CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, ऑनलाइन चेक करें आंसर बुक, इस दिन से पुनर्मूल्यांकन शुरू

नईदिल्ली केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब बोर्ड ने आन्सर बुक ऑनलाइन फोटोकॉपी, मार्क्स वेरीफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर हाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अपने अंकों से असन्तुष्ट छात्र मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। 12वीं सप्लीमेंट्री में 29.78% स्टूडेंट्स पास सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए कुल 1,31,396 छात्रों से आवेदन किए थे।  जिसमें से 1,27,473 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 37, 957 विद्यार्थियों ने कम्पार्टमेंट परीक्षा पास की है। लकड़ियों का पासिंग पर्सेंटेज 33.47% और लड़कों का 27.90% रहा। ऐसे चेक करें रिजल्ट     सबसे पहले सीबीएसई के ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएं।     रिजल्ट के पोर्टल पर क्लिक करें।     कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।     रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य जानकारी दर्ज करें।     स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। अपने मार्क्स चेक करें।     रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव करलें।     भविष्ट के संदर्भ में छात्र रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं। मार्क्स वेरीफिकेशन और मुनर्मूल्यांकन का नोटिस जारी 12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट नोटिस होने के बाद सीबीएसई ने छात्रों के लिए 3 सुविधाएं शुरू की है। जो भी परीक्षार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम से असन्तुष्ट हैं, वे अंक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए अप्लाई करने उम्मीदवारों को आन्सर बुक की फोटोकॉपी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी। वे रि-वैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर पाएंगे। बोर्ड ने शेड्यूल, फीस और गाइडलाइंस जारी की दी है। आवेदन तिथि और शुल्क मार्क्स वेरीफिकेशन     आवेदन तिथि- 6 अगस्त से 7 अगस्त 2024     शुल्क 500 रुपए प्रति विषय ऑनलाइन आन्सर बुक फोटोकॉपी     आवेदन तिथि- 13 अगस्त     शुल्क- 700 रुपए प्रति उत्तर पुस्तिका रि-वैल्यूएशन     आवेदन तिथि- 17 अगस्त 2024     शुल्क- 100 रुपए प्रति प्रश्न recent visitors 95

रेलवे लाइन के दोहरीकरण में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर कराएं – उप मुख्यमंत्री

रेलवे लाइन के दोहरीकरण में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर कराएं – उप मुख्यमंत्री अगले वर्ष सीधी तक ट्रेन चलाने के लक्ष्य के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराएं – उप मुख्यमंत्री   रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन का निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। बसामन मामा गौ वन्य विहार रेस्टहाउस में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा-सतना रेल लाइन के दोहरीकरण में आ रही बाधाओं को कलेकटर सतना शीघ्र दूर कराएं। तहसील रामपुर बघेलान के ग्राम खारी, मनकहरी, बठिया, बम्होरी, हिनौता पैपखार तथा बगहाई कोठार में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराकर रेलवे को जमीन उपलब्ध कराएं जिससे दोहरीकरण का कार्य किया जा सके। यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति निर्माण कार्यों में बाधा उत्पन्न न कर सके।        उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर सतना सभी चिन्हित गांव में भू-अर्जन पूरा कराकर खसरे में रेलवे का नाम दर्ज करा दें। जिससे रेलवे को कार्य करने में किसी तरह की कठिनाई न हो। रेलवे के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराएं। अगले वर्ष तक सीधी तक ट्रेन चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए गोविंदगढ़ से सीधी के बीच रेलवे लाइन के लिए पुल, पुलिया तथा अन्य निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा कराएं। कमिश्नर रीवा रेलवे परियोजना के कार्यों तथा भू अर्जन के प्रकरणों के निराकरण की हर माह समीक्षा कर अधिकारियों को समुचित निर्देश दें। ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन बुंदेलखण्ड और बघेलखण्ड के लिए वरदान साबित होगी। इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाने से पूरा क्षेत्र कलकत्ता से सीधे रेलमार्ग से जुड़ जाएगा। कोयले के परिवहन के लिए भी यह रेलमार्ग बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इसका कार्य पूरा होने से क्षेत्र में बड़े उद्योगों की स्थापना को बल मिलेगा। रेलवे तथा उद्योगों के माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।  बैठक में कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी एसपी पाण्डेय, कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा, कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल, एसपी सतना आशुतोष गुप्ता, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, डीएफओ अनुपम शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 94

सौसर में सात डकैत जिनिंग संचालक राजेन्द्र सावल के घर धावा बोलकर 20 तोला सोना समेत ज्वेलरी ले गए

