधिकारियों से कहा है कि वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारत के अपनी टीम भेजने के फैसले को लेकर कोई बयान नहीं दें। पीसीबी प्रमुख के इस आदेश के बाद से ही इस मामले में अन्य अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है। पीसीबी प्रमुख ने कहा है कि भारतीय टीम को मनाने की जिम्मेदारी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को दे दी है। इसलिए इस मामले में अच्छा है कि कोई टिप्पणी नहीं की जाए और आईसीसी को ही इसे संभालने दिया जाए।  इसलिए . हाल के दिनों में नकवी या किसी अन्य बोर्ड अधिकारी की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी या बयान नहीं आया है कि अगर भारत अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजता है तो क्या होगा। नकवी ने यह मानते हुए कि भारत अपनी टीम भेजेगा, सभी संबंधित अधिकारियों को चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी जारी रखने का निर्देश दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इससे पहले पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप में भारतीय टीम को उनके यहां नहीं भेजने पर बयान दिया था। पीसीबी अपने कई प्रयासों के बाद भी टीम इंडिया को खेलने के लिए नहीं मना पाया है। उसने टूर्नामेंट में भारत के सारे मैच एक ही मैच स्थल लाहौर में रखे हैं। वहीं भारतीय बोर्ड इन्हें किसी तटस्थ स्थल पर खेलना चाहता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान में होना है और इसमें 8 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। इन सभी को 4-4 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं।   recent visitors 164

इजरायल के आयरन डोम ने कर दिया बड़ा कमाल, हिजबुल्लाह ने फिर दागे पर दर्जनों रॉकेट

 तेल अवीव इजरायल एक साथ कई मोर्चों पर संघर्ष का सामना कर रहा है. एक ओर गाजा और राफा में हमास के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई चल रही है, वहीं दूसरी ओर उसे अब लेबनान सीमा पर हिजबुल्लाह से भी दो-दो हाथ करना पड़ रहा है. हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम को दक्षिणी लेबनान से इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में रॉकेट हमलों की बौछार की. हालांकि, इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम (Iron Dome) ने गैलिली पैनहैंडल (उत्तरी इजरायल और दक्षिणी लेबनान के बीच स्थित क्षेत्र) के ऊपर इनमें से ज्यादातर रॉकेट्स को हवा में ही इंटरसेप्ट करके खत्म कर दिया.   हिजबुल्लाह की ओर से यह रॉकेट हमला लेबनान के दक्षिणी शहर दीर ​​सिरियाने में इजरायली हवाई हमले में 17 वर्षीय लड़के की मौत और छह अन्य के घायल होने के बाद आया. इससे पहले टायर के पास दक्षिणी लेबनान स्थित शहर बजौरीह में शनिवार सुबह एक इजरायली ड्रोन हमले में ईरान समर्थित चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह के एक प्रमुख ऑपरेटिव अली अब्द अली की मौत हो गई. इजरायली सेना ने मारे गए ऑपरेटिव को हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे में तैनात एक 'प्रमुख आतंकवादी' बताया.​ हिजबुल्लाह का सदर्न फ्रंट एक रीजनल कमांड के बराबर है, जो पूरे दक्षिणी लेबनान में इस संगठन की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है. इजरायली हमले में हिजबुल्लाह कमांडर फउद शुकर ढेर इस संघर्ष की शुरुआत तब हुई, जब हिज्बुल्लाह ने गत 28 जुलाई को इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स इलाके में एक फुटबॉल मैदान पर रॉकेट हमला किया, जिसमें 12 बच्चों की मौत हो गई थी. इस हमले के बाद इजरायल ने हिजबुल्लाह को हमास की तरह सबक ​सिखाने की कसम खाई थी. इस रॉकेट हमले के दो दिन बाद यानी 30 जुलाई को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में जबरदस्त एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर फउद शुकर मारा गया था. इजरायल ने शुकर को गोलान हाइट्स फुटबॉल मैदान पर रॉकेट हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया था. US-UK ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने को कहा इसके बाद से इजरायल लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है. लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध और व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाओं के बीच 'किसी भी उपलब्ध टिकट' पर देश छोड़ने का आग्रह किया. ब्रिटेन सरकार ने भी लेबनान में अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने का आग्रह किया है. हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद क्षेत्र में पहले से मौजूद तनाव और बढ़ गया है. ईरान और फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास का आरोप है कि हानिया को इजराइल ने मारा है. वहीं, इजरायल ने हानिया की मौत के पीछे होने से न तो इनकार किया है और न ही इसकी जिम्मेदारी ली है. हानिया की हत्या के बाद ईरान-इजरायल में बढ़ा तनाव ईरान ने अमेरिका पर इस्माइल हानिया की मौत में भूमिका निभाने का भी आरोप लगाया है. वहीं, अमेरिका ने कहा है कि उसे हमास नेता की हत्या के बारे में न तो जानकारी है और न ही वह इसमें शामिल था. बता दें कि हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की 31 जुलाई, 2024 को ईरान की राजधानी तेहरान में एक टारगेट अटैक में मौत हो गई थी. वह ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने तेहरान पहुंचा था और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जिस घर में पर ठहरा था, उसे बम से उड़ा दिया गया था. इसके बाद ईरान और इजरायल के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका ने कहा कि वह अपने कर्मियों की सुरक्षा और इजरायल की रक्षा के लिए मध्य पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है.   recent visitors 91

