वायनाड भूस्खलन: एक ही परिवार के चार सदस्य सुरक्षित पाए गए

वायनाड वायनाड जिले के मुंडक्कई क्षेत्र में विनाशकारी भूस्खलन के तीन दिन बाद बचाव कर्मियों ने शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों को पदवेट्टी कुन्नू के पास एक इलाके में सुरक्षित पाया। मुंडक्कई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाश और बचाव अभियान जारी है। यह इलाका मंगलवार को बड़े पैमाने पर भूस्खलन से प्रभावित हुआ था। बचाव कर्मियों ने शुक्रवार को पाया कि परिवार भूस्खलन के बाद अलग-थलग पड़ गया था क्योंकि उनका घर क्षेत्र के बाकी हिस्सों से कट गया था। इस परिवार में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। सेना के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि परिवार को हवाई मार्ग से निकाला जाएगा। सूत्रों ने कहा कि फंसे हुए इस परिवार के रिश्तेदारों की सूचना पर बचाव दल इलाके में पहुंचा था।   recent visitors 102

ED ने जब्त की सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की लखनऊ स्थित जमीन, बुलडोजर लेकर पहुंची थी टीम

जौनपुर बसपा सरकार में अंजाम दिए गए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनएचआरएम) घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल तत्कालीन मंत्री व सपा के जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की लखनऊ में स्थित बेशकीमती जमीन को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त कर लिया है। यह जमीन कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने स्थित है। संबंधित भूमि पर बाबू सिंह द्वारा संचालित हिंदी अखबार की प्रिंटिंग मशीन लगी है साथ ही, कृषि योग्य भूमि भी है। ईडी को बाबू सिंह की संपत्तियो की जांच में इस भूमि की जानकारी मिली थी जिसके बाद भ्रष्टाचार से अर्जित इस भूमि को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, जौनपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद और बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की जमीन पर Ed ने ये कार्रवाई की है. बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में स्थित स्कूटर इंडिया के पास है, जो बेहद कीमती है. बाबू सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन यानी एनआरएचएम घोटाले में आरोपी रहे हैं. ईडी की टीम बाबू सिंह पर चल रहे पीएमएलए केस में जांच कर रही थी. जांच-पड़ताल के बाद ed ने लखनऊ में स्थित करोड़ों की जमीन को जब्त कर लिया है. कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम अपने साथ बुलडोजर लेकर पहुंची जिससे कि अवैध निर्माण को ढहाया जा सके। recent visitors 92

गणपति घाट पर टक्‍कर के बाद वाहनों में आगी, 5 फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया काबू

धार राऊ- खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर रात करीब 1:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां टक्‍कर के बाद तीन वाहनों में आग लग गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। मौत का पर्याय बन चुके गणपति घाट पर हादसे नहीं थम रहे हैं। इस घाट पर अलग-अलग हादसों में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौते हो चुकी है। इस घाट पर दुर्घटना के बाद कई वाहनों में भीषण आग लग चुकी है, जिससे 15 से अधिक लोगों की जिंदा जलकर मौतें हो चुकी हैं। इसी गणपति घाट पर देर रात ब्रेक फेल होने के बाद ट्राॅला घाट उतरने के दौरान अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार को टक्कर मारते हुए एक अन्‍य वाहन में पीछे से जा घुसा। हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। रात को ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर , करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । इसके बाद सुबह 6:00 बजे वाहनों में फिर आग लग गई । देखते ही देखते तीनों वाहनों ने आग पकड़ ली। आग के बाद लगी वाहनों की कतार कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घाट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब 8:00 बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास चलता रहा। इस दुर्घटना में कार सवार प्रतीक सोनी निवासी धरमपुरी, अंकुश जैन निवासी धरमपुरी और महेंद्र पिता कमलेश निवासी जयपुर राजस्थान घटना में घायल हुए। आवागमन को किया सुचारू इन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी लगते ही काकड़दा पुलिस प्रभारी मिथुन चौहान के साथ धामनोद का पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। इसके बाद आवागमन को सुचारू किया जा रहा है। recent visitors 160

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, महादेव कावरे रायपुर, नीलम नामदेव एक्का बिलासपुर के कमिश्नर