पांढुर्णा छिंदवाड़ा के सौसर में सात डकैत जिनिंग संचालक राजेन्द्र सावल के घर धावा बोलकर 20 तोला सोना समेत ज्वेलरी ले गए। पांढुर्णा जिले सौसर के पॉश इलाके में तड़के सुबह 3.30 बजे व्यापारी के यहां डकैती हुई। वारदात सिविल लाइन पॉश कॉलोनी में होने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि घर पर राजेंद्र सांवल दंपती अकेले थे। तड़के 7 से 8 नकाबपोश रसोई की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। 20 तोला सोना समेत कीमती सामान ले गए। सौसर पुलिस घटना सुबह 5 बजे घटना स्थल पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सबसे पहले किचन के मकान में ग्रिल काट कर दाखिल हुए। उन्होंने अंदर से बंद दरवाजे को खोल लिया और सभी आरोपी किचन के माध्यम से बेडरूम में दाखिल हुए। बेडरूम के दरवाजा खुला हुआ था। इसके बाद उन्होंने सावल दंपती को उठाया और उसके बाद उनके मोबाइल फोन छीन लिए। उनसे लॉकर की चाबी मांगी और उसमें रखें जेवर और नकदी निकाल लिए। लुटेरों ने उन्हें धमकी दी कि यदि पुलिस को बताने की कोशिश करी तो जान से मार डालेंगे। घर में थे सिर्फ पति-पत्नी परिवार के राजेंद्र राठी के अनुसार उनके बेटा बहू नागपुर में रहते हैं। घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। ऐसे में आरोपी ने दोनों दंपती को बंधक बनाकर इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी तो उनके मोबाइल फोन लेकर भाग गए। राजेंद्र ने पड़ोसी की मदद से पुलिस को जानकारी दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची। बिहार का चड्ढी-बनियान की गिरोह होने की आशंका पुलिस के मुताबिक इस वारदात को बिहार के चड्ढी-बनियान गिरोह ने अंजाम दिया है। दरअसल आरोपी चड्ढी-बनियान पर थे और वे बिहारी भाषा में बात कर रहे थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वही गिरोह है, जिसने रेकी कर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। recent visitors 159

सांपों को सुरक्षित रखने प्रशासन ने नागपंचमी से पूर्व पहल ….

भोपाल  मध्य प्रदेश में नागपंचमी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए सपेरे सांपों को पकड़कर घर घर जाकर उनकी पूजन कराते हैं। अंधविश्वास के कारण उन्हे दूध पीने के लिए मजबूर करते हैं। इस घटनाक्रम कई नाग मौत के घाट उतर जाते हैं। या तो बहुत घायल या दयनीय स्थिति में मिलते हैं। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने एक अनोखी पहल की है। लोगों को लगता है नाग देवता दूध का सेवन करते हैं। पर यह कथन पूरी तरह गलत है। सांपों की फूड डाइट में दूध कहीं भी नहीं आता है। सपेरों के हाथों पकड़ाए जाने के कारण हर साल सैकड़ों सांपों की मौत हो जाती है। वे फिर न तो शिकार करने लायक बचते हैं और न ही अपनी रक्षा कर पाते हैं। इस सब को रोकने के लिए प्रशासन ने मंदिर के पुजारियों, जीव प्रेमियों और अन्य संस्थानों के लोगों को एक साथ बुलाकर सलाह देने की मुहिम शुरू की है। इस अभियान के तहत आने वाली नागपंचमी को प्रतीकात्मक रूप से नाग देवता की पूजन की अपील की जाएगी। लोग मंदिरों और घरों में मूर्ती की पूजा करके इको सिस्टम में महत्वपूर्ण इन जीवों की रक्षा कर सकते हैं। इसके लिए वन विभाग ने राजधानी भोपाल के भी कई इलाकों में कार्रवाई तेज करने के लिए तैयारी की है। यदि पुजारियों और स्वयंसेवी लोगों को ऐसे सपेरे मिलते हैं तो वे उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे। इसके बाद वन विभाग उन सपेरों पर सख्त कार्रवाई कर सकता है। उन पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। वन विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह खास अभियान आने वाले 9 अगस्त तक चलेगा। recent visitors 99

Indore में कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी से बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने लुटे 35 लाख रूपए, साथी ही मास्टमाइंड

