दुर्ग.
वैशाली नगर क्षेत्र में शकुंतला अपार्टमेंट में संचालक की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अपार्टमेंट की लिफ्ट अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। पार्किंग में लिफ्ट गिरने से चार लोग घायल हो गए। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शकुंतला अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि 2014 में इस अपार्टमेंट का काम जमीन के मालिक शकुंतला ढहाते और बिल्डर रिसाली निवासी वकील अहमद द्वारा चालू कराया था। आज की स्थिति में फ्लैट बहुत से लोगों को हैंडओवर नहीं किए गए हैं। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि जिन लोगों ने फ्लैट खरीदा है। उन्होंने खुद ही दो लिफ्ट और लगाई है, जो लिफ्ट बिल्डर की ओर से लगाई गई है वो 2017 में लगाई गई थी। वहीं लिफ्ट चौथे फ्लोर से पार्किंग में गिरी है। इसमें चौथे फ्लोर पर रहने वाले शिव चौधरी का परिवार रहता है। शिव चौधरी के घर मेहमान आए हुए थे और बच्चों के साथ चार लोग लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। उसी दौरान लिफ्ट सीधा नीचे पार्किंग में जा गिरी। इससे सभी लोगों को चोट आई है। जिसमे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। 2 लोगो के पैर में गंभीर चोट आई है जिनका इलाज शंकराचार्य हॉस्पिटल में चल रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र