आज India की मेडल टैली में होगा इजाफा? जानें पूरे दिन कैसा होगा का शेड्यूल

पेरिस खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलंप‍िक गेम्स इस बार पेरिस में हो रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी नौवें दिन (4 अगस्त) भी पेरिस ओलंपिक मेंदमखम दिखाने जा रहे है. बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगे. लक्ष्य सेन यदि ये मैच जीतते तो कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा. लक्ष्य का सामना डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से होना है, जो टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट हैं. वहीं भारतीय हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अंतिम-8 मुकाबले में खेलेगी. यह मैच जीतने पर वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी क्वार्टर फाइनल में चीनी खिलाड़ी लि कियान का सामना करे़गी. अगर लवलीना यह मैच लेती हैं तो उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल जीतना तय हो जाएगा. भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, जो शूटिंग में आए हैं. आइए जानते हैं नौवें दिन भारत का फुल शेड्यूल… निशानेबाजी महिला स्कीट क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान : दोपहर 12.30 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन पहला चरण :विजयवीर सिद्धू और अनीश : दोपहर 12.30 बजे से गोल्फ पुरुष राउंड 4 (स्ट्रोक प्ले) – शुभंकर शर्मा, गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12:30 बजे हॉकी भारत बनाम ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल : दोपहर 1.30 बजे से एथलेटिक्स महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर :पारुल चौधरी : दोपहर 1.35 बजे पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन :जेस्विन एल्ड्रिन : दोपहर 2.30 बजे से मुक्केबाजी महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान : दोपहर 3.02 बजे से बैडमिंटन पुरुष एकल सेमीफाइनल लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलेसन (डेनमार्क) दोपहर 3.30 बजे से सेलिंग बोटिंग पुरुष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन , दोपहर 3.35 बजे से महिला डिंगी रेस सात और आठ: नेत्रा कुमानन, शाम 6.05 बजे से Points Table समय के हिसाब से 4 अगस्त को भारत का शेड्यूल दोपहर 12.30 बजे से, 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन पहला चरण: विजयवीर सिद्धू और अनीश दोपहर 12.30 बजे से, महिला स्कीट क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): रेइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान दोपहर 12.30 बजे से, मेन्स गोल्फ राउंड-4: शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर दोपहर 1.30 बजे से, भारत बनाम ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल दोपहर 1.35 बजे से, महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर: पारुल चौधरी दोपहर 2.30 बजे से, पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन: जेस्विन एल्ड्रिन दोपहर 3.02 बजे से, महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल: लवलीना बोरगोहेन vs लि कियान (चीन) दोपहर 3.30 बजे से, पुरुष एकल सेमीफाइनल: लक्ष्य सेन vs विक्टर एक्सेलेसन (डेनमार्क) दोपहर 3.35 बजे से, पुरुष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन शाम 6.05 बजे से, महिला डिंगी रेस सात और आठ : नेत्रा कुमान recent visitors 137

