प्रदेश कार्यालय सहायता केंद्र कल 2 अगस्त से शुरु

रायपुर भारतीय जनता पार्टी राजधानी में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय सहायता केंद्र आगामी 2 अगस्त से फिर शुरू होने जा रहा है। आम नागरिकों की समस्याओं के निदान और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने के लिए शुरू किए गए इस केंद्र में प्रतिदिन बारी-बारी प्रदेश सरकार के मंत्री और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहते हैं।  विधानसभा सत्र की व्यस्तता के चलते कुछ दिनों तक यह केंद्र स्थगित था जो 2 अगस्त से फिर शुरू हो रहा है। आगामी 2 अगस्त को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकर्ताओं एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा ने सहायता केंद्र की शुरुआत की है और सहायता केंद्र के माध्यम से लोगों के समस्याओं का निराकरण किया जाता है। recent visitors 111

दो दिनों से लापता मासूम की तलाश में पुलिस ने पशुओं के बाड़े में खुदी हुई जमीन से शव बरामद किया

कानपुर कानपुर में चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद 17 साल की बहन ने 5 साल के अपने चचेरे भाई को मारकर घर में ही दफना दिया. इसका खुलासा तब हुआ, जब दो दिनों से लापता मासूम की तलाश में जुटी पुलिस ने पशुओं के बाड़े के पास खुदी हुई जमीन देखी. उसके बाद वहां खुदाई की तो मासूम का शव बरामद हुआ. जिले के सजेती इलाके में संजय निषाद का 5 साल का बेटा दो दिनों से लापता था. इसको लेकर उन्होंने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. जब पुलिस ने इसकी खोजबीन शुरू की और पड़ोस में ही रहने वाले संजय के भाई के घर पहुंची तो पता चला कि वो तो गुजरात में नौकरी करता है. घर पर उसकी दो बेटियां रहती हैं. बड़ी बेटी 17 साल की है, जबकि छोटी की उम्र 7 साल है.   पुलिस ने इस दौरान जब घर के बगल में बने पशुओं बाड़े की चेकिंग की तो वहां पर एक जगह कुछ मिट्टी खुली हुई दिखाई दी. जब वहां खुदाई की गई तो वहां से डेड बॉडी मिली. जिसके बाद पुलिस ने उन लड़कियों से पूछताछ की तो बड़ी बहन ने तो कुछ नहीं बोला. जब एडीसीपी अंकिता शर्मा ने उसकी छोटी बहन से बिस्किट खिलाकर पूछताछ की तो वो राज नहीं छिपा पाई और उसने बताया कि दीदी ने ही साहिल को मारकर यहां दबाया था.   लड़की ने कबूल कर लिया जुर्म उसके बाद पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि मेरे चाचा के घर में कोई भी बात होती थी, वो मेरे ऊपर ही आरोप लगा देते थे. बीते 16 जून को उनके यहां चोरी हुई थी, जिसका आरोप मेरे ऊपर लगा था, जिसके बाद दोनों घरों में खूब लड़ाई हुई थी. इसका बदला लेने के लिए ही मैंने उसको मारकर दबा दिया. पहले भी जहर खा चुकी है नाबालिग आरोपी मृतक बच्चे के पिता संजय का कहना है हम सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसा होगा. लड़की बहुत बिगड़ गई है कुछ दिनों पहले उसने अपने पिता का मोबाइल चुराया था, जिसे बाद में बात करते हुए पकड़ा गया था. इस बात पर जब उसको डांटा गया था तो उसने जहर खा लिया था. जब हमारे घर में चोरी हुई हमने उसे चोरी की बात पूछी तभी उसने धमकी दी थी कि मैं सबक सिखाऊंगी. पुलिस ने क्या बताया? इस मामले में एडीसीपी अंकित शर्मा का कहना है पिता की शिकायत पर बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी. बॉडी मिलने के बाद पोस्टमार्टम को भेजी गई है. आरोपी लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.   recent visitors 113

