प्राथमिक शाला बाला के प्रधान पाठक पारसराम वर्मा निलंबित

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तहसीलदार केल्हारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर  पारसराम वर्मा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाला विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ को निलंबित कर दिया गया है। वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 27 जुलाई 2024 को विद्यालय में शराब के नशे में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 और 3 का उल्लंघन माना गया है. जिसके कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 (क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में वर्मा का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियत किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। recent visitors 86

बेस्ट ANC सपोर्ट वाले ईयरबड्स: बेहतरीन फीचर्स, डिज़ाइन और साउंड क्वालिटी

आज हम आपको कुछ इयरबड्स के ऑप्शन बताने जा रहे हैं। साथ ही हाल ही में लॉन्च किए गए बड्स को भी इसमें शामिल करेंगे। क्लिंक ने अभी नए बड्स लॉन्च किए हैं। इसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए तय की गई है। लेकिन इसके साथ आपको कई शानदार ऑप्शन मिलते हैं जो अभी मार्केट में उपलब्ध हैं और आप इन्हें आज ही अपनी लिस्ट में शामिल भी कर सकते हैं। तो चलिये ऐसे ही ऑप्शन्स के बारे में बताना शुरू करते हैं- क्लिंक ऑडियो के वॉयसबड्स की कीमत सिर्फ 2999 रुपए है। ये एक्सक्लुसिवली अमेजन और कम्पनी की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध हैं ताकि पूरे भारत के उपभोक्ता आसानी से खरीदें। क्लिंक ऑडियो के टीडब्ल्यूएस – वॉयसबड्स अपने लाजवाब फीचर्स के दम पर बाज़ार में खास पहचान रखते हैं। यही वजह है कि बेजोड़ ऑडियो परफॉर्मेंस की अहमियत समझने वालों की यह खास पसंद होगी। खास फीचर्स- 6 एचडी माइक क्रिस्टल क्लियर आवाज के लिए – लंबी मीटिंग और कॉन्फ़्रेंस कॉल में बिना किसी बाधा आवाज आए इसके लिए ईयरबड्स में 6 माइक्रोफ़ोन और फिर इन्वायरनमेंटल न्वाइज कैसिलेशन (ईएनसी) भी है। इस तरह आसपास के शोर को दबा कर आपको क्रिस्टल क्लियर आवाज मिलना सुनिश्चित है। एआई विंड नॉइज़ कैंसलेशन और बेहतर एएनसी – एआई विंड नॉइज़ कैंसलेशन और बेहतर एएनसी लगे होने से ये ईयरबड्स चलते-फिरते उपयोग के लिए बिल्कुल सही हैं। तो अब आप कॉल के दौरान एक-एक शब्द सुनें और बिना किसी बाधा संगीत का आनंद लें। हाई-फाई ऑडियो – हाई-फाई ऑडियो बेजोड़ साउंड और बेहतरीन क्वालिटी का अनुभव देगा। इन ईयरबड्स से कुछ भी सुनते हुए आप आवाज में खो जाएंगे। यानी म्युजिक और कॉल में ऑडियो का नेक्स्ट लेवेल आ गया है। स्लीक और प्रीमियम डिज़ाइन – स्लीक और प्रीमियम डिज़ाइन के ईयरबड्स के साथ एक स्लाइडिंग केस है ताकि कहीं भी ले जाना आसान हो। ये हल्के और स्टाइलिश हैं और आपके अंदाज में प्रोफेशनलिज्म लाते हैं। सबसे बड़ी बात कि ये रोज़मर्रा की जिन्दगी में बहुत काम के हैं। 60 घंटे का प्लेबैक टाइम – ईयरबड का प्लेबैक टाइम 60 घंटे का है ताकि आप रिचार्ज किए बिना लंबे समय तक उपयोग करें। बैटरी दमदार है इसलिए पूरे दिन काम आएगी। सफर में नॉनस्टॉप संगीत और कॉल के लिए यही है सबसे सही। OnePlus Buds 3 TWS- ये ऐसे यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होता है जो कोई नए बड्स खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। क्योंकि इनका डिजाइन काफी अच्छा दिया जाता है। साथ ही ऑडियो क्वालिटी भी काफी अच्छी मिलती है। इसकी MRP 6,499 रुपए है, लेकिन आप इसे 15% डिस्काउंट के बाद 5,499 रुपए में खरीद सकते हैं। वॉयस कंट्रोल के साथ आपको एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन का ऑप्शन भी दिया जाता है जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। boAt Airdopes Alpha- सस्ता बड्स की तलाश कर रहे यूजर्स के लिए ये भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी बात करें तो इसका डिजाइन काफी अच्छा दिया गया है। ब्लैक डिजाइन की वजह से ये काफी ट्रेंड में भी रहते हैं। साथ ही कार्ड्स से पेमेंट भी की जा सकती है। इसे खरीदने के लिए आपको 799 रुपए खर्च करने होंगे। डिजाइन भी काफी अच्छी दिया जाता है। recent visitors 162

