राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दी शुभकामनाएं

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, करूणा एवं अहिंसा की भावना को सर्वोपरि मानते हुए पूरे विश्व को नई राह दिखाई। उन्होंने कहा कि आज भी भगवान बुद्ध की शिक्षा प्रासंगिक है। इस समय आवश्यकता है कि समाज में सामाजिक सद्भाव और बंधुत्व कायम रखने के लिए उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलें। recent visitors 52

जल संरचनाओं के स्थल चयन के लिये जीआईएस तकनीक का उपयोग

जल गंगा संवर्धन अभियान में गाँव तक पहुँचने वाली नहरों की सफाई के कार्य को भी प्राथमिकता दी जा रही जल संरचनाओं के स्थल चयन के लिये जीआईएस तकनीक जल संरचनाओं के स्थल चयन के लिये जीआईएस तकनीक का उपयोग भोपाल प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संचयन और जल संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियाँ जन-भागीदारी के साथ की जा रही हैं। ग्राम पंचायतों में तालाब गहरीकरण और नये तालाबों के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने रुचि प्रकट की है। इसके साथ ही गाँव तक पहुँचने वाली नहरों की सफाई के कार्य को भी प्राथमिकता दी जा रही है। यह अभियान प्रदेश में 30 जून तक संचालित होगा। जल संरचनाओं के स्थल चयन के लिये जीआईएस तकनीक ग्वालियर जिले में वर्षा जल सहेजने के लिये हर ग्राम पंचायत में 4-4 कुओं को रिचार्ज करने का लक्ष्य रखा गया है। लम्बे समय तक पेयजल के प्रमुख स्रोत रहे ऐसे कुएँ, जो सूख चुके हैं, उन्हें रिचार्ज किया जा रहा है। जिले में 965 संरचनाएँ चिन्हित की गयी हैं, जहाँ काम शुरू कर दिया गया है। इस वर्ष 15 नये अमृत सरोवर स्थल चिन्हित किये गये हैं। इनमें से 6 कार्यों की स्वीकृति भी जारी कर दी गयी है। मनरेगा में खेत-तालाबों को भी मंजूरी दी गयी है। खेत-तालाब के स्थल चयन के लिये जीआईएस तकनीक की मदद ली गयी है। इससे पानी की उपलब्धता की जानकारी मिलती है। ग्राम खरखरी में जल चौपाल लगाकर ग्रामवासियों ने बनायी योजना कटनी जिले के ग्राम खरखरी में जल चौपाल लगाकर ग्रामवासियों ने बावड़ी के संरक्षण की योजना तैयार की है। नवांकुर संस्था ने जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिये गाँव-गाँव में जन-जागरूकता अभियान चलाया है। जिले में प्राचीन बावड़ियों को संरक्षित करने के उद्देश्य से जन-भागीदारी से साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। शेढ़ नदी में बनाये तीन सौ बोरी-बंधान नरसिंहपुर जिले के कई ग्रामों में नदी-नालों एवं झरनों में बोरी-बंधान कर बहते जल को रोककर उसका उपयोग किया जा रहा है। ग्राम पंचायत अंडिया-डोंगरगाँव की शेढ़ नदी में जन-समुदाय की सहभागिता से तीन सौ बोरी-बंधान बनाये गये है। बोरी-बंधान के माध्यम से नदी में बहते पानी को रोका गया और 3 फुट पानी का ठहराव हुआ। पानी का ठहराव होने से किसानों, नागरिकों और पशु-पक्षियों को भरपूर पानी मिलेगा। यह कार्य विकासखण्ड नरसिंहपुर की नवांकुर संस्था और नागरिकों की सहभागिता से किया गया। भगवानपुरा में गोमुख नदी की साफ-सफाई खरगोन जिले के भगवानपुरा में गोमुख नदी की साफ-सफाई की गयी। यह कार्य 30 जून तक चलेगा। कार्य के साथ नागरिकों को जल को सहेजने की शपथ दिलायी गयी। जिले में नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के साथ पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णोद्धार, जल-स्रोतों और जल वितरण प्रणालियों की साफ-सफाई की जा रही है। जल-स्रोतों के आसपास पौध-रोपण के लिये कार्य-योजना भी तैयार की गयी है।   recent visitors 44

आज से शुरू हो सकती हैए मार्गों के चौड़ीकरण की कार्रवाई, 800 से ज्यादा मकान-दुकान प्रभावित होंगे