रेवाड़ी में रेप पीड़िता की बेरहमी से हत्या, सूट-सलवार पहनकर घर में घुसा आरोपी

रेवाड़ी  हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रात एक बजे सूट-सलवार पहनकर घर में घुसे युवक ने एक विवाहिता की निर्ममता से हत्या कर दी। उसने उसके हाथ, पैरों और प्राइवेट पार्ट्स पर ईंट-पत्थरों से वार किया। हत्या के वक्त घर पर कोई नहीं था। मृतका के साथ इसी युवक ने कुछ दिन पहले बलात्कार किया था और इसका केस अदालत में लंबित था। वह गिरफ्तारी से बचा हुआ था। आरोपी लगातार पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। यह मामला खंड खोल के एक गांव का है। इस गांव की 35 वर्षीय महिला के साथ गांव के युवक सुधीर ने 16 जुलाई को दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का केस थाना खोल में दर्ज कराए जाने के बाद मामला अदालत में लंबित था। बुधवार को इस केस की अदालत में तारीख भी थी। पीड़िता के भाई सोनू ने कहा कि इस केस को लेकर आरोपी सुधीर लगातार बहन व परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इसकी लिखित शिकायत भी संबंधित थाने में देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी। उसने कहा कि उसका बहनोई एक पेट्रोल पम्प पर काम करता है और वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गया हुआ था। वह और उसकी बहन अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। सूट-सलवार पहनकर घर में घुसा इस दौरान आरोपी सुधीर सूट-सलवार पहनकर मंगलवार रात एक बजे रसोई की चिमनी में लगे लोहे के जाल को उखाड़ घर के अंदर घुस गया। उसने सबसे पहले जिस कमरे में वह सोया हुआ था, उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद उसने बहन पर ईंट और एक अन्य धारदार पत्थर से हाथ व पैरों पर वार करना शुरू कर दिया। हाथ-पैर तोड़ने के बाद उसने प्राइवेट पार्ट्स पर भी चोट मारी। बहन की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसने बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन कुंडी बाहर से बंद होने की वजह से वह कुछ नहीं कर सका। जब उसने कमरे की खिड़की को खोलकर देखा तो आरोपी सुधीर उस पर हमला कर रहा था और दुपट्टे से उसका गला घोंट रहा था। उसने कहा कि उसकी आंखों के सामने उसकी बहन की हत्या कर आरोपी फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसके कमरे की कुंडी खोली। शव को कब्जे में लिया सूचना पाकर खोल थाना प्रभारी लक्ष्मीनायण टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। इस हत्याकांड से ग्रामीणों में भारी रोष दिखाई दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि आरोपी सुधीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। recent visitors 251

NEET पेपर लीक में भुवनेश्वर से सीबीआई ने 3 को दबोचा, अब बड़े सेटरों की खुलेगी पोल

भुवनेश्वर  नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई तेजी से कार्रवाई कर रही है। सीबीआई ने पेपर लीक मामले में भुवनेश्वर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी रंजीत कुमार, अमित प्रसाद और धीरेंद्र कुमार सेटर गैंग के सदस्य हैं। सीबीआई को पेपर लीक मामले के तार ओडिशा से जुड़ते हुए दिखाई दिए। इसके बाद सीबीआई ने ओडिशा के भुवनेश्वर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि सीबीआई को पेपर लीक मामले में और भी सुराग हाथ लग सकते हैं। साथ ही सीबीआई को तीनों आरोपियों से संजीव मुखिया और अतुल वत्स जैसे बड़े सेटरों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल तीनों आरोपियों को 5 अगस्त तक के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में मुंबई से एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी का नाम रौनक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सॉल्वर रौनक 5 मई को झारखंड के हजारीबाग में मौजूद था और उसने भी अन्य छात्रों के साथ मिलकर प्रश्न पत्र हल किया था। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई आरोपी रौनक की तलाश कर रही थी। सीबीआई को उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने उसे 3 अगस्त तक सीबीआई रिमांड में भेज दिया। बता दें कि सीबीआई ने नीट मामले में पटना एम्स से चार, रांची रिम्स से एक और भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में सॉल्वर दीपेंद्र शर्मा और कुमार मंगलम विश्नोई और सेटर शशिकांत पासवान को गिरफ्तार किया था। सॉल्वर दीपेंद्र शर्मा और कुमार मंगलम विश्नोई भरतपुर मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं, जबकि तीसरा शख्स शशिकांत पासवान, पटना का रहने वाला है। सीबीआई ने रांची स्थित मेडिकल कॉलेज रिम्स की फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि कुमारी को भी हिरासत में लिया था। recent visitors 223