रायपुर राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए विष्णु देव साय सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. साय सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 अफसरों का तबादला कर दिया है. जिन अफसरों का तबादला किया गया है उसमें कई जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं. साय सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने 20 भारतीय प्रशासन सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. इन प्रशासनिक अधिकारियों को नई नियुक्ति दी गई है. शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा की रितु सेन को औद्योगिक विकास निगम और विशेष कर्तव्य अधिकारी से निवेश आयुक्त दिल्ली में तैनात किया गया है. नीलम नामदेव एक्का बने बिलासपुर कमिश्नर: सरकार की ओर से जारी आदेश में नीलम नामदेव एक्का को बिलासपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है. जनक प्रसाद पाठक को कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा के साथ ही मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. महादेव कावेरी को जिनके पास संचालक कोष एवं लेखा और अतिरिक्त प्रभार दिया गया था उन्हें रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है. इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर 1. ऋतु सैन जो भा.प्र.से. द्वारा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह निवेश आयुक्त हैं वो अब छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम (मुख्यालय दिल्ली) का कार्यभार ग्रहण करेंगी. 2. अन्बलगन पी. जो वर्तमान समय में सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग देख रहे हैं उनको सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त मिला है. 3. नीलम नामदेव एक्का को आयुक्त बिलासपुर संभाग का बनाया गया है. 4. जनक प्रसाद पाठक को आयुक्त उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है. 5. जनक प्रसाद पाठक को भा.प्र.से. द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति दी गई है. 6. महादेव कावरे को आयुक्त रायपुर बनाया गया है. 7. शारदा वर्मा को सचिव वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, बजट, आयुक्त, उच्च शिक्षा, मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को साथ ही सचिव, वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 8. किरण कौशल विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) को चिकित्सा शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है. 9. अनुराग पाण्डेय को बीजापुर कलेक्टर के पद से हटाकर विशेष सचिव के तौर पर मंत्रालय में भेजा गया है. 10. चंदन कुमार को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है. 11. संजीव कुमार झा भा.प्र.से. को समग्र शिक्षा और वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 12. रजत बंसल भा.प्र.से. आयुक्त को वाणिज्यिक कर (जीएसटी) तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त, मनरेगा के साथ आयुक्त, मनरेगा तथा संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 13. पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को सचिव, लोक सेवा आयोग एवं महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 14. पुष्पा साहू को स्थानीय निधि संपरीक्षा और अति. प्रभार सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की जिम्मेदारी दी गई है. 15. रितेश कुमार अग्रवाल को संचालक, कोष एवं लेखा के पद पर पदस्थ करते हुए, संचालक, पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाओं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 16. प्रभात मलिक कलेक्टर जिला महासमुंद को हटाया गया है. 17. कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को अब महासमुंद कलेक्टर बनाकर भेजा गया है. 18. प्रभात मलिक को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), रायपुर के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है. 19. जयश्री जैन उप सचिव को मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 20. चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया कलेक्टर बनाया गया है. 21. संबित मिश्रा को कलेक्टर बीजापुर बनाया गया है. 22. वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से जिला नारायणपुर के पद पर भेजा गया है. recent visitors 182

भोपाल- प्रतापगढ़- भोपाल सुपर फास्ट ट्रेन को इंदौर तक बढ़कर चलाने की मांग

इंदौर इंदौर में उत्तर भारत और बिहार के हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। इंदौर से पटना के बीच चलने वाली सिर्फ दो ही ट्रेन हैं जो कि सप्ताह में 3 दिन चलती है। इसके चलते इस ट्रेन में हमेशा लंबी वेटिंग बनी रहती है। इस क्षेत्र के यात्री रूम की सुविधा के लिए रेल सलाहकार समिति ने रेलवे बोर्ड को एक पत्र लिखा है, जिसमें भोपाल और प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार करते हुए इंदौर से चलने की मांग की है। इंदौर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति मुंबई के सदस्य जगमोहन वर्मा ने बताया कि प्रतापगढ़ मा बेला देवी एक्सप्रेस बुधवार,शनिवार व सोमवार को प्रतापगढ़ से शाम 7:10 से चलकर सुबह भोपाल 8:30 बजे पहुंचती है। यही ट्रेन प्रतापगढ़ बेला देवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भोपाल से प्रति मंगलवार शुक्रवार व रविवार को शाम 7:15 सुबह भोपाल से चल कर अगले दिन सुबह 9 बजे प्रतापगढ़ पहुंचती है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लखनऊ, रायबरेली, उरई, अमेठी स्टेशनों पर ठहराव करती है। इस ट्रेन को इंदौर तक विस्तार करने पर त्योहारों और शादियों के मौसम में उत्तर प्रदेश के लखनऊ ,कानपुर ,उरई, अमेठी और रायबरेली के यात्रियों को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही इन स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। recent visitors 101