भृंगराज के फायदे और इसे बालों के लिए इस्तेमाल करने का तरीका: लंबे, घने और काले बालों के लिए

मसालों से लेकर जड़ी बूटियों तक, भारत में हर चीज की प्रधानता है और ये सब प्राकृतिक चीजें हमारी सेहत और दिनचर्या को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। शुरुआत से ही शरीर, त्वचा और बालों के लिए हमारे देश की कई जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है और आज भी बहुत ही अधिक मात्रा में उनका उपयोग हो रहा है। खासकर बालों के लिए क्योंकि ये बात जगजाहिर है कि पहले के जमाने में महिलाओं के बाल घुटने से भी नीचे तक हुआ करते थे। लेकिन अब एक बदलाव जरूर आया है, वो ये कि अब नेचुरल चीजों को केमिकल वाले प्रोडक्ट्स ने रिप्लेस कर दिया है, जिससे न ही बालों को जरूर पोषण मिल पा रहा है और न ही वो मजबूत हो पा रहे हैं। इसलिए हम आपको 'जड़ी बूटियों के राजा' कहे जाने वाले भृंगराज के बारे में बताने वाले हैं, जो बालों से जुड़ी हर समस्या के लिए फायदेमंद है और उन लोगों के लिए वरदान की तरह है जो लंबे,घने और काले बाल चाहते हैं। बालों के लिए भृंगराज क्यों जरूरी है? भृंगराज एक ऐसी जड़ी बूटी है जो बालों के लिए इतनी फायदेमंद है कि गंजेपन का शिकार लोगों के बालों को उगाने में भी कारगर साबित होती है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (National Library of Medicine) ने अपनी एक स्टडी में इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा है कि भृंगराज हेयर ग्रोथ साइकिल को एक्टिवेट करने का काम करता है। इसलिए अगर आप बालों का झड़ना कम करना चाहते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देना चाहते हैं तो भृंगराज का इस्तेमाल जरूर करें। बालों के लिए भृंगराज के फायदे ये बात तो साइंटिफिकली प्रूफ है कि भृंगराज बालों के लिए कितना फायदेमंद है, लेकिन आइए फिर भी आपको बालों के लिए इसके कुछ फायदों के बारे में बता देते हैं। जैसे- भृंगराज बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को कम कर सकता है। इसके इस्तेमाल से समय से पहले सफेद होने वाले बालों को काला करने में मदद मिलती है और बालों को नेचुरल कलर मिल सकता है। भृंगराज बालों को सिल्की-शाइनी बनाने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। भृंगराज में एंटीफंगल गुण होते हैं जो रूसी को दूर करने में मदद करते हैं, साथ ही स्कैल्प को क्लीन रखते हैं। ये ज़ी बूटी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और उन्हें घना बनाने में भी फायदेमंद है। 3 तरीकों से करें भृंगराज का उपयोग आजकल मार्केट में हर चीज बहुत ही आसानी से उपलब्ध है और अगर हम भृंगराज की बात करें तो ये आपको ताजे फूल-पत्तियों, तेल और पाउडर के रूप में मिल जाएगा। जिन्हें आप अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको जड़ी बूटियों के राजा भृंगराज को दो तरह से इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने वाले हैं। भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल कैसे करें? अगर आपको भृंगराज पाउडर आसानी से मिल जाता है तो आप इसे नारियल के तेल में मिक्स कर सकते हैं और बालों के लिए पेस्ट तैयार कर सकते हैं। तैयार किए गए पेस्ट को 1-2 घंटे के लिए बालों पर लगाकर रखें और फिर नेचुरल शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। ये रेमेडी आपके स्कैल्प को क्लीन कर बालों को नरिश करने में मदद करेगी। भृंगराज की पत्तियों से बनाएं पेस्ट अगर आपके घर में या कहीं आसपास भृंगराज का पौधा है तो उसकी कुछ पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाकर भी लगाया जा सकता है। तैयार किए गए पेस्ट को आप डायरेक्ट बालों पर लगा सकते हैं और अगर आप इसके फायदों को बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें आंवले का तेल या पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं। recent visitors 170

