मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ रोड परियोजनाओं के लिए केंद्रीय कैबिनेट का आभार प्रकट किया

लखनऊ  प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें 8 नेशनल हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट का आभार प्रकट किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट ने देश के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत करने की दिशा में 50,655 करोड़ रुपए लागत की 8 राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के लिए 6-लेन के आगरा-ग्वालियर नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर, 4-लेन अयोध्या रिंग रोड और 6-लेन कानपुर रिंग रोड की मिली मंजूरी प्रदेश के सर्व समावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। ये परियोजनाएं यात्रा को सुगम तो बनाएंगी ही, इनसे उद्योग, व्यापार व पर्यटन को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा, ग्रामीण-शहरी संपर्क और मजबूत होगा। इनसे हजारों-लाखों रोजगार के नए अवसर सृजित होने जा रहे हैं। क्रांतिकारी परिवर्तन लाने जा रहीं ये परियोजनाएं अयोध्या धाम के विकास के साथ-साथ प्रदेश को आध्यात्मिक और आर्थिक विकास का केंद्र बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण के पवित्र माह में प्रदेश को मिले इन उपहारों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 50,655 करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं की मंजूरी की जानकारी देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, कैबिनेट ने 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 8 राष्ट्रीय हाई स्पीड सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह फैसला भारत को भविष्य के लिए तैयार करने और देश को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि 140 करोड़ देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। आज पूरे देश मे 8 बड़े नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट अप्रूव्ड किये हैं। यह लगभग 50 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट हैं, जिनको विजन 2047 का विशेष ध्यान रखकर बनाया गया हैं।     recent visitors 178

चेप्टेगी ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ 10,000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण, यूएसए ने मिश्रित 4×400 मीटर में बनाया विश्व रिकॉर्ड

पेरिस युगांडा के जोशुआ चेप्टेगी, जो तीन बार विश्व 10,000 मीटर चैंपियन हैं, स्टेड डी फ्रांस में चल रहे पेरिस 2024 खेलों के पहले ट्रैक और फील्ड फाइनल में ओलंपिक 10,000 मीटर चैंपियन बने। जोशुआ चेप्टेगी ने 26:43.14 का ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। सबसे तेज फिनिश करने वाले इथियोपिया के बेरिहू आरेगावी ने 26:43.44 के समय के साथ रजत जीता, जबकि यूएसए के ग्रांट फिशर ने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए 26:43.46 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। मिश्रित 4×400 मीटर हीट में वर्नोन नोरवुड, शमीर लिटिल, ब्राइस डेडमॉन और केलीन ब्राउन की अमेरिकी चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। अमेरिकी चौकड़ी ने 3:07.41 का समय लेकर एक सेकंड से अधिक अंतर से पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया – जो पिछले वर्ष बुडापेस्ट में अमेरिका द्वारा विश्व खिताब जीतने के समय बनाया गया था। नॉरवुड ने 44.47 सेकंड में दौड़कर अमेरिकी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई, फिर लिटिल ने दूसरे चरण में 49.32 सेकंड में दौड़कर बढ़त को बढ़ाया, जो प्रारंभिक दौर में किसी भी महिला का सबसे तेज़ लैप था। डेडमॉन ने तीसरे चरण में 44.17 सेकंड लिया और फिर ब्राउन ने 49.45 सेकंड लेकर अमेरिकी टीम को जीत दिलाई। ब्राउन ने फ्रांस से तीन सेकंड से अधिक समय पहले रेखा पार की, जिसने 3:10.60 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। बेल्जियम 3:10.74 के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जो एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।     recent visitors 120

स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरी, 4 बच्चों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