मार्बल कारोबारी से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की साढ़े पांच लाख की लूट

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक मार्बल कारोबारी के साथ दिनदहाड़े लूट हो गई। व्यापारी बैंक से रुपये निकालकर अपने एक्टिवा स्कूटर से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में कीलनदेव टावर चौराहे के पास बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू की नोक पर मार्बल व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बैग में साढ़े पांच लाख रुपये थे। मार्बल कारोबारी का नाम अहमद रजा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मार्बल कारोबारी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। पीड़ित के अनुसार वह अकेला था। बैंक से पैसे लेकर अपनी शॉप पर जा रहा था। पीछे से गाड़ी पर दो युवक चेहरे को ढककर आए। पीछे बैठा लड़का हाथ में चाकू लिए था। उधर, पीड़ित के पिता का आरोप है कि बेटे के दोस्त ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित का मार्बल और ग्रेनाइट का होलसेल का काम है। recent visitors 85

मार्केट में आय भूचाल, सेंसेक्स और निफ्टी में आज 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली, गिरावट के साथ बंद

नई दिल्ली। शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 885.60 अंक या फिर 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,981.95 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 आज 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,717.70 पर बंद हुआ है। एचडीएफसी, सनफार्मा, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स को छोड़कर सही 26 स्टॉक सेंसेक्स में लाल निशान पर बंद हुए हैं। शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। 3 बजे निफ्टी 50 एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स 985.82 अंकों की गिरावट के साथ 80,881.73 पर ट्रेड कर रहा था। शेयर मार्केट में भारी गिरावट के बीच जहां एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक बैंक हरे निशान पर हैं। वहीं, टाटा मोटर्स और मारुति सेंसेक्स टॉप लूजर हैं। इनमें क्रमश: 3.34 और 3.19 पर्सेंट की गिरावट है। इनके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। नुकसान वाले शेयरों में सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड भी है। सेंसेक्स 800 से अधिक अंको का गोता लगाकर दिन के निचले स्तर 81084 पर आ गया था। आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 2 अगस्त को कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से आज शेयर मार्केट भारी गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 708 अंकों का गोता लगाकर 81158 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 221 अंक लुढ़क कर 24789 पर। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स लाल निशान पर थे। घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट के प्रबल आसार हैं। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी 24,820 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 215 अंक नीचे है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। वहीं, एशियाई बाजारों में गिरावट का कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी नुकसान के साथ बंद हुए। इससे पहले गुरुवार को भारतीय स्टॉक मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स नए क्लोजिंग हाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 126.21 अंक या 0.15 फीसद बढ़कर 81,867.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 59.75 अंक या 0.24 फीसद बढ़कर 25,010.90 पर बंद हुआ। एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 225 लगभग 5 फीसद गिर गया, जबकि टॉपिक्स 5 फीसद से टूटा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.6 फीसद और कोस्डैक 2.56 फीसद गिरा। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम शुरुआत का संकेत दिया। वॉल स्ट्रीट का हाल: अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को तेजी से गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 494.82 अंक या 1.21 फीसद का गोता लगाकर 40,347.97 पर बंद हुआ। जबकि एसएंडपी 500 75.62 अंक या 1.37 फीसद गिरकर 5,446.68 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट ने 405.25 अंक या 2.30 फीसद लुढ़क कर 17,194.15 पर बंद हुआ। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने गुरुवार को मार्च 2020 के बाद से अपनी पहली ब्याज दर में कटौती की। BoE ने अगस्त 2023 के बाद से आयोजित 16 साल के उच्च स्तर 5.25 फीसद से ब्याज दरों को 25 आधार अंकों (bps) से घटाकर 5 फीसद कर दिया। recent visitors 107