पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन से परेशान लोगों को भूकंप के झटके भी झेलने पड़े

शिमला  प्रदेश में बादल फटने की घटना की त्रासदी के बाद अब भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही है। भूकंप सुबह 10 बजे के आसपास आया है। अभी किसी तरह की क्षति की सूचना नहीं मिली है। कुदरत के कहर से परेशान लोग पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन से परेशान लोगों को भूकंप के झटके भी झेलने पड़े हैं। हिमाचल में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक घरों में लोगों को कंपन सा महसूस हुआ तो वे घबरा गए। पल भर में इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग अपने परिवार समेत घर से निकलकर सड़कों पर आ गए। काफी देर तक डरे सहमे लोग बाहर ही घूमते रहे, उसके बाद वापस गए। घर जाकर भी लोगों को भूकंप का डर सता रहा था। बादल फटने से अब तक 7 लोगों की मौत हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटना के कई गांव तबाह हो गए। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी है जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की ओर से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। पीएम मोदी ने भी घटना को लेकर दुख जताने के साथ केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद भेजने का आश्वासन दिया है। प्रदेश में कंदराहड़ खुश्वा क्षेत्र, शिमला और कुल्लू बॉर्डर पर श्रीखंड इलाके में बादल फटने की घटना हुई है। recent visitors 107

अमरनाथ दर्शन के लिए 1 हजार 221 यात्रियों का एक और जत्था यात्रा के लिए रवाना

जम्मू  अमरनाथ यात्रा 29 जून से बालटाल और पहलगाम मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. गुरुवार 1अगस्त को 1221 यात्रियों को लेकर 36वां जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ. एक अधिकारी ने बताया कि 35वें दिन 1221 यात्री 54 वाहनों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों में पहुंचे और जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की निगरानी में अमरनाथ पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना किए. गुरुवार सुबह जम्मू से घाटी की ओर रवाना हुए यात्रियों में 958 पुरुष, 322 महिलाएं, 6 बच्चे, 32 साधु और 3 साध्वियां शामिल थीं. इनमें 395 तीर्थयात्री बालटाल मार्ग से और 826 तीर्थयात्री पहलगाम मार्ग से क्रमशः 21 और 33 वाहनों में सवार होकर गए. अधिकारियों के अनुसार 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.80 लाख से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं. तीर्थयात्रियों का 35वां जत्था बुधवार को कश्मीर हिमालय में गुफा मंदिर की यात्रा शुरू करने के लिए बालटाल और नुनवान में जुड़वां आधार शिविरों से रवाना हुआ. यात्रियों के नए जत्थे ने सुबह-सुबह पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवान-पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर बालटाल मार्ग से अपनी यात्रा शुरू की. 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक जारी रहेगी. recent visitors 127

टीकमगढ़ पुलिस की अवैध बालू उत्खनन पर कार्यवाही, ग्राम थर में उर नदी से पकड़े 3 ट्रेक्टर जप्त

टीकमगढ़   पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सीताराम एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जतारा निरीक्षक अरविंद सिंह दाँगी के नेतृत्व में थाना जतारा पुलिस ने सुबह-सुबह ग्राम थर में छापामार कार्यवाही कर उर नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर अवैध रूप से परिवहन करने वाले 3 ट्रेक्टर को जप्त किया। पुलिस ने ट्रेक्टर एमपी 36 जेडई 2138, एमपी 36 एए 0198 एवं बिना नंबर के आइसर ट्रेक्टर के चालकों के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय अधिनियम के तहत अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये है। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरी. अरविंद सिंह दाँगी, उप निरी एनएस ठाकुर, प्र. आर. शिवसरण त्रिपाठी, सतेंद्र सिंह, प्र. आर. चालक पुष्पेन्द्र शर्मा, आर. मनोज सविता, राघवेंद्र सिंह, आर. संजीत, जितेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।   recent visitors 96

नाडा हाफेज से लेकर एलिनोर बार्कर तक, 10 महिलाएं जिन्होंने प्रेग्‍नेंसी के दौरान ओलंपिक खेलों गाड़े झंडे