अयोध्या रेपकांड पर फिर बोले अखिलेश’राजनीतिकरण का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए’

अयोध्या अयोध्या रेप कांड को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है. एक ओर समाजवादी पार्टी बीजेपी सरकार पर हमलावर है. वहीं बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि इस घटना का आरोपी अयोध्या के सपा सांसद का करीबी है. जहां सपा की ओर से पीड़िता और आरोपी के नार्को टेस्ट की मांग की गई, वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने इसको लेकर 'सैफई परिवार' पर निशाना साधा. अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है, "बलात्कार पीड़िता के लिए सरकार अच्छे-से-अच्छा चिकित्सीय प्रबंध कराए. बालिका के जीवन की रक्षा की ज़िम्मेदारी सरकार की है. माननीय न्यायालय से विनम्र आग्रह है कि स्वत: संज्ञान लेकर स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए अपने पर्यवेक्षण में पीड़िता की हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं. बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए." अखिलेश ने की थी DNA टेस्ट की मांग इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि इस मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए. जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए. यही न्याय की मांग है. शिवपाल बोले- केशव मौर्य का भी हो नार्को टेस्ट इससे पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भी पीड़िता और आरोपी के नार्को टेस्ट की मांग का समर्थन किया था. शिवपाल ने कहा था, "मैं अयोध्या के घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं व साथ ही श्री पवन पांडेय द्वारा किए गए नार्को टेस्ट की मांग का समर्थन भी करता हूं. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संवदेनशील विषयों पर घटिया राजनीति कौन कर रहा है." केशव मौर्य ने क्या कहा था? इससे पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा था कि बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फ़ितरत है. अगर बलात्कारी मुसलमान हो तब पूरा का पूरा सैफई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है. उन्होंने आगे लिखा था- सपा होगी सफा. सपा महासचिव ने केशव मौर्य के इसी बयान का पलटवार किया था.   क्या है अयोध्या की पूरी घटना? रेप की यह घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां 12 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके बारी-बारी रेप करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई. आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी. तभी रास्ते में उसे राजू नामक एक शख्स मिला जिसने उससे कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है. आरोप है कि मोईद ने उसका बलात्कार किया और राजू ने इसका वीडियो बना लिया. फिर राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. लंबे समय तक दोनों वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उसके साथ गंदा काम करते रहे.बच्ची जब 2 महीने की गर्भवती हो गई तब मामला खुला. पुलिस ने दबाव के बाद लिया एक्शन इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन आरोप है कि शुरू में इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में जब हिंदू संगठनों के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसकी बेकरी पर काम करने वाले राजू को गिरफ्तार किया. पीड़िता की मां ने बताया कि जब हम शिकायत लेकर चौकी पर गए तो दारोगा ने हमसे कहा कि राजू का नाम रखिए, लेकिन दूसरा नाम हटा दीजिए. फिर एसपी के दखल के बाद हमारा मामला लिखा गया. हमें आरोपियों के लिए फांसी की सजा चाहिए. पीड़िता की मां ने सीएम योगी से की मुलाकात पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने बीते शुक्रवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद अब थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर भी एक्शन हुआ है और आरोपी की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़िता, आरोपी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है.   शिवपाल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य का नार्को टेस्ट कराने की मांग करते हुए लिखा, "मैं अयोध्या के घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं व साथ ही श्री पवन पांडेय द्वारा किए गए नार्को टेस्ट की मांग का समर्थन भी करता हूं. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संवदेनशील विषयों पर घटिया राजनीति कौन कर रहा है." दरअसल इससे पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा था कि बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फ़ितरत है. अगर बलात्कारी मुसलमान हो तब पूरा का पूरा सैफई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है. उन्होंने आगे लिखा था- सपा होगी सफा. सपा महासचिव ने केशव मौर्य के इसी बयान का पलटवार किया था.   पवन पांडेय ने क्या मांग की थी? अयोध्या से पूर्व सपा विधायक और अखिलेश सरकार में मंत्री रहे तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने आरोपी मोईद खान के साथ पीड़िता की मां का भी नार्को टेस्ट करने की मांग की थी. उसके बाद दोनों का डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी की थी. शिवपाल यादव ने पवन पांडेय की इसी मांग का समर्थन किया है. क्या है अयोध्या का पूरा मामला? रेप की यह घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां 12 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे … Read more