इंदौर इंदौर के लसुडि़या क्षेत्र में दिनदहाड़े 35 लाख रुपये की लूट का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। बदमाश कोई और नहीं बल्कि खुद को लूट का शिकार बता रहे कर्मचारी के साथी निकले। कर्मचारी की काॅल डिटेल से पुलिस को लुटेरो का सुराग लगा। पुलिस ने 26 लाख रुपये जब्त भी कर लिए। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रात को बदमाशों का घर भी खोज लिया और खातीपुरा के एक मकान में छापा मारा। वह आरोपियों के कपड़े और रुपयों का बैग मिला। एक आरोप भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपी फरार है। कुछ रुपये आरोपी अपने साथ ले गए।   पुलिस को आरोपी सोनू बोरासी पर शक था। उसकी काॅल डिटेल की पड़ताल की गई तो वह लगातार दो नंबरों पर बात कर रहा था। जिनकी लोेकेशन घटना स्थल के आसपास थी। आरोपी सोनू के साथी थे और उसने पहले ही बता रखा था कि वह रुपयों से भरा बैग लेकर आने वाला है। घटना के बाद पुलिस ने दोनो कर्मचारियों के अलग-अलग बयान लिए तो वे भी विरोधाभासी निकले। सोनू चाकू अड़ाने की बात कर रहा था तो दूसरे कर्मचारी ने कहा था कि बदमाशों ने हथियार नहीं दिखाया। ठेकेदार के घर देने जा रहे थे रुपये कर्मचारी रुपयों से भरा बैग ठेकेदार के घर पर रखने जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने सोनू से बैग छिन लिया। तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। पुलिस को कर्मचारियों पर भी शंका है,क्योकि बेग की छिनाझपटी के दौरान उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई। पड़ताल में एक कर्मचारी की मिली भगत पाई गई।   रुपये स्कीम नंबर 114 निवासी ठेकेदार रणवीर सिंह के कर्मचारियों केे थे। उनका लसुडि़या क्षेत्र में दफ्तर है। दफ्तर से 500 मीटर दूरी पर ही रणवीर का घर है। कर्मचारी अशोक और सोनू बैग को 35 लाख रुपये घर गए थे। घर के बाहर ही लूट को अंजाम दिया गया। recent visitors 120

अयोध्या रेप मामला : पीड़ित परिवार को मिली धमकी, सपा नेता राशिद, जय सिंह राणा पर FIR दर्ज

    अयोध्या   अयोध्या में 12 साल की बच्ची से रेप मामले में पीड़ित परिवार को धमकी देने की बात सामने आई हैं. आरोप है कि पीड़ित परिवार द्वारा मामले में सुलह नहीं करने पर परिजनों को मारने की धमकी दी गई है. सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद ये मामला और गरमा गया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है. ये केस कोतवाली नगर थाने में दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रात 11:00 बजे जिला महिला अस्पताल गए. जहां उन्होंने पीड़ित परिवार पर सुलह करने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर उन्हें धमकी दी. इस अस्पताल में नाबालिग पीड़िता भर्ती है. पीड़िता को जान से मारने की धमकी इस मामले में थाना पूराकलंदर के पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं दूसरी तरफ अयोध्या गैंगरेप कांड मामले में प्रशासन भी एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है. खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी सपा नेता मोहन खान की बेकरी पर रेड की है. टीम ने सपा नेता की बेकरी में बने सामानों की जांच की. आरोपी मोईन खान भदरसा में एवन बेकरी के नाम से बेकरी चलाता है. वहीं दूसरी तरफ आरोपी मोहन खान के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने की तैयारी की गई है. उस पर तालाब, कब्रिस्तान की जमीन कब्जाने का आरोप है. दो दिन पहले ही राजस्व विभाग ने इसकी जांच की थी, जिसके बाद अब बुलडोजर रवाना कर दिए गए हैं.    अयोध्या गैंगरेप कांड पर सियासत गरम अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद सियासत गर्मा गई है. इस मामले में सपा नेता मोहन खान मुख्य आरोपी है. मोईन खान ने अपने नौकर के साथ मिलकर 12 साल की बच्ची से कई बार गैंगरेप किया. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई. आरोप है शुरुआत में पुलिस ने भी इस मामले को दबाने की कोशिश की. लेकिन हिन्दू संगठनो ने विरोध के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया.   इस मामले की गूंज यूपी विधानसभा में भी सुनाई दी थी. जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को घेरते हुए अब तक आरोपी पर पार्टी की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया और साफ कर दिया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के बख्शा नहीं जाएगा. अस्पताल जाकर दी धमकी आरोप है ये सपा नेता नाबालिग रेप पीड़िता से सुलह न करने पर धमकी देने के लिए अस्पताल गए थे. एफआईआर में कहा गया है कि सपा नेता व नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा व एक अन्य के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया है गया है. आरोपी रात 11:00 बजे जिला महिला अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार को सुलह करने की दी धमकी दी. पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने यह मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता फिलहाल जिला महिला अस्पताल भर्ती है. क्या है मामला दरअसल, गैंगरेप की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके बारी-बारी रेप करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई. 12 वर्षीय बच्ची चार बहनों में सबसे छोटी है ,पिता की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई है. घर का गुजारा उसकी मां और बहनों के द्वारा मजदूरी से मिले पैसे से चलता है. आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी. तभी रास्ते में उसे राजू नामक एक शख्स मिला जिसने उससे कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है. आरोप है कि मोईद ने उसका बलात्कार किया और राजू ने इसका वीडियो बना लिया. फिर राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. लंबे समय तक दोनों वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उसके साथ गंदा काम करते रहे.बच्ची जब 2 महीने की गर्भवती हो गई तब मामला खुला. पीड़ित परिवार का आरोप पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन आरोप है कि शुरू में इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में जब हिंदु संगठनों के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसकी बेकरी पर काम करने वाले राजू को गिरफ्तार किया.  पीड़िता की मां ने बताया कि जब हम शिकायत लेकर चौकी पर गए तो दरोगा ने हमसे कहा कि राजू का नाम रखिए लेकिन दूसरा नाम हटा दीजिए. फिर एसपी के दखल के बाद हमारा मामला लिखा गया. हमें आरोपियों के लिए फांसी की सजा चाहिए. पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद अब थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पर भी एक्शन हुआ है और आरोपी की संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है.   recent visitors 110