नई दिल्ली  पेरिस ओलंपिक 2024 में एथलीट के बीच मेडल के लिए जंग देखने को मिल रही है। इस बीच मिस्‍त्र की एथलीट के जज्बे की तारीफ हो रही है। 7 महीने की प्रेग्नेंट नाडा हाफेज महिला तलवारबाजी में नजर आईं। उन्‍होंने प्रेग्नेंट होने के बाद भी ना सिर्फ पेरिस ओलंपिक में हिस्‍सा लिया, बल्कि जीत भी दर्ज की। हालांकि, नाडा हाफेज अब ओलंपिक से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन उन्‍होंने अपना पहला मैच जीता था। इसके बाद वह अंतिम 16 में बाहर हो गई। नाडा हाफेज ने अमेरिका की एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को 15-13 के अंतर से हराया। अपने अगले मुकाबले में वह दक्षिण कोरिया की जियोन हयांग के खिलाफ 15-7 से हार गईं। नाडा हाफेज से पहले भी कई बार ऐसे मौके आए हैं जब महिला एथलीट ने प्रेग्नेंट होने के बाद भी ओलंपिक में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया। एंकी वैन ग्रुंसवेन (2004) एंकी वैन ग्रुंसवेन इतिहास में एकमात्र राइडर हैं जिन्होंने लगातार 3 व्यक्तिगत ओलंपिक खिताब जीते। नीदरलैंड की घुड़सवार 5 महीने की प्रेग्नेंट थी जब उन्‍होंने 2004 में एथेंस में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेलों में भाग लिया और व्यक्तिगत गोल्‍ड मेडल जीता था। एमिली कोबर (2006) एमिली कोबर ने 2006 इटली शीतकालीन ओलंपिक खेलों में सिल्‍वर मेडल जीता था। इस दौरान वह दो महीने की प्रेग्नेंट थीं। क्वार्टर फाइनल में बुरी तरह गिरने के बावजूद उन्‍होंने हार नहीं मानी। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र की स्नोबोर्डर बनी थीं। केर्स्टिन स्जिमकोवियाक (2010) जर्मनी निवासी केर्स्टिन ने वैंकूवर में 2010 के शीतकालीन ओलंपिक में 2 महीने की प्रेग्नेंट होने के बाद भी स्केलेटन में सिल्‍वर मेडल जीता था। केरी वॉल्श जेनिंग्स (2012) केरी ने लंदन ओलंपिक 2012 में जब गोल्‍ड मेडल जीता था, तब वह पांच सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। वह अमेरिका की महान वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं। किम रोडे (2012) लंदन ओलंपिक 2012 में किम रोडे भी प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, इसके बाद भी उन्‍होंने 5वें ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हुए गोल्‍ड मेडल जीता था। अमेरिकी निशानेबाज ने लगातार 6 ओलंपिक खेलों में 3 गोल्‍ड समेत 6 मेडल अपने नाम किए। मार्टिना वाल्सेपिना (2014) इटली का प्रतिनिधित्व करने वाली शॉर्ट-ट्रैक स्पीड स्केटर मार्टिना वाल्सेपिना ने 2014 में रूस में आयोजित शीतकालीन खेलों में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था। इस दौरान वह जुड़वा बच्चों के साथ प्रेग्नेंट थीं। एलिनोर बार्कर (2020) ब्रिटिश साइकिलिस्ट एलिनोर बार्कर ने टोक्‍यो ओलंपिक 2020 ट्रैक साइक्लिंग टीम परस्यूट इवेंट में सिल्‍वर मेडल जीता था। इसके बाद उन्‍होंने खुलासा किया था कि‍ ओलंपिक के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। recent visitors 118

भारत में 95 करोड़ 44 लाख इंटरनेट सब्सक्राइबर्स में से 39 करोड़ 83 लाख से ज्यादा ग्रामीण इलाकों से : केंद्र सरकार