तलाक की अफवाहों के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या न्यूयॉर्क से लौट आए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों मां-बेटी नए हेयरस्टाइल में नजर आईं। इन्हें हंसते-मुस्कुराते देख फैंस ने राहत की सांस ली, लेकिन अभी भी हलचल है कि क्या ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का तलाक होने वाला है! बीते दिनों जब अभिषेक ने एक तलाक वाला पोस्ट लाइक किया था तो सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था। इसके बाद ऐश और आराध्या पहली बार पब्लिकली नजर आए। Aishwarya Rai और Aaradhya का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐश जहां पूरे ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, वहीं आराध्या के नए हेयरस्टाइल और चेहरे पर मुस्कान ने सबका ध्यान खींचा। पूरे समय ऐश अपनी बेटी को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव नजर आईं। कार में बैठने के बाद ऐश ने पपाराजी को थैंक्यू भी कहा यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन इस पोस्ट पर यूजर्स के भर-भरकर रिएक्शन सामने आए हैं। एक ने लिखा, 'ऐश्वर्या, वो बेस्ट और केयरिंग पति डिजर्व करती हैं।' दूसरे ने लिखा, 'दिन-ब-दिन वह अपने पापा अभिषेक की तरह दिखने लगी है।' अन्य ने लिखा, 'अभिषेक अपनी फैमिली के साथ बिजी होंगे।' न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट में थीं ऐश्वर्या इससे पहले 50 साल की ऐश्वर्या राय की एक फोटो सामने आई थी, जिसे उनकी तगड़ी फैन ने शेयर किया था। ऐश न्यूयॉर्क में जिस रेस्टोरेंट में गई थीं, वहां पर काम करने वाली फैन की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अभिषेक ने तलाक वाला पोस्ट किया था लाइक बीते दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या ने अपनी बेटी और अभिषेक ने अपने परिवार संग शिरकत की थी। बस तभी से इनके रिश्ते में अनबन की चर्चा तेज हो गई। ऐश्वर्या के फैंस बच्चन परिवार पर निशाना साधने लगे। इसके बाद अभिषेक ने एक तलाक वाला पोस्ट लाइक किया, जिसके बाद हलचल मच गई। ऐश और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी और 2011 में बेटी आराध्या का जन्म हुआ था। recent visitors 121

दिल्ली में बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, NCR में 7 लोगों की मौत

नई दिल्ली दिल्ली के लिए बारिश एक बार फिर आफत बनकर सामने आई है. बुधवार शाम से दिल्ली में शुरू हुई बारिश रातभर हुई, जिसके बाद सरिता विहार, दरियागंज, प्रगति मैदान और आईटीओ सहित दिल्ली के कई इलाके तालाब बन गए. इसका असर गुरुवार सुबह भी नजर आया और आज भी दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न दिखीं. गुरुवार सुबह से ही सड़कों पर पानी भारने के कारण गाड़ियां रेंगकर चलती हुई दिखाई दीं. बारिश से हालात खराब होने के चलते आज दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. कुछ कॉलेज भी इस दौरान बंद रहेंगे. दिल्ली में देर रात हुई बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक 22 साल की तनुजा और उनका तीन साल का बेटा प्रियांश गाजीपुर क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी के पास साप्ताहिक बाजार में गए थे. इस दौरान वह फिसल गए और एक नाले में गिर गए. अधिकारी ने कहा कि दोनों को गोताखोरों और क्रेन की मदद से निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा तेज बारिश के बाद हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गुरुग्राम में 3 लोगों की मौत हो गई है. घटना बुधवार देर रात 10 बजे की है. ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में दीवार गिरने से एक महिला और एक शख्स की मौत हो गई. यानी पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में 7 लोगों की मौत हो चुकी है. घर ढहने से घायल हुआ शख्स उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक शख्स मकान ढहने से घायल हो गया. दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने कहा कि रॉबिन सिनेमा के पास गांता घर के करीब सब्जी मंडी इलाके में एक घर ढह गया. पांच फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गईं. एक आदमी को मलबे से बचाया गया. अधिकारी ने कहा कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहीं एक महिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में एक दीवार के ढहने से घायल हो गई. आज बंद रहेंगे दिल्ली के सभी स्कूल राजधानी दिल्ली में भीषण बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया. इसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया कि दिल्ली के सभी स्कूल आज यानी की गुरुवार को बंद रहेंगे. इसके अलावा दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 10 फ्लाइट्स का रूट परिवर्तित किया दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 10 उड़ानों का रूट बदल दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण बुधवार शाम साढ़े सात बजे के बाद एयरपोर्ट पर कम से कम 10 उड़ानों का रूट परिवर्तित किया गया है. इनमें से आठ को जयपुर और दो उड़ानों को लखनऊ भेजा गया है. राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल – दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश – भारी बारिश के कारण करोल बाग मेट्रो स्टेशन और मार्केट एरिया में भरा पानी – Rau's कोचिंग वाले इलाके में फिर भरा कमर तक पानी – गुरुग्राम में सुभाष नगर-ओल्ड रेलवे रोड की सड़क पर भी भरा पानी – प्रगति मैदान के पास भैरव मार्ग रेलवे अंडर पास पर जलभराव, कई गाड़ियां फंसी – भैरव मार्ग रेलवे अंडर पास से सराय काले खान की तरफ जाने वाली टनल बंद – सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास भारी जलजमाव, ट्रैफिक प्रभावित – दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक स्कूल की दीवार गिर गई, कई गाडियां डैमेज – जयपुर के लिए 8 फ्लाइट और लखनऊ के लिए 2 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है.  – अपोलो अस्पताल से बदरपुर की ओर मथुरा रोड पर यातायात प्रभावित – पुल प्रह्लादपुर रेलवे अंडरपास पर जलजमाव के कारण ट्रैफिक डाइवर्जन – राजधानी दिल्ली में आईटीओ के पास जलभराव के कारण ट्रैफिक फ्लो प्रभावित – ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क के, तुगलपुर के पास Pump Up Arena जिम की छत गिरी, दो घायल भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी में तीन मकान भी गिर गए. सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है. बताया जा रहा है कि ये मकान पुराने थे और इनमें कोई नहीं रहता था. वहीं भारी बारिश के चलते आईटीओ से लक्ष्मी नगर का रास्ता पानी भरने से बंद हो गया है. पुलिस के मुताबिक दिल्ली सब्जी मंडी इलाके से मकान ढहने की सूचना मिली. घटना के बाद दमकल विभाग की 5 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. अभी अधिक जानकारी का इंतजार है. दिल्ली के किन इलाकों में जलभराव 1. करोल बाग मेट्रो स्टेशन और मार्केट एरिया में भरा पानी. 2. Rau's कोचिंग वाले इलाके में फिर भरा पानी. 3. प्रगति मैदान के पास भैरव मार्ग रेलवे अंडर पास पर जलभराव. 4. भैरव मार्ग रेलवे अंडर पास से सराय काले खान की तरफ जाने वाली टनल बंद. 5. सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास भारी जलजमाव, ट्रैफिक प्रभावित. 6. दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक स्कूल की दीवार गिर गई, कई गाडियां डैमेज. 7. पुल प्रह्लादपुर रेलवे अंडरपास पर जलजमाव के कारण ट्रैफिक डाइवर्जन. 8. राजधानी दिल्ली में आईटीओ के पास जलभराव के कारण ट्रैफिक प्रभावित. दिल्ली के किस इलाके में कितनी बारिश? 9. झंडेवालान इलाके में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया. 10. दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक स्कूल की दीवार गिर गई. राजधानी दिल्ली के सभी स्कूल गुरुवार को बंद राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार शाम को भारी बारिश हुई. राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव हो गया है. इसी बीच सामने आया है कि दिल्ली के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे. इसके अलावा दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. करोल बाग में फिर भरा पानी ये हाल राजधानी दिल्ली के उन इलाकों का है, जो पॉश कहे जाते हैं. बीते चार-पांच दिनों से करोल बाग चर्चा में है. यहां एक IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी. कोचिंग संचालक और शासन-प्रशासन अभी तक अपने-अपने तर्क देकर लीपापोती में लगे हुए हैं. स्टूडेंट्स अपने साथियों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रोटेस्ट … Read more