उज्जैन सिंहस्थ-2028  से पहले मार्गों के चौड़ीकरण की कार्रवाई आज से शुरू होने की संभावना है। चौड़ीकरण का श्रीगणेश वीडी क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा चौराहे तक के भाग में भवनों के प्रभावित हिस्सों को हटाने से होगी। नगर निगम ने नोटिस जारी करने के साथ ही फाइलन सेंट्रल लाइनिंग और भवनों के प्रभावित हिस्सों में निशान लगाने जैसी आखिरी कार्रवाई पूरी कर ली है।   टुकड़ो-टुकड़ों में चौड़ीकरण सिंहस्थ को लेकर वीडी क्लॉथ मार्केट (बियावानी), तेलीवाड़ा से ढाबा रोड होते हुए छोटी पुलिया तक और कोयला फाटक से कंठाल होते हुए छत्रीचौक तक मार्ग चौड़ीकरण किया जाना है। दोनों ही मार्गों पर टुकड़ो-टुकड़ों में चौड़ा किया जाएगा ताकि रहवासियों को अधिक परेशानी न हो। शनिवार को निगम टीम ने कोयला फाटक से छत्रीचौक मार्ग पर कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक फाइनल सेंट्रल लाइनिंग की। इसी तरह वीडी क्लॉथ मार्केट से छोटी पुलिया तक मार्ग अंतर्गत बियावानी चौराहा से तेलीवाड़ा चौराहा तक लाइनिंग व भवनों के प्रभावित हिस्सों पर लाल निशान लगाए गए। अब निगम टीम क्षेत्र में अनाउसमेंट कर भवनों के प्रभावित हिस्सों को हटाने का आह्वान करेगी। निगम द्वारा कार्रवाई कर चिह्नित हिस्सों को हटाया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए सोमवार को निगम का अमला मशीनों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। शुरुआत वीडी क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा चौराहा क्षेत्र में होगी। करीब ४५० मीटर भाग में निगम भवनों के उन भागों को हटाएगा, जो चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। रहवासियों में हलचल, जगह खाली करने लगे निशान लगाने की कार्रवाई के दौरान क्षेत्रवासियों में हलचल रही। हर कोई नप्ती की कार्रवाई बारीकी से देखने के साथ ही यह पूछता रहा कि कब से चौड़ीकरण शुरू होगा। कुछ लोगों ने नप्ती को लेकर आपत्ति भी थी, जिस पर दोबारा सीमांकन किया गया। इधर कुछ लोगों ने स्वेच्छा से भवन का प्रभावित हिस्सा खाली करना शुरू कर दिया है। जिन दोनों मार्गों का चौड़ीकरण किया जाना है, वह पुराने शहर के व्यस्ततम मार्ग होने के साथ मुख्य बाजार हैं। इन मार्गों का अधिकतर भाग व्यावसायिक है। ऐसे में चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की यातायात व्यवस्था खासी प्रभावित होने की आशंका है। ट्रैफिक डायवर्ट करने की स्थिति बनेगी। 5 से 10 फीट तक टूटेंगे भवन चौड़ीकरण अंतर्गत सेंट्रल लाइनिंग से सडक़ के दोनों ओर भवनों में निशान लगाए हैं। इस आधार पर किसी भवन का 5 फीट तो किसी का 10 फीट से अधिक हिस्सा चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। कार्रवाई में चिह्नित भवनों में से कई ५० से ७५ फीसदी तक प्रभावित हो रहे हैं। एक मार्ग पर 546, दूसरे पर 354 भवन प्रभावित वीडी क्लॉथ मार्केट, तेलीवाड़ा से ढाबा रोड होते हुए छोटी पुलिया लंबाई- 1.60 किमी चौड़ा होगा- 15 मीटर भवन प्रभावित होंगे- 546 धार्मिक स्थल- 33 कुल लागत- 26.86 करोड कोयला फाटक से कंठाल होते छत्रीचौक लंबाई- 1.23 किमी चौड़ा होगा- 15 मीटर भवन प्रभावित होंगे- 354 धार्मिक स्थल- 14 लागत- 15 करोड़ चौड़ीकरण को लेकर संबंधित भवन स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सेंट्रल लाइनिंग के साथ भवनों के प्रभावित हिस्सों पर निशान लगाने की कार्रवाई की है। पहले चरण में वीडी क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा चौराहे तक चौड़ीकरण किया जाएगा। कुछ ने स्वच्छता से भवन का प्रभावित हिस्सा हटाना शुरू कर दिया है।– आशीष पाठक, निगमायुक्त recent visitors 44

