अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर तासी शेरपा को 5 साल का कठोर कारावास

अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर तासी शेरपा को 5 साल का कठोर कारावास मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की ऐतिहासिक कार्रवाई भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर तासी शेरपा को 9 साल की जाँच के बाद ट्रॉयल कोर्ट नर्मदापुरम ने 9 मई, 2025 को सुनवाई के बाद 5 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। तस्कर तासी शेरपा को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में 25 जनवरी, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम में जुलाई-2015 में बाघ के अवैध शिकार और बाघ की हड्डियों की चीन में अवैध तस्करी के प्रकरण में अपराधी तस्कर तासी शेरपा को स्टेट टाइगर फोर्स को विवेचना के लिये सौंपा गया था। स्टेट टाइगर फोर्स ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नर्मदापुरम ने 27 आरोपियों को दोषी ठहराया था। स्टेट टाइगर फोर्स ने वैज्ञानिक विवेचना करते हुए तासी शेरपा के ब्रेन मेपिंग और नार्को एनालिसिस करवाया। इससे उसके खिलाफ महत्वूर्ण सबूत मिले, जिसके अतिरिक्त साइबर डेटा भी एकत्रित कर न्यायालय में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में पेश किया गया। जाँच के दौरान एसटीएसएफ ने इंटरपोल, वन्य-जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सहायता भी ली गयी। तासी शेरपा अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्करी गिरोह की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसका नेटवर्क भारत, नेपाल, भूटान और चीन तक फैला हुआ है। तासी शेरपा मूल रूप से तिब्बत का निवासी है। शेरपा की जमानत को मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालय जबलपुर ने खारिज कर दिया था। इसके बाद जुलाई-2024 में उसके द्वारा सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में जमानत याचिका दायर की गयी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने भी याचिका को खारिज कर दिया था। सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रॉयल कोर्ट को एक साल के भीतर ट्रॉयल पूरा करने के निर्देश दिये थे। यह देश का पहला मामला है, जिसमें शिकारियों, कुरियर, बिचौलियों और तस्करों सहित 28 व्यक्तियों के पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर दोषी ठहराया गया। इसमें एक अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर तासी शेरपा पर सफलतापूर्वक मुकदमा चलाकर दोषी ठहराया गया। इस कार्य में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी नर्मदापुरम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   recent visitors 37

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले में निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारंभ

बेमेतरा बेमेतरा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिनांक 08 मई 2025 को ऑगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01, वार्ड नं. 14/17 में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्र.14/17 की 25 किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क 15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागी स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संरक्षण अधिकारी सुश्री यशोदा साहू, पर्यवेक्षक श्रीमती अंकिता साहू एवं सुश्री शैलजा साहू, जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती सेवन्तिका साहू तथा ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सनत साहू एवं श्रीमती प्रणिता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला प्रशासन का यह प्रयास बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। recent visitors 43