जयपुर में बारिश से स्कूलों की छुट्टी, एयरपोर्ट पर 5.2 इंच बारिश दर्ज की गई

जयपुर  राजस्थान में मॉनसून फिर से सक्रिय है। जयपुर में भारी बारिश ने बुधवार रात से ही तबाही मचा रखी है, जिससे सड़कें जलमग्न हो गई हैं, घरों में पानी भर गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस भारी वर्षा के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर जयपुर के 22 गोदाम और सिविल लाइंस इलाके में जलभराव ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। राजधानी के अधिकांश स्कूलों ने गुरुवार को भारी बारिश के चलते छुट्‌टी घोषित कर दी है। कई बड़े आयोजनों को भी स्थगित करना पड़ा है। जयपुर एयरपोर्ट पर 5.2 इंच बारिश मौसम केंद्र जयपुर की ओर से बताया गया है कि 1 अगस्त सुबह 5:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर 133 मिमी यानी 5.2 इंच बारिश दर्ज की गई है। रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश का दौर आगामी दो घंटे और जारी रहने की संभावना है। बता दें कि राजस्थान में मानसून की वापसी के साथ ही जयपुर और सीकर समेत कई जिलों में मूसातदार बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जयपुर के पॉश इलाकों में भी एक-दो फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में एक घर के बेसमेंट में पानी भर जाने से एक परिवार फंस गया है। सिविल डिफेंस की टीम पिछले तीन घंटे से परिवार को बचाने की कोशिश कर रही है। अजमेर रोड और सीकर रोड पर भी पानी भरा शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। कूड़े के ढेरों के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। करतारपुरा नाला उफान पर है, जबकि अजमेर रोड और सीकर रोड पर भी पानी भर गया है, जिससे खतरा पैदा हो गया है। जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल एक के बाहर गुरुवार सुबह भारी बारिश के कारण पानी भर गया। स्कूल बस और वैन सड़क धंसने से फंसी बारिश के कारण एक और घटना में जयपुर के जामडोली इलाके में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस और वैन सड़क धंसने से फंस गई। गनीमत रही कि हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलानी पड़ी, लेकिन जेसीबी भी सड़क पर धंस गई। इससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। recent visitors 161