एक छात्र सहित दो लोगों की मौत, राजस्थान-चूरू में स्कूली बच्चों से भरी कैंपर पलटी

चूरू. गांव झाड़सर के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 स्कूली छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका प्राथमिक उपचार कर हाई सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ, जब बच्चे शिक्षक भागुराम मेघवाल की रिटायरमेंट पार्टी में जा रहे थे। घटना में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 50 वर्षीय कृष्ण मीणा व 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। हादसा नाथों की ढाणी के पास हुआ। यहां अचानक से कैंपर पलट गया और सभी बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। हादसे में चार बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं, इस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैंपर का ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। वहीं सूचना के बाद तारानगर के स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू करवाया गया। recent visitors 156

मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं के पूरक परीक्षा का परिणाम जारी, 10वीं पूरक परीक्षा में 74.04 और 12वीं में 62.42 प्रतिशत रिजल्‍ट

भोपाल मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं के पूरक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी कई दिनों से इसके परिणाम का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि 12वीं का परिणाम नहीं आने से विद्यार्थियों का कालेजों में प्रथम वर्ष में प्रवेश पुख्ता नहीं हो पा रहा था। वहीं 10वीं का परिणाम आने से विद्यार्थी 11वीं में प्रवेश नहीं ले पाए थे।अभी तक विद्यार्थियों काे प्रोविजनल प्रवेश दिए जा रहे थे। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इन परीक्षाओं में करीब करीब 1.89 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 10वीं में कुल 1,06,809 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 79,065 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यानी 74.04 फीसद विद्यार्थी पास हुए। इसमें 27,708 विद्यार्थी फेल हुए हैं। वहीं 12वीं में पूरक परीक्षा में साढ़े 99 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 62,147 हजार परीक्षार्थी पास हुए। इसका परिणाम 62.42 फीसद रहा। इसमें 37,309 विद्यार्थी फेल हुए हैं। माशिम ने परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इनकी अंकसूची भी कुछ दिनों बाद स्कूलों में भेज दी जाएंगी। recent visitors 170

दोस्तों के साथ नहाने सोन नदी में गया 17 वर्षीय नाबालिग छात्र बह

उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चितरांव से एक दुखद घटना सामने आई है। गांव से लगी सोन नदी में नहाने गए 17 वर्षीय छात्र अखलेश सेन पिता राज भान सेन पानी में डूबने से लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राजस्व और पुलिस टीम पहुंची है। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय छात्र अखलेश सेन कक्षा बारहवीं का छात्र है। ग्राम चितरांव के करीब सोन नदी उफान में बह रही है। इसी के साथ ही यहां पर कमटिहा नाला भी सोन नदी में मिलता है। इसी संगम में अपने दो साथियों सौरभ पटेल और धनेन्द्र केवट के साथ नहाने गया था। वह सुबह करीब 10 बजे नहाने गया था। नदी के भंवर में फंसा छात्र दोस्तों के साथ गया अखलेश पानी के भंवर में फंस गया। अखलेश को डूबते देखने के बाद उसके दोनों साथी तो वापस आ गए। फिर लोगों को सूचना दिए। तब पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाया। एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू मिशन इंदवार थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले ने बताया कि जैसे ही हमको सूचना मिली तत्काल आपदा राहत टीम और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं, जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने छात्र को तलाश करने का प्रयास जारी कर दिए हैं। साथ ही राजस्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि सोन नदी जो बाणसागर डैम में जाकर मिलती है। इस समय भारी उफान पर है। ऐसे में लोग लापरवाही करते हुए नदी में नहाने पहुंच जाते हैं और घटना का शिकार हो जाते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस विशालकाय नदी में कोई भी टीम तलाश करने में पूर्ण रूप से समर्थ नहीं है। recent visitors 96