सुजुकी टू-व्हीलर्स लेकर आई समर धमाका! स्कूटर-बाइक्स पर एक्सचेंज बोनस

नई दिल्ली गर्मी के इस सीजन में अगर आप नई बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी के पॉपुलर मॉडल्स पर कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और लंबी वॉरंटी जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। आइए जानें डिटेल में। सुजुकी लेकर आई है समर ऑफर का तोहफा गर्मियों की शुरुआत होते ही टू-व्हीलर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन समर ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत आप एक्सेस 125 से लेकर V-Strom SX जैसी बाइक्स और स्कूटर्स पर भारी छूट और आकर्षक बेनिफिट्स पा सकते हैं। ऑफर में क्या-क्या मिल रहा है? इस बार सुजुकी का ऑफर न केवल छूट तक सीमित है, बल्कि इसमें कई फायदे भी शामिल हैं- 5,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस 10 साल की वॉरंटी (2 साल स्टैंडर्ड + 8 साल एक्सटेंडेड) IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड पर 5% इंस्टेंट कैशबैक (5,000 रुपए तक) 100% फाइनेंस की सुविधा यह ऑफर सीमित समय के लिए वैध है सुजुकी Access 125- भरोसे का नाम, अब और बेहतर कीमत: 83,800 रुपए से शुरू इंजन: 124cc ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल मीटर बेहतर माइलेज और लो मेंटेनेंस कॉस्ट 5 कलर ऑप्शन और 3 वैरिएंट्स सुजुकी Avenis- स्टाइल और परफॉर्मेंस का मेल कीमत: 93,200 रुपए (स्टैंडर्ड) और 94,000 रुपए (स्पेशल एडिशन) इंजन: 124.3cc पावर: 8.5 bhp और 10 Nm टॉर्क स्पोर्टी डिजाइन और ग्राफिक्स यूथ को टारगेट करता है यह स्कूटर सुजुकी Burgman Street- स्टाइलिश और प्रीमियम स्कूटर कीमत: 96,399 रुपए से शुरू इंजन: 124.3cc फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर चौड़ी सीट और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट शहरी सड़कों के लिए एकदम परफेक्ट सुजुकी Gixxer SF – स्पोर्ट्स बाइक के दीवानों के लिए कीमत: 1.47 लाख रुपए से शुरू इंजन: 155cc और 250cc दोनों ऑप्शन 5-स्पीड और 6-स्पीड गियरबॉक्स एयरोडायनामिक डिजाइन और डुअल डिस्क ब्रेक्स बेहतर कंट्रोल और स्पीड लवर्स के लिए परफेक्ट सुजुकी V-Strom SX – एडवेंचर राइड के शौकीनों के लिए कीमत: 2.16 लाख रुपए से शुरू इंजन: 250cc डुअल पर्पस टायर्स और अप-राइट राइडिंग पोजिशन SOCS (Suzuki Oil Cooling System) टेक्नोलॉजी लॉन्ग ट्रैवल्स के लिए बेहतरीन बाइक ऑफर कब तक और कहां मिलेगा? सुजुकी का यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सभी डीलरशिप्स पर उपलब्ध नहीं हो सकता, इसलिए जल्द से जल्द नजदीकी अधिकृत डीलरशिप से संपर्क करें और बाइक बुक कराएं। ऑफर की वैधता स्टॉक की उपलब्धता और स्थान के अनुसार अलग हो सकती है। क्यों है ये ऑफर खास? हर कैटेगरी के लिए मॉडल उपलब्ध- स्कूटर, स्टाइलिश बाइक, स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइक लंबी वॉरंटी-10 साल तक की नो डाउन पेमेंट और 100% फाइनेंस की सुविधा इंस्टेंट कैशबैक से कुल कीमत में भारी बचत recent visitors 60

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान आमसभा हेतु आएंगे अंबिकापुर, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित

अम्बिकापुर भारत सरकार के ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अम्बिकापुर एक दिवसीय प्रवास दिनांक 13 मई 2025 को प्रस्तावित है। वे पी.जी. कॉलेज मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं  पुलिस विभाग द्वारा व्यापक यातायात प्रबंधन एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है। आवागमन व्यवस्था शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए बाहर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से प्रवेश की अनुमति दी गई है। मनेन्द्रगढ़ रोड, बनारस रोड की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें। प्रतापपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर से आने वाले यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन अपने निर्धारित मार्ग से ही नया बस स्टैण्ड तक आयेंगे। बस स्टैण्ड से बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर जाने वाले यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक, प्रतापपुर चौक से होकर जायेगी। रायगढ़, बिलासपुर की ओर से बस स्टैण्ड आने वाली सभी यात्री बसें बिलासपुर चौक, भारतमाता चौक, सदभावना चौक, चांदनी चौक, लरंगसाय चौक की ओर से होकर आयेगी।आपातकालीन सेवा संबंधी वाहन को अम्बिकापुर शहर आने एवं बाहर जाने के लिए छूट रहेगा। वाहन पार्किंग की व्यवस्था भीड़ प्रबंधन हेतु दस प्रमुख पार्किंग स्थल चिन्हांकित किए गए हैं। P-01- किसान राईस मिल मैदान में सूरजपुर-मनेन्द्रगढ़ की ओर से आने वाली आम जनता के लिए,बनारस मार्ग से आने वाले वाहनों को सांई बाबा मंदिर तिराहा से डायवर्ट कर रावत रेसेडेंसी तिराहा से किसान राईस मिल पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 02 – राजमोहनी देवी भवन के पीछे मैदान में VIP/ अधिकारियों के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 03- सर्कस मैदान अंबेडकर चौक के पास, कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के बड़ी वाहनों हेतु रिजर्व है प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुजगंज रोड की ओर से आने वाले बड़ी वाहनों हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 04- बी.टी.आई मैदान में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के छोटे आकार के वाहनों हेतु (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 05- अतुल दुबे का खाली प्लाट, बनारस रोड़ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहनों हेतु (टू-व्हीलर / फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है P- 06 – पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ एवं शहर के अन्य मार्गों की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाली कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 07- आई.टी.आई. मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले बस, फोर व्हीलर, टू-व्हीलर कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P- 08 – नवापारा चर्च मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु (टू-व्हीलर/फोर व्हीलर) पार्किंग स्थल निर्धारित है। बलरामपुर रोड़ से आने वाले वाहन शंकर घाट, सरगंवा रिसॉर्ट, कत्था फैक्ट्री मोड़, गोधनपुर तिराहा, गोधनपुर चौक से नवापारा चर्च मैदान पहुंचेगें। साथ ही आकाशवाणी चौक से नवापारा चौक से नवापारा चर्च पहुंचेगें। P- 09-सेंट जेवियर स्कूल मैदान में प्रतापपुर रोड़, बलरामपुर-रामानुंगजगंज रोड़ की ओर से आने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम जनता के वाहन हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित है। P-10-हेलीपैड मैदान इंडस्ट्रीयल गेट के पास से व्हीआईपी / अधिकारी / मीडिया हेतु पार्किंग स्थल। बनारस मार्ग से इंडस्ट्रीयल गेट से हेलीपेड पहुँचेगें। VVIP/VIP प्रवेश द्वार व्यवस्था VVIP प्रवेश – एमजी रोड, राजमोहनी भवन के सामने से निर्धारित किया गया है VIP / अधिकारी / मीडिया- इंडस्ट्रियल गेट, बनारस रोड से निर्धारित किया गया है।  आम जनता के लिए प्रवेश द्वार बीटीआई के सामने पानी टंकी एवं गायत्री अस्पताल के सामने बनारस रोड से निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियत मार्गों, नियत  समय में पार्किंग क्षेत्रों तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, जिससे कार्यक्रम शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। recent visitors 37