नई दिल्ली देश में आज 95 प्रतिशत से अधिक गांवों में 3जी या 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ इंटरनेट की पहुंच है। संचार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल तक लगभग 6 लाख 44 हजार गांवों में से करीब 6 लाख 13 हजार गांवों में इंटरनेट सेवा पहुंची। इस बीच, भारत में कुल 95 करोड़ 44 लाख इंटरनेट सब्सक्राइबर्स में से 39 करोड़ 83 लाख से ज्यादा ग्रामीण इलाकों से हैं।   इसके अलावा, औसत इंटरनेट डाउनलोड स्पीड में भारत की रैंकिंग में 114 रैंक का सुधार हुआ है, जो 2014 में 130 से बढ़कर इस साल 16 हो गई है, औसत डाउनलोड स्पीड 105.85 मेगाबाइट प्रति सेकंड है। सरकार ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में टेलीकॉम नेटवर्क का देश के सभी कोनों में विस्तार किया गया है। इसमें टियर 2 और टियर 3 शहरों के साथ देश के अंदरूनी इलाके भी शामिल हैं। सरकार ने ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट ब्रॉडबैंड की सुविधा देने के लिए भारतनेट प्रोजेक्ट शुरू किया। इसका उद्देश्य देश की सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ना था। सरकार ने बताया कि 2.2 लाख ग्राम पंचायतों में से 2.13 लाख ग्राम पंचायतों को भारतनेट से जोड़ा जा चुका है। सरकार की ओर से अगस्त 2022 में बॉर्डर एरिया में मोबाइल टावर लगाने के नियमों में बदलाव कर दिया गया था, जिससे कि मोबाइल इंटरनेट सुविधा को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके।   recent visitors 101

कोचिंग में बड़ा हादसा होने के कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया, अब होगी CBI जांच

नई दिल्ली दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश जारी किया है। हादसे जांच कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कों सौंपने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कोर्ट ने आदेश देते हुए एक आशंका जताई है। कोर्ट का मानना है कि इसमें सरकारी कर्मचारियों का भ्रष्टाचार भी शामिल हो सकता है। बीते शनिवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर की एक कोचिंग में बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। अब इसकी जांच सीबीआई करेगी। दिल्ली आईएएस कोचिंग हादसे को लेकर सीबीआई जांच का आदेश देने के बाद कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करना होगा। इसके लिए सीवीसी को आदेश दिया गया है। जांच में नामित अधिकारी यह तय करेगा कि कोचिंग हादसे की जांच समय से पूरी की जा सके और इसमें किसी तरह की देरी ना हो। मामला 27 जुलाई की शाम का है। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही थी। इस दौरान ओल्ड राजेंद्र नगर की सड़कें भी पानी से लबालब भर गई थीं। इस दौरान राजेंद्र नगर इलाके की राव आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में एक लाइब्रेरी में कई स्टूडेंट्स पढ़ रहे थे। बारिश होने के कारण सब लाइब्रेरी के अंदर ही थे। अभी लाइब्रेरी में पानी नहीं पहुंचा था, लेकिन तभी कोचिंग के सामने से गुजरने वाली सड़क से एक एसयूवी कार गुजरी। इस कार की रफ्तार की वजह से उठी लहर ने कोचिंग के गेट को तोड़ दिया। इससे अचानक बेसमेंट वाली लाइब्रेरी में पानी जाने लगा। अचानक पानी भरने की वजह से कई स्टूडेंट अंदर ही फंस गए। इस हादसे में तीन को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब कोर्ट ने इस घटना पर बड़ा आदेश जारी करते हुए सीबीआई को इसकी जांच सौंपने का आदेश जारी किया है। इस हादसे के बाद कोचिंग संस्थानों और प्रशासन के ऊपर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे। घटना के अगले दिन प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई संस्थानों को सील कर दिया और कई जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस हादसे में एसयूवी कार वाले आरोपी को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है, जबकि बाकी के आरोपी अभी सलाखों के पीछे हैं। शुक्रवार को राव आईएएस कोचिंग ने अपने वकील के माध्यम से मृतक छात्रों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया था। हालांकि, इस दौरान वकील ने एक शर्त भी बताई थी, जिसमें 25 लाख अभी देने का वादा किया गया और 25 लाख कोचिंग के सीईओ अभिषेक के बाहर आ जाने के बाद।   recent visitors 111

वायनाड लैंडस्लाइड रेस्क्यू ऑपरेशन में नेवी और एयरफोर्स के साथ बचावकर्मियों की 40 टीमें जुटी, 308 शव बरामद