चित्रकूट में संभावित यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क की स्थापना के लिये शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट में भगवान श्रीराम का वनवास काल गुजरा है। यहां मानवीय सभ्यता और भारतीय सनातन, संस्कृति का अनूठा मेल दिखाई देता है। चित्रकूट की पावन धरा पर जियो पार्क की संभावना तलाशने का कार्य आरंभ किया गया है। जियो पार्क से इस क्षेत्र में रोजगार और विकास के अवसर खुलेंगे तथा सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को चित्रकूट के उद्यमिता परिसर के विवेकानंद सभागार में चित्रकूट संभावित यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क की स्थापना के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूनेस्को ने 195 देशों में जियो पार्क की स्थापना की संभावनाएँ तलाशी है, जिसमें उन्होंने चित्रकूट की पावन धरती पर जियो पार्क की संभावना देखने के लिए यूनेस्को के प्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत रत्न नानाजी देशमुख ने सर्वाधिक पिछडे क्षेत्र में स्वावलंबन की अलख जगाई थी। इस क्षेत्र में रोजगार, पशुपालन, कृषि, सहित सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में भी प्रगति दीनदयाल शोध संस्थान का विशेष योगदान रहा है। प्रदेश में चित्रकूट ही ऐसा परम धाम है, जहां सभी संभावनाएँ फलीभूत होती हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में जियो पार्क की स्थापना से हमारी प्राचीन विरासत और अमूल्य भारतीय संस्कृति को संरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट यूनेस्को जियो पार्क आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर यूनेस्को के प्रतिनिधि ने जियो पार्क की स्थापना के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने की जरूरत है। जियो पार्क को उद्देश्य अपनी भू-वैज्ञानिक और सांस्कृतिक विरासत की खोज कर उसे और प्रभावी बनाना है। भारत में अब तक कोई जियो पार्क नहीं है। भगवान श्रीराम की तपो भूमि चित्रकूट में मानव जीवन का पुराना इतिहास मौजूद होने से यहां जियो पार्क की संभावना अत्यधिक है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री गणेश सिंह, सांसद मुरैना श्री शिवमंगल सिंह तोमर, विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, पद्म श्री उमाशंकर पाण्डेय, उत्तम बनर्जी कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, श्री मुकेश पाण्डेय, कुलगुरू ए.के. सिंह, भरत मिश्रा सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।   recent visitors 104

अयोध्या में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मुद्दा सदन में उठा, योगी ने कहा- आरोपी सपा सांसद के साथ रहता है

लखनऊ यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के साथ सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई। कार्यवाही के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा भी किया। वहीं, इस दौरान सदन नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन पर सपा को आड़े होथों लेते हुए कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान इस कृत्य में शामिल पाया गय। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ रहता है, उठता है खाता पीता है, उनके टीम का मेम्बर है, अब क्या इस पर कोई न बोले। समाजवादी पार्टी ने उसपर कोई कार्रवाई नही की, इस घटना को क्या हल्केपन से छोड़ देने की बात है? आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि कल फैज़ाबाद सांसद अवधेश प्रसाद का जन्मदिन था, इससे पहले एक दिन पहले ही सपा अध्यक्ष ने संसद में कहा था "हम अयोध्या जीते हैं और अब हम अयोध्या को विश्व का सबसे शानदार शहर बनाएंगे। आप नहीं कर सके। हमारी सरकार आएगी हम करके बताएंगे।" अयोध्या को विश्व का सबसे शानदार शहर बनाने की मुहिम कल से शुरू भी कर दी है। अयोध्या के राजा अवधेश  के जन्मदिन पर अयोध्या की जनता को तोहफा दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना अयोध्या के थाना क्षेत्र पूराकलंदर की है। यहाँ के चौकी क्षेत्र भदरसा में समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की बेकरी की दुकान है। जहां पर कुछ महिने पहले पीड़िता अपने मां के साथ मजदूरी कर वापस आ रही थी। रास्ते में मोईद की दुकान में कुछ समान लेने के लिए इसी दौरान दुकान में काम करने वाला  राजू और उसके मालिक मोईद ने पीड़िता से बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपितों द्वारा रेप का वीडियो भी बना लिया गया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। बाद में इसी वीडियो से डरा-धमका कर पीड़िता से 2 महीने तक दोनों आरोपितों ने गैंगरेप किया। इस वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई। लड़की के पेट में दर्द होने पर माँ को शक हुआ। जब यह बात लड़की की माँ को पता चली तो उसने पूरी वजह पूछी। पीड़िता ने सारी बात अपनी माँ को बता दी। आखिरकार मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। इस घटना की जानकारी जैसे लोगों हुई तो मौके पर हिन्दू संगठन के तमाम लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए।  भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ निषाद पार्टी के सदस्य भी थाने पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पुलिस फोर्स पहुँची और नाराज लोगों को समझा कर शाँत करवाया। । पीड़िता की मां को मिल रही थी धमकी वहीं, इस घटना को लेकर पीड़िता मां ने कहा है कि " हम लोग थोड़ा डरे हुए हैं, आरोपियों के द्वारा धमकी दी जा रही थी कि केस वापस ले लो नहीं तो जान से मार देंगे। लेकिन मैं किसी भी किमत पर केस वापस नहीं लूंगी क्योंकि उन्होंने मेरी बेटी की जिंदगी खराब कर दी है। recent visitors 115

खालिस्तान जनमत संग्रह अपने चौथे साल में है और कनाडा इस अलगाववादी गतिविधि का मुख्य केंद्र बन गया

