पुलिसकर्मी और संचालक के बीच मारपीट और हंगामा, राजस्थान-जयपुर के कैफे में मिली शराब

जयपुर. जयपुर में बजाज नगर थाना क्षेत्र में त्रिवेणी पुलिया के पास ग्रैब ए कॉफी नामक कैफे पर एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद विरोध में वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई और हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि रात कैफे में शराब बेचे जाने को लेकर पुलिसकर्मी और कैफे संचालक के बीच विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे सादा वर्दी में मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर फूलचंद का समय सीमा के बाद कैफे में शराब बेचने को लेकर संचालक के साथ विवाद हो गया। इस पर कैफे में काम करने वाले आकाश मेहता को एसआई ने थप्पड़ जड़ दिया, जिस पर उसके दोस्त बलजीत सिंह ने ऐतराज उठाते हुए एसआई को बिना सबूत के मारपीट करने को लेकर झगड़ा किया। मारपीट की सूचना पर बजाज नगर और आसपास के क्षेत्रों से पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद बलजीतसिंह ने पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जबरन मारपीट किए जाने की बात की, जबकि एसआई फूलचंद का कहना था कि कैफे में शराब बेचने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें बलजीत सिंह समेत अन्य लोगों ने मारपीट की। बहरहाल घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज ने मामले में कहा है कि जल्द ही मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 105

मुस्लिम कारीगर तैयार कर रहे पीढि़यों से लड्डू गोपाल की पोशाक

अलीगढ़ मेराज, आबिद नईम, इमरान और जावेद इन दिनों दिन-रात राधा कृष्ण की पोशाक तैयार करने में लगे हैं। वैसे तो इनका पोशाक बनाने का काम साल भर चलता है लेकिन जन्माष्टमी के करीब आते ही ऑर्डर पूरा करने के लिए अतिरिक्त कारीगर लगाने पड़ते हैं। पोशाक तैयार करने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। इन मुस्लिम कारीगरों की बारीक कलाकारी कौमी एकता के धागे को मजबूती के साथ पिरोने का भी काम कर रही है। महावीरगंज निवासी इमरान तीन पीढि़यों से लड्डू गोपाल की पोशाक तैयार करते आ रहे हैं। पूरे आनंद और उत्साह के साथ नई नई डिजाइन में पोशाक बनाते हैं। सर्दियों की अलग रहती है और गर्मियों की अलग। भगवान कृष्ण के मुकुट, बांसुरी, चूड़ी, कुंडल से लेकर उनकी साज सज्जा की सभी चीजें तैयार कर रहे हैं। इसी इलाके के रहने वाले आबिद नईम का कहना है कि हमारे खानदान में तो पचास साल से भी अधिक समय से राधा-कृष्ण की पोशाक तैयार करने का काम किया जा रहा है। हमारे दादा भी बनाते थे। जन्माष्टमी के करीब आते ही काम बढ़ जाता है। ऊपरकोट निवासी मेराज का कहना है कि अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर तक उनके यहां से दुकानदारों को पोशाक भेजी जाती है। महावीरगंज के जावेद के अनुसार, पिछले करीब दो दशक से जिले भर के प्रमुख मंदिरों के अलावा मथुरा-वृंदावन, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, बदायूं आदि जनपदों के प्रमुख मंदिरों में देवी-देवताओं की आदमकद मूर्तियों की पोशाक बनाने का काम कर रहे हैं। जन्माष्टमी को लेकर इस बार भी काफी संख्या में आर्डर मिल चुके हैं। काम इतना अधिक है कि अब आर्डर लेना बंद कर दिया है। जन्माष्टमी से पहले तक काम पूरा करके देना भी है। यहां से मिले हैं ऑर्डर आगरा, बुलंदशहर, हाथरस, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश के कई जिले हैं। कान्हा की पोशाक एवं शृंगार सामग्री के रेट कान्हा व राधा की सबसे छोटी पोशाक की न्यूनतम कीमत 30 रुपये की है, जबकि पांच हजार रुपये तक की पोशाक बेची जा रही हैं। कान्हा का मुकुट, पटका, राधा रानी का लहंगा, ओढ़नी, कुंडल, बेल्ट, चूड़ी, बांसुरी भी 20 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक में हैं। इसमें कारीगरों की मजदूरी, लागत आदि शामिल हैं। recent visitors 131

