70 लाख माताओं-बहनों को रक्षाबंधन पर महतारी वंदना की किश्त जारी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे जगदलपुर

रायपुर. रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की. रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की. रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को जगदलपुर से दिया रक्षाबंधन का तोहफा. रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन एप एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी हुआ शुभारंभ. 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोज़गार के लिए 100 करोड़ रूपए का ऋण का वितरण भी हुआ. recent visitors 122

योगी ने विधानसभा को संबोधित करते हुए 12 हजार 209 करोड़ रुपये का पेश किया बजट

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा को संबोधित करते हुए 12 हजार 209 करोड़ रुपये के पेश किए गए बजट पर कहा कि ये बजट यूपी के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पेश किए गए मूल बजट की 40 प्रतिशत राशि को अलग-अलग विभागों के लिए आवंटित कर दिया गया है। वहीं, 20 प्रतिशत खर्च हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये हमारे प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यूपी की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर है। राज्य में प्रतिव्यक्ति आय भी बढ़ी है और प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में भी सहायक हुआ है। 2017 के पहले प्रदेश के सामने पहचान का संकट था पर अब प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने एक नए भारत का दर्शन कराया है। बीते 10 वर्षों में देश की प्रतिव्यक्ति आय और जीडीपी बढ़ी है। 2014 के पहले भारत विश्व की 10वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था जो कि अब विश्व में पांचवे स्थान पर आ गया है। आगे आने वाले तीन वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उत्तर प्रदेश का देश की अर्थव्यवस्था के विकास में प्रमुख योगदान हो इसके लिए हम लगातार कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। हमारा विश्वास है कि भारत की विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में यूपी का बड़ा योगदान होगा। यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र जारी है। बृहस्पतिवार को विधान परिषद में प्रश्न प्रहर के साथ सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई। कार्यवाही के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा भी किया। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा में हरिशंकर तिवारी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने गोरखपुर में मूर्ति के लिए बन रहा फाउंडेशन तोड़वा दिया। इस पर सपा सदस्यों ने हंगामा किया। recent visitors 108

किशन सूर्यवंशी ने कहा- शैक्षणिक संस्थान शहर के गौरव होते है, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भी हमारे शहर का गौरव है

भोपाल निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने कहा है कि शैक्षणिक संस्थान शहर के गौरव होते है। हमारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भी हमारे शहर का गौरव है और मैं अपने इस विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित होकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह विचार श्री सूर्यवंशी ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के 54वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू श्री एस. के. जैन, रजिस्ट्रार श्री एस.आई. मंसूरी, प्रसिद्ध कवि श्री सुमित ओरछा, विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री हरदेव सिंह, महासचिव श्री धीरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर गुरूवार को आयोजित समारोह में श्री सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं इसी विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूँ, इसलिए यहां आकर प्रफुल्लित हूँ। इस विश्वविद्यालय ने 54 वर्षों की यात्रा में एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित किए है। इस विश्वविद्यालय की कुशल टीम के प्रयास और विश्वविद्यालय के सफल प्रशासनिक प्रबंधन का ही परिणाम है कि इस विश्वविद्यालय ने प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। श्री सूर्यवंशी ने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यहां के छात्रों ने एक से बढ़कर एक शोध करके इस विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाया है। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि भारत के छात्रों में टेलेन्ट की कोई कमी नहीं है वह इतनी कुशाग्र बुद्धि के कि उन्होंने अमेरिका में भी जाकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इसकी नीव हमारे शैक्षणिक संस्थानों में ही तैयार होती है। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि हमारे शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा का जो स्तर हो उसमें सकारात्मक परिवर्तन करते हुए इसे आगे ले जाने पर भी मंथन होना चाहिए। श्री सूर्यवंशी ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने 34 वर्षों बाद नवीन शिक्षा नीति लाकर देश के शिक्षा जगत में अमूलचूल परिवर्तन किया है। श्री सूर्यवंशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा संस्थानों में आस्था के केन्द्र प्रमुख पदों की गरिमानुरूप कुलगुरू जैसे शब्दों से सुशोभित करने पर धन्यवाद दिया। इस मौके पर श्री सूर्यवंशी ने विश्वविद्यालय से जुड़े अपने उद्गार भी व्यक्त किए। इससे पहले श्री सूर्यवंशी व अन्य अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा श्री सूर्यवंशी का सम्मान भी किया गया। recent visitors 99

Mahadev Book App :प्रमोटर्स ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से हर महीने करीब 450 करोड़ रुपए की कमाई – चार्जशीट में दावा