CM ने इंदौर में आयोजित द चेंजमेकर कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित "द चेंजमेकर कॉन्क्लेव" में विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। हँसी, प्रेरणा और विचारों के आदान-प्रदान से भरपूर यह आयोजन नवाचार, सुशासन और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित रहा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि पूरा प्रदेश इंदौर जैसा बने, यही हमारी सोच है। उन्होंने जन विश्वास अधिनियम सहित कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अब उद्योग स्थापना के लिए 29 विभागों की अनुमति की आवश्यकता नहीं रह गई है,  जिससे औद्योगिक विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माण,  वेब सीरीज जैसे प्रोजेक्ट्स को पर्यटन के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है और अनुदान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों, युवाओं , महिलाओं और किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेल स्टेडियम और हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, पाँच रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है और जल उपयोग की दिशा में भी ठोस कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड गठित  किए गए। स्वागत भाषण में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि विकट परिस्थितियों के बावजूद, इन चेंजमेकर्स अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन लाए हैं। यह कार्यक्रम राजनीति और समाज के बीच एक सार्थक सेतु का कार्य करेगा। नगरीय विकास एवं आवास कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, सुमित मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चेंजमेकर उपस्थित रहे। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने क्लाइमेट मिशन इंदौर की रिपोर्ट का विमोचन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत, ई- कोर्ट, कृषि, खेल, न्यायपालिका, डेयरी जैसे विविध विषयों पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कार्यक्रम की "मूल भावना बहुत अच्छी है। सरकार के माध्यम से हम प्रयासरत हैं कि प्रदेश में प्रत्येक श्रेणी के नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलें। ‘ द चेंजमेकर कॉन्क्लेव’ सकारात्मक पहल का उत्कृष्ट उदाहरण है।"   recent visitors 43

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अखिल भारतीय फिरोजिया ट्राॅफी 2025 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने सरकार ने किया दोगुना खेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में तैयार किए जा रहे है खेल के सर्व सुविधायुक्त मैदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अखिल भारतीय फिरोजिया ट्राॅफी 2025 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अखिल भारतीय फिरोजिया ट्राॅफी 2025 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन क्षीरसागर स्टेडियम पर हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने खेल बजट दोगुना कर दिया है। राज्य सरकार  ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी।  प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में खेल के सर्व सुविधायुक्त मैदान सरकार द्वारा तैयार किए जा रहे है। खेलो को शिक्षा नीति का अभिन्न अंग बनाकर खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को भी महत्वपूर्ण पद दिए जायेंगे। यह सब प्रयास से प्रदेश को देश में खेल का नंबर 1 राज्य बनाएंगे। प्राचीन काल से खेल पुरुषार्थ की सबसे अनूठी मिसाल है। खेल के मैदानों में अब आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे रात में भी खेलो का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन में भी विश्व स्तरीय खेल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उज्जैन में जल्द ही एस्ट्रोटर्फ मैदान का निर्माण कर विश्वस्तरीय सुविधा हॉकी के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अखिल भारतीय फिरोजिया ट्रॉफी में इंदौर और ओडिशा की टीमें फाइनल खेल रही है। दोनों टीम खेल भावना से खेल खेले और जीत का संपूर्ण प्रयास करें। जल्द ही हमारे प्रदेश एवं जिले से निकले खिलाड़ी भविष्य में रणजी खेल कर देश की टीम में चयनित हो और विश्व कप जीत कर जिले का नाम रौशन करें, यही मंगलकामनाएं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में विश्व के विभिन्न देशों के उद्योगपतियों द्वारा निवेश कर औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही है। प्रदेश और जिला नित नई विकास की ऊंचाईयां छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले का बदला भारतीय सेना द्वारा संपूर्ण रूप से लेकर भारत को गौरवान्वित किया है । मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कार्यक्रम के अंत में ट्रॉफी का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल,रवि सोलंकी एवं अन्य जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी उपस्थित रहे। धार्मिक नगरी उज्जैन में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता "अखिल भारतीय फिरोजिया ट्राफी 2025’’का आयोजन 05 मई से 11 मई 2025 तक नगर के मध्य स्थित क्षीर सागर खेल मैदान पर किया गया। सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा पिता स्व. भूरेलाल जी फिरोजिया की स्मृति मे विगत 20 से आयोजन किया जा रहा है।   recent visitors 64

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर 12 मई को पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के पुराने ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगा।     इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,  प्रमुख अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल होंगे। कार्यक्रम में संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. यू.एस. पैकरा, और सहायक संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. पुनीत गुप्ता विशिष्ट अतिथि तथा अधिष्ठाता, जेएनएम मेडिकल कॉलेज डॉ. विवेक चौधरी तथा डॉ. संतोष सोनकर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप नर्सिंग अधीक्षक सुनंदा रंगारी करेंगी। recent visitors 40

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लोगों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चलकर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे। recent visitors 43