खंडवा जंक्शन पर फिर मालगाड़ी हुई डिरेल, मीडिया से बनाए रखी दूरी

खंडवा  मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे जंक्शन पर देर रात एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत रेलवे स्टाफ और कामगारों को बुलाकर, दुर्घटना स्थल पर मालगाड़ी के डिब्बे को वापस पटरी पर लाने की कवायद शुरू की गई। इस दौरान मौके पर रेलवे के सभी स्थानीय अफसरों के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। इस घटना की सूचना तुरंत भुसावल में बैठे रेलवे के आला अधिकारियों के साथ ही मुंबई मुख्यालय में मौजूद रेलवे अफसरों को भी दी गई। उनकी देखरेख में ही सुधार कार्य शुरू करवाया गया। हालांकि इस दौरान रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने कोशिश की कि उनकी लापरवाही के चलते हुई इस घटना की जानकारी किसी को न लग सके। इसके चलते खंडवा जंक्शन के अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को भी घटना के फोटो वीडियो लेने से रोक दिया और उनसे बदतमीजी की। रेलवे के चार जोनों को जोड़ने वाले देश के इकलौते खंडवा नगर के रेलवे स्टेशन और यहां मौजूद घासपुरा स्थित रेलवे माल गोदाम के बीच एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। घटना गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात की है, जब यह मालगाड़ी खंडवा जंक्शन से करीब एक किलोमीटर दूर लोहारी नाके के समीप थी। इस दौरान माल गोदाम की ओर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे का एक पहिया पटरी से उतर गया। घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा स्टेशन मास्टर और इंजीनियरिंग स्टाफ सहित रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और कामगारों का अमला मौके पर पहुंचा, जिसके बाद मालगाड़ी का डिब्बा रेल से अलग कर सुधार कार्य शुरू किया गया। हालांकि देर रात तक डिब्बे को पटरी पर लाने का सुधार कार्य किया जा रहा था। रेलवे अधिकारियों के लापरवाही के चलते हो रहे हादसे वहीं, इस दौरान मीडिया कर्मियों को खबर लगने के बाद जब वे देर रात घटना स्थल पर पहुंचे, तो वहां मौजूद रेलवे के स्थानीय आला अधिकारियों ने उन्हें इस घटना के बारे में किसी और को बताने से मना करते हुए घटना से जुड़े फोटो और वीडियो लेने से रोक दिया। हालांकि इसको लेकर जब मीडिया कर्मियों ने स्थानीय रेल अधिकारियों से बात करनी चाही तो रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ द्वारा उन्हें धमकाया भी गया। उनके मोबाइल छुड़ाकर उसमें से घटना से जुड़े फोटो और वीडियो डिलीट करने की कोशिश की गई।   बता दें कि हाल ही में खंडवा के ही प्लेटफार्म क्रमांक 6 के करीब एक मालगाड़ी डिरेल होते हुए यहां लगे ओवरहेड हाईटेंशन बिजली के तीन से चार खंभों को क्षतिग्रस्त कर चुकी थी। इसके बाद मालगाड़ी के डिरेल होने की स्टेशन के समीप की यह दूसरी घटना है। जिससे कि यह साफ दिखता है कि यहां रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ही इस तरह के हादसे हो रहे हैं और इसे वे मीडिया पर दबाव बनाकर आम लोगों से छुपाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। recent visitors 102

ओला स्कूटर 6 महीने से सर्विस के लिए शो रूम पर खड़ी थी, ग्राहक और स्टाफ के बीच मारपीट

ग्वालियर ग्वालियर के एक ई स्कूटर शो रूम में ग्राहक और स्टाफ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, ग्राहक 6 महीने से शो रूम के चक्कर लगा रहा था कंपनी ने उसका ओला स्कूटर सर्विस के लिए रखा हुआ था और हर बार वापस कर रहा था, इस बार ग्राहक का धैर्य जवाब दे गया और वहां विवाद हो गया, विवाद के बीच ग्राहक और उसके साथियों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस मामले की जाँच कर रही है l जानकारी के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र के माल रोड स्थित  ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम बना हुआ है जहां एक युवक ने शोरूम के सर्विस सेंटर पर 6 महीने पहले अपना स्कूटर सर्विस के लिए डाला था, शोरूम वाले उसे कई बार लौटा चुके थे इस बार वो अपने कुछ साथियों के साथ स्कूटर लेने पहुंचा तो शोरूम स्टाफ ने उसे उसका स्कूटर दे दिया लेकिन स्कूटर ठीक नहीं किया l ख़राब स्कूटर वापस करने पर हुआ विवाद, मारपीट , वीडियो वायरल ग्राहक ने जब स्टाफ से 6 महीने बाद भी ख़राब स्कूटर वापस करने पर सवाल किया तो उन लोगों के बीच मुंहवाद शुरू हो गया, युवक के साथ आये उसके साथी गाली गलौज करने लगे , कुछ देर में ही विवाद मारपीट में बदल गया, दोनों तरफ से लात घूंसे चलने लगे किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l पुलिस ने दोनों पक्षों का आवेदन लेकर जाँच शुरू की घटना के बाद दोनों पक्ष मुरार थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया, सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि शिकायती आवेदन ले लिए गए हैं, दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं यदि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहेंगे तो एफआईआर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी l वीडियो में बहुत गालियाँ हैं इसलिए हम यहाँ अपलोड नहीं कर रहे  .. recent visitors 121