वायनाड केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड हुए 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन आज चौथे दिन भी मलबे से लाशों का निकलना जारी है. इस हादसे अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मियों को अब तक 195 शव ही मिले हैं. बाकी, लोगों की मौत की पुष्टि उनके बॉडी पार्ट्स से की गई है. यानी 105 लोगों के शव का कोई ना कोई हिस्सा बरामद हुआ है, जिससे उनकी मौत कंफर्म हुई है. बता दें कि सेना, नेवी और एयरफोर्स के साथ बचावकर्मियों की 40 टीमें लोगों के रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए सर्च क्षेत्र को 6 अलग-अलग भागों में बांटने की बात चल रही है. इनमें से पहला क्षेत्र अट्टामाला और आरणमाला से बना है. दूसरा क्षेत्र मुंडकई, तीसरा क्षेत्र पुंजरीमट्टम, चौथा क्षेत्र वेल्लरमाला विलेज रोड, पांचवां क्षेत्र जीवीएचएसएस वेल्लरमाला और छठा इलाका नदी का बहाव क्षेत्र है. रेस्क्यू दल में तैराकी में माहिर लोग तीनों सेनाओं के अलावा NDRF,DSG और MEG की संयुक्त टीम खोजी अभियान में लगी हुई है. हर टीम के साथ तीन स्थानीय लोग और एक वन विभाग का कर्मचारी भी शामिल किया जाएगा. इसके अलावा चलियार नदी के आसपास के 8 पुलिस स्टेशनों के पुलिसवाले और तैराकी में माहिर लोग भी खोज करने जा रहे हैं. इसके अलावा हेलिकॉप्टर के जरिए भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा जा रहा है. तटरक्षक और नौसेना के साथ वन विभाग के कर्मचारी उन जगहों पर भी खोज करने जा रहे हैं, जहां शवों के बहकर आने की संभावना है. खोजी अभियान में ले रहे कुत्तों की मदद सेना ने हादसे के बाद जो बेली ब्रिज बनाया है, इससे 25 एंबुलेंस मुंडकई पहुंचाई जाएंगी. मिट्टी में दबे शवों का पता लगाने के लिए दिल्ली से ड्रोन आधारित रडार शनिवार को आने वाला है. तलाशी अभियान में 6 कुत्तों की भी मदद ली जा रही है. आज तमिलनाडु से 4 और कुत्ते लाए जाएंगे. वायनाड में कब हुई लैंडस्लाइड बता दें कि वायनाड में पहली लैंडस्लाइड 30 जुलाई की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई. इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई. इसके साथ ही तीसरी बार फिर लैंडस्लाइड हुई. लैंडस्लाइड में वायनाड के 4 गांव मलबे के ढेर में तब्दील हो गए, जिनमें से लोगों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति के साथ मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. वायनाड समेत कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। इसे देखते हुए कई जिलों में स्कूल, ट्यूशन सेंटर, कॉलेज और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। वायनाड के साथ ही त्रिशूर, कोझिकोड, मल्लपुरम, कासरगोड और कन्नूर जिलों में स्कूल कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य मौसम विभाग की ओर शनिवार को वायनाड जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई स्कूलों को रीलीफ कैंप में तब्दील कर दिया गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लिया जायजा कल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड के चूरलामल्ला क्षेत्र का दौरा किया। राहुल गांधी ने कहा कि यह वायनाड के लिए एक भयानक त्रासदी है और यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मृतकों की संख्या अब 308 हो गई है। तैराकी के माहिर लोग भी बचाव कार्य में शामिल एनडीआरएफ, डीएसजी और एमईजी की संयुक्त टीम के साथ तीन स्थानीय लोग और वन विभाग का एक कर्मचारी भी खोज अभियान में शामिल हैं। 8 पुलिस थानों के पुलिसकर्मी और तैराकी के विशेषज्ञ भी खोज में मदद कर रहे हैं। हेलीकॉप्टरों के माध्यम से भी खोज अभियान चलाया जा रहा है। तटरक्षक और नौसेना के साथ वन विभाग के कर्मचारी उन जगहों पर खोज कर रहे हैं जहां शवों के तैरने की संभावना है। डॉग स्क्वैड की मदद  से ढूंढ़े जा रहे शव सेना द्वारा निर्मित बैली ब्रिज के माध्यम से मुण्डकाई में 25 एम्बुलेंस पहुंचाई जाएंगी। दिल्ली से शनिवार को ड्रोन आधारित रडार लाया जाएगा जो मिट्टी में दबे शवों का पता लगाएगा। खोज अभियान में 6 कुत्तों की भी मदद ली जा रही है और आज तमिलनाडु से 4 और कुत्ते लाए जाएंगे।   recent visitors 106