अंबिकापुर
उत्तर छत्तीसगढ़ के अहम नगरीय निकायों में से एक अंबिकापुर नगर निगम में डॉ. अजय तिर्की का तिलस्म टूट गया है. दो बार महापौर रह चुके कांग्रेस के डॉ. तिर्की पर भाजपा की मंजूषा भगत ने 10 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से महापौर पद का चुनाव जीता.
अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर डॉ. अजय तिर्की पर भरोसा जताया था. लगातार दो बार से अंबिकापुर के महापौर रह चुके आर्थोपेडिक डॉक्टर अजय तिर्की में कांग्रेस के इतर खुद का अपना एक मुकाम है. इसके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की भी क्षेत्र में पकड़ है.
यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के लिए महापौर की एक सीट कम से कम पक्की मानी जा रही थी, लेकिन पहले भी महापौर चुनाव में शिकस्त खा चुकी मंजूषा भगत ने इस बार पार्टी के साथ पूरा जोर लगाया और आखिरकार 10 हजार पांच सौ मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.
बात करें अंबिकापुर नगर निगम में पार्षद चुनाव की तो पूरे प्रदेश की तस्वीर यहां भी झलक रही है. भाजपा के 31 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस के 15 प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब रहे. वहीं दो निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल कर अपनी पहचान बनाई है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