रायपुर छत्तसीगढ़ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कोर्ट में दायर चार्जशीट में दावा किया कि महादेव सट्टा  ऐप अब भी काम कर रहा है। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि महादेव बुक ऐप के मालिकों को पुलिस, प्रशासनिक अफसरों और कई प्रभावशाली राजनीतिक शख्सियतों का संरक्षण हासिल था। इनके प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वे अवैध सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियां करते रहे और कानूनी कार्रवाई से बचते रहे। 19 जुलाई को दायर चार्जशीट में EOW ने यह भी दावा किया कि 2020 में लॉकडाउन के समय से प्रमोटर्स  ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से हर महीने करीब 450 करोड़ रुपए की कमाई की। EOW ने 3 मार्च 2024 को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट, छत्तीसगढ़ गैंबलिंग (प्रोहिबिशन) ऐक्ट और पब्लिक गैंबलिंग ऐक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। EOW ने बिना किसी नेता का नाम लिए चार्जशीट में कहा, 'अवैध धन को जुटाने और बंटवारे का काम हवाला ऑपरेटर्स के जरिए किया जा रहा था और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी प्रोटक्शन मनी के बंटवारे में शामिल थे।' चार्जशीट में कहा गया है कि प्रोटेक्शन मनी हवाला ऑपरेटर्स के जरिए पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया जाता था। यह प्रभावशाली राजनीतिक शख्सियतों तक भी पहुंचता था। EOW ने कहा, 'कई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रभावशाली नेताओं ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और अवैध धन और संपत्ति हासिल की।' EWO की तरफ से महादेव बुक ऐप के प्रमोटरों-रवि उप्पल, शुभम सोनी, सौरभ चंद्राकर और अनिल कुमार अग्रवाल के खिलाफ लाइव गेम के जरिए अवैध सट्टेबाजी का आरोप लगाया गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि ऑफलाइन सट्टेबाजी के बजाय उन्होंने एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म बनाया था। वॉट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम और अन्य वेबसाइट्स की मदद भी ली जा रही थी। जांच में पाया गया कि महादेव बुक असल में विभिन्न वेबसाइटों के साथ अवैध सट्टेबाजी की पेशकश करने वाला प्लैटफॉर्म है। चार्जशीट में कहा गया है कि यह डिजिटल प्लैटफॉर्म लोगों को पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स, क्रिकेट, बैडमिंट, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों में सट्टेबाजी की सुविधा देता है। इसमें वर्चुअल क्रिकेट और चुनाव परिणाम पर भी सट्टेबाजी की सुविधा है। महादेव बुक के अलावा इसके प्रमोटर्स ने Reddy Anna और Fair Play जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लैटफॉर्म भी तैयार किए थे।' मौजूदा समय में महादेव बुक ऐप के 3500-4000 पैनल/ब्रान्च दुनियाभर में हैं।   recent visitors 100

मदरसे में फर्जीवाड़ा मामले में फर्जी मदरसों के संचालकों में सरकारी शिक्षकों से लेकर पूर्व मंत्री की रिश्तेदारों तक के नाम

श्योपुर मध्य प्रदेश के श्योपुर में फर्जी मदरसों के खेल में न सिर्फ हिंदू बच्चों के नाम दर्ज करने में फर्जीवाड़ा हुआ है, बल्कि मदरसों के संचालकों को लेकर भी नियमों के अनदेखी सामने आई है। जिन 56 मदरसों की मान्यता समाप्त की गई, उनमें कई ऐसे हैं जिनके संचालक के रूप में शासकीय शिक्षक, लेक्चरर के नाम दर्ज हैं। जबकि नियमानुसार शासकीय शिक्षक या कर्मचारी मदरसे का संचालन नहीं कर सकते। कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे इब्राहिम कुरैशी के रिश्तेदार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रहे आरिफ खान और मदरसा बोर्ड की पूर्व जिला प्रभारी नफीसा के रिश्तेदार के नाम से भी कई मदरसे संचालित बताए गए हैं।   बता दें कि मदरसों में हिंदू बच्चों को तालीम दिए जाने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मुख्य सचिव वीरा राणा को दिल्ली तलब किया तो उसके डेढ़ माह बाद जांच में श्योपुर में सामने आई गड़बड़ी पर मदरसों की मान्यता समाप्त की गई है। श्योपुर के अलावा चंबल अंचल के भिंड और मुरैना में भी संचालित मदरसों में हिंदू बच्चों के फर्जी दाखिले की बात सामने आई है, जिसमें अभिभावकों की जानकारी के बिना ही बच्चों के नाम मदरसों में दर्ज पाया गया है। प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं।   कागजों में भौतिक सत्यापन, संचालकों की सूची पर भी संदेह जिन मदरसों की मान्यता रद हुई है, उनका संचालन वर्ष 2007 से शुरू हुआ था। मान्यता के लिए सात सदस्यों की सोसाइटी को मदरसा बोर्ड और वक्फ बोर्ड से पंजीयन कराना पड़ता है। इसके बाद बोर्ड में आनलाइन आवेदन कर उसकी हार्ड काफी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होती है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से ही भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के बाद मदरसा बोर्ड इसकी मान्यता देता है। बताया जाता है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से वर्ष 2022 में ही जिले में संचालित 80 मदरसों का भौतिक सत्यापन कर 2025 तक मान्यता बढ़वाई गई थी।   ऐसे में लंबे समय से चल रहे इस फर्जीवाड़े पर जिला शिक्षा अधिकारी, बीईओ कार्यालय, संबंधित संकुल केंद्र की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि बताया जाता है कि कई संचालक ऐसे भी हैं, जिन्होंने कुछ वर्ष पूर्व मदरसों के संचालन की जिम्मेदारी छोड़ भी दी थी, परंतु रिकार्ड में उनका ही नाम संचालक के रूप में दर्ज है। ऐसे में शासन द्वारा इन्हें अनुदानित राशि की वसूली भी आसान नहीं होगी। जिला शिक्षा अधिकारी श्योपुर, रविंद्र सिंह तोमर ने कहा निरीक्षण में जो 56 मदरसे असंचालित पाए गए थे, उनका प्रतिवेदन हमने भेजा था। मान्यता समाप्ति को लेकर हमें अभी सिर्फ एक पत्र मिला है। वर्ष 2007 से शुरू हुए मदरसों के संचालकों की सूची भी अपडेट की गई है। यदि नियम विरुद्ध संचालन के बात सामने आएगी तो उसकी भी जांच की जाएगी।   recent visitors 131