अजय देवगन की फिल्म को बेहद धीमी शुरुआत, लंबे समय में सबसे खराब ओपनिंग

बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को रिलीज दोनों ही नई फिल्‍में 'औरों में कहां दम था' और 'उलझ' का हाल बुरा है। दोनों ही फिल्‍मों की बहुत खराब शुरआत हुई है। खासकर 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्‍बू जैसे स्टार पावर के बावजूद यह फिल्‍म पहले दिन बुरी तरह पिटी है। यह बीते कई साल में अजय देवगन की सबसे कमजोर ओपनिंग वाली फिल्‍म बन गई है। इन फिल्‍मों की पहले दिन की कमाई का हाल ये है कि 8 दिन पुरानी MCU की 'डेडपूल एंड वुल्‍वरीन' ने इन दोनों की कुल कमाई से भी अध‍िक का बिजनस किया है। 'औरों में कहां दम था' के डायरेक्‍टर नीरज पांडे हैं। वह 'स्‍पेशल 26', 'ए वेन्‍सडे' और 'बेबी' जैसी एक्‍शन-थ्र‍िलर फिल्‍मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार उन्‍होंने अपना जॉनर बदला है और बुरी तरह असफल हुए हैं। यह फिल्‍म पहले 2023 में ही रिलीज होने वाली थी। तीन बार पोस्‍टपोन हो चुकी यह फिल्‍म अब जब थ‍िएटर में रिलीज हुई, तो बड़े स्‍टार्स की मौजूदगी के बावजूद शोज में ओपनिंग डे पर 100 में से करीब 80 सीटें खाली ही नजर आई हैं। 'औरों में कहां दम था' ने कमाए महज 2.10 करोड़ रुपये sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'औरों में कहां दम था' ने पहले दिन 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म की कमाई में आगे वीकेंड में थोड़ी उछाल की संभावना है, लेकिन बहुत उम्‍मीद करना भी बेमानी होगी। यह एक मैच्‍योर रोमांटिक ड्रामा है, जिसको लेकर हमारे भारतीय दर्शक अब तक बहुत उत्‍साहित नहीं रहे हैं। हालांकि, इसका अंदेशा मेकर्स को भी लग चुका है, क्‍योंकि तभी फिल्‍म के प्रमोशन पर बहुत खर्च नहीं किया गया है। 'उलझ' ने ओपनिंग डे पर किया सिर्फ 1.10 करोड़ का कारोबार दूसरी ओर, जान्‍हवी कपूर की 'उलझ' ने पहले दिन महज 1.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस फिल्‍म के शोज में दर्शक नदारद ही दिखे हैं। औसत ऑडियंस ऑक्‍यूपेंसी करीब 13% रही है। 'उलझ' एक बढ़‍िया स्‍पाई थ्र‍िलर बनते-बनते रह गई है। कोरोना महामारी के बाद जिस तरह से दर्शकों का मिजाज बदला है, यह ऐसी फिल्‍म है जिसे आप घर की स्‍क्रीन पर ही देखना चाहेंगे। फर्स्‍ट वीकेंड के बाद डूब जाएगी दोनों की नैया कुल मिलाकार, दोनों ही नई बॉलीवुड रिलीज ने पहले ही दिन बुर तरह निराश किया है। इन दोनों की कुल कमाई से भी अध‍िक 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार शुक्रवार को 'डेडपूल एंड वुल्‍वरीन' ने किया है। साफ है कि 'औरों में कहां दम था' और 'उलझ' इन दोनों को ही फर्स्‍ट वीकेंड के बाद सोमवार से लाखों की कमाई से संतोष करना पड़ सकता है। recent visitors 107