ताजमहल के अंदर दो युवक ने चढ़ाया गंगाजल, वीडियो वायरल

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल के अंदर दो युवकों ने गंगाजल चढ़ाया है। सावन में शनिवार को दो युवक ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने पहुंचे। दोनों युवकों ने मुख्य मकबरे में स्थित तहखाने के दरवाजे पर गंगाजल चढ़ाया। युवकों का वीडियो भी सामने आया है।  अखिल भारत हिन्दू महासभा ने दावा किया है कि तेजोमहालय शिव मंदिर पर गंगाजल चढ़ाया है। गंगाजल चढ़ाते हुए वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस उपायुक्त सूरज राय ने बताया कि ताजमहल घूमने आए दो युवकों द्वारा बोतल से ताजमहल के अन्दर जल गिराया गया। ये करतूत देखकर सीआईएसएफ द्वारा युवकों को हिरासत में लिया गया। मामले में थाना ताजगंज में दी गई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि महासभा के दो बब्बर शेर विनेश चौधरी और श्याम ने तेजा महालय में गंगाजल चढ़ाया है। ये हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। ताजमहल नहीं ये तेजा महालय है, जहां आगे भी कांवड़ ले जाकर गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करते रहेंगे। युवकों ने किया गंगाजल चढ़ाने का दावा हिंदू युवकों ने ताजमहल को तेजोमहालय मानते हुए मुख्य मकबरे के तहखाने के दरवाजे पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया है. दोनों युवकों को पानी की बोतल के साथ पकड़ लिया गया है. एक युवक पानी की बोतल लेकर ताजमहल के मुख्य मकबरे तक पहुंच गया और तहखाने के दरवाजे पर बोतल को उड़ेल दिया. सीआईएसफ कर्मियों ने युवक को देख लिया, उसे बोतल के साथ पकड़ा है. घटना के कुछ देर बाद ही वीडियो वायरल हो गए. सीआईएसएफ द्वारा ​पकड़े गए युवक मथुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मथुरा से कांवड़ लेकर पहुंचे आगरा इनके नाम वीनेश और श्याम बताए गए हैं. ये हिंदू महासभा से जुड़े बताए जा रहे हैं. दोनों कांवड़ लेकर मथुरा से सुबह आगरा स्थित ताजमहल पहुंच गए. हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी सावन के महीने में कांवड और जल चढ़ाने के लिए ताजमहल पर जा रहे हैं. पिछले दिनों महिला कांवड लेकर ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंच गईं थी. सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक दिया था. अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा दोनों युवकों ने अंदर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया जा रहा है. महासभा का दावा है कि तेजोमहालय शिव मंदिर पर गंगाजल चढ़ाया है. मथुरा से आगरा आए गंगाजल लेकर : दरअसल, ताजमहल या तेजोमहालय का विवाद लंबे समय से चल रहा है. सावन माह के चलते बीते सोमवार यानी 29 जुलाई 2024 को अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीना राठौर भी कांवड़ लेकर ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंची थीं. इस दौरान ताज सुरक्षा पुलिस ने उन्हें रोक दिया था. इसके बाद समझाकर मीना राठौर से गंगाजल राजेश्वर महादेव मंदिर में अर्पण कराया था. मगर, अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया था कि सावन माह में तेजोमहालय ताजमहल में गंगाजल चढ़ाएंगे. गंगाजल चढ़ाते ही सीआईएसएफ ने पुलिस को सौंपा : छाया गौतम का कहना है कि 31 जुलाई को अपने साथियों के साथ सोरों से डाक कांवड़ लेकर चली थीं. दो अगस्त की रात वह मथुरा पहुंची लेकिन उसके पहले ही प्रशासन ने रात 12 बजे निज निवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया था. हालांकि पदाधिकारी ने पुलिस को चकमा दे दिया. शनिवार सुबह 7 बजे वे ताजमहल पहुंच गए. अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता व्यापार सभा के अध्यक्ष श्याम, जिला कार्यालय मंत्री वीनेश कुंतल ने ताजमहल में कांवड़ का गंगाजल चढ़ाया. गंगाजल चढ़ाते समय ही सीआईएसएफ ने श्याम और वीनेश को ताजमहल के अंदर ही हिरासत में ले लिया. इसके बाद दोनों को सीआईएसएफ ने ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया है. जलाभिषेक व दुष्धाभिषेक के मामले में सुनवाई 13 अगस्त को : हिंदुवादी नेताओं का दावा है कि, ताजमहल मकबरा नहीं है. ये शिव मंदिर है. इसका नाम तेजोमहालय है. इसलिए, लंबे समय से ताजमहल या तेजोमहालय का विवाद बना हुआ है. बीते दिनों कोर्ट में योगी यूथ ब्रिगेड की ओर से वाद दायर करके सावन माह में तेजोमहालय में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक की मांग की गई है. ताजमहल के सर्वे और कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति का प्रार्थना पत्र भी दिया था. इसकी सुनवाई 13 अगस्त को होनी है. वहीं ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने का मामला सुर्खियों में है. इस पूरे मामले में डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि दो युवकों ने बोतल में गंगाजल ले जाकर ताजमहल में चढ़ाने की बात कही है. अभी ये पुष्टि नहीं हुई है कि बोतल में गंगाजल था या पानी. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. सीआईएसएफ से मांगी गई रिपोर्ट : एएसआई के पुरातत्वविद अधीक्षण डॉ. राजकुमार चाहर ने बताया कि ताजमहल में कुछ लोग नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे. इस पर सीआईएसएफ और एएसआई के कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इस मामले की पूरी रिपोर्ट सीआईएसएफ से मांगी है. ताजमहल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का काम सीआईएसएफ के जिम्मे है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी. एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि सीआईएसएफ ने 2 युवक सौंपे हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है. सीआईएसएफ या एएसआई की ओर से जो तहरीर मिलेगी. उसके आधार पर ही आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी.   recent visitors 90