जब इजरायल की बारी आती है तो ये बूचड़खाने के मेमने बन जाते हैं, ईरानी मुल्लाओं की बहादुरी सिर्फ महिलाओं पर निकलती है

इस्लामाबाद फ़िलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के सुप्रीम लीडर इस्माइल हानियेह का इजरायली सेना ने कत्ल कर दिया। वो ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तेहरान पहुंचे थे। समारोह के अगले ही दिन बुधवार 31 जुलाई को इजरायली सेना ने हवाई हमले में हानियेह को मार डाला। हानियेह की हत्या किए जाने से ईरान समेत कई मुस्लिम देश इजरायल पर बौखलाए हुए हैं। पाकिस्तान ने भी हानियेह की मौत पर रिएक्शन दिए हैं। इमरान खान की पार्टी के कद्दावर नेता फवाद चौधरी ने सीधे-सीधे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की काबलियत पर सवाल उठाए। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि इन ईरानी मुल्लाओं की बहादुरी सिर्फ महिलाओं पर निकलती है। जब इजरायल की बारी आती है तो ये बूचड़खाने के मेमने बन जाते हैं। दो दिन में इजरायल ने अपने सबसे बड़े दुश्मन हमास के दो लीडरों के कत्ल का ऐलान कर दिया है। इजरायली सेना ने बताया कि हमास का सुप्रीम लीडर हानियेह हवाई हमले में मारा जा चुका है। बुधवार को इजरायल ने फिर दावा किया कि हमास का मिलिट्री चीफ मोहम्मद दीफ भी मारा जा चुका है। आईडीएफ के मुताबिक, दीफ 13 जुलाई को ही मारा गया था लेकिन, पुष्टि होनी बाकी थी। इसके अलावा इजरायल ने लेबनान में घुसकर हिजबुल्लाह के चीफ कमांडर फुआद शुकर को भी मार डाला है। शुकर को हाल ही में इजरायल के भीतर हवाई हमला करके 12 मासूमों के कत्ल का जिम्मेदार ठहराया गया था। आठ महीने की जंग का दो दिन में अंजाम इजरायल ने पिछले आठ महीनों से चल रही जंग को पिछले दो दिन में ही पलट दिया है। इजरायल इसे अपने लिए बड़ी जीत बता रहा है और दावा कर रहा है कि जो भी इजरायल या इजरायलियों पर बुरी नजर डालेगा, उसका हश्र यही होगा। अब हानियेह के कत्ल पर दुनिया दो खेमों में बंट गई है। ईरान, लेबनान, यमन, सीरिया समेत कई मुस्लिम देश इजरायल के इस ऑपरेशन को बड़ी हिमाकत मान रहे हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अली अयातुत्लाह खामेनेई ने इजरायल को इसकी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है। वहीं, इजरायल ने भी हर मोर्चे पर जवाब देने की बात कही है। हानियेह के कत्ल पर पाकिस्तानी नेता शिया कट्टरपंथी संगठन हमास के सुप्रीम लीडर हानियेह के कत्ल पर पाकिस्तान आग बबूला है। कई पाक नेताओं ने इजरायल को इसकी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कद्दावर नेता फवाद चौधरी ने तो अपनी भड़ास ईरान पर निकाल दी। उन्होंने सोशल मीडिया X पर ईरानी नेता खामेनेई पर जमकर गुस्सा निकाला है। उन्होंने लिखा, "इन ईरानी मुल्लाओं की बहादुरी सिर्फ महिलाओं पर निकलती है। जब इजरायल की बारी आती है तो ये बूचड़खाने के मेमने बन जाते हैं।" वहीं, अन्य पाक नेताओं की बात करें तो जमीयत उलेमा इस्लाम (एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने इस्माइल हनिएह की शहादत पर गहरा दुख और अफसोस जताया है। मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि इस्माइल हानिया का परिवार और फिलिस्तीनी इस दुख में समान रूप से भागीदार हैं, इस्माइल हानिया की शहादत से फिलिस्तीनी स्वतंत्रता आंदोलन समाप्त नहीं होगा, जब उनकी इस्माइल हानिया से मुलाकात हुई तो वह शहादत को समर्पित थे। हत्या से पहले इस्माइल हानिया की इशाक डार से मुलाकात का वीडियो वायरल हुआ था। पीपुल्स पार्टी की नेता और सीनेटर शेरी रहमान ने कहा कि इजराइल युद्ध रोकने के बजाय उसे फैला रहा है और बातचीत और युद्धविराम को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्माइल हनियेह को मारकर इजराइल ने संदेश दिया कि हमें कोई नहीं रोक सकता। मुस्लिम लीग-एन नेता मुशाहिद हुसैन सैयद ने कहा कि इस्माइल हानिया की शहादत के बाद युद्ध का खतरा बढ़ गया है। चीन भी भड़का तो अमेरिका की सफाई हानियेह के कत्ल पर दुनियाभर के देशों की प्रतिक्रिया आई है। ईरान और तुर्की ने इसे घोर अपराध करार दिया है तो चीन भी इजरायल को जमकर कोस रहा है। चीन ने एक बयान में कहा कि वह हानियेह की मौत की सूचना से व्यथित और चिंतित है। चीन ने इजरायल के इस ऑपरेशन को पूरी तरह से अवैध और गलत करार दिया है। उधर, अमेरिका ने मामले में सफाई दे रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने मंगलवार को एक बयान दिया कि अमेरिका की इस ऑपरेशन में कोई भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हानियेह के खिलाफ ऑपरेशन की अमेरिका को न तो पूर्व जानकारी थी और न ही उसकी इसमें कोई भागीदारी है। हालांकि उसने इजरायल के साथ खड़े होने की बात जरूर कही। recent visitors 214