हरियाली अमावस्या पर आज पढ़ें ये व्रत कथा, इन शुभ मुहूर्त में करें पूजा-पाठ, पढ़ें पंचांग

 शक संवत् 13 श्रावण (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 20, श्रावण मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 28 मुहर्रम सन् 1446, विक्रमी संवत् श्रावण कृष्ण अमावस्या सायं 04:42 बजे तक पश्चात प्रतिपदा, सिद्धि योग प्रात: 10:38 बजे तक पश्चात व्यतीपात योग, पुष्य नक्षत्र दोपहर 01:26 बजे तक पश्चात अश्लेशा नक्षत्र, नाग करण। चन्द्रमा कर्क राशि में। सूर्य उत्तर गोल। शाम 05:29 पी एम से 07:10 पी एम तक राहुकालम्। श्रावण माह। श्रावणी अमावस्या। हरियाली अमावस्या। रवि पुष्य योग। सर्वार्थ सिद्धि योग। चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं ब्रह्म मुहूर्त – 04:20 ए एम से 05:02 ए एम प्रातः सन्ध्या- 04:41 ए एम से 05:44 ए एम अभिजित मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:54 पी एम विजय मुहूर्त- 02:41 पी एम से 03:35 पी एम गोधूलि मुहूर्त-07:10 पी एम से 07:31 पी एम सायाह्न सन्ध्या- 07:10 पी एम से 08:13 पी एम अमृत काल- 06:39 ए एम से 08:21 ए एम निशिता मुहूर्त- 12:06 ए एम, अगस्त 05 से 12:48 ए एम, अगस्त 05 रवि पुष्य योग- 05:44 ए एम से 01:26 पी एम सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:44 ए एम से 01:26 पी एम आज के अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- 05:29 पी एम से 07:10 पी एम यमगण्ड- 12:27 पी एम से 02:08 पी एम आडल योग- 05:44 ए एम से 01:26 पी एम दुर्मुहूर्त- 05:22 पी एम से 06:16 पी एम गुलिक काल- 03:48 पी एम से 05:29 पी एम वर्ज्य- 03:16 ए एम, अगस्त 05 से 04:59 ए एम, अगस्त 05 गण्ड मूल- 01:26 पी एम से 05:45 ए एम, अगस्त 05 आज के पंचक रहित मुहूर्त- शुभ मुहूर्त – 05:44 ए एम से 06:44 ए एम रोग पञ्चक – 06:44 ए एम से 09:01 ए एम शुभ मुहूर्त – 09:01 ए एम से 11:17 ए एम मृत्यु पञ्चक – 11:17 ए एम से 01:26 पी एम अग्नि पञ्चक – 01:26 पी एम से 01:37 पी एम शुभ मुहूर्त – 01:37 पी एम से 03:56 पी एम रज पञ्चक – 03:56 पी एम से 04:42 पी एम अग्नि पञ्चक – 04:42 पी एम से 06:00 पी एम शुभ मुहूर्त – 06:00 पी एम से 07:42 पी एम recent visitors 145