टोरंटो कनाडा (Canada)  में खालिस्तानी कट्टरपंथी भारत विरोधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की नाक तले  खालिस्तानी भारत विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं। इसी क्रम में वहां खालिस्तान पर जनमत संग्रह किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए कनाडा अल्बर्टा स्थित कैलगरी में एक नगर पालिका के परिसर में  जनमत संग्रह किया गया जिसमें लोगों की राय जानने के लिए SFJ ने एक प्रश्न रखा था, जो कि “क्या भारत शासित पंजाब को एक स्वतंत्र देश होना चाहिए?”। वोटिंग के लिए ‘हां’या ‘ना’ विकल्प दिया गया था। जानकारी के अनुसार खालिस्तान जनमत संग्रह अपने चौथे साल में है और कनाडा इस अलगाववादी गतिविधि का मुख्य केंद्र बन गया है। SFJ (सिख्स फॉर जस्टिस) द्वारा आयोजित यह हालिया जनमत संग्रह रविवार को कैलगरी, अल्बर्टा में म्युनिसिपल प्लाजा में हुआ, जो कि एक सरकारी सुविधा केंद्र है। जनमत संग्रह पहले ही ब्रैम्पटन, ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) में दो बार, सुर्रे, ब्रिटिश कोलंबिया, और अब कैलगरी में हो चुका है। अगले साल 2025 की गर्मियों में मॉन्ट्रियल, मिसिसॉगा, एडमॉन्टन और एबॉट्सफोर्ड में भी जनमत संग्रह की योजना है। कैलगरी में आयोजित इस जनमत संग्रह में 'किल इंडिया' जैसे भड़काऊ नारे भी लगे, जिनकी कनाडाई राजनेताओं या मीडिया द्वारा कोई आलोचना नहीं की गई। SFJ के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने भाषण में कहा कि अगर कनाडा सरकार भारतीय राजनयिकों के खिलाफ न्याय नहीं करती, तो वे 'खालसा न्याय' का सामना करेंगे। इंडो-कनाडाई समूहों से इस आयोजन पर तीखी प्रतिक्रिया आई है। कोएलिशन ऑफ हिंदूज़ ऑफ नॉर्थ अमेरिका (COHNA) के कनाडाई चैप्टर ने कहा कि परमजीत सिंह पन्नू के पोस्टर कई शहरों में लगे थे और सिटी हॉल के बाहर कई दिनों तक प्रदर्शन किए गए थे। मेयर ऑफिस को यह भी जानकारी दी गई थी कि यह आयोजन प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के सदस्यों को शामिल नहीं करेगा।SFJ ने यह भी कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के 18 सितंबर को भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को निष्कासित करने के फैसले के बाद वे और अधिक "सशक्त" महसूस कर रहे हैं। SFJ ने दावा किया है कि उनकी गतिविधियों को लेकर "विश्वसनीय आरोप" हैं कि भारतीय एजेंट हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल हैं, जिनकी जून 18 को सुर्रे गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस जनमत संग्रह ने कनाडा में बढ़ती चिंताओं को जन्म दिया है। कनाडा में सबसे भयंकर आतंकवादी घटना के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले 1985 के एयर इंडिया बॉम्बिंग की मास्टरमाइंड की छवि को SFJ के पोस्टर में प्रदर्शित किया गया, जिसमें 329 लोगों की जान गई थी। यह कनाडा के इतिहास में अब तक की सबसे घातक आतंकवादी घटना है। SFJ का अगला जनमत संग्रह न्यूज़ीलैंड में इस साल के अंत में आयोजित होने की उम्मीद है। इसके अलावा, SFJ ने यूनाइटेड किंगडम, स्विट्जरलैंड, इटली और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी जनमत संग्रह आयोजित किए हैं, लेकिन सबसे अधिक विवादास्पद और सक्रियता का केंद्र कनाडा ही बना हुआ है।   recent visitors 132

अबू सलेम को बीती रात नासिक सेंट्रल जेल से किसी अन्य शहर में शिफ्ट किया गया

 नासिक गैंगस्टर अबू सलेम को बीती रात नासिक सेंट्रल जेल से किसी अन्य शहर में शिफ्ट किया गया है। शिफ्टिंग के समय नासिक सेंट्रल जेल से नासिक रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिस बंदोबस्त रखा गया। अबू सलेम को इससे पहले नवी मुंबई के तलोजा जेल में रखा गया था। जिस सेल में अबू सलेम को रखा गया था, उसकी मरम्मत होनी थी, इसलिए जेल प्रशासन अबू सलेम को अन्य जेल में शिफ्ट करना चाहता था। अबू सलेम ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर शिफ्टिंग का विरोध किया था।  हाई कोर्ट ने अबू सलेम की याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद अबू सलेम को जेल प्रशासन ने एक माह पहले ही नासिक सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया था और उसे अंडा सेल में रखा गया था। यहां से गुरुवार को तड़के 2ः30 बजे अबू सलेम को नासिक सेंट्रल जेल से निकालकर किसी अन्य शहर में शिफ्ट किया गया है। इस मामले में सुरक्षा कारणों से बेहद गोपनीयता बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि आज उस शहर में अबू सलेम के विरुद्ध महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई होने वाली है।       recent visitors 214