मामले की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-भाटापारा में मजदूर को बल्ली से पीटा

भाटापारा. छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पुलिस का डर खत्म होता दिख रहा है। गांव से मजदूरी करने आए शहर आए युवक को पीटने का मामला सामने आया है। युवक को शहर के आसामाजिक तत्वों ने गांजा पीने और पैसे नहीं देने पर बल्ली से पीटा है। यह घटना भाटापारा रेलवे स्टेशन शहर थाना के पास की बताई जा रही है। पीड़ित युवक ने शहर थाना में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाटापारा में गांव से मजदूरी करने आए शहर आए युवक को शहर के आसामाजिक तत्वों ने गांजा पीने और पैसे नहीं देने पर बल्ली से पीटा है। recent visitors 109

Hamas चीफ की हत्या के बाद Iran के सुप्रीम लीडर ने दिया हमले का आदेश, Israel ने भी जवाब दिया है!

तेहरान हमास चीफ इस्माइल हानिया (Ismail Haniyeh) की मौत दुनियाभर में चर्चा में बनी हुई है. इजरायल ने सात अक्तूबर 2023 के हमले का बदला लेते हुए बुधवार को हानिया को मार गिराया था. जिस समय हानिया को निशाना बनाकर हमला किया गया, वह ईरान की राजधानी तेहरान में थे. ऐसे में अब ईरान ने इजरायल पर हमले का आदेश दे दिया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ईरान के तीन अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई ने ईरानी सेना को इजरायल पर हमला करने का आदेश दिया है. ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी मीटिंग के बाद खामेनेई ने इस हमले का आदेश दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हमला किस तरह का होगा और ईरान कितनी ताकत से इजरायल पर हमला करेगा. लेकिन इतना तय है कि जिस तरह का हमला ईरान ने बीते अप्रैल में तेल अवीव और हाइफा में इजरायली सैन्य ठिकानों पर किया था. इस बार भी ईरान इसी तरह का ड्रोन और मिसाइल हमला कर सकता है. इसके साथ ही ईरान अपने सहयोगी देशों की मदद से भी हमला कर सकता है.  ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने हानिया की मौत की पुष्टि होने के बाद संकेत दिए थे कि ईरान इसका बदला लेते हुए सीधे तौर पर इजरायल पर हमला करेगा. खामेनेई ने कहा था कि हम उनके (हानिया) खून का बदला लेंगे क्योंकि यह हमारे क्षेत्र में हुआ है. ईरान और हमास ने हानिया की हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. लेकिन इजरायल ने अभी तक ना तो इस हमले को स्वीकार किया है और ना ही इसे खारिज किया है. भारी कीमत चुकानी होगी! इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर उनके देश पर किसी भी तरह का कोई हमला होता है तो उसकी भारी कीमत चुकानी होगी. तेहरान में हवाई हमले में इस्माइल हनिया के मारे जाने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक बयान है. इजरायल का अपने दुश्मनों का खात्मा करने का लंबा इतिहास रहा है. ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों से लेकर सैन्य कमांडरों तक वह विदेश में अपने कई दुश्मनों का खात्मा कर चुका है. हानिया भी ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ईरान गए थे, जहां उन्हें निशाना बनाकर हमला किया गया. दोहा में रहता था हमास चीफ हानिया फिलिस्तीनी संगठन हमास की कई इकाइयां हैं, जो राजनीतिक, फौजी या सामाजिक कामकाज संभालती हैं. हमास की नीतियां एक कंसल्टेटिव बॉडी तय करती है. इसका मुख्यालय गाजा पट्टी इलाके में ही है. अब तक हमास की कमान इस्माइल हानिया के हाथों में थी, जो इसका चेयरमैन था. उसने 2017 से खालिद मेशाल के उत्तराधिकारी के तौर पर ये काम संभाला था. वो कतर की राजधानी दोहा में रहता था और वहीं से हमास का काम-काज देखता था. दरअसल, मिस्र ने उसके गाजा आने-जाने पर रोक लगा रखी थी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा था कि इजरायल ने ईरान में हानिया को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें हमास चीफ के साथ-साथ उसका एक बॉडीगार्ड भी मारा गया था. इससे पहले अप्रैल में  इजरायली सुरक्षाबलों ने हानिया के तीन बेटों को भी मार गिराया था. इजरायल ने गाजा पट्टी पर एयरस्ट्राइक कर हानिया के तीन बेटों को मारा था. इजरायली सेना IDF ने बताया था कि हानिया के तीन बेटे आमिर, हाजेम और मोहम्मद गाजा में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने जा रहे थे, इस बीच तीनों हवाई हमलों की चपेट में आ गए.  ईरान के सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला अली खामनेई ने इजरायल से सीधे बदला लेने का आदेश दे दिया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि ईरान खुद और अपने प्रॉक्‍सी संगठन हमास, हूती और हिज्‍बुल्‍ला की मदद से इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला कर सकता है। इन सब आशंकाओं के बीच ईरान ने अमेरिका पर बड़ा हमला बोला है। ईरान की सरकार ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने बिना अमेरिका की अनुमति और खुफिया मदद के यह हमला नहीं किया है। वहीं अमेरिका ने एक बार फिर से कहा है कि हमास नेता के ऊपर हुए हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। वहीं अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर इजरायल पर हमला किया गया तो वह तेलअवीव की पूरी ताकत से रक्षा करेगा। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में ईरानी प्रतिनिधि ने कहा, 'यह अमेरिका की जिम्‍मेदारी है कि वह अपने रणनीतिक सहयोगी और क्षेत्र में इजरायली सरकार की मुख्‍य समर्थक उसके खौफनाक अपराधों को अनदेखा नहीं करे।' उन्‍होंने कहा कि इजरायल इस हमले के जरिए राजनीतिक लक्ष्‍य का पीछा कर रहा है। उसका ईरान की नई सरकार को नाकाम करने का इरादा था।' ईरान के इस बयान के बाद विश्‍लेषकों की ओर से आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका के साथ उसका तनाव भड़क सकता है। अब तक ईरान के प्रॉक्‍सी संगठन हूती और इराकी मिलिश‍िया के लोग अमेरिका के युद्धपोतों और ठिकानों को निशाना बनाते रहे हैं। 7 अक्टूबर को क्या हुआ था? बता दें कि इजरायल और हमास के बीच जंग 7 अक्टूबर 2023 से जारी है. तब हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे. हमास ने 250 नागरिकों को बंधक भी बना लिया था. दावा है कि अब भी 150 बंधक हमास के कब्जे में है. वहीं, हमास दावा करता है कि इजरायली हमलों में अब तक 39 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. इजरायल का कहना है कि उसने इस ऑपरेशन में हमास और उसके सहयोगियों के 14 हजार से ज्यादा लड़ाकों को मार गिराया है.   recent visitors 213