सरकारी स्कूल में डमी शिक्षकों से अध्यापन पर होगी बर्खास्तगी, दर्ज होगी एफआईआर

जयपुर  राजस्थान हाई कोर्ट ने शिक्षा विभाग से लिए एक बेहद चौंकाने वाला आदेश जारी किया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की फोटो लगाने का निर्देश दिया गया है। ऐसा हुआ तो पूरे देश में पहली बार होगा, जब टीचर की फोटो प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर टंगी हुई मिलेगी। ऐसा खास तरीका स्कैम से बचने के लिए किया जा रहा है।‌ बता दें कि राज्य में डमी टीचर से जुड़े दो बड़े मामले सामने आए थे, 70 से 90 हजार सरकारी पगार पाने वाले शिक्षक अपनी जगह पर महज 3 हजार देकर दूसरों को पढ़ाने के लिए भेज रहे थे। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के फोटो वाला तरीका ढूंढा है। डमी शिक्षक से जुड़े मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए दोषी टीचरों से  2 करोड़ रुपए वसूल किए थे। घोटाले से जुड़े दंपत्ति ने 30 साल के करियर में अपनी जगह है दूसरे लोगों को पढ़ाने के लिए रखा था और खुद लाखों की सैलरी रखते थे। राजस्थान हाई कोर्ट ने जब मामले पर संज्ञान लिया तो उन्होंने शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए दिशा निर्देश जारी कर कहा-"स्कूलों में शिक्षकों के फोटो लगाया जाए ताकि बच्चे और उनके परिजन यह समझ सके असली टीचर कौन हैं। इसके अलावा हर महीने बिना तारीख बताएं संदिग्ध स्कूलों में रेड करें ताकि सच सामने आ सके।" HC ने सुझाव दिया कि जनता के लिए एक वेबसाइट बनाई जाए, जिस पर शिकायत लिखकर शिक्षा विभाग को भेजा जाए। बता दें कि ऐसे दिशा निर्देश को अगले सप्ताह से शिक्षा विभाग लागू करने जा रहा है। राजस्थान में  शिक्षकों की संख्या राजस्थान में करीब 65000 से भी ज्यादा सरकारी स्कूल है, जहां 60 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। 3 लाख से ज्यादा शिक्षक है। इसके अलावा संविदा पर काम करने वाले भी मौजूद है। सरकारी टीचर्स को तीन कैटेगरी में डिवाइड किया गया है। फर्स्ट ग्रेड,सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड शामिल है। इनमें एक सबसे निचली कैटगरी है, जिनमें प्रायमरी टीचर्स है।  राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की सरकारी स्कूलों में खुद के बजाए डमी शिक्षकों से अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मंशा जताते हुए मुख्य सचिव और शिक्षा विभाग को जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाने के लिए कहा है. अदालत ने मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को कहा है कि वे इस संबंध में सभी संस्थाओं के प्रमुख व अफसरों को निर्देश जारी करें. ऐसे मामले की जांच में शिक्षक दोषी पाए जाएं तो उन्हें बर्खास्त और निलंबित करते हुए जरूरी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही डमी शिक्षक और अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए. जस्टिस अनूप कुमार ढंड ने यह आदेश डमी शिक्षक मामले में बारां के राजपुरा ग्राम के प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका मंजू गर्ग की याचिका खारिज करते हुए दिए. अदालत ने की टिप्पणीः अदालत ने कहा कि सरकारी स्कूलों में डमी शिक्षकों की यह प्रथा शिक्षक के इस पेशे के लिए भी बड़ा प्रहार है. यह बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने से वंचित करती है. ऐसे में सरकारी स्कूलों में डमी शिक्षकों की मौजूदगी शर्मनाक है. इस पर अंकुश लगाना जरूरी है. हर छात्र के जीवन में शिक्षक सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पौराणिक कथाओं में शिक्षक का महत्व भगवान से भी अधिक बताया गया है. शिक्षा प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और इसमें गुणवत्ता युक्त शिक्षा भी शामिल है. याचिका में याचिकाकर्ता ने शिक्षा विभाग के 22 दिसंबर 2023 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसे निलंबित करते हुए उसका मुख्यालय बारां से बदलकर बीकानेर कर उसे चार्जशीट भी दे दी थी. याचिकाकर्ता पर आरोप है कि उसने खुद की जगह पढ़ाने के लिए डमी शिक्षक लगा रखा था. मुख्य सचिव और शिक्षा विभाग को यह दिए निर्देश     प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों का नियमित आधार पर आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए कमेटी का गठन किया जाए. इससे पता चल सके कि स्कूलों में वास्तविक शिक्षकों की जगह कहीं डमी शिक्षक तो नहीं पढ़ा रहे.     कोई डमी शिक्षक बच्चों को पढ़ाता हुआ मिला तो ऐसे गैर हाजिर शिक्षकों व डमी शिक्षकों को सुनवाई का मौका देते हुए उनके खिलाफ जांच की जाए. इसमें दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाए. वहीं, नियमानुसार राशि की रिकवरी भी की जाए.     स्कूलों में पढ़ाने के लिए नियुक्त किए गए शिक्षकों के फोटो भी लगाए जाएं, ताकि वास्तविक व डमी शिक्षकों की पहचान आसानी से हो सके.     सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों सहित प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा अधिकारियों को परिपत्र जारी किए जाएं, जिससे यह सुनिश्चित हो कि उनके संस्थान में कोई डमी शिक्षक नहीं पढ़ा रहा. वहीं, ऐसा होने पर शिक्षकों के अलावा, प्रत्येक दोषी अधिकारी और स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ-साथ उस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, जिसके क्षेत्राधिकार में ऐसा हुआ है.     डमी शिक्षकों के खिलाफ आम जनता की ओर से शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक वेबसाइट व पोर्टल शुरू करें. इसमें प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व मुख्य कार्यकारी अधिकारी का विवरण मौजूद हो. वहीं, इस पर एक टोल फ्री नंबर भी हो.     अदालती आदेश की साल में चार बार अदालत में पालना रिपोर्ट पेश की जाए. recent visitors 116