रीवा  जिले के गढ़ कस्बे में सन राइज स्कूल के पास जर्जर दीवार गिरने से कई स्कूली बच्चे उसके चपेट में आ गए। मलबे में दबने से 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकी एक महिला सहित अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। यह हादसा प्राथमिक विद्यालय के पास एक जर्जर इमारत कच्ची दीवार गिरने के कारण हुआ। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर जानें के लिए निकल रहे थे, उसी समय जर्जर दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई। जिसमें कुल 8 बच्चे और एक महिला भी दब गई। इनमें से चार की मौत हो गई है और महिला समेत चार को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ में नईगढ़ी मोड़ पर संचालित निजी सनराइज पब्लिक स्कूल के पास दीवार ढहने से चार बच्चों की मौत हुई है और कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जान गंवाने वाले बच्चों में     अंशिका गुप्ता, 5 वर्ष, पिता सुरेंद्र गुप्ता     मान्या गुप्ता, 7 वर्ष, पिता वीरेंद्र गुप्ता     सिद्धार्थ गुप्तास, 5 वर्ष, पिता वीरेंद्र गुप्ता     अनुज प्रजापति, पिता इंद्रपाल प्रजापति घायलों में रक्षा गुप्ता, 7 वर्ष, पिता सुरेंद्र गुप्ता अभिवावक रानी प्रजापति, पति इंद्रपाल प्रजापति पुराने घर की दीवार थी जर्जर विद्यालय के पास एक अन्य घर की दीवार पुरानी होने के कारण दीवारों में नमी थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर के लिए निकल रहे थे, दौरान दीवार धराशाई हो गई जिसमें नौनिहाल बच्चे दब गए। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकी कई बच्चे घायल हुए हैं, इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई जहां मौके पर रीवा से पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तो वहीं इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय प्रशासनिक अमला पुलिस और आम जनों द्वारा राहत बचाव करके मृतक बच्चों का शव मलबे से बाहर निकला गया और गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। हालांकि इस घटना में चार बच्चों की मौत हुई है इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चार बच्चों की मौत हो चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल है सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव लाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल बच्चों का उपचार किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल बच्चों को रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। recent visitors 102

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, राजस्थान-दौसा में बेकाबू जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

दौसा. कल पापड़दा के बिगास गांव रोड पर फाइनेंस कर्मचारियों की एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और जीप लेकर भाग गए।  हादसे में युवक की मौत होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पापड़दा-दौसा रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि सड़क हादसे के जिम्मेदार फाइनेंसकर्मियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर समझाइश के बाद जाम खुलवाया। डिप्टी एसपी चारुल गुप्ता ने बताया ने कि मृतक युवक काली खाड़ का रहने वाला था। इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि इस सड़क दुर्घटना का रूप देकर मारा गया है। मृतक जितेश मीना घर से दवाई लेने के लिए दौसा जा रहा था, इस दौरान पापड़दा के बिगास गांव में पीछे से आ रही फाइनेंसकर्मियों की बेकाबू जीप ने जितेश को टक्कर मार दी, जिससे वह आगे चल रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गया और कुचला गया। फाइनेंसकर्मी जीप को लेकर मौके से फरार हो गए हैं, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। recent visitors 147