सघन स्क्रीनिंग कर रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार सुनिश्चित करें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

सघन स्क्रीनिंग कर रोगों का प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार सुनिश्चित करें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल उप-मुख्यमंत्री ने एनएचएम द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की     रीवा उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भवन भोपाल के सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की वृहद् समीक्षा की। उन्होंने एनएचएम द्वारा संचालित कार्यक्रमों और मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य के विभिन्न मानकों की वर्तमान स्थिति एवं कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि विभिन्न संचारी और असंचारी रोगों की रोकथाम और बेहतर प्रबंधन के लिए सघन स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाये। ताकि प्रारंभिक स्तर में ही रोगों का चिन्हांकन कर उनका निदान सुनिश्चित किया जा सके।     हाई रिस्क प्रेगनेंसी प्रकरणों को चिह्नांकित कर नियमित करें मॉनिटरिंग – उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने महिला एवं शिशु स्वास्थ्य के विभिन्न संकेतक आईएमआर, एमएमआर आदि की क्षेत्रवार समीक्षा की और निर्देश दिये कि क्षेत्र में प्राप्त हो रहे प्रकरणों के आधार पर रणनीति तैयार की जाये। जिससे वास्तविक समस्याओं का उचित निदान किया जा सके। उन्होंने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के चिन्हांकन हेतु सघन सर्वे और चिह्नांकित प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उप-मुख्यमंत्री ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के संभावित कारणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि एनीमिया की स्थिति कई बार हाई रिस्क प्रेगनेंसी का कारण बनती है। इसके लिए विद्यालयों और कॉलेजों में बालिकाओं-किशोरियों को आयरन फ़ॉलिक एसिड दवा का वितरण किया जाये और उनके प्रयोग के लिए जागरूक किया जाये, ताकि भविष्य में एनीमिया की स्थिति से उन्हें संरक्षित किया जा सके।     उप-मुख्यमंत्री ने एनएचएम द्वारा संचालित विभिन्न डैशबोर्ड टेलीमीडिसिन, सीटी स्कैन, सीएलएमसी, कैंसर, आईडीएसपी आदि की रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को शीर्ष पर ले जाने के मिशन मोड पर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रदेश में डायरिया के प्रकरणों और निदान हेतु की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी प्राप्त की और सजग रहकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने डायरिया से बचाव के लिए सावधानियों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने प्रदेश में चांदीपुरा वायरस की स्थिति की जानकारी ली और तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक चांदीपुरा वायरस का कोई भी प्रकरण नहीं है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर के निदान हेतु प्रारंभिक स्तर में स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण हैं। प्रारंभिक स्तर में चिन्हांकन से सहजता से इलाज सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने विगत वर्षों में स्क्रीनिंग की जानकारी प्राप्त की और स्क्रीनिंग कवरेज बढ़ाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में 6 लाख 25 हज़ार और वर्ष 2023-24 में 9 लाख व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जाने के लिए मिशन मोड पर करें प्रयास – उप-मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के विस्तार कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि भवन निर्माण के साथ ही, आवश्यक उपकरण और मैनपावर उपलब्धता का कार्य किया जाये। उप-मुख्यमंत्री ने वेट लीज मॉडल और हब एंड स्पोक मॉडल पर चिकित्सकीय जाँच सुविधाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त करने के लिए मैदानी अमले के प्रशिक्षण का प्रबंध किया जाये ताकि वे कुशलता से और प्रभावी रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जाने के लिए मिशन-मोड पर कार्य करना होगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विवेक कुमार पोरवाल, एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, संचालक महिला एवं शिशु स्वास्थ्य डॉ अरुणा कुमार, संचालक टीकाकरण डॉ संतोष शुक्ला सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 97

रोजगार मेले में 6 कंपनियो द्वारा 154 आवेदकों का किया गया प्रारंभिक चयन

सिंगरौली मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार जिले के बेरोजगार युवक,युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सिंगरौली द्वारा आज जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर बैढन सिंगरौली में रोजगार मेला सह कैरियर कांउसिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कम्पनियों ने सहभागिता की। अत्यधिक संख्या में आवेदकों महिला एवं पुरूष ने उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार हेतु आवेदन किये एवं काउंसिलिंग के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया। रोजगार मेले में उपस्थित 6 कंपनियो द्वारा 154 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया जिसमें से 16 महिला आवेदक लाभांवित हुई। उक्त आयोजन के दौरान रोजगार संबंधी चर्चा की गई, साथ ही 74 छात्र-छात्राओं की कैरियर काउंसिलिंग की गई एवं उन्होंने अपने जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त किये। कार्यक्रम के दौरान जिला रोजगार अधिकारी, सीमा वर्मा, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। recent visitors 98

अलीगढ़ में ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, पांच लोग घायल, वाहन काटकर निकाले गए शव