प्रशासन ने खुद शिविर लगाकर आवेदन लिए लेकिन डेढ़ साल बाद भी सर्वे नहीं हुआ

संत हिरदाराम नगर संत हिरदाराम नगर में निवास करने वाले सिंधी विस्थापित परिवारों के पट्टे संबंधी मामलों का निराकरण अभी तक नहीं हो सका है। ऐसे परिवारों को धारणा अधिकार आदेश का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। सैकड़ों प्रकरण अब भी लंबित हैं। डेढ़ साल पहले जिला प्रशासन ने मुकिता इंटरनेशनल स्कूल में शिविर लगाकर लोगों से आवेदन लिए। प्रशासन ने तया किया था कि जल्द ही सर्वे कराया जाएगा, इसी आधार पर पट्टे दिए जाएंगे। अभी तक सर्वे नहीं हुआ है। प्रशासन ने यहां के संगठनों को भरोसा दिलाया था कि लोकसभा चुनाव के बाद सर्वे कराया जाएगा। अब लोगों को सर्वे का इंतजार है। सैकड़ों पुराने प्रकरण भी लंबित, नागरिकों के अनुसार राजस्व विभाग इन आवदेन की स्थिति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दे रहा है। शिविर में आवेदन दे चुके रहवासियों के अनुसार आवेदन लेने के बाद कहा गया था किसर्वे के बाद पट्टा दिया जाएगा पर सर्वे नहीं हुआ है। सिंधी विस्थापित परिवारों को बसाहट के समय जो पट्टे दिए गए थे उनकी अवधि भी समाप्त हो गई है। इन प्रकरणों का निराकरण भी नहीं हो पा रहा है पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष भरत आसवानी का कहना है किप्रशासन के उदासीन रवैए से लोग परेशान हैं। वन ट्री हिल्स के लीज रिन्युवल का मामला भी इसी कारण अटका है। पंचायत अब मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की तैयारी कर रही है। recent visitors 98

राहुल गांधी बताएं-हिंदू-मुसलमान या हैं ईसाई, राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष CP जोशी ने जाति पर पूछा सवाल

जयपुर. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर राहुल गांधी की जाति पूछकर एक बार फिर कांग्रेस और गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला है। जोशी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, सदन में अगर कोई राहुल गांधी से उनकी जाति पूछ लेता है तो वह इतना तिलमिला जाते हैं और वह देश में जातिगत जनगणना कराने की बात कर रहे हैं। सीपी जोशी ने कहा, यह सत्ता पाने के लिए धर्म के आधार पर देश को बांटने की राजनीति करते आए हैं और जब धर्म के आधार पर सत्ता प्राप्ति के रास्ते बंद हो गए, अब इन्होंने जातिगत बंटवारे को हथियार बनाने का प्रयास किया है। फिर चाहे इसमें देश का कितना ही नुकसान क्यों न हो जाए पर इनको सिर्फ सत्ता का सुख नजर आता है। सीपी जोशी यही नहीं रुके, सीपी जोशी ने एक और सवाल के जवाब पर कहा, राहुल गांधी को ईडी से इतना डर क्यों लगता है? अगर उन्होंने कुछ किया ही नहीं है तो फिर डर किस बात का है, वह बात अलग है कि वह पैरोल पर छूटे हुए हैं तो डर लगना स्वाभाविक है। सीपी जोशी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के पद ग्रहण समारोह की बैठक लेने के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा, मदन राठौड़ एक अनुभवी आदमी हैं, जो अपना कार्य अच्छी तरीके से जानते हैं। संगठन उनके नेतृत्व में मजबूत होगा और पूरा राजस्थान प्रदेश इकाई मिलकर मदन राठौड़ का स्वागत करेंगे और उनका हर निर्णय में साथ देंगे। recent visitors 172

जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई, दो भवनों को प्रशासन ने किया सील

रामपुर सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर बने दो भवनों को खाली करने की मोहलत पूरी होने के बाद प्रशासन ने शनिवार को सीलिंग कार्रवाई की है। शत्रु संपत्ति से जुडे अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ परिसर पहुंचकर कार्रवाई की।   सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में 13.08 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति है। शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने चार दिन तक जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन की पैमाइश की और इसे कब्जे में लेने की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दौरान शत्रु संपत्ति के दायरे में जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन भी आ गए थे। इनको खाली कराने के लिए प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था।  जिसे भवनों पर भी चस्पा किया गया था। नोटिस में सात दिन की मोहलत दी गई थी। 25 जुलाई को जारी किए गए नोटिस की अवधि बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद अब प्रशासन इन दोनों भवनों को भी सीलिंग की कार्रवाई की। एसडीएम सदर मोनिका सिंह ने बताया कि जौहर विवि में स्थित शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने के आदेश दिए गए थे। इस आदेश के बाद जमीन को कब्जे में लिया गया है, लेकिन जो दो भवन दायरे में आए थे उनको खाली कराने का नोटिस दिया गया था। उसकी अवधि पूरी हो गई है। शनिवार को इस पर भी कब्जा लेकर इन दोनों भवनों की सीलिंग की कार्रवाई की है। recent visitors 95

हरियाली अमावस्या कल, इस दिन क्या करें और क्या ना करें

हरियाली अमावस्या जिसे 'श्रावण अमावस्या' भी कहते हैं, भारतीय परंपराओं में महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक क्रियाओं का प्रतीक है। आइए जानते हैं इस दिन को लेकर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। क्या करें पौधारोपण हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पेड़-पौधे लगाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है। यह दिन पर्यावरण की रक्षा और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए आदर्श है। विशेष रूप से पीपल, तुलसी और आम के पौधे लगाना लाभकारी माना जाता है। गृह शुद्धि और पूजा इस दिन घर की स्वच्छता और शुद्धता बनाए रखना आवश्यक है। धार्मिक दृष्टि से घर के प्रत्येक कोने की सफाई और पूजा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विशेष रूप से पूजा स्थान, रसोई, और जलाशयों की सफाई पर ध्यान दें। घर की स्वच्छता से पितरों को प्रसन्नता मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पितर पूजा और तर्पण धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली अमावस्या को पितरों की पूजा और तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। इस दिन पितर श्राद्ध और तर्पण की विधि का पालन करना शुभ माना जाता है। पितरों के प्रति श्रद्धा और अर्चना से परिवार की समृद्धि और सुख-शांति में वृद्धि होती है। धार्मिक व्रत और उपवास इस दिन व्रत रखकर उपवासी रहना और भगवान की पूजा करना धार्मिक परंपरा का हिस्सा है। व्रत रखने से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त होता है। व्रत के दौरान फल-फूल, दूध और हल्के भोजन का सेवन किया जाता है। दान और पुण्य कार्य हरियाली अमावस्या के दिन दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन खासकर तिल, मूंग दाल और हरी वस्तुएं दान करने की परंपरा है। दान से जीवन में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। क्या ना करें मांसाहार और शराब हरियाली अमावस्या के दिन मांसाहार और शराब का सेवन करना निषिद्ध है नहीं तो पुण्य प्राप्ति में बाधा आती है। झगड़े और विवाद इस दिन झगड़े और विवादों से बचना चाहिए। धार्मिक दृष्टि से इस दिन शांति और सामंजस्य बनाए रखना महत्वपूर्ण है। झगड़े और विवाद से न केवल मनोबल प्रभावित होता है बल्कि आध्यात्मिक लाभ भी प्रभावित होता है। कठिन कार्य और यात्रा हरियाली अमावस्या के दिन कठिन कार्यों और लंबी यात्रा से बचना चाहिए। इस दिन को विश्राम और पूजा के लिए समर्पित करना अधिक लाभकारी होता है। वृक्षों को हानि न पहुचाएं यह दिन पेड़ पौधों की सेवा करने और नए पौधों को लगाने अवसर है। ऐसा करने से ग्रह दोष और पितृ दोष दूर होता है। इस दिन आपको पेड़-पौधों को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए. यदि आप ऐसा करते हैं, तो ग्रह दोष या पितृ दोष का भागी बन सकते हैं। recent visitors 149