चुनौती बना खराब मौसम, केदारनाथ में बारिश के कारण सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रुद्रप्रयाग  पूरे देश में मूसलाधार बारिश हो रही है। कई राज्यों में ये तबाही लेकर आया है। उत्तराखंड में भी पहाड़ दरक रहे हैं, बादल फटने से भारी नुकसान हो रहा है। इस बीच केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। प्रशासन की ओर से फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने की कोशिश जारी है। इस बीच उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बताया कि केदारनाथ में बुधवार रात को हुई भारी बारिश के कारण कई रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। विभिन्न जगहों पर फंसे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बल लगातार कार्य में जुटे हैं। हर स्तर पर सभी लोगों के सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए वायु सेना के चिनूक और एमआई 17 विमान से भी यात्रियों को एयर लिफ्ट किया गया। वहीं, मैनुअल रेस्क्यू भी लगातार जारी है। रुद्रप्रयाग प्रशासन ने आपदा में मृतकों एवं गुमशुदा यात्रियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट की। प्रशासन के मुताबिक अब तक दो शव बरामद हुए हैं। यह दोनों शव लिंचोली क्षेत्र से बरामद हुए हैं। नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या के कारण यात्रियों को परिजनों से संपर्क करने में समस्या हो रही है। विभिन्न जगहों पर रुके यात्रियों के लिए प्रशासन के स्तर से पर्याप्त भोजन, पानी और आवासीय व्यवस्था भी की गई हैं। जिला पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7579257572, 01364-233387 और आपातकालीन नंबर 112 जारी कर यात्रियों के परिजनों की कॉल्स पर जरूरी जानकारी दी जा रही है। भीमबली में रुके 150 यात्रियों ने प्रीपेड काउंटर पर लगे वाई-फाई नेटवर्क के माध्यम से अपने परिजनों से बातचीत कर उन्हें कुशलता की जानकारी दी। शुक्रवार को 599 लोगों को हेलीकॉप्टर सेवाओं से एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किया गया। जबकि, सोनप्रयाग से जंगल चट्टी के बीच फंसे 2024 और चौमासी में फंसे 161 तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू में जुटे लोगों का कहना है कि बारिश रेस्क्यू में बाधा डाल रही है। अब तक कुल 7,234 यात्रियों को हेलीकॉप्टर एवं मैनुअल तरीके से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वन विभाग, संबंधित जिला पुलिस और फायर एवं इमरजेंसी सेवाओं की टीमें बचाव कार्य में जुटीं हैं।     recent visitors 136

पत्थलगांव से गुमला तक हाई-स्पीड फोरलेन रोड की मिली स्वीकृति, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा रायपुर से रांची नेशनल हाईस्पीड कारीडोर प्रोजेक्ट अंतर्गत पत्थलगांव, जशपुर (छत्तीसगढ़) से गुमला (झारखंड) तक के लिए हाई-स्पीड फोरलेन रोड की स्वीकृति दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना दोनों राज्यों छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के साथ जशपुर निवासियों को इस हाई-स्पीड फोरलेन रोड परियोजना की स्वीकृति की विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि पत्थलगांव से गुमला तक फोरलेन सड़क के निर्माण से रायपुर और रांची के मध्य यात्रा सुगम होने के साथसाथ यात्रा में समय की भी बचत होगी। सड़क परियोजना पूर्ण होने से दोनो राज्यों में विकास कार्यों की गति में भी तेजी आएगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट में 50 हजार 655 करोड़ रूपए लागत और लगभग 936 किलोमीटर लंबाई  की आठ राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने की जानकारी ट्वीटर पर साझा की है। उन्होंने कहा है कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से  आर्थिक उन्नति के साथ-साथ देश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। रायपुर रांची कॉरिडोर के पूरा होने के  से झारखंड और छत्तीसगढ़ के विकास को अनलॉक हो सकेगा। रायपुर-रांची राष्ट्रीय हाईस्पीड कॉरिडोर के पत्थलगांव और गुमला के बीच 4-लेन एनएच होगा। रायपुर रांची कॉरिडोर के 137-केआरएन 4-लेन एक्सेस-नियंत्रित पत्थलगांव – गुमला खंड को 4473 करोड़  रुपये की कुल लागत पर हाइब्रिड वार्षिकी मोड (एचएएम) में विकसित किया जाएगा। पूरे गलियारे को पूरा करने के लिए. यह गुमला, लोहरदगा, रायगढ़, कोरबा और धनबाद में खनन क्षेत्रों और रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, बोकारो और धनबाद में स्थित औद्योगिक और विनिर्माण क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 का पत्थलगांव-कुनकुन-छत्तीसगढ़/झारखंड सीमा-गुमला-भरदा खंड तुरुआ अमा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए के अंतिम बिंदु से शुरू होगा और भरदा गांव के पास पलमा-गुमला रोड के चैनेज 82+150 पर समाप्त होगा।  साय के सीएम बनने के बाद सडक़ की स्थिति में बड़ा सुधार  यह हाईवे पत्थलगांव,लुड़ेग, कांसाबेल बंदरचूआ, कुनकुरी, चराईडांड,पतराटोली, लोरो, काई कछार,जशपुर,लोदाम,  माझा टोली, गुमला  ,सिसई ,बेडो ,रांची तक बनेगी। अभी पत्थलगांव से बस में जाने से 6 घंटे लगते हैं और अपनी गाड़ी से 3: 30 घंटे में पहुंच सकते हैं। सडक़ की स्थिति कुछ ठीक है। विष्णु देव साय के सीएम बनने के बाद से बीते सात महीनों में पत्थलगांव से कुनकुरी तक की सडक़ की स्थिति पहले से काफी सुधार हो चुकी है।इस बीच में पढऩे वाली सबसे बड़ी नदी ईब, शंख  है। और सडक़ मार्ग पर दो बड़े घाट  बेला घाट, और लोरोघाट पड़ते हैं। मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  हाई-स्पीड फोरलेन रोड की स्वीकृति दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी  को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण सडक़ परियोजना दोनों राज्यों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी ।  श्री साय ने प्रदेशवासियों के साथ जशपुर निवासियों को इस हाई-स्पीड फोरलेन रोड परियोजना की स्वीकृति की विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि पत्थलगांव से गुमला तक फोरलेन सडक़ के निर्माण से रायपुर और रांची के मध्य यात्रा सुगम होने के साथसाथ यात्रा में समय की भी बचत होगी। सडक़ परियोजना पूर्ण होने से दोनो राज्यों में विकास कार्यों की गति में भी तेजी आएगी।  स्वीकृति की जानकारी ट्वीटर पर साझा करते हुए  कहा है कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आर्थिक उन्नति के साथ-साथ देश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।   recent visitors 94