अलीगढ़ खैर इलाके में अलीगढ़-पलवल हाईवे पर कंटेनर ट्रक और ईको कार में गुरुवार की सुबह भीषण टक्कर हो गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार में कुल 10 लोग सवार थे. इनमें 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हो गए. मरने वालों में 4 पीलीभीत के हैं, जबकि एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया. हादसे का कारण ओवस्पीड बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. खैर इलाके में अनाज मंडी के सामने गुरुवार की सुबह एक इको कार टप्पल की ओर से आ रही थी. इस दौरान मंडी के गेट नंबर 2 पर अलीगढ़ की ओर जा रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. चीख सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई. जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. कार में कुल 10 लोग सवार थे. पुलिस ने वाहन में बुरी तरह फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकलवाया. तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे में घायल 5 लोगों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी भिजवाए हैं. घटना के बाद अलीगढ़-पलवल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया. पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से रोड के किनारे करवाया. ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. घायलों ने पुलिस को बताया कि वे धान की रोपाई करने के लिए हरियाणा गए थे. सभी कार से लौट रहे थे. हादसे में इन लोगों की हुई मौत : विपिन पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी पीलीभीत, लालता पुत्र चंद्रका प्रसाद निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, अर्जुन पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, हरिओम पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत के रहने वाले थे. जबकि कार चालक के शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है. हादसे में ये लोग हुए घायल : रामू पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, विमलेश पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, रामकुमार पुत्र रामबहादुर निवासी सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत, अनन्तराम पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम नगला व थाना पालिया जिला लखीमपुर खीरी, मुनीष पुत्र जगदीश निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत. recent visitors 108

मनेन्द्रगढ़ में डायरिया का प्रकोप, 20 ग्रामीण इसकी चपेट में आए, एक महिला की मौत

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी बरसात का मौसम आते ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्राम पंचायत पाराडोल के हरकाटनपुर में अभी डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां बीते चार दिनों से महिला, पुरुष और बच्चे समेत कुल 20 लोग डायरिया की चपेट में आ चुकें हैं। इनमें से एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इस बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। गांव में कैंप लगाए गए हैं,जहां पर लोगों के इलाज किया जा रहा हैं। बता दें की बरसात के मौसम में डायरिया का खतरा लगातार बढ़ जाता है।  हरकाटनपुर में भी डायरिया अपने चरम पर है। यहां पर बीते चार दिनों में करीब 20 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि 6 अन्य मरीजों को सीएचसी मनेन्द्रगढ़ में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पीएचई विभाग के कर्मचारी भी गांव में सक्रिय हो गए हैं। उनके द्वारा पेयजल सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वही ग्रामीणों की पेयजल की शुद्धता के लिए हैंड पंप में क्लोरीन डाला जा रहा है। recent visitors 115

राज्यमंत्री के अध्यक्षता में चितरंगी में बैठक हुई आयोजित

राज्यमंत्री के अध्यक्षता में चितरंगी में बैठक हुई आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दिया आवश्यक निर्देश  सिंगरौली सिंगरौली जिलें में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी का आगमन दिनांक 1.08.2024 को चितरंगी उपखण्ड चितरंगी में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय चितरंगी के सभाकंक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता सहित जिला के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभा स्थल की तैयारियां सहित हितग्राहियों को दिये जाने वाले लाभ के साथ साथ सभा स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के पश्चात माननीय राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वही उपस्थित विधायक गणो के द्वारा भी अपने सुझाव दिये गये। सभा स्थल एवं हेलीपैड का लिए जायजाः- बैठक के पश्चात उतकृष्ट विद्यालय खेल मैदान चितरंगी में सम्पन्न होने वाले सभा स्थल का जायजा लिया गया। साथ ही हेलीपैड सकरिया में तैयार किया गया है उसका भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर डीआईजी रीवा साकेत प्रसाद पाण्डेय, अपर आयुक्त अरूण परमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 99