शूटिंग क्वालिफिकेशन में ईशा का कमाल… अब मनु की बारी, तीरंदाजी में खुला दरवाजा

पेरिस पेरिस ओलंपिक के 7वें दिन अंकिता और धीरज की जोड़ी ने तीरंदाजी के मिक्स डबल्स इवेंट में इंडोनेशिया की जोड़ी को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। शाम को उनका मैच चीन या स्पेन से होगा। पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीत चुकीं मनु भाकर भी ऐक्शन में हैं। इसके अलावा बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से उम्मीद होगी कि वे क्वॉर्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करें। बैडमिंटन में कई झटके गुरुवार 1 अगस्त को लगे थे। इसके अलावा भी कई और खिलाड़ी आज प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। भारतीय खिलाड़ी और टीमें कब किससे भिड़ेंगी, ये जान लीजिए और साथ में यहां आपको आज के दिन के लाइव अपडेट्स मिलते रहेंगे। जूडो में अच्छी खबर नहीं जूडो में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. तूलिका मान 78 किलो भारवर्ग के पहले दौर में क्यूबा की पूर्व ओलंपिक और वर्ल्ड चैम्पियन इडालिस ऑर्टिज से हार गईं.   मनु भाकर ने पहली प्रिसिजन सीरीज में 97 का स्कोर बनाया. मनु फिलहाल12वें स्थान पर हैं.   तीरंदाजी में अच्छी खबर अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा तीरंदाजी की मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. अंकिता-धीरज ने इंडोनेशियाई जोड़ी को 5-1 से हराया. भारतीय जोड़ी मेडल जीतने से दो जीत दूर हैं. इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले शाम 5 बजकर 45 मिनट से खेले जाने हैं. गोल्फ पुरुषों का व्यक्तिगत फ़ाइनल (राउंड 2): शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर – दोपहर 12.30 बजे शूटिंग महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वॉलिफिकेशन प्रिसिजन: ईशा सिंह और मनु भाकर – दोपहर 12.30 बजे पुरुषों की स्कीट क्वॉलिफिकेशन दिन 1: अनंतजीत सिंह नरुका – दोपहर 1.00 बजे तीरंदाजी मिश्रित टीम (1/8 एलिमिनेशन): भारत (धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भक्त) बनाम इंडोनेशिया – दोपहर 1.19 बजे रोइंग पुरुषों का सिंगल स्कल्स फाइनल (फ़ाइनल डी): बलराज पंवार – दोपहर 1.48 बजे जूडो महिलाओं का 78 किग्रा (एलिमिनेशन राउंड ऑफ़ 32): तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज़ (क्यूबा) – दोपहर 2.12 बजे सेलिंग महिलाओं की डिंगी (रेस 3): नेथरा कुमानन – 3.45 बजे महिला डिंगी (रेस 4): नेत्रा कुमानन – 4.53 बजे पुरुष डिंगी (रेस 3): विष्णु सरवनन – 7.05 बजे पुरुष डिंगी (रेस 4): विष्णु सरवनन – 8.15 बजे हॉकी पुरुष टूर्नामेंट (ग्रुप स्टेज): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 4.45 बजे बैडमिंटन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन बनाम चोउ टिएन चेन (चीनी ताइपे)– 6:30 बजे एथलेटिक्स महिला 5,000 मीटर (हीट 1): अंकिता ध्यानी – 9.40 बजे महिला 5,000 मीटर (हीट 2): पारुल चौधरी – 10.06 बजे पुरुष शॉट पुट (क्वॉलिफिकेशन): तजिंदरपाल सिंह तूर – 11.40 बजे  मनु टॉप 12 में मनु भाकर ने अपने अंतिम पांच शॉट में 10 के साथ प्रिसिशन की पहली सीरीज समाप्त की और 97 अंक प्राप्त कर समग्र स्टैंडिंग में 12वें स्थान पर पहुंच गईं! पुरुष एकल स्कल्स फाइनल बलराज पांचवें स्थान पर रहे! एक समय वे तीसरे स्थान पर थे, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वे पांचवें स्थान पर खिसक गए। recent visitors 183