बोर्ड शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू करने की तैयारी, कराया जा रहा सॉफ्टवेयर डिवेलप

बलिया माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु अब छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर डिवेलप कराया जा रहा है। गुणवत्ता में सुधार हेतु यह सरकार का उत्तम कदम माना जा रहा है। जिले में बोर्ड के तकरीबन 613 माध्यमिक विद्यालय हैं और इनमें करीब दस हजार शिक्षक व दो लाख विद्यार्थी हैं। स्कूलों में आए दिन अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर निगरानी और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बोर्ड शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में यह एक अच्छी पहल मानी जा रही है। बोर्ड इसके लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है, जिससे शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति की सटीक सूचना मिल सकेगी। ऑनलाइन हाजिरी की निगरानी जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर की जाएगी। जिला स्तर पर डीआईओएस व मंडल स्तर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक इसकी निगरानी करेंगी और प्रदेश स्तर पर यूपी बोर्ड मुख्यालय ऑनलाइन उपस्थिति पर नजर रखेगा। स्कूलों से ऑनलाइन हाजिरी की सूचना सुबह 11 बजे तक यूपी बोर्ड बोर्ड मुख्यालय को मिल जाएगी। इससे पता चल जाएगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित या अनुपस्थित हैं। सूचना भेजने की जिम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की होगी। प्रधानाचार्य को लॉगइन आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। सूचना देते समय उनकी वेबकैम से फोटो भी खिंचेगी। ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप किया जा रहा है कि विद्यालय के 200 मीटर दायरे से बाहर जाने पर सूचना प्रेषित नहीं की जा सकेगी। सूचना देते समय फोटो की जिओ टैगिंग भी होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रधानाचार्य ने स्कूल से ही सूचना भेजी है। नए सत्र 2025-26 से बोर्ड के स्कूलों में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की ओर से सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जाएगी -देवेंद्र कुमार गुप्ता, डीआईओएस recent visitors 53

मुढ़ीपार के संतोष सिंह और पद्मा साहू के जीवन में आई नई रोशनी

रायपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के ग्राम मुढ़ीपार में आयोजित समाधान शिविर में  स्थानीय नागरिकों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। इसी कड़ी में ग्राम मुढ़ीपार के निवासी श्री संतोष सिंह और श्रीमती पद्मा साहू ने शिविर में श्रम कार्ड पंजीयन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर शासन ने तत्परता दिखाते हुए कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान ही दोनों का श्रम कार्ड जारी कर दिया।  संतोष सिंह और पद्मा साहू ने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड के अभाव में उन्हें रोजी-मजदूरी के कार्यों में उचित पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा था। अब श्रम कार्ड प्राप्त होने से वे श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। यह पहल शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी नीतियों की प्रभावशीलता का प्रमाण है। recent visitors 48

एमपी-यूपी इकोनॉमिक कॉरिडोर छतरपुर के लिए वरदान साबित, बुंदेलखंड के पिछड़े जिलों को लाभ मिलेगा