भारतीय टीम तीन एकदिवसीय के अलावा एक चार दिवसीय मैच भी खेलेगी

सिडनी  भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस माह ऑस्ट्रेलिया से एक टी20 सीरीज खेलनी है। तीन मैचों की इस सीरीज के बाद भारतीय टीम तीन एकदिवसीय के अलावा एक चार दिवसीय मैच भी खेलेगी। इससे बांग्लादेश में साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए टीम को अभ्यास का अच्छा अवसर मिलेगा। इसके अलावा उसे अपनी कमियों का भी पता चलेगा। इसमें ताहलिया मैकग्रा ऑस्ट्रेलियाई 20 और 50 ओवरों की टीम की कप्तानी करेंगी। वहीं चार्ली नॉट को चार दिवसीय मैच के लिए कप्तान बनाया गया है। इस दौर में सभी तीन टी20 मैच ब्रिसबेन में जबकि एकदिवसीय मैच मैके में खेले जाएंगे। एकमात्र चार दिवसीय मैच गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। पहला टी20 मैच 07 अगस्त, दूसरा टी20 09 अगस्त जबकि तीसरा तीसरा टी20 11 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं पहला एकदिवसीय 14 अगस्त, दूसरा 16 अगस्त को व तीसरा एकदिवसीय 18 अगस्त को खेला जाएगा। एकमात्र चार दिवसीय मैच 22 से 25 अगस्त तक होगा। टी20 टीम : ताहलिया मैकग्रा (कप्तान), मैडी डार्के, सोफी डे, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, किम गार्थ, चार्ली नॉट, कैटी मैक, ग्रेस पार्सोंस, मेगान शट, कर्टनी सिप्पेल, टायला वी, ताहलिया विल्सन। एकदिवसीय टीम : ताहलिया मैकग्रा (कप्तान), मेटलान ब्राउन, मैडी डार्के,सोफी डे, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, किम गार्थ, चार्ली नॉट, कैटी मैक, ग्रेस पार्सोंस, मेगान शट, कर्टनी सिप्पेल, टायला वी, ताहलिया विल्सन। चार दिवसीय टीम : चार्ली नॉट (कप्तान), मेटलान ब्राउन, मैडी डार्के, सोफी डे, एम्मा डे ब्रूग, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, कैटी मैक, लिली मिल्स, ग्रेस पार्सोस, केट पीटरसन, कर्टनी सिप्पेल, जॉर्जिया वोल।     recent visitors 103