नई दिल्ली
रक्तदान किसी की जान बचाने के लिए तो काम आता ही है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। हाल ही में किए गए एक शोध से यह पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से रक्तदान करते हैं, उनमें कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है। यह शोध लंदन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने किया। उन्होंने पाया कि लंबे समय तक रक्तदान करने वालों के खून में जेनेटिक बदलाव होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।
शोधकर्ताओं ने 60 साल के 2 समूह के रक्तदाताओं के खून की तुलना की। पहले समूह में वे लोग शामिल थे, जिन्होंने पिछले 40 सालों से हर साल 3 बार रक्तदान किया। दूसरे समूह में ऐसे लोग थे, जिन्होंने अब तक केवल 5 बार रक्तदान किया। पहले समूह के 50% लोगों के खून में खास जेनेटिक बदलाव पाए गए, जो शरीर में कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।
खून में म्यूटेशन और रक्तदान का असर
शोधकर्ताओं का कहना है कि समय के साथ शरीर में खून में म्यूटेशन होते रहते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं। लेकिन रक्तदान से नया खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे शरीर के स्टेम सेल्स अधिक सक्रिय हो जाते हैं और नया, स्वस्थ खून बनता है। रक्तदान से पुराने और हानिकारक ब्लड सेल्स कम हो जाते हैं, जिससे शरीर में स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होती है।
आज सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती कांप गई। भारत और ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत के गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित अमरेली शहर में लोग भूकंप के झटकों से डर गए। ताइवान में भी 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग परेशान हो गए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