दो बार रह चुके हैं मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष, राजस्थान के राज्यपाल की हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने ली शपथ

जयपुर. महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। 27 जुलाई की रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय से नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे। इन्हीं में हरिभाऊ किशनराव बागड़े का नाम भी शामिल था। इनका जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे के एक मराठा परिवार में हुआ था। हरिभाऊ किसनराव बागड़े अपने राजनीतिक सफर में पिछले 50 साल से सक्रिय है। ये लगातार 20 साल तक विधायक रहे हैं। इतना ही नहीं दो बार मंत्री और एक बार महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि कुछ साल तक संगठन में सक्रिय रहने के बाद वर्ष 1985 में औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट से हरिभाऊ किसनराव बागड़े पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2014 में जब महाराष्ट्र में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थी। तब बागड़े को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण काले को शिकस्त दी थी। राजस्थान के 43 वें राज्यपाल बने बागड़े हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के 43 वें राज्यपाल नियुक्त हुए हैं। वे राज्यपाल कलराज का स्थान लेंगे। कलराज मिश्र का कार्यकाल 22 जुलाई 2024 को पूरा हो गया था। कुछ दिनों पहले तक ऐसे संकेत मिले थे कि कलराज मिश्र को कुछ और महीने तक कार्य करने का मौका मिल सकता है लेकिन अब राष्ट्रपति कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार बागड़े को राजस्थान का नया राज्यपाल बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के अनुसार बागड़े 10 वीं कक्षा तक पढे लिखे हैं। शिक्षा में गलत काम करने वालों को नहीं छोड़ेंगे- राज्यपाल  राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने शपथ के बाद अपनी पहली प्रेसवार्ता में बागड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने के लिए कृषि और सहकारिता को केन्द्र में रखकर कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों ओर शिक्षा के क्षेत्र में गलत काम करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। कुलाधिपति के रूप में प्रयास रहेगा कि राजस्थान के विश्वविद्यालय पूरे देश में और विश्व में रैंकिंग में आगे रहे। एक सवाल पर बागड़े ने कहा कि सोच बदल कर ही सहकारिता को आगे बढ़ाया जा सकता है। चाहे अपनी जेब से सहकारिता में कुछ मत दो, लेकिन सहकारिता से भी अपनी जेब में कुछ मत डालो। यह सोच बनी तो सहकारिता आगे बढ़ेगी। recent visitors 187