छतरपुर एमपी-यूपी इकोनॉमिक कॉरिडोर छतरपुर जिले के लिए वरदान साबित होने वाला है. इसके बनने से बुंदेलखंड के पिछड़े जिलों को इसका लाभ मिलेगा. इसके चलते अभी से जमीन के दाम बढ़ने लगे हैं. सागर- कानपुर फोरलेन के काम में लगातार रफ्तार बढ़ रही है.अधिकारियों ने भी अधिग्रहित की गई जमीनों का मुआवजा देना शुरू कर दिया है. 223 किमी लंबा फोरलेन हो रहा तैयार सागर से कबरई तक जाने वाला 223.7 किमी लंबा फोरलेन एमपी और यूपी के औद्योगिक शहरों को जोड़ने का काम करेगा. ये फोरलेन सागर से शुरू होकर बंडा, शाहगढ, बड़ामलहरा, छतरपुर, गढ़ीमलहरा, श्रीनगर और महोबा होते हुए बनाया जा रहा है. इस फोरलेन की अनुमानित लागत 2653 करोड़ रुपए है और भविष्य में इसे लखनऊ से जोड़ दिया जाएगा. आसमान छूने लगे जमीनों के दाम सागर से कानपुर तक बन रहा एमपी-यूपी इकोनॉमिक कॉरिडोर आने वाले दिनों में बुंदेलखंड के कुछ जिलों के लिए वरदान साबित होगा. इसका असर भी अब दिखने लगा है. छतरपुर जिले में जहां-जहां से फोरलेन निकलेगी, वहां के जमीनों के दाम आसमान छूने लगे हैं. आने वाले दिनों में छतरपुर केन्द्र बिंदु बनेगा तो छतरपुर से अयोध्या, बनारस, कानपुर और लखनऊ का सफर आसान हो जाएगा. एमपी-यूपी इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत सागर-कबरई फोरलेन प्रोजेक्ट का काम तेज गति से चल रहा है. इस हाईवे का बड़ा हिस्सा बुंदेलखंड से गुजर रहा है, इसलिए यहां के कई जिलों को बड़ा फायदा मिलेगा. छतरपुर की 4 तहसीलों से गुजरेगा हाईवे छतरपुर जिले की 4 तहसीलों से यह हाईवे गुजरेगा. जिसमें बड़ामलहरा, छतरपुर, महाराजपुर, नौगांव से होते हुए यूपी के महोबा, कबरई होते हुए निकलेगा. वहीं जिन लोगों की इस हाईवे में जमीन अधिग्रहण हुई है उनको सरकार के द्वारा मुआवजा मिलना शुरू हो गया है. हाईवे बनने के बाद जिले की तस्वीर और तकदीर बदलेगी. रोजगार के साधन आने की संभावना दिखाई दे रही तो बड़े बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खुलने के असर भी बनेंगे. सागर से कबरई तक 5 फेज में हो रहा काम छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि "नेशनल हाईवे 34 पर सागर से कानपुर तक कबरई-सागर मार्ग पर फोरलेन बनाया जा रहा है. सागर से कबरई तक फोरलेन का काम 5 फेज में किया जा रहा है. फेज-2 में होने वाले निर्माण के लिए हीरापुर साठिया घाट इलाके में निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है. वहीं फेज-1 में सागर से मोहारी तक काम जारी है, जो करीब 38 किलोमीटर का फोरलेन छतरपुर के बड़ामलहरा तक बन रहा है. इसी तरह 5वें फेज में यह काम पूरा होगा. सागर से कानपुर तक फोरलेन हाईवे बनाने के लिए अप्रैल 2023 में डीपीआर मंजूर हुआ था और इसे साल 2026 तक तैयार करना है लेकिन 2027 तक इसके पूरा होने की संभावना बताई जा रही है." इन कंपनियों को मिला ठेका इस प्रोजेक्ट की आधारशिला केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जनवरी 2023 में रखी थी. एनएचएआई ने साल 2026 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इस प्रोजेक्ट के तहत 223 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाना है. पहले फेज के तहत सागर से मोहारी गांव तक 50 किलोमीटर लंबे हाईवे का काम एनएचएआई की सागर इकाई के अधीन तेजी से चल रहा है. छतरपुर जिले की सीमा में साठिया घाटी से चौका गांव तक तीसरे फेज में काम किया जाना है, इसका टेंडर वेल्जी रत्ना सोराठिया इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला है. तीसरे फेज में 55 किलोमीटर लंबा फोरलेन सडक का निर्माण 717 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा. चौका गांव से कैमाहा बैरियर तक चौथे फेज में कुल 43 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण किया जाना है. इसका टेंडर एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर गुजरात को मिला है। चौथे फेज में 43 किलोमीटर लंबी सडक 688 करोड़ रुपए की लागत से कंपनी निर्माण करेगी. recent visitors 44