मानसून फिर पड़ा कमजोर, अच्छी बारिश के लिए अगले दो से दिन फिर इंतजार

नोएडा उत्तर प्रदेश में सक्रिय मानसून फिलहाल दोबारा कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग की ओर से अच्छी बारिश का पूर्वानुमान था। बृहस्पतिवार की रात पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई इलाकों में अच्छी बारिश हुई लेकिन शुक्रवार को दिन में मानसूनी बारिश पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में सिमट कर रह गई। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में 14.8 मिमी. और बुलंदशहर में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लो प्रेशर बेल्ट के दक्षिणी यूपी की ओर खिसकने से सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी आदि में हल्की बारिश की संभावना है। अच्छी बारिश के लिए अगले दो से दिन इंतजार करना होगा। दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में बस्ती में सर्वाधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। ओरई में 36.2 डिग्री और नजीबाबाद और बुलंदशहर में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में गाजीपुर में सबसे कम 21.5 डिग्री सेल्सियस तो गोरखपुर में 23.6 डिग्री और बाराबंकी में 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।   दो दिन रुक-रुक हो रही बारिश से गिरा तापमान फिर चढ़ा दो दिन ठीकठाक हुई बारिश से जहां तापमान में कमी आई, गोरखपुर में शुक्रवार को तीखी धूप के चलते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का रुख छह अगस्त तक ऐसे ही बना रहेगा। बृहस्पतिवार की रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार की सुबह तक 29 मिमी बारिश दर्ज की। लेकिन पूरे दिन तीखी धूप लोगों को परेशान करती रही। मौसम विशेषज्ञ अश्वनी कुमार ने बताया कि औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक, दिल्ली, हरदोई, वाराणसी, डेहरी, बांकुरा, कोलकाता और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से गुजर रहा है।गोरखपुर के पास वाराणसी से मानसून ट्रफ गुजरने से कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर अभी छह अगस्त तक देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ हल्की से माध्यम बारिश होगी। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बारिश शुरू हुई तो भोर तक क्रम बना रहा। इसके चलते रात में ही केवल 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि सुबह होते ही आसमान साफ होने से तीखी धूप परेशान करने लगी। धूप निकलने के चलते दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में पिछले चौबीस घंटा में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन इलाकों में है भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने शनिवार को दक्षिणी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर एवं आसपास इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, महोबा, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भी बारिश की चेतावनी जारी किया है। इन इलाकों में है वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी किया है